Showing posts with label अनमोल वचन. Show all posts
Showing posts with label अनमोल वचन. Show all posts

Thursday, 14 January 2016

गुरुनानक जयंती जीवनी,दोहे, पद, रचनायें (हिंदी अर्थ) एवम अनमोल वचन

by Amar Ujala Now  |  in त्यौहार at  01:00
Guru Nanak Jayanti Date Jeevani Dohe Pad Rachana Quotes Meaning In Hindi गुरुनानक जयंती जीवनी,दोहे, पद, रचनायें (हिंदी अर्थ )एवम अनमोल वचन का समावेश किया गया हैं | गुरु नानक के जीवन से सच्चे गुरु की सीख मिलती हैं जो मानव जाति को दिशा देते हैं वरना तो वर्तमान युग ने गुरुओं की परिभाषा ही बदल कर रख दी हैं |
गुरु नानक साहिब जो सिक्ख समाज के संस्थापक कहलाते हैं | उनके जन्म दिवस को गुरु नानक जयंती के रूप में प्रति वर्ष सिक्ख समाज बड़े उत्साह से मनाता हैं | यह पर्व पाकिस्तान में भी उत्साह से मनाया जाता हैं | गुरुनानक साहिब का जन्म स्थान वर्तमान समय में पाकिस्तान में हैं | ऐसे तो यह सिक्ख समाज के गुरु कहे जाते हैं लेकिन इन्हें किसी धर्म जाति ने बांध कर नहीं रखा था | ये इसके खिलाफ थे | इनका मनाना था | ईश्वर कण- कण में व्याप्त हैं| जहाँ हाथ रखोगे वहीँ ईश्वर हैं | इनके अनमोल विचारों में सभी धर्मो का आधार था | इसी कारण इन्हें एक गुरु के रूप में सभी धर्मो द्वारा पूजा जाता हैं |

गुरु नानक जयंती के दिन पुरे भारत देश में छुट्टी रहती हैं | पिछले वर्ष से यह छुट्टी पाकिस्तान में भी दी जाने लगी हैं |
  • Guru Nanak Jayanti Date 2015

गरु नानक जयंती कब मनाई जाती हैं ?

यह जयंती कार्तिक मास की पूर्णिमा को बड़े उत्साह से पुरे देश में मनाई जाती हैं |इस दिन प्रभात फेरी निकली जाती हैं | ढोल ढमाकों के साथ पूरा सिक्ख समाज इसे मनाता हैं | जश्न कई दिनों पहले से शुरू हो जाते हैं कीर्तन होते हैं, लंगर किये जाते हैं | गरीबों के लिए दान दिया जाता हैं | सबसे महत्वपूर्ण यह जयंती घर में एक परिवार के साथ नहीं पुरे समाज एवम शहर के साथ हर्षोल्लास से मनाई जाती हैं |
वर्ष 2015 में यह 25 नवंबर को मनाई जाएगी |
Guru Nanak Jeevani Jeevan Parichay

गुरु नानक साहेब जीवनी जीवन परिचय

जब गुरु नानक देव (Guru nanak Dev) का जन्म हुआ था | तब कहा जाता हैं वह प्रसूति ग्रह प्रकाशवान हो गया था | इनका धार्मिक ज्ञान इस तरह प्रबल था कि इनके शिक्षक ने इनके आगे हार मान ली थी |
इनके जीवन से जुड़ी जानकारी :
1जन्म15 अप्रैल, 1469 अथवा कार्तिकी पूर्णिमा तलवंडी ननकाना पाकिस्तान
2मृत्यु22 सितंबर 1539 करतारपुर समाधी
3पिता का नामकल्यानचंद मेहता
4माता का नामतृप्ता देवी
5पत्नी का नामसुलक्खनी गुरदास पुर की रहवासी
6बच्चेश्रीचंद, लखमीदास
7प्रसिद्धीप्रथम सिक्ख गुरु
8रचनायेंगुरु ग्रन्थ साहेब, गुरबाणी
गुरु नानक देव जी स्वभाव से बहुत ही दयालु एवम कोमल थे | सांसारिक गतिविधियों में इनकी रूचि अधिक नहीं थी इसलिए उन्होंने घर छोड़ दिया | पर्यटन करते हुए देश भ्रमण किया और अपने विचारों को दुनियाँ के सामने रखा | उस वक्त इनकी विचार धारा ने नयी सोच को जन्म दिया था | ये मूर्ति पूजा विरोधी थी | धार्मिक कर्म कांड के बजाय सरल एवम सत्य आचरण को ही ईश्वर की भक्ति कहते थे |
इन्होने भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कई स्थानों पर जाकर मनुष्य जाति को ईश्वर से परिचय करवाया | सैदेव एकता एवम समरूपता का ज्ञान दिया | उनकी एक कथा सदैव याद रखी जाती हैं :
  • Guru Nanak Kahani Story

गुरु नानक देव की कहानी

पर्यटन के समय जब गुरु नानक देव मक्का पहुँचे तब कुछ देर वहाँ विश्राम के लिए रुक गए और एक पेड़ के नीचे सो गये | जब इनकी नींद खुली तो कुछ लोग इनके चरों तरफ खड़े थे उन्होंने पूछा तुम कौन हो और ऐसे कैसे अपने पैर पवित्र काबा की तरफ करके सोये हो ? अभी के अभी अपने पैर हटा दो | तब नानक जी ने कहा भाई जिस दिशा काबा न हो, उस तरफ मेरे पैर घुमा दो | उन लोगो ने पैर घुमा दिये जिस तरफ पैर घुमाते उसी तरफ काबा दिखाई देने लगता | जितनी बार वो ये करते उन्हें हर जगह काबा ही दिखाई पड़ रहा थी | इस पर गुरु नानक देव ने कहा – बेटा इस संसार के हर कोने में खुदा का वास हैं | तुम जहाँ देखो वही खुदा हैं | इस प्रकार गुरु नानक देव की ख्याति फैलने लगी थी |
गुरु नानक देव (Guru nanak Dev) के समय इब्राहीम लोदी का काल था वो तानाशाही था | हिन्दू मुस्लिम लड़ाई करवाता था | इस पर नानक देव सभी को एक राह दिखाते थे | कहते हैं ईश्वर उपरी पहनावे एवम धार्मिक कर्मों से प्रभावित नहीं होता वह तो आतंरिक मन की शुद्धता देखता हैं | उनके इस विचारों के कर्ण उन्हें जेल भेज दिया गया लेकिन इब्राहीम लोदी को हार का सामना करना पड़ा और बाबर की हुकुमत ने भारत में दस्तक दी | बाबर एक अच्छा शासक माना जाता हैं | शायद इसलिए बाबर ने नानक देव को आजाद कर दिया |
**********
  • Guru Nanak Dev Dohe Rachana Pad :

गुरु नानक देव दोहे रचना एवम पद:

  • एक ओंकार सतिनाम, करता पुरखु निरभऊ।
निरबैर, अकाल मूरति, अजूनी, सैभं गुर प्रसादि ।।
अर्थात :
भगवान एक हैं जो सत्य हैं जो निर्माण करता हैं जो निडर हैं जिसके मन में कोई बैर नहीं हैं, जिसका कोई आकार नहीं हैं, जो जन्म मृत्यु के परे हैं जो स्वयम ही प्रकाशित हैं इनके नाम के जप से ही उसका आशीर्वाद मिलता हैं |
*************
  • हरि बिनु तेरो को न सहाई।
काकी मात-पिता सुत बनिता, को काहू को भाई॥
अर्थात:
हरी के बिना किसी का सहारा नहीं होता | सभी काकी माता पिता पुत्र तू हैं कोई और दूसरा नहीं |
*************
  • धनु धरनी अरु संपति सगरी जो मानिओ अपनाई।
तन छूटै कुछ संग न चालै, कहा ताहि लपटाई॥
अर्थात
धन सम्पति और जो भी हैं जिसे टीम अपना कहते हो वो सब यही छुट जाता हैं यहाँ तक तुम्हारा शरीर भी यही छुट जाता हैं तो फिर तुम किस बात के मोह में पड़े हो |
*******************
  • दीन दयाल सदा दु:ख-भंजन, ता सिउ रुचि न बढाई।
नानक कहत जगत सभ मिथिआ, ज्यों सुपना रैनाई॥
अर्थात 
नानक जी कहते हैं इस जगत में सब झूठ हैं जो सपना तुम देख रहे हो वो तुम्हे अच्छा लगता हैं | दुनियाँ के संकट प्रभु की भक्ति से ही दूर होते हैं तुम उसी में अपना ध्यान लगाओ |
*****************
  • जगत में झूठी देखी प्रीत।
अपने ही सुखसों सब लागे, क्या दारा क्या मीत॥
अर्थात
इस दुनियाँ में प्रेम भी झूठ हैं सभी को अपना सुख ही प्यारा लगता हैं |
*******************
  • मेरो मेरो सभी कहत हैं, हित सों बाध्यौ चीत।
अंतकाल संगी नहिं कोऊ, यह अचरज की रीत॥
अर्थात
इस जगत में सब वस्तुओं को, रिश्तों को मेरा हैं मेरा हैं करते रहते हैं लेकिन मृत्यु के समय सब कुछ यही रह जाता हैं कुछ भी साथ नहीं जाता हैं | यह सत्य आश्चर्यजनक हैं पर यही सत्य हैं |
********************
  • मन मूरख अजहूँ नहिं समुझत, सिख दै हारयो नीत।
नानक भव-जल-पार परै जो गावै प्रभु के गीत॥
अर्थात
मन बहुत भावुक हैं बेवकूफ हैं जो समझता ही नहीं, रोज उसे समझा समझा के हार गए हैं कि इस भव सागर से प्रभु अथवा गुरु ही पर लगाते हैं और वे उन्ही के साथ हैं जो प्रभु भक्ति में रमे हुए हैं |
**********************
  • Guru Nanak Jayanti Quotes In Hindi

गुरु नानक देव अनमोल वचन :

  1. मृत्यु को बुरा नहीं कहा जा सकता, अगर हमें पता हो कि वास्तव में मरते कैसे हैं |
    **********************
  2. भगवान के लिए प्रसन्नता के गीत गाओ, भगवान के नाम की सेवा करों और ईश्वर के बन्दों की सेवा करों |
    **********************
  3. ईश्वर की हजार आँखे हैं फिर भी एक आँख नहीं, ईश्वर के हजार रूप हैं फिर भी एक नहीं |
    **********************
  4. धन धन्य से परिपूर्ण राज्यों के राजाओं की तुलना एक चींटी से नही की जा सकती जिसका हृदय ईश्वर भक्ति से भरा हुआ हैं |**********************
  5. मैं जन्मा नहीं हूँ फिर कैसे मेरे लिए जन्म और मृत्यु हो सकते हैं |
    **********************
  6. ईश्वर एक हैं परन्तु कई रूप हैं वही सभी का निर्माण करता हैं व्ही मनुष्य रूप में जन्म लेता हैं |
    **********************
  7. किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नही जीना चाहिये | बिना गुरु के किसी को किनारा नहीं मिलता |
    **********************
  8. ना मैं बच्चा हूँ न ही युवा, ना ही पुरातन और न ही मेरी कोई जात हैं |
    **********************
गुरु नानक देव (Guru nanak Dev)सदैव कहते थे कि इस संसार से पार जाने के लिए सदैव गुरु की आवश्यक्ता होती हैं | बिना गुरु किसी को राह नहीं मिलती |
यह सिक्ख समाज के प्रथम गुरु थे लेकिन उन्होंने कभी जातिवाद को नहीं अपनाया | उन्होंने सदा यही कहा भगवान एक हैं और उसी के अनेक रूप | भगवान को पाने के लिए बाहरी आडम्बर की जरुरत नहीं आतंरिक शुद्धता की जरुरत होती हैं |
Guru nanak Jayanti Jeevani Dohe Pad Rachana  Quotes गुरुनानक जयंती जीवनी,दोहे, पद, रचनायें (हिंदी अर्थ )एवम अनमोल वचन क्या आपको प्रेरित करते हैं ? गुरुनानक देव के इस छोटे से जीवन परिचय से हम अनुमान लगा सकते हैं कि वास्तव में गुरु क्या हैं ? क्या आज के समय में गुरु की परिभाषा यही हैं ? क्या आज के गुरु धार्मिक आडम्बर एवम मोह माया से दूर हैं ? कमेंट जरुर करें |

Wednesday, 13 January 2016

हिंदी दिवस Hindi Diwas कविता,निबंध,महत्व,भाषण,स्लोगन

by Amar Ujala Now  |  in त्यौहार at  02:55
Hindi Diwas Essay Kavita Poem Speech Slogan in Hindi हिंदी दिवस महत्व, भाषण, सन्देश,
स्लोगन एवं कविता का समावेश इस एक आर्टिकल में किया गया हैं |
Hindi Divas Mahtva Nibandh Bhashan Speech in Hindi

हिंदी दिवस महत्व, निबंध, भाषण

हिंदी, भारत देश की मातृभाषा |  गर्व से स्वीकारते हैं कि हम हिंदी भाषी हैं | अनेकता में एकता का स्वर हिंदी के माध्यम से गूंजता हैं | जीवन में भाषा का सबसे अधिक महत्व होता हैं | एक भाषा ही हममे तहज़ीब का विकास करती हैं | इसी कारण सभी देशो की अपनी एक मूल भाषा होती हैं जिसका सम्मान करना देशवासियों का कर्तव्य हैं |माना कि भाषा भावनाओं को व्यक्त करने का एक साधन मात्र हैं लेकिन इस साधन में वो बल हैं जो दुनियाँ को बदल सकता हैं | विभिन्नताओं के बीच एक भाषा ही हैं जो एकता का आधार बनती हैं और हम सभी को इस एकता के साधन का सम्मान करना चाहिये | हिंदी हमारी मातृभाषा हैं जिसे सम्मान देना हमारा कर्तव्य हैं |

Hindi Divas Itihas History

हिंदी दिवस का इतिहास :

भारत देश कई विधाओं का मिश्रण हैं | उनमे कई भाषाओँ का समावेश हैं | इन सभी भाषाओँ में हिंदी को देश की मातृभाषा का दर्जा दिया गया था| आज यह दुनियाँ में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक हैं | इसे सम्मान देने के लिए प्रति वर्ष 14 सितम्बर को Hindi Divas मनाया जाता हैं |
वास्तव में 14 सितम्बर 1949 के दिन आजादी के बाद हिंदी को देश की मातृभाषा का गौरव प्राप्त हुआ | उसी की याद में 1953 में निर्णय लिया गया जिसके फलस्वरूप  प्रति वर्ष 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा |

International Hindi Divas Date :

विश्व हिंदी दिवस :

14 सितम्बर को स्वदेश में यह दिवस मनाया जाता हैं विश्व स्तर पर भी इस खास दिवस को मनाया जाता हैं | सर्वप्रथम 10 जनवरी 1975 को नागपुर महाराष्ट्र में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया था | उसके बाद 2006 में 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस(International Hindi Divas) के रूप में मनाये जाने का ऐलान किया गया | खासतौर पर विदेशो में बने भारतीय दूतावास में 10 जनवरी को Hindi Divas बड़े शान ओ शोकत से मनाया जाता हैं | दुनियाँ में हिंदी के महत्व (Hindi Ka Mahtva) को समझाने के लिए यह दिन शुरू किया गया था |

Hindi Divas Celebration In India

कैसे मनाते हैं हिंदी दिवस :

आमतौर पर 14 सितम्बर के दिन बच्चों को मातृभाषा का महत्व बताने के लिए स्कूल से प्रोजेक्ट दिए जाते हैं | Hindi Divas के उपलक्ष मे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता हैं जिसमे वाद विवाद, भाषण, कविता वाचन, निबंध आदि क्षेत्र आते हैं | इसके आलावा राजनीती गलियारों में हिंदी दिवस के लिए छोटे मोटे समारोह का आयोजन किया जाता हैं |
दुःख की बात तो यह हैं कि युवा वर्ग जो अपने जीवन की व्यस्तता में इतना लग्न हैं कि उसे यह दिन याद तक नहीं रहता हैं | वास्तव में हम सभी जानते हैं कि सर्वाधिक बोले जाने वाली इस भाषा को वो सम्मान प्राप्त नहीं हैं जो होना चाहिये हैं और इसका कारण हैं अपनी भाषा को तुच्छ समझना | जब तक हम स्वयं अपने देश की धरोहर हमारी मातृभाषा का सम्मान नहीं करेंगे तब तक हम इसे सम्मान दिला नहीं पायेंगे |
किसी भी तरह की भाषा को सिखना, उसे बोलना अपराध नहीं हैं पर अपनी भाषा के प्रति हिन् भावना रखना देश के प्रति गद्दारी के समान हैं | 

Rashtriya Ekata Main Hindi Ka Mahtva

राष्ट्रीय एकता में हिंदी का महत्व :

यह पढ़कर अक्सर ही हम जो शहरो अथवा महानगरो में बैठे हैं उन्हें हँसी आती हैं | पढ़े लिखे लोग जो बड़ी-बड़ी कंपनी में जॉब कर रहे हैं उन्हें आज के समय में हिंदी का कोई भविष्य दिखाई नहीं देता | उनका मानना भी सही हैं क्यूंकि वे अपने आस-पास के दायरे में रहकर सोच रहे हैं | उन्हें एक सफल भविष्य जिसमे नौकरी, पैसा एवम एशो आराम हैं | उसके लिए हिंदी का होना जरुरी नहीं लगता | पर वही जब एक क्षितिज पर खड़े होकर एक व्यक्ति देश के भीतर झांकता हैं तो उसे लोगो के मध्य एक बहुत बड़ा मतभेद दिखाई देता हैं |और यह मतभेद इन पढ़े लिखे लोगो को ही अकेला कर रहा हैं क्यूंकि देश में आज भी हिंदी भाषी ज्यादा हैं | माना कि ये Hindi भाषी तकनिकी ज्ञान से दूर हैं पर आज भी तकनिकी एकता से ज्यादा मानवीय एकता महत्व रखती हैं |मानवीय एकता तब ही आएगी जब सबमे समानता होगी | मतभेद कम होगा |
यह मतभेद भाषा का मतभेद हैं |  इंग्लिश आज की जरुरत हैं लेकिन क्या जरुरत के लिए नींव को छोड़ा जा सकता हैं ? अगर Hindi को इस तरह से प्रथक कर दिया जायेगा तो गाँव और शहरों में बढ़ता मतभेद और गहरा हो जायेगा जो कि देश के विकास में एक बड़ी बाधा हैं |
भाषा व्यक्ति को जोड़ती हैं व्यक्ति को जोड़ने से परिवार बनता हैं परिवारो के जुड़ने से समाज बनता हैं समाज से गाँव, गाँव से शहर, शहरों से महा नगर और महा नगरो से देश | इस प्रकार देश के विकास में इस  जुड़ाव का मजबूत होना आवश्यक हैं | खासतौर पर यह जुड़ाव भाषा के माध्यम से ही मजबूत हो सकता हैं क्यूंकि देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा Hindi हैं | जब तक इसका विकास नही होगा तब तक देश के विकास में बाधा पहुँचेगी | इसके लिए एक उदाहरण दे रही हूँ
आज डिजिटलाईजेशन को भारत में जोरो शोरो से लाया जा रहा हैं जिसमे सबसे पहले गाँव को टारगेट किया जा रहा हैं | इन्टरनेट को देश के हर कोने में लाने का काम हो रहा हैं लेकिन यह तब तक संभव नहीं हैं | जब तक यह काम Hindi में ना किया जाये | आप सोचे की हर एक व्यक्ति पहले इंग्लिश पढ़ना, लिखना सीखे फिर आकर इन्टरनेट पर गूगल करे तो इसमें कई सदिया बीत जायेगी | असंभव नहीं हैं पर इसमें बहुत वक्त लगेगा | हर एक छोटी ईकाई को इससे जोड़ने के लिए इसे हिंदी में लाना जरुरी हैं | तब ही पुरे देश को डिजिटलाइजेशन से जोड़ने का सपना सच हो सकेगा |
इसी प्रकार बहुत से कारण हैं जिनके लिए हम सभी को एक भाषा से जुड़ना जरुरी हैं | इन सबसे बढ़कर यह देश की मातृभाषा हैं उसे सम्मान देना और दिलाना हमारा कर्तव्य हैं |

Hindi Divas Slogan Quotes In Hindi:

हिंदी दिवस स्लोगन सन्देश नारे

  • एकता ही हैं देश का बल, जरुरी हैं हिंदी का संबल
    =====================================
  • हिंदी का विकास, देश का विकास
    =====================================
  • करो हिंदी का मान, तभी बढ़ेगी देश की शान
    =====================================
  • प्रेम का दूजा नाम हैं हिंदी |
    =====================================
  • ना करो हिंदी की चिंदी, हिंदी तो हैं देश की बिंदी
 ======================================

Hindi Diwas Kavita Poem in Hindi

हिंदी दिवस पर कविता

  • हिन्दुस्तानी हैं हम गर्व करो हिंदी पर 
    सम्मान देना,दिलाना कर्तव्य हैं हम पर 
    खत्म हुआ विदेशी शासन 
    अब तोड़ो बेड़ियों को 
    तह दिल से अपनाओ खुले आसमां को 
    पर ना छोड़ो धरती के प्यार को 
    हिंदी हैं मातृतुल्य हमारी 
    इस पर न्यौछावर करो जिन्दगी सारी
=====================================
  • सबकी सखी हैं मेरी हिंदी 
    जैसे माथे पर सजी हैं सुंदर बिंदी 
    देवनागरी हैं इसकी लिपि 
    संस्कृत हैं इसकी जननी 
    हर साहित्य की हैं ये ज्ञाता 
    सुंदर सरल हैं इसकी भाषा 
    प्रेम अपनापन सौन्दर्य हैं इसका 
    दिलाना सम्मान कर्तव्य हैं हम सबका
=====================================

Hindi Divas Shayari

हिंदी दिवस शायरी

  • हर कण में हैं हिंदी बसी 
    मेरी माँ की इसमें बोली बसी 
    मेरा मान हैं हिंदी 
    मेरी शान हैं हिंदी
    ================================
  • हिंदी का करे सम्मान 
    हैं यह प्रेम सौहाद्र का दूजा नाम 
    हर देश का सम्मान हैं मातृभाषा
    गर्व से कहों हैं हमारी हिंदी भाषा
===================================
मातृभाषा देश की धरोहर होती हैं जिस तरह हम तिरंगे को सम्मान देते हैं वैसे ही हमारी भाषा भी सम्मानीय हैं | हम खुद जब तक इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे तब तक इसे दुसरो तक पहुँचाना मुश्किल हैं |
हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अमेरिका में जाकर मातृभाषा में भाषण दिया था | यह हमारे लिए एक गर्व की बात हैं | कई लोग कहते हैं कि उन्हें इंग्लिश नही आती इसलिए उनके पास विकल्प नहीं हैं | शायद सच भी होगा पर अगर आपने वो भाषण देखा हैं | तब श्री मोदी जी के हाव भाव को जरुर देखिएगा आपको एहसास होगा कि इंग्लिश नहीं आती यह प्रश्न का उनके दिलो दिमाग में हो ही नहीं सकता जिस सहजता से बुलंद आवाज के साथ उन्होंने अपनी बात रखी थी उसमे गर्व छिपा था | विदेशी धरती पर अपनी मातृभाषा में पुरे आत्मविश्वास के साथ वही एक मंच की शोभा बढ़ा सकता हैं जो सच्चा देशभक्त हैं |
हिंदी दिवस Hindi Diwas को महज एक दिन ना समझे राष्ट्रीय एकता एवम देश विकास हम सबकी जरुरत हैं जिसके लिए सभी को एक साथ आगे बढ़ना जरुरी हैं | और इस दिशा में हिंदी को वास्तविक सम्मान मिले यह अत्यंत आवश्यक हैं |
Rashtriya Ekta Main Hindi Ka Mahtva Hindi Divas Essay Kavita Poem Speech Slogan अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हैं तो इसे शेयर जरुर करें |

Monday, 11 January 2016

APJ Abdul Kalam अब्दुल कलाम अनमोल वचन हिंदी कविता

by Amar Ujala Now  |  in कविताये at  21:53
APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi अब्दुल कलाम मिसाइल मेन के अनमोल वचन हिंदी में लिखे गये हैं |Abdul Kalam kavita poem In Hindi पढ़े| |
अब्दुल कलाम का पूरा नाम Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam हैं जिन्हें सभी मिसाइल मेन के नाम से भी जानते हैं | इन्होने कई वैज्ञानिक अनुसन्धान किये और देश को अग्नि पृथ्वी और अन्य जैसी मिसाइल दी | Abdul Kalam भारत के राष्ट्रपति भी रहे इनका कार्यकाल 2002 से 2007 तक रहा | एक गरीब परिवार में जन्मे Abdul Kalam ने देश का नाम सभी शक्तिमान देशों में शामिल करने में अपना विशेष योगदान दिया ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 October 1931 में ब्रिटिश भारत में हुआ था यह एक तमेलियन मुस्लिम हैं |इन्हें भारत के सर्वोच्च पदक “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया |
क्रमांकबिंदुजीवन परिचय
1जन्म15 अक्टूबर 1931 रामेश्वरम
2मृत्यु27 जुलाई 2015
3कार्यवैज्ञानिक, 11th राष्ट्रपति
4पदकभारत रत्न, पद्मा विभूषण

 APJ Abdul Kalam Hindi Poem Kavita

अब्दुल कलाम हिंदी कविता

देश का सच्चा सपूत था वो
जात पात से परे नेक बन्दा था वो
युवाओं का था सच्चा साथी
फ़कीराना जिंदगी जीकर जिसने
देश को ताकतवर बनाया
सबसे चाहिता राष्ट्रपति कहलाकर
लाखों दिलों में अपनी जगह बनाया
अब यादों में बस गया वो 
नम आँखों को छोड़ कर वो 
अनगिनत यादों में बस गया 
मिसाइल मेन कहलाने वाला
अलविदा दोस्तों कह गया 

आइये ए. पी. जे. अब्दुल कलाम द्वारा कहे गए उद्धहरण अथवा अनमोल वचन हिंदी में पढ़े |
APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi 

  1. एक अच्छी किताब सो दोस्तों के सामान हैं पर एक अच्छा दोस्त पुरे पुस्तकालय के बराबर होता हैं |
    ——————————————————————————————————-
  2. एक राष्ट्र भ्रष्ट्राचार मुक्त हो और राष्ट्र बहुत खुबसूरत दिमाग से बने, जिसके लिए मैं दृढता से महसूस करता हूँ कि पिता माँ और शिक्षक तीन प्रमुख सामाजिक सदस्य हैं |
    ——————————————————————————————————-
  3. अपने मिशन में सफल होने के लिए तुम्हे अपने लक्ष्य की तरफ एकाग्रचित्त होकर कार्य करना चाहिए |
    —————————————————————————————————————————-
  4. भगवान हमारे निर्माता ने हमारे मन, दिमाग और व्यक्तितव को कई शक्तियाँ और योग्यता दी हैं | प्रार्थना हमें अपनी शक्तियों को बढ़ाने में हमारी मदद करती हैं | 
    ——————————————————————————————————-
  5. इंसान को जीवन में मुश्किलों की जरुरत हैं क्यूंकि यही मुश्किलें सफलता का सुख अनुभव कराती हैं |
    ——————————————————————————————————-
  6. क्रिएटिविटी भविष्य की सफलता की कुंजी हैं और प्राथमिक शिक्षा के दौरान एक शिक्षक ही इस क्रिएटिविटी को बच्चों में उत्पन्न कर सकता हैं |
    ——————————————————————————————————-
  7. हमें उम्मीद नहीं छोड़ना चाहिए और नहीं खुद को हारने की अनुमति देना चाहिए |
    ——————————————————————————————————-
  8. कविता बहुत अधिक ख़ुशी और दुःख में ही उत्पन्न होती हैं |
    ——————————————————————————————————-
  9. प्रश्न पूछना एक अच्छे छात्र की निशानी हैं इसलिए उन्हें प्रश्न करने दो |
    ——————————————————————————————————-
  10. ऊंचाई तक जाने के लिए शक्ति अर्थात योग्यता की आवश्यक्ता होती हैं भले वो ऊंचाई एवरेस्ट की हो या आपके करियर की |
    ——————————————————————————————————-
  11. इंग्लिश बहुत आवश्यक हैं वर्तमान समय में विज्ञान संबंधी मूल ज्ञान इंग्लिश में मौजूद हैं पर मुझे विश्वास हैं | कुछ दशक बाद हमारी भाषा में विज्ञान का मूल ज्ञान होगा उस समय हम भी जापानीज जैसे परिवर्तन कर सकेंगे 
    ——————————————————————————————————-
APJ Abdul Kalam Quotes Poem Kavita In Hindi अगर आप हम से और भी ऐसे quotes शेयर करना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखे |APJ Abdul Kalam Quotes In Hindi यह हमें ज्ञान देते हैं | सफलता का मार्ग प्रशस्त करते हैं |

Saturday, 2 January 2016

महात्मा गाँधी अनमोल वचन

by Amar Ujala Now  |  in अनमोल वचन at  01:53
Mahatma Gandhi Quotes In Hindi महात्मा गाँधी अनमोल वचन  सत्य अहिंसा के मार्ग  पर चलकर जिसने  200 वर्षो के सपने को पूरा कर दिखाया ऐसे महात्मा द्वारा कहे अनमोल  वाक्य के हिन्दी अनुवाद लिखे गये हैं | 
|महात्मा गाँधी जिनका पूरा नाम हैं मोहन दास करम चंद गाँधी | इन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि मिली देश तथा विदेशों में इन्हें “बापू” के नाम से जाना जाता हैं | गाँधी जी ने सत्य अहिंसा के बल पर देश को एकजुट किया और 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ | गाँधी जी ने स्वतंत्रता के आन्दोलन को देशव्यापी बनाया यही उनकी नीति का आधार था आज 2015 में देश के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भी सफाई अभियान को देशव्यापी अभियान बनाने की अपील की हैं |

महात्मा गाँधी जीवन परिचय

क्रपरिचय बिंदुजीवन परिचय
1पूरा नाममोहन दास करम चंद गाँधी
2जन्म – मृत्यु2 अक्टूबर 1869- 30 जनवरी 1948
3अध्ययनवकालत
4उपाधिराष्ट्रपिता (बापू)
5प्रसिद्ध वाक्यअहिंसा परमो धर्म

महात्मा गाँधी अनमोल वचन 

Mahatma Gandhi Quotes In Hindi 

  • आपको  इंसानियत पर से विश्वास नहीं खोना चाहिए | इंसानियत एक सागर की तरह हैं अगर कुछ बुँदे सागर में मैली हो तो सागर गंदा नहीं हो सकता |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
    mahatma gandhi quotes in hindi 1
—————————————————————————————
  • कमज़ोर किसी को माफ़ नहीं कर सकते, माफ़ करना मजबूत लोगो की निशानी हैं |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
    mahatma gandhi quotes in hindi 2
————————————————————————————–
  • एक आदमी ही सोच को जन्म देता हैं और वो क्या सोचता हैं वही बनता हैं-– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
    mahatma gandhi anmol vachan hindi
    —————————————————————————————
  • किसी एक गलती को बहुत सहारा मिल जाए तो वो सच नहीं बन सकती और नाही सच गलत हो सकता हैं भले वो दिखाई नहीं देता | सच हमेशा खड़ा होता हैं भले ही उसे किसी भीड़ का सहारा ना मिले क्यूंकि सत्य आत्मनिर्भर होता हैं |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
    mahatma gandhi anmol vachan hindi 1
—————————————————————————————
मेरी इजाज़त के बिना मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
—————————————————————————————
अपने आपको पाने का सबसे सही तरीका यह हैं कि अपने आप को दूसरों की सेवा में खो दिया जाये |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
—————————————————————————————
Mahatma Gandhi Quotes In Hindi
खुशियाँ वही हैं जो आप सोचते हैं, आप कहते हो, और जो आप स्वाध्याय के लिए करते हो |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
—————————————————————————————
जब मैं सूर्यास्त या चाँद की सुन्दरता से खुश होता हूँ तो मेरी आत्मा मुझे निर्माता की पूजा में और अधिक तल्लीन कर देती हैं |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
—————————————————————————————
ताकत दो प्रकार की होती हैं | एक जो किसी को सजा के डर के रूप में मिलती हैं और दूसरी जो प्यार देकर मिलती हैं | प्यार से मिली ताकत हजार गुना ज्यादा होती हैं डराकर मिली ताकत की तुलना में |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
—————————————————————————————
संतोष पूर्ण प्रयास से मिलता हैं ना कि फल प्राप्ति से | पूरा प्रयास ही पूर्ण विजय हैं |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
—————————————————————————————
तुम मुझे बाँध सकते हो, तुम मुझे यातनाएँ दे सकते हो, तुम इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हो पर तुम मेरे दिमाग को बाँध नहीं सकते |– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
—————————————————————————————
किसी देश की महानता उस देश द्वारा उसके जानवरों से किये जाने वाले व्यवहार से परखी जा सकती हैं– महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi)
—————————————————————————————

Mahatma Gandhi Quotes In Hindi  महात्मा गाँधी अनमोल वचन अगर आप हम से और भी ऐसे quotes शेयर करना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में लिखे |

Proudly Powered by Blogger.