Showing posts with label खाने के व्यंजन. Show all posts
Showing posts with label खाने के व्यंजन. Show all posts

Wednesday, 13 January 2016

चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी

by Amar Ujala Now  |  in खाने के व्यंजन at  02:44
Chinese bhel food recipe in hindi चाइनीज खाना हमें चाइना की देन है| आज यह पुरे भारत देश में बहुत अधिक पसंद की जाने वाली रेसिपी है| बड़े से बड़े रेस्तरां हो या गली नुक्कड़ सभी जगह चाइनीज खाने का बोल बाला है| चाइनीज बच्चों बड़ो सभी को पसंद आता है| अगर सही चाइनीज खाने की बात की जाये तो यह बहुत कम तेल और बिना मसालों के बनता है| चाइना में चाइनीज फ़ूड उबालकर ढेर सारी सब्जियों को थोड़ा से तेल में हल्का पकाकर बनाया जाता है| लेकिन हम भारतीय हर खाने में अपना स्वाद डाल देते है| हम भारतियों को तेज मसाले और तेल वाली चीज़े पसंद आती है| आज में आपको एक चाइनीज भेल रेसिपी बताउंगी, लेकिन अपने भारतीय स्वाद के साथ|


भेल का नाम तो आपने सुना ही होगा और बड़े चाव से खाया भी होगा| भेल सुनते ही आपके दिमाग में मुरमुरे से बनी तीखी मीठी चटपटी भेल याद आती होगी, जिसका नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है| लेकिन आपने कभी सोचा है, चाइना में भेल कैसे बनती होगी, वहां तो लोग नूडल्स चावल ही खाते है| मैं आपको बताती हूँ, चाइना में भी लोग भेल खाते है लेकिन अपनी style में बनी chinese bhel|
बम्बई की भेल दुनिया भर में महशूर है, वहां ठेलों में मिलने वाली भेल बड़े से बड़े लोग भी स्वाद लेकर खाते है| आजकल मुंबई में मुरमुरे से बनी भेल के साथ साथ चाइनीज भेज भी मिलती है, यह वहां का पसंदीदा स्ट्रीट फ़ूड है| आज में आपको भेल का एक अनूठा रूप बताउंगी| यह फ्राई नूडल्स और बहुत सारी सब्जियों से बनता है, जिसमें चटपटे स्वाद के लिए हम टोमेटो और शैज्वान सॉस (sajwan sauce) मिलाते है| ये सॉस सभी सब्जियों और नूडल्स को एक साथ बांधता है| Chinese bhel में बहुत सारे कलर होते है, जो दिखने में बहुत सुंदर होते है| इसे हम हरे प्याज से सजाते है, जो इसे और रंगबिरंगा बना देता है| चाइनीज भेल शैज्वान सॉस (sajwan sauce) की वजह से थोडा तीखा होता है, लेकिन टोमेटो सॉस की मिठास उस तीखेपन को कम कर देती है|

चाइनीज भेल बनाने की रेसिपी

Chinese bhel food recipe in hindi

मात्रा 2 लोगों के लिए
तैयारी का समय – 15 min
बनाने का समय – 5 min
चाइनीज भेल बनाने के लिए सामग्री (Chinese bhel banane ka saman)–
  • 1 पैकेट नूडल्स
  • 1 tbsp बारीक़ कटा लहसून
  • 1 मध्यम प्याज लम्बा कटा हुआ
  • ¼ कप हरे प्याज का हरा और सफ़ेद हिस्सा बारीक़ कटा हुआ
  • ¼ कप पतली लम्बी कटी शिमला मिर्च
  • ¼ कप पतली लम्बी कटी गाजर
  • ¼ कप पतली लम्बी कटी पत्ता गोभी
  • 5 बड़े चम्मच तेल
  • 2 tbsp शैज्वान सॉस
  • 2 tbsp टोमेटो सॉस
  • नमक स्वादानुसार
चाइनीज भेल बनाने की विधि (Chinese bhel banane ki vidhi)–
  • सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पानी उबलने रख दें| पानी में थोडा सा नमक और कुछ बूंदे तेल की डालें| पानी जब उबलने लगे, तब गैस बंद कर दें| अब उसमे Noodles डाल दें| 7-8 min के लिए ढक दें| अब नूडल्स को एक छन्नी में निकाल लें| और उपर से ठंडा पानी डालें जिससे ये चिपके नहीं|
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करें, Noodles जब अच्छे से ठंडा हो जाये| तब गर्म तेल में हाथ से फैलाते हुए नूडल्स डालें और उन्हें कुरकुरा होने तक सेंकें| इन Noodles को एक पेपर में निकाल लें, जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाये| अब इन नूडल्स को आप एयर टाइट डिब्बे में बंद कर के रखे और जब भी चाइनीज भेल बनाना चाहें, इन्हें उपयोग करें|
  • नूडल्स आप कभी भी फ्राई करके रख सकती है, जिससे चाइनीज भेल बनाते समय आपके समय की बचत होगी और वह झटपट बन जाएगी|
  • अब एक पैन में 1 tbsp तेल गर्म करें, तेल अच्छा गर्म होने पर तेज आंच पर ही लहसून डालें| ½ min तक लहसून को तेज आंच पर ही पकाएं| अब इसमें प्याज डालें, उसे भी तेज आंच पर 1 min हिलाते हुए पकाएं|
विशेष टिप – चाइनीज भेल रेसिपी में सब्जियां तेज आंच पर पकती है, क्यूंकि इन्हें बहुत अधिक नहीं पकाया जाता है, इनका बस कच्चापन दूर किया जाता है|
  • प्याज के बाद इसमें शिमला मिर्च , गाजर, पत्ता गोभी मिलाएं| इन्हें भी तेज आंच पर जल्दी जल्दी हिलाएं और 1 min पकाएं|
  • अब इसमें हरी प्याज का हरा हिस्सा, नमक, शैज्वान सॉस (शैज्वान सॉस आपको बना बनाया बाजार में आसानी से मिल जायेगा, अगर आप इसे घर पर बनाना चाहती है तो मुझे बताएं, मैं अपने अगले आर्टिकल में उसकी रेसिपी आपके साथ शेयर करुँगी) और टोमेटो सॉस मिलाएं| ½ min और पकाएं फिर गैस बंद कर दें|
  • पैन से मिक्सचर को एक बाउल में निकालें और इसमें फ्राई नूडल्स डालें| इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें, जिससे सब्जियां और नूडल्स मिक्स हो जाएँ|
  • प्लेट में उपर से हरे प्याज के पत्ते से सजाकर serve करें|
विशेष टिप – सब्जियों में नूडल्स परोसने के तुरंत पहले डालें, नहीं तो नूडल्स सॉफ्ट हो जायेगा और खाने में मजा नहीं आएगा|
Chinese bhel  का नाम भी अलग है और स्वाद भी| चाइनीज खाने में हम ज्यादातर नूडल्स, फ्राइड राइस, मंचूरियन खाते है, क्यूंकि हम इनके बारे में ही जानते है और हमारे शहर के फ़ूड स्टाल में यही मिलता है| अगर आप पहले से थोड़ी सी तैयारी कर के रखें, तो आप मुरमुरे से बनी भेल की तरह इसे भी 5 min में बना सकती है| ये रेसिपी आप तुरंत बनायें, इसे पहले से बनाकर ना रखें, पहले से पूरा बना लेंगी तो नूडल्स की crunchiness चली जाएगी| भारतीय स्वाद के साथ बनी चाइनीज भेल से आप अपने बच्चों और मेहमानों को खुश करें|

ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने का तरीका

by Amar Ujala Now  |  in खाने के व्यंजन at  02:43
black forest cake banane ki recipe tarika in hindi किसी का जन्मदिन हो या शादी की सालग्रह, आजकल हर मौके पर केक काटा जाता है, बच्चे तो बहाना ढूदते है केक खाने का| पहले जब में छोटी थी, तब मम्मी हमेशा घर पर ही केक बनाती थी| वो केक सादा सिंपल बिना icing का होता था, फिर उसमें माँ के प्यार का स्वाद था, जो उसे अमूल्य बना देता था|
आजकल बाज़ार में अच्छे से अच्छे डिजाईन वाले cake मिलते है, जो बच्चों को अपनी और आकर्षित करते है और वे वही केक लेने की जिद करने लगते है| आजकल घर में बड़ों के पास समय भी नहीं होता, कि वो बच्चों की फरमाइश पूरी करें| सो जल्दी से बाजार से cake मंगवा लिया जाता है| ये बाजार के केक अक्सर हमारे महीने के बजट को बिगाड़ देते है और कई बार ताजा भी नहीं होते| तो चलिए आपको आपके पसंदीदा केक ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने का तरीका बताती हूँ, जो आसानी से कम समय में बन जाएगी|

ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने का तरीका

black forest cake banane ki recipe tarika in hindi

ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने की सामग्री (black forest cake banane ke liye saman)–
  • 1 कप मैदा
  • ½ कप पीसी शक्कर
  • 2 tbsp कोको पाउडर
  • 2 tbsp बटर (या फिर घी)
  • 1 tsp बेकिंग पाउडर
  • ½ tsp सोडा
  • ¾ कप मिल्क
  • 1 tsp चॉकलेट एसेंस
  • icing की सामग्री –
  • 250 gm whipped क्रीम
  • 8 – 10 चेरी
  • 2 tbsp शक्कर
  • 50 gm किसी हुई चॉकलेट
ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने की विधि (black forest cake banane ki vidhi)–
  1. सबसे पहले मैदा (Maida), कोको पाउडर (coco powder), बेकिंग पाउडर और सोडा (Soda) को एक साथ मिला कर छान लेंगे और अलग रख देंगे|
  2. अब एक गहरे बर्तन में पिघला बटर (घी) और शक्कर लेंगे और उसे बीटर या एक चम्मचे के सहायता से अच्छी तरह मिक्स करेंगे|
  3. 5 min बीट करने के बाद थोड़ा थोड़ा करके मैदा का मिक्सचर मिलाते जायेंगे और उसे अच्छे से मिक्स करेंगे| जरुरत के हिसाब से उसमे दूध मिलायेंगे| अब इसमें चॉकलेट एसेंस मिलायेंगे और एक ही डायरेक्शन में चलाते हुए इसे मिलायेंगे|
  4. अब केक बनाने का टिन लेंगे और उसमे घी लगायेंगे फिर उसमे मैदा डस्ट करेंगे| अब cake के घोल को इसमें डालेंगे|
  5. अब माइक्रोवेव को 5 min प्रीहीट करेंगे और उसमे केक को ओवन mode में 200 temp पर 35 – 40 min के लिए रख देंगे| अगर आप के पास माइक्रोवेव नहीं है, तो आप एक बड़ा कुकर ले उसमे एक स्टैंड रखें और उस पर केक का टिन रखें| अब पहले 7-8 min तेज गैस में रखें फिर slow कर 20 से 25 तक और पकाएं| इसके बाद आप इसे खोल कर इसमें चाकू डाल कर देखें अगर चाकू साफ निकलती है इसका मतलब केक हो गया है, अगर नहीं तो 5- 10 min और पका लें|
  6. केक को पूरी तरह से ठंडा होने दे फिर निकालें|
ब्लैक फारेस्ट केक की आइसिंग ( black forest cake ki Icing) –
  1. चॉकलेट केक को अच्छी तरह से ठंडा कर लें और बीच से 2 हिस्सों में काट लें|
  2. अब शक्कर का पानी बनाने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म कर उसमे शक्कर डालें और 5 – 6 min पकाएं| इसे भी ठंडा कर लें|
  3. अब केक का निचला हिस्सा ले और इसे एक सर्विंग प्लेट पर रखें| अब इसमें 1 – 2 चम्मच शक्कर का पानी पुरे में फैला लें| अब whipped क्रीम को spatula या चाकू की मदद से पुरे में अच्छे से फैला लें|
  4. अब इस पर केक का दूसरा भाग रखें और उसमे भी शक्कर का पानी डालें और क्रीम फैला लें|
  5. अब क्रीम को केक के चारों और भी अच्छे से लगा कर उसे चाकू की मदद से समतल कर लें| क्रीम केक के उपर और चारों तरफ अच्छे से समतल कर लें|
  6. अब केक के उपर किसी हुई चॉकलेट फैला लें| अब चाहें तो piping बैग की मदद से केक के उपर फूल या कोई भी डिजाईन बना सकते है|
  7. अंत में इसे चेरी से सजाएँ और सबको खिलाएं| आप इसके 6 पीस करके सबको एक पेस्ट्री की तरह भी serve कर सकती है|
बाज़ार से ला कर तो आपने बहुत से केक खाएं होंगे एक बार घर पर भी बना कर देखिये| घर वालों के ख़ुशी भरे चेहरे देख कर आप भी बहुत खुश हो जायेंगे| बच्चों के जन्म दिन में यह केक बनाइये और बच्चों के दोस्तों से ढेर सारी तारीफ पाइए| आपको यह ब्लैक फ़ॉरेस्ट केक बनाने का तरीका कैसा लगा| आप हमारे कमेंट बॉक्स पर जा कर कमेंट कर सकती और अगर आपकी इस रेसिपी से जुडी कोई परेशानी है तो वो भी आप पूछ सकती है| आप अगर बिना अंडे का तुरंत बनने वाला वनिला चॉकलेट केक बनाना चाहते है, तो पढ़िए|

चीस कॉर्न बॉल्स घर मे बनाने की विधि

by Amar Ujala Now  |  in खाने के व्यंजन at  02:11
Homemade cheese corn balls recipe in hindi स्वीट कॉर्न सभी को पसंद होता है| यह खाने में मीठा और healthy होता है| आजकल कॉर्न का उपयोग सिर्फ उबालकर खाने में नहीं होता है, इससे बहुत सारी तरह तरह की रेसिपी बनती है| कॉर्न में प्रोटीन होता है, जो शरीर के लिए जरुरी होता है| दूध और ढूध से बने पदार्थ बहुत अधिक पौष्टिक होते है| दूध , दही, चीज सभी पौष्टिकता से भरे होते है, ये बड़े और बच्चों सभी के लिए अच्छे होते है| लेकिन आजकल के बच्चे दूध और दही जैसे आइटम खाना पसंद नहीं करते| बच्चों के विकास के लिए दूध का उनके शरिर में जाना बहुत जरुरी होता है| इसलिए हर माँ कोशिश करती है, कि बच्चे अगर दूध नहीं पी रहे है, तो उन्हें चीज दिया जाये| जिससे दूध की पौष्टिकता चीज के रूप में वे ग्रहण करें| कई बच्चे चीज खाना भी पसंद नहीं करते है, इसलिए माँ उन्हें बिना बताये ऐसे उपयोग करती है, जिससे बच्चे चुपचाप खा लें और उन्हें पता भी ना चले| आप चीज डोसा , पास्ता, नूडल्स में उपयोग कर सकती है| जिसे बच्चे ख़ुशी ख़ुशी स्वाद लेकर खायेंगे|

आज मैं आपको cheese का उपयोग एक और रेसिपी में बताउंगी, जो आपके बच्चों को बहुत पसंद आएगी और उनको पता भी नहीं चलेगा की उन्होंने चीज खाया है| Cheese Corn balls एक तरह का स्नैक्स (snacks) है, जिसे आप स्टार्टर (Starter) के रूप में भी बना सकती है| महिलाओं को हर दिन कुछ ना कुछ नया सोचना होता है, अपने बच्चों को खिलाने के लिए, किटी पार्टी के लिए| आजकल महिलाएं बहुत सी किटी पार्टी में जाती है, ये किटी पार्टी आपके घर पर भी होती होगी, जहाँ आपको हमेशा कुछ नया बनाकर खिलाना होता होगा| आपकी इस परेशानी को हम दूर करते है और आपको कुछ नया सिखाते है|

चीस कॉर्न बॉल्स घर मे बनाने की विधि  

Homemade Cheese Corn Balls recipe in hindi

मात्रा 4 लोगों के लिए
तैयारी का समय – 10 min
बनाने का समय – 15 min
चीज कॉर्न बॉल बनाने के लिए सामग्री – इस रेसिपी में आज हम कॉर्न और चीज का अनूठा मिलन कराएँगे| ये स्नैक्स आप थोड़े से सामान के साथ झटपट बना सकते है| creespy, crunchy और yummy Cheese Corn balls आपको खाने और बनाने दोनों में मजा आएगा|
  • 2 tbsp बटर
  • 2 tbsp मैंदा
  • 1 कप दूध
  • 2 tbsp किसा हुआ processed चीज
  • 1 कप स्वीट कॉर्न (उबला हुआ)
  • 1 tbsp बारीक़ कटी हरी मिर्च
  • 1 tsp काली मिर्च
  • 1 कप पका हुआ चावल
  • बारीक़ कटा हरा धनिया
  • 2 tbsp ब्रेड का चुरा
  • 2 tbsp हरी प्याज
  • नमक स्वादानुसार
 बनाने की विधि –
  • सबसे पहले एक पैन में बटर डालेंगे| बटर पिघल जाये तो फिर उसमे मैंदा डालेंगें|
  • मैंदा को बटर में अच्छे से मिक्स करने के बाद उसमें दूध डाल देंगे| दूध डालते ही हम इसे अच्छे से मिक्स करेंगे| जिससे मैदा दूध में अच्छे से मिल जाये और कोई गाँठ ना बने| 1 min इसे पकने देंगे| यह एक तरीके का white सॉस होता है, जो अधिकतर पास्ता में उपयोग होता है|
  • white सॉस को अच्छे से ठंडा होने दें, फिर इसमें चीज और उबले हुए कॉर्न डालेंगे| मिक्स करने के बाद इसमें हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर डालेंगे|
  • अब एक अलग बर्तन में पका हुआ चावल लेंगे और उसे अच्छे से मैश कर लेंगे जिससे चावल अलग ना रहे एक पेस्ट जैसा बन जाये|
  • अब इस चावल को चीज कॉर्न वाले मिक्सचर में मिला देंगे|
  • अब इसमें हरी प्याज के पत्ते , धनिया और ब्रेड का चुरा मिलायेंगे|
  • अंत में नमक मिलायेंगे| ध्यान रखियेगा कि चीज और बटर दोनों में ही थोड़ी मात्रा में नमक होता है, जिससे इस मिक्सचर में नमक की मात्रा कम ही डालेंगे|
  • एक कड़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख देंगे|
  • मिक्सचर के अब हाथ में थोडा सा तेल लगाकर बॉल्स बनायेंगे, अगर मिक्सचर गीला लग रहा है तो इसमें ब्रेड का चुरा और मिला लें|
  • एक प्लेट के उपर ब्रेड का चुरा रखेंगे, अब चीज बॉल्स को इस ब्रेड के चूरे से लपेट देंगे|
  • अब गर्म तेल में इन बॉल्स को डालेंगे और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लेंगे|
  • लीजिये तैयार है आपके चीज कॉर्न बॉल्स| serve करते समय बॉल्स को गरमागरम प्लेट पर रखें और उसके उपर चीज की स्लाइस को थोडा थोडा काट कर सभी बॉल्स के उपर रखें, और उपर से हरे धनिये से सजाएँ और टमाटर सॉस के साथ खाएं|
Cheese Corn balls आप आज ही बनायें और अपने बच्चों और मेहमानों को खुश कर दें| यह स्टार्टर आप अपनी अगली किटी पार्टी में जरुर बनायें| ये चीज बॉल्स बहुत अच्छा स्नैक्स  है, जो आपकी किटी में आपकी सहेलियों के बीच आपकी वाह वाही कराएगा| उम्मीद है कि आपके सभी घर वालों को यह पसंद आयेगा| चीस कॉर्न बॉल्स घर मे बनाने की विधि से जुडी कोई परेशानी हो, तो आप मेरे साथ शेयर करें| आप अपने सुझाव और बातें हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर शेयर करें|

नूडल्स पकोड़ा बनाने की विधि

by Amar Ujala Now  |  in खाने के व्यंजन at  02:00
Noodles Pakora Recipe in hindi बारिश के मौसम ने दस्तक दे दी है| बारिश के मौसम का अपना ही अलग मजा होता है, इस मौसम को बड़ों से लेकर बच्चों तक सब एन्जॉय करते है| मिट्टी की सोंधी सोंधी खुशबू , बारिश की ठंडी ठंडी फुहार सबके मन में एक ताजगी भर देती है| बारिश के मौसम को अपने घर की खिड़की पर बैठकर एन्जॉय करने का अलग ही मजा होता है और इस बारिश के साथ अगर गरमा गर्म चाय, मजेदार पकोड़े और अपनी मनपसंद बुक  मिल जाएँ, तो बस क्या कहने फिर| ज्यादातर पति जब शाम को काम से लौटते है, तो अपनी पत्नी से  पकोड़े बनाने की मांग करते है|

पति ऑफिस से भीग कर आते है, तो पत्नी उसके पकोड़े की फरमाइश झट से पूरी कर देती है| बच्चे भी शाम को खेल कूद कर आते है और भूख लगी भूख लगी चिल्लाते है| पकोड़े खाने में तो बहुत टेस्टी होते है लेकिन अगर एक ही चीज रोज रोज खाई जाये, तो इन्सान बोर हो जाता है| वही आलू प्याज मिक्स veg के पकोड़े खा खा कर बड़े तो नहीं, लेकिन बच्चे जरुर बोर हो जाते है|  पकोड़े का नाम सुन कर बच्चों को लगता है ये इतनी पुरानी चीज है बड़े बूढ़े खाते है|

घर पर जब भी कोई मेहमान अचानक से आ जाता है, तो सबसे पहले जो चीज उसे बनाकर खिलाने के लिए हमारे दिमाग में आती है वह है पकोड़े| क्योकि  ये झटपट बनते है और इसकी सभी सामग्री हमारे पास मौजूद रहती है| लेकिन आपके मेहमान भी ये घिसे पिटे पकोड़े खा कर बोर हो चुके है,क्यूंकि सभी लोग यही खिलाते है| आप एक अच्छे माँ पत्नी के साथ एक अच्छी होस्ट भी बनिए, जो अपने गेस्ट को खुश करे|
चलिए आज कुछ नया try करते है| नूडल्स तो सभी बच्चों की पहली पसंद होती है| कोई भी बच्चा हो चाहें छोटा या बड़ा कभी नूडल्स को मना नहीं करता| सिंपल नूडल्स तो आपने बहुत खाए होंगे| नूडल्स आजकल सभी घरों में मौजूद ही रहता है, क्योकि हर घर के बच्चे इसे खाना पसंद करते है| नूडल्स एक chineese रेसिपी है, जो हमारे देश में चाइना से आई है, लेकिन आज पुरे भारत में चाव से खाई जाती है| आज हम इस chineese रेसिपी को अपना इंडियन टच देते है| इंडियन मसाले पुरी दुनिया में फेमस है, जिसका अनोखा स्वाद सबको भाता है| आज इन्ही भारतीय मसालों को हम नूडल्स और पकोड़े की जान बेसन के साथ मिलायेंगे और तैयार करेंगे नूडल्स पकोड़े|

नूडल्स पकोड़ा बनाने की विधि

Noodles Pakora Recipe in hindi

नूडल्स पकोड़े बनाने का तरीका – इस different रेसिपी को आप जब चाहें घर पर मौजूद सामग्री के साथ बना सकते है|
मात्रा लोगों के लिए
तैयारी का समय – 10 min
बनाने का समय – 10 min
Noodles pakode बनाने के लिए सामग्री –
  • 1 कप उबली नूडल्स
    1 कप बेसन
    2 tbsp कार्ल फ्लोर
    1 tbsp अदरक लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
    ½ tsp सोडा
    ½ tsp काली मिर्च
    1 tsp अजवाइन
    1 tsp सौफ
    1 tsp लाल मिर्च
    1 tsp हल्दी पाउडर
    1 कप मिली जुली लम्बी पतली कटी सब्जी(पत्ता गोभी, शिमला मिर्च और गाजर)
    ½ कप फूल गोभी
    1 प्याज लच्छेदार कटी
    थोडा सा बारीक़ कटा हरा धनिया
    तेल तलने के लिए
    नमक स्वादानुसार
नूडल्स पकोड़े बनाने की विधि –
  • सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, कॉर्न फ्लोर, 1 चम्मच तेल और सारे मसाले डालेंगे| अब इसमें पानी डालकर एक घोल बना लेंगे(जो ज्यादा पतला नहीं होगा)|
  • अब इसमें ½ कप नूडल्स, सारी सब्जियां, धनिया, नमक और सोडा मिलायेंगे| (नूडल्स पकोड़े बनाने के लिए घोल थोडा गाढ़ा रहता है|
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म करेंगे| एक प्लेट में बची हुई नूडल्स फैलायेंगे|
  • अब मिक्सचर को हाथ में लेकर छोटे छोटे बॉल्स बनायेंगे, फिर इसके उपर प्लेट के उपर रखे नूडल्स को लपेटेंगे|
  • तेल अच्छा गर्म होने होने पर इसे मीडियम आंच पर अच्छे से सेक लेंगे| लीजिये तैयार है आपके गरमगरम Noodles pakode
  • इन पकोड़ों को टमाटर सौस और चिली सौस के साथ serve करें| आप नूडल्स पकोड़े नाश्ते के अलावा स्टार्टर में भी बना सकती है|
उम्मीद करते है आप सभी को हमारा आर्टिकल मे बताये नूडल्स पकोड़े पंसंद आई होंगी| तो आज ही आप इसे अपने घर पर बनाइये और सबको खिलाइए| आपको और आपके घर वालों को ये कैसे लगे हमें जरुर बताएं| आपको snacks में कुछ और रेसिपी भी चाइये, तो आप हमसे पूछ सकते है| आप हमारे कमेंट बॉक्स पर जाएँ और अपने सुझाव हमारे साथ शेयर करें|

Monday, 11 January 2016

बिना अंडे का तुरंत बनने वाला वनिला चॉकलेट केक

by Amar Ujala Now  |  in खाने के व्यंजन at  22:19
Eggless Instant vanila chocolate Cake Recipe in hindi बिना अंडे का तुरंत बनने वाला वनिला चॉकलेट केक किसको नहीं पसंद होता है| चॉकलेट के तो नाम में ही मिठास है कौन इसे खाना नहीं पसंद करेगा| कई बार ऐसा होता है कि हमारा केक खाने का मन करता है लेकिन कोई मौका नहीं होता कि हम केक बाजार से लायें और खाएं और ना ही केक बनाने के लिए इतना फैलारा करने का मन होता है| बच्चे भी कई बार जिद पर अड़ जाते है कि उन्हें चॉकलेट केक ही खाना है| तब हमें ना चाहते हुए भी केक बनाना ही पड़ता है|
आज मैं आपकी बहुत बड़ी मुश्किल कम करने वाली हुई| मै ऐसे 2 केक की रेसिपी बता रही हूँ जो झट पट बन कर तैयार हो जाते है| अगर कभी कोई मेहमान आ जाएँ और मीठे में कुछ ना हो तो बस 5 min में तैयार कीजिये ये केक| कभी किसी का जन्मदिन है और बाज़ार से केक लाने का समय नहीं है तो बस ये केक बना कर सामने वाले को खुश कर दीजिये|


बिना अंडे का तुरंत बनने वाला  वनिला केक (Eggless Instant Vanila Cake Recipe in hindi) की सामग्री –

1 पैकेट मैरी गोल्ड बिस्कुट (बड़ा वाला पैकेट)
100 gm डार्क चॉकलेट
100 gm मिल्क चॉकलेट
1 tsp वनिला एसेंस
थोड़े से बारीक़ कटे बादाम पिस्ता
8 – 10 चेरी
100 gm whipped क्रीम

बिना अंडे का तुरंत बनने वाला  वनिला केक (Eggless Instant vanila Cake Recipe in hindi) की  विधि –

  • बिस्कुट को हाथों से एक दम बारीक़ चुरा कर लें|
  • अब एक बड़े बर्तन में पानी गरम करें उसके उपर छोटा बर्तन रखें और उस पर दोनों तरह की चॉकलेट डाले| इसे डबल boiler प्रोसेस कहते है| इस तरह से 2-3 min बाद चॉकलेट पिघल जाएगी| अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो उसके बर्तन में चॉकलेट डालें और उसे डेढ़ min के लिए माइक्रोवेव कर लें|
  • चॉकलेट को अच्छी तरह से मिला लें| अब चुरा की हुई बिस्कुट में आधी चॉकलेट मिला लें| फिर वनिला एसेंस और मेवे मिला लें|
  • एक सर्विंग प्लेट में इस मिक्सचर को एक केक की तरह रखे और गोल शेप बना दे| अब इसे अच्छे से दबा कर सभी तरफ से सही आकर दे दें|
  • अब प्लेट को 15 min के लिए फ्रीजर में रख दे| अब प्लेट निकालें और उसके उपर बाकि बची हुई चॉकलेट डाले(चॉकलेट जम गई हो तो उसे वापस उसी विधि से पिघला ले)| चॉकलेट पुरे केक को अच्छे से कवर कर लेनी चाहिए| अगर चॉकलेट कम लगे तो थोड़ी थोड़ी लेकर और पिघला लें|
  • चॉकलेट को केक के उपर अच्छे से फैला लें| और फिर 10 min के लिए फ्रीजर में रख दें|
  • अब whipped क्रीम से मन चाही डिजाईन बनायें और चेरी से सजाएँ|

बिना अंडे का तुरंत बनने वाला चॉकलेट केक (Eggless Instant Chocolate Cake Recipe in hindi) की सामग्री –

3 tbsp मैदा
1.5 tbsp कोको पाउडर
3 tbsp दूध
3 tbsp पीसी शक्कर
1/8 tsp बेकिंग सोडा
1/8 tsp नमक
3 tbsp रिफाइन तेल
¼ tsp वनिला एस्सेंस
1 tsp चोको चिप्स (optional)

बिना अंडे का तुरंत बनने वाला चॉकलेट केक (Eggless Instant Chocolate Cake Recipe in hindi) की विधि –
  • एक माइक्रोवेव सेफ कप लें, उसमें मैदा, शक्कर और चॉकलेट पाउडर मिलाएं|

  • अब इसमें तेल , दूध और एस्सेंस मिलाएं| अच्छे से सभी मिक्स कर लें जिससे कोई गिल्ठे ना बने|
  • अब उपर से चोको चिप्स डालें| कप को माइक्रोवेव में रखें और high पॉवर में 2 min पकाएं|
  • लीजिये तैयार है आपका instant केक|
बिना अंडे का तुरंत बनने वाला वनिला चॉकलेट केक (Eggless Instant vanila chocolate Cake Recipe in hindi) के लिए जरूरी टिप– एक कप में होने की वजह से यह किसी को देने में आसन होता है| आप इसके उपर वैनिला आइसक्रीम डाल कर दे सकती है| बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी यह बहुत पसंद आएगा|
बिना अंडे का तुरंत बनने वाला वनिला चॉकलेट केक (Eggless Instant vanila chocolate Cake Recipe in hindi) की ये रेसिपी आप अपने घर में एक बार जरुर try करें, और हमें बताएं की आपके घर वालों को बिना अंडे का तुरंत बनने वाला वनिला चॉकलेट केक (Eggless Instant vanila chocolate Cake Recipe in hindi) कैसा लगा| आप हमारे कमेंट बॉक्स पर जाकर इस रेसिपी से जुडी कोई भी परेशानी पूछ सकते है|बिना अंडे का तुरंत बनने वाला वनिला चॉकलेट केक (Eggless Instant vanila chocolate Cake Recipe in hindi) के अलावा आप कोई और केक की विधि जानना चाहते है, तो हमे जरूर बताये| हम आपकी पसंद के अनुसार लिखने का प्रयास करेंगे| 

स्वादिष्ट ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि |दिवाली पर बनाने की रेसिपी

by Amar Ujala Now  |  in खाने के व्यंजन at  21:37
ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि (Bread Sev Puri recipe In Hindi) का उपयोग कर ब्रेड सेव पूरी फटाफट बनाइये और खाइए| शरीर से सुंदर और फिट कौन नहीं दिखना चाहता| तेज भागती ज़िन्दगी में किसी के पास टाइम नहीं है, कि वो खाना बनाने में ज्यादा समय दे|सभी लोगों को इंस्टेंट और कम समय में बनने वाली चीज़े पसंद आती है|


बहुत से लोगों को घर में जल्दी बनने वाली रेसिपी नहीं पता, जिसके चलते वो packed फ़ूड या बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाने पर मजबूर है|  ऐसे लोगों कि हम मदद करते है और जल्दी बनने वाली ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि (Bread Sev Puri recipe In Hindi) बताते है जो जब आप चाहें घर पर जल्दी से और आसानी से बना सकते है| कई बार अचानक घर पर गेस्ट आ जाते है, तब अपने गेस्ट के सामने जल्दी और स्वादिष्ट बनने वाली रेसिपी को प्रस्तुत करना सबसे बड़ा सवाल होता है, ऐसे में ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि (Bread Sev Puri recipe In Hindi) आपकी दुविधा का हल है| गेस्ट को जल्दी से बनने वाली यह ब्रेड सेव पूरी (Bread Sev Puri) खिलाइए और देखिये आपके गेस्ट कितने खुश हो जाते है और आपको ढेर सारी वाह वाही मिलती है|
आजकल सभी लोग तंदरुस्त और स्वस्थ रहना पसंद करते है, जिसके चलते सभी लोग healthy खाना पसंद करते है| सबको आजकल डाइटिंग कर फिट रहना पसंद है जिसके चलते ज्यादा तेल वाला खाना तो कोई पसंद ही नहीं करता| ब्रेड एक ऐसा आइटम है जो हर किसी के घर पर आसानी से मिल जाता है और अगर नहीं भी है तो पास की डेली नीड्स की शॉप पर तो मिल ही जाता है| डाइटिंग करने वालों को healthy फ़ूड के साथ taste भी चाहिए होता है| ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि (Bread Sev Puri recipe In Hindi) अचानक हुई कुछ चटपटा खाने की craving की इच्छा को शांत करने मे मदद करती है| ब्रेड खाने में लाइट और healthy होती है| तो बस इस ब्रेड, आलू और चटनियों से मिल कर बनी इस healthy और टेस्टी ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि (Bread Sev Puri recipe In Hindi) को आज ही अपने घर पर बना कर देखें और बड़ो से लेकर बच्चों को सभी को खुश कर दें|

ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि

Bread Sev Puri recipe In Hindi

  • तैयारी का समय – 10 min
  • पकाने में समय – 10 min
  • 4 लोगों के लिए सामग्री –
  • 1 मध्यम ब्रेड का पैकेट
  • 2 बड़े उबले हुए आलू
  • 1 मध्यम प्याज बारीक़ कटी हुई
  • 1 tsp बारीक़ कटी हरी मिर्च
  • 2 tbsp धनिया हरी मिर्च की चटनी
  • 2 tbsp इमली की चटनी
  • 2 tbsp भूनी हुई मूंगफली
  • 1 tsp भुना जीरा पाउडर
  • 1 कटोरी बारीक़ सेव
  • सफ़ेद और काला नमक स्वादानुसार
  • धनिया सजावट के लिए
  • 1 tsp तेल

Bread Sev Puri recipe In Hindi/ ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि

  1. ब्रेड स्लाइस लें और छोटे गोल कटर या ढक्कन की सहायता से उसे गोल गोल काट लें|
  2. अब एक नॉन स्टिक तवा लें और उसमें बहुत थोड़ा सा तेल डाल कर ब्रेड स्लाइस को दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेंक लें|
  3. उबले आलू को अच्छे से मसल ले और उसमें काला नमक, भुना जीरा, मूंगफली, बारीक़ कटी हरी मिर्च और थोड़ी सी बारीक़ कटी धनिया मिला ले|
अब सभी ब्रेड स्लाइस को एक प्लेट पर रखे और उस पर तैयार किये हुए आलू के मसाले को रखें| फिर उसमे ऊपर से हरी एवं इमली की चटनी डालें| फिर बारीक कटी प्याज और सेव डालें| चाहें तो ऊपर  से मूंगफली और डाल सकते है| बारीक़ कटी धनिया से Bread Sev Puri को ऊपर से डालकर परोसे|
ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि (Bread Sev Puri recipe In Hindi) मे बताई गई Bread Sev Puri बनाये और अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों को खिलाये, और अपने अनुभव हमारे साथ share करे. अगर आप ब्रेड सेव पूरी बनाने की विधि (Bread Sev Puri recipe In Hindi) के अलावा कोई और recipe जानना चाहते है, तो हमसे शेयर करे हम आपकी पसंद के अनुसार अलग-अलग तरह की recipe लिखने का प्रयास करेंगे|

Saturday, 9 January 2016

नाश्ते मे बनाये मजेदार ओट्स के व्यंजन

by Amar Ujala Now  |  in खाने के व्यंजन at  09:51
Oats Recipes For Breakfast in Hindi और नाश्ते मे बनाये मजेदार ओट्स के व्यंजन एक ऐसी चीज है, जिसे ज्यादा लोग नहीं जानते है| यह एक तरह का अनाज है जैसे गेहूं चावल है| लेकिन यह उन सभी अनाजों से ज्यादा फ़ायदेमंद और विटामिन प्रोटीन से भरपूर है| ओट्स खाने में टेस्टी और healthy होता है| ओट्स से cholestrol कम होता है और यह हमारे वजन को भी control रखता है| ओट्स से बनी चीज़े खाने से हमारा पेट भी भर जाता है और यह फाइबर युक्त होता है जिससे जल्दी भूख नहीं लगती| ओट्स के रोज सेवन करने से 5% तक cholestrol कम हो सकता है| ओट्स दिल के लिए भी अच्छा होता है जिन्हें दिल से जुडी कोई बीमारी हो उन्हें ओट्स का सेवन जरुर करना चाहिए| Sugar बीमारी से ग्रसित लोगों के लिए भी ओट्स रामबाण का काम करता है|

हम कह सकते है ओट्स हमें सभी बीमारियों से बचाता है और हमें स्वस्थ रखने में मदद करता है| इसलिए Oats Recipes For Breakfast in Hindi के माध्यम से हमने आपको आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में कुछ अच्छा और जल्दी से अपनी भूख शांत करने वाला ब्रेकफास्ट बताया है| अगर घर की गृहणी थोड़ी स्मार्ट हो जाये और बच्चों एवं घर के सभी लोगों को healthy और टेस्टी खाना समय पर दे तो सभी ख़ुशी ख़ुशी खायेंगे और हमेशा स्वस्थ भी रहेंगे| मिल्क के साथ ओट्स खाना अब पुरानी बात हो गई , सबको बस यही पता है तो यही बना कर खा लेते है जिसे बच्चे बड़े खा खा कर बोर हो चुके है और इसलिए ओट्स के नाम से ही चिड़ते है| तो चलिए आज Oats Recipes For Breakfast in Hindi  के माध्यम से कुछ नया सीखते है| मै अपने आर्टिकल Oats Recipes For Breakfast in Hindi मे आपको ओट्स से बनी 4 नाश्ते की रेसिपी बताती हूँ, जिसे आप जब चाहे झटपट घर पर मौजूद सामान के साथ बना सकते है|

Oats Recipes For Breakfast in Hindi 

नाश्ते मे बनाये मजेदार ओट्स के व्यंजन

1.ओट्स उत्तपम (Oats Uttapam) बनाने का तरीका – अपने आर्टिकल Oats Recipes For Breakfast in Hindi  मे सबसे पहले हम आपको ओट्स उत्तपम (Oats Uttpam) बनाने की विधि बताते है|
मात्रा 4 लोगों के लिए
तैयारी का समय – 15 min
बनाने का समय – 10 min
ओट्स उत्तपम (Oats Uttapam) बनाने के लिए साम्रगी –Oats Recipes For Breakfast in Hindi मे ओट्स उत्तपम (Oats Uttapam) बनाने कि आवश्यक सामग्री बताई गई है |
  • 1 कटोरी ओट्स
  • ½ कटोरी सूजी (रवा)
  • 2 tbsp बारीक़ कटी प्याज
  • 1 tbsp बारीक़ टमाटर
  • 1 tbsp बारीक़ शिमला मिर्च
  • 1 tsp बारीक़ कटी हरी मिर्च
  • 1 tsp चना डाल
  • 1 tsp उरद डाल
  • 1 tsp राइ
  • 1 tsp करी पत्ता(मीठी नीम)
  • ¾ कप मठा (दही का पानी)
  • 1/2 tsp इनो (या खाने वाला सोडा)
  • 1 tbsp तेल
  • 1 tsp बटर
  • 1 tsp गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
ओट्स उत्तपम (Oats Uttapam) बनाने की विधि –
  • सबसे पहले ओट्स को एक कड़ाई में मध्यम आंच पर थोडा भून ले| इसके बाद इसे ठंडा करने रख दे फिर मिक्सर में इसे पाउडर जैसा पीस ले|
  • अब एक बाउल में ओट्स पाउडर और सूजी को मिलाये फिर उसमे मठा मिलाएं और इसे 10 min के लिए रख दे|
  • अब एक पैन में तेल गर्म कर उसमे राइ और करी पत्ता तड़कायें फिर उसमे दोनों प्रकार की दालें डाल दे और हल्का भूरा होने तक सेके| इस तड़के को ओट्स के घोल में मिला दें|
  • अब इस घोल में नमक , मिर्च और सारी सब्जियां मिला ले| घोल ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें पानी मिलाकर थोड़ा पतला कर लें| अंत में इनो मिलाएं जिससे इनो अपना काम अच्छी तरीके से करे|
  • अब नॉन स्टिक तवा अच्छा गरम कर लें और उसमे थोडा तेल डाल ले इसे एक कपड़े से पोंछ लें|
  • अब तवा पर इस घोल को एक गहरी चम्च्चे की सहायता से गोल गोल घुमाते हुए बड़ा कर लें| आंच धीमी कर इसे ढक दें|
  • दोनों तरफ अच्छे से ब्राउन होने तक सेंक लें| अंत में बीच में थोड़ा बटर डाले और उपर से गरम मसाला छिड़क दें|
  • गरमा गर्म नारियल की चटनी के साथ परोसें|
ओट्स उत्तपम (Oats Uttapam) बनाने के लिए टिप (Tip)– अगर प्लेन सफ़ेद ओट्स नहीं है तो मसाला ओट्स के पैकेट से भी हम यह बना सकते है| वह खाने में उतना ही टेस्टी होगा|
2. ओट्स उपमा (Oats Upma) बनाने का तरीका – अपने आर्टिकल Oats Recipes For Breakfast in Hindi  मे अब हम आपको ओट्स उपमा (Oats Upma) बनाने की विधि बताते है|
मात्रा 4 लोगों के लिए
तैयारी का समय – 10 min
बनाने का समय – 10 min
ओट्स उपमा (Oats Upma) के लिए साम्रगी – Oats Recipes For Breakfast in Hindi मे ओट्स उपमा (Oats Upma)बनाने कि आवश्यक सामग्री बताई गई है |
  • 1 कप ओट्स
  • 2 tbsp सूजी (रवा)
  • 2 tbsp बारीक़ कटी प्याज
  • 1 tbsp बारीक़ टमाटर
  • 1 tbsp बारीक़ शिमला मिर्च
  • 1 tbsp बारीक़ कटी गाजर
  • ½ मटर
  • 2 tbsp फूल गोभी
  • 1 tbsp फ्रेंच बीन्स
  • 1 tsp बारीक़ कटी हरी मिर्च
  • 1 tbsp उरद डाल
  • 1 tsp करी पत्ता
  • 1 tsp राइ
  • 2 tsp नीबू का रस
  • 2 tbsp तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • सजाने के लिए बारीक़ हरा धनिया और किसा हुआ नारियल
ओट्स उपमा (Oats Upma) बनाने की विधि –
  • सबसे पहले ओट्स और सूजी को एक कड़ाई में मध्यम आंच पर थोडा भून ले, और इसे ठंडा करने रख दे|
  • एक कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमे राई और करी पात्ता डालें| राई अच्छे से हो जाये फिर उसमे उरद डाल कर उसे हल्का ब्राउन होने दें| अब इसमें प्याज डाल कर उसे भी हल्का ब्राउन होने दें|
  • अब इसमें शिमला मिर्च भी डाल दें| एक अलग बर्तन में पानी गर्म कर उसमे गाजर मटर गोभी बीन्स को हल्का उबार लें जिससे वह नर्म हो जाये|
  • अब ये सारी उबली सब्जियों का पानी निकाल इसे प्याज वाले मिश्रण में मिला दें| नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं|
  • अब इसमें 3 कप उबली सब्जयों का पानी डालें और उबाल आने दें| उबाल आने के बाद इसमें ओट्स और सूजी मिला दे| इसके बाद इसे जल्दी जल्दी हिलाएं जिससे पानी ओट्स को अच्छी तरह सोख ले| अब इसमें नीबू का रस मिला दे| अब इसे 2 – 3 min के लिए धीमी आंच पर ढक कर रख दे|
  • अब उपर से हरा धनिया और किसा नारियल डाले और गरमा गर्म परोसें|
ओट्स उपमा (Oats Upma) बनाने के लिए टिप (Tip)– आप चाहें तो इसमें काजू किशमिश भी मिला सकते है जिससे से खाने में और ज्यादा स्वादिष्ट हो जायेगा|
3. ओट्स इडली (Oats Idli) बनाने का तरीका – Oats Recipes For Breakfast in Hindi अब हम आपको ओट्स इडली (Oats Idli) बनाना बताएं|
मात्रा 4 लोगों के लिए
तैयारी का समय – 15 min
बनाने का समय – 10 min
ओट्स इडली (Oats Idli) बनाने के लिए साम्रगी – Oats Recipes For Breakfast in Hindi मे ओट्स इडली (Oats Idli) बनाने कि आवश्यक सामग्री बताई गई है |
  • 1 कटोरी ओट्स
  • ½ कटोरी सूजी (रवा)
  • 1 tsp बारीक़ कटी हरी मिर्च
  • 1 tsp चना डाल
  • 1 tsp उरद डाल
  • 1 tsp राइ
  • 1 tsp करी पत्ता(मीठी नीम)
  • ¾ कप मठा (दही का पानी)
  • 1/2 tsp इनो (या खाने वाला सोडा)
  • 1 tbsp तेल
  • 1 गाजर किसा हुआ
  • 1 tbsp हरा धनिया बारीक़ कटा
  • नमक स्वादानुसार
ओट्स इडली (Oats Idli) बनाने की विधि –
  • सबसे पहले ओट्स को एक कड़ाई में मध्यम आंच पर थोडा भून ले| इसके बाद इसे ठंडा करने रख दे फिर मिक्सर में इसे पाउडर जैसा पीस ले|
  • अब एक बाउल में ओट्स पाउडर और सूजी को मिलाये फिर उसमे मठा मिलाएं और इसे 10 min के लिए रख दे|
  • अब एक पैन में तेल गर्म कर उसमे राइ और करी पत्ता तड़कायें फिर उसमे दोनों प्रकार की दालें डाल दे और हल्का भूरा होने तक सेके| इस तड़के को ओट्स के घोल में मिला दें|
  • अब इस घोल में नमक , मिर्च, धनिया और सारी सब्जियां मिला ले| घोल ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें पानी मिलाकर थोड़ा पतला कर लें| अंत में इनो मिलाएं जिससे इनो अपना काम अच्छी तरीके से करे|
  • अब इडली वाला सांचा ले और उसमें थोडा तेल लगा लें और सभी में इडली का घोल डाल दें|
  • अब सांचे रखने वाले बर्तन में थोडा पानी भर दे और गर्म कर लें अब इडली वाले सांचे रख ढक्कन लगा दें| 10 – 15 बाद गैस बंद कर दें और इडली निकाल लें|
  • सॉफ्ट गरम इडली को नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसें|
4 . ओट्स दही बड़े (Oats Dahi Vada) बनाने का तरीका – Oats Recipes For Breakfast in Hindi मे अगली विधि है ओट्स दही बड़े (Oats Dahi Vada) जो अत्यंत स्वादिष्ट होते है|
ओट्स दही बड़े (Oats Dahi Vada) बनाने की सामग्री – Oats Recipes For Breakfast in Hindi मे ओट्स दही बड़े (Oats Dahi Vada) बनाने कि आवश्यक सामग्री बताई गई है |
  • 2 कप ओट्स
  • ½ कप उरद दाल
  • ½ कप मूंग दाल
  • 1 tsp चना दाल
  • 1 इंच टुकड़ा अदरक
  • 1 tbsp हरी मिर्च
  • चुटकी भर हिंग
  • 1 tsp लाल मिर्च पाउडर
  • ½ कप दही
  • 1 tsp बारीक़ हरा धनिया
  • 2 tbsp इमली की मीठी चटनी
  • 1 tbsp धनिया मिर्च की चटनी
  • 2 tbsp बारीक़ सेव
  • 1 tbsp तेल
  • नमक स्वादानुसार
ओट्स दही बड़े (Oats Dahi Vada) बनाने की विधि –
  1. मूंग और उरद दाल को रात भर भिगो कर रख दे| अगले दिन दोंनों दाल, ओट्स , अदरक और हरी मिर्च मिला कर मिक्सर में महीन पीस लें|
  2. अब इस मिश्रण में हिंग, नमक, लाल मिर्च पाउडर और धनिया मिला कर अच्छी तरह फेंट लें| मिश्रण इतना फेटें की वो हल्का दिखने लगे| यह मिश्रण पतला नहीं होता है|
  3. अब इडली के सांचे में तेल लगा लें और बड़े के मिश्रण को पार रखें| अब हाथ में पानी लगाकर मिश्रण को साचे पर अच्छी तरह फैला कर सेट कर दे|
  4. अब सांचे रखने वाले बर्तन में थोडा पानी भर दे और गर्म कर लें अब इडली वाले सांचे रख ढक्कन लगा दें| 10 – 15 बाद गैस बंद कर दें| थोडा ठंडा हो जाने के बाद बड़े निकाल लें|
  5. अब बड़ों को हल्के गुनगुने पानी में 5-10 min के लिए डाल दें|
  6. अब बड़ों को पानी से अच्छी तरह दबाकर निकाल लें|
  7. एक प्लेट में बड़े रखें उपर से दही डालें, अब मीठे एवं हरी चटनी डालें| उपर से लाल मिर्च पाउडर डालें| हरी धनिया एवं सेव से सजा कर सभी को परोसें|
उम्मीद करते है आप सभी को हमारे आर्टिकल Oats Recipes For Breakfast in Hindi और नाश्ते मे बनाये मजेदार ओट्स के व्यंजन मे ओट्स से बनी  रेसिपी पंसंद आई होंगी| तो आज ही आप इसे अपने घर पर बनाइये और सबको खिलाइए| आपको और आपके घर वालों को Oats Recipes For Breakfast in Hindi और नाश्ते मे बनाये मजेदार ओट्स के व्यंजन मे बताई रेसिपे कैसी लगी हमें जरुर बताएं| आपके पास इसके अलावा कोई रेसिपी है तो भी आप हमारे साथ शेयर कर सकते है| आप हमारे कमेंट बॉक्स पार जाएँ और अपने सुझाव हमारे साथ शेयर करें|

Proudly Powered by Blogger.