Showing posts with label घरेलु नुस्खे. Show all posts
Showing posts with label घरेलु नुस्खे. Show all posts

Thursday, 14 January 2016

चना दाल फायदे और लाभ

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  04:14
हमारे देश में तरह तरह की दालें पाई जाती है, अरहर, मूंग, उड़द, मसूर, चना आदि इनमें से चने की दाल स्वास्थ की द्रष्टि से बहुत फायदेमंद है| इसमें बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर को फायदा देते है| भारतीय घरों में चना दाल को बहुत से तरीके से उपयोग में लाया जाता है| चने की दाल चना का आधा हिस्सा है जिसे साफ करके पोलिश किया जाता है| चना दाल को पीस कर बेसन बनाया जाता है जिसमें पोषक तत्व की कमी नहीं होती है, इस बेसन का उपयोग तरह तरह से किया जाता है|

भारत में अलग अलग स्थान में दाल का उपयोग अलग तरह से होता है, इससे बना बेसन खाने के अलावा सौदर्य को निखारने में भी काम आता है| चने की दाल में मौजूद पोषक तत्व 
  • कैल्शियम
  • प्रोटीन
  • विटामिन
  • आयरन
  • फाइबर
  • रेशे
दाल का स्वाद स्वीट कॉर्न की तरह होता है जिसका उपयोग सूप, सलाद, स्नैक में किया जाता है| चने की दाल प्रोटीन की खदान होता है जिसे रोज अपने खाने में शामिल करना लाभकारी होता है|

चने की दाल के स्वास्थवर्धक लाभ (Chana Dal Benefits in hindi)

  1. चने की दाल में फाइबर की अधिकता होती है जिससे ये बड़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करता है|
  2. चना दाल जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम व फोलेट का सोर्स होती है|
  3. डायबटीज को कंट्रोल करने के लिए चना दाल बहुत अच्छी मानी जाती है|
  4. दाल में फैट कम होता है जिससे वजन कम करने वालों को ये ज्यादा से ज्यादा खाना चाइये|
  5. चने की डाल स्वाद में बहुत अच्छी होती है, पोष्टिकता से भरी ये दाल आसानी से पच जाती है|
  6. चना की दाल से कब्ज की परेशानी दूर होती है|
  7. पीलिया होने पर चने की दाल खाना चाहिए इससे जल्दी रिकवरी होती है|
चना दाल का उपयोग (chana dal fayde) 
  • दाल को भिगो कर उसे उबाल कर उपयोग करें|
  • दाल से बने बेसन से हजारों तरह की डिशेज बनती है जिसमें लड्डू, पकोड़े अत्यधिक प्रसिद्ध है|
  • दाल को कुछ देर भिगो कर बनाने से ये जल्दी पकती है|
  • गुजरात में चना दाल का उपयोग बहुत अधिक होता है| वो लोग इससे ढोकला, हांडवा, थेपला, फाफडा और भी बहुत सी चीजें बनाते है|
  • चने की दाल को उबालकर उसका पानी निथार दें, अब प्याज टमाटर के साथ सब्जी बनालें| ये पराठे रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती है|
  • बेसन सौदर्य के लिए बहुत अच्छा होता है| दही हल्दी के साथ मिलाकर लगाने से निखार आता है|
  • बेसन से उपटन बनाया जाता है जो हर लड़की अपने सौन्दर्य को निखारने के लिए उपयोग करती है|
  • बेसन सबसे पुराना और इफेक्टिव सौदर्य प्रोडक्ट है|
चना दाल को कैसे रखें 
  • दाल को हमेशा ठन्डे व सूखे स्थान पर रखना चाहिए|
  • दाल को बनाकर तुरंत उपयोग करना चाइये, बासा नहीं खाना चाइये|
चने की दाल के फायदे पढकर आप इसकी उपयोगिता जान गए होंगें| अगर आप इसका किसी और तरह से उपयोग करते है तो हमारे साथ शेयर करें ताकी दुसरे भी आपसे कुछ सीख सकें|

दही के फायदे एवाम गुण

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  04:11
दही के बहुत सरे फायदों के कारण ये पूरी दुनिया का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है| कहते है दूध से ज्यादा फायदेमंद दही होता है, स्वास्थ व सौन्दर्य दोनों के लिए दही बहुत अच्छा है| हमारे देश के अलावा इसे विदेश में भी लोग दिन के समय अपने खाने में जरुर लेते है| डॉक्टर और सभी डाईटीशियन लंच में 1 कटोरी दही खाने की सलाह देते है| ताजे दही में बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है| दूध में फैट व चिकनाई अधिक होता है जिससे एक समय के बाद ये शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है| लेकिन दही में फैट बहुत कम होता है, low फैट दूध से बने दही में तो बिल्कुल फैट नहीं होता है|

दही में मौजूद पोषक तत्त्व 
कैलोरी100-150
फैट2gm
शुगर20gm
प्रोटीन8-9 gm
विटामिन D20 gm
कैल्शियम20gm
इसके अलावा इसमें फास्फोरस, आयरन, लेक्टोज भी होता है| दही के बहुत से फायदे है जिनके बारे में आज मैं आपको बताउंगी और ये भी बताउंगी कि इसे कब कैसे खाना चाहिए|
दही के फायदे (Dahi ke Fayde) 
  1. दिल के लिए फायदेमंद – आजकल हार्ट से जुडी परेशानी उम्र देखकर नहीं होती है, आजकल के खानपान के चलते कम उम्र में ही इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है| इससे बचने के लिए दही का सेवन करना चाइये, रोज दही खाने से ताउम्र आपके दिल की देखभाल होती है| दही से कोलेस्ट्रोल कम होता है व हाई ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल रहता है|
  2. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये  दही में मौजोद बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर के कीटाणु व आसपास के छोटे-छोटे कीटाणु से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है| दही खाने से शरीर में फूर्ती आती है व बहुत से रोग दूर रहते है|
  3. हड्डियों को मजबूत करे दही में कैल्शियम होता है जो हड्डी के लिए बहुत जरुरी है| इससे हड्डी व दांत मजबूत होते है|
  4. पाचनतंत्र मजबूत करे  दही खाने से पाचन सही रूप से होता है, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियाँ दूर होती है|
  5. अलसर ठीक करे  पेट का अल्सर व कैंसर से दही शरीर को बचाए रखता है|
  6. वजन कम करने में सहायक  दही खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है| इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जो वजन कंट्रोल में सहायक है| दही से कैलोरी भी कम होती है| दही शरीर से एक्स्ट्रा फैट को हटाता है|
  7. स्किन के लिए फायदेमंद  दही से चेहरे में ग्लो आता है, टैनिंग व चेहरे की गन्दगी इससे दूर होती है| इससे कील मुहांसे, दाग धब्बे भी दूर होते है|
  • दही में बेसन, नीम्बू का रस मिलाकर चेहरे व गार्डन में 15 min तक लगायें| हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से चेहरा साफ हो जायेगा|
  • 1 चम्मच ताजा दही रो ज नहाने से पहले चेहरे पर लगायें| रूखापन व टैनिंग दूर होगी|
  • संतरे के छिलके का पाउडर व दही मिलाकर चहरे पर लगायें|
  • हल्दी, दही व गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 min तक लगायें|
  1. बालों के लिए फायदेमंद – दही बालो के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह है, जो बालों को moisture देता है|
  • ताजे दही को 30 min तक बालों में लगायें फिर पानी से धो लें, इसे आप मेहँदी व अंडे के साथ मिलाकर भी लगा सकते है| इससे बाल हेल्थी, लम्बे, काले होते है|
  • दही में बेसन व काली मिर्च पाउडर मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाने से बाल झड़ना भी कम होता है व रुसी भी ख़त्म हो जाती है|
  • मैथी पाउडर को दही में मिलाकर लगाने से बाल शाइन करते है|
  1. अन्य फायदे 
  • गर्मी के दिनों में रोज दही का सेवन जरुर करना चाहिए| इससे आप लू, गर्मी से बचे रहते है| इससे पेट की गर्मी शांत होती है|
  • छाछ से कुल्ला करने से मुहं के छाले ख़त्म होते है|
दही से जुडी अन्य बातें –
  • दही रात में खाने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है|
  • रात को अगर दही खा रहे है तो उसमें नमक, काली मिर्च या शक्कर मिलाकर खाएं| व सोने से पहले ब्रश करें|
  • ठण्ड में दही खाने से दुष्प्रभाव होता है|
  • खली पेट दही नहीं खाना चाइये|
  • धुप से तुरंत आकर दही नहीं खाना चाहिए|
  • दही को कभी गरम नहीं करना चाइये|
  • दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाइये, ये दोनों अलग तरह के खाद्य है जिन्हें साथ में नहीं खाया जाता|
  • बवासीर के मरीज को दही से परहेज करना चाहिए|
  • रोज दही वजन बढ़ा भी सकता है इसलिए वजन कम करने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की दही low फैट दूध से बना हो|


    दही को खाते समय उससे जुड़ी सभी बातें ध्यान रखें| इसे एक सिमित मात्रा में ही खाएं, अत्यधिक मात्रा स्वास्थ के लिए हानिकारक है| दही हमेशा ताजा हो ये हमेशा ध्यान रखें|

    इलाइची के फायदे और नुकसान

    by Amar Ujala Now  |  in घरेलु नुस्खे at  04:05
    इलायची हर भारतीय के घर में पाई जाती है| यह माउथ फ्रेशनर व मसाला होता है, जो कई तरह के व्यंजन में डाला जाता है| इलायची का स्वाद अलग तरह का होता जिससे ये सभी को भाता है| इसके बहुत से स्वास्थवर्धक फायदे भी है, जिसके बारे में बहुत से लोग नहीं जानते होंगे| इलायची 2 तरह की होती है –
    • बड़ी इलायची – इसे माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल नहीं करते है, यह खाने में मसाले के रूप में उपयोग होती है| यह एक तरह का खड़ा मसाला है जो गरम मसाला में अहम् भूमिका निभाता है|
    • छोटी इलायची – यह माउथ फ्रेशनर है जिसे खाने के बाद सभी लेते है| इसे मीठा में उपयोग करते है, क्युकी ये अलग तरह का स्वाद देती है व इसकी सुगंध सबको आकर्षित करती है|

    इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व 
    • आयरन
    • विटामिन c
    • नियासिन
    • रिबोफ्लेविन
    • पोटेशियम
    • मैग्नीशियम
    • कैल्शियम

    इलायची के गुण (elaichi ke gun in Hindi)

    • भोजन में स्वाद के साथ साथ सुगंध देता है|
    • पाचन सही करे
    • मुहं की दुर्गंध भगाए
    • एनीमिया दूर करे

    इलायची के फायदे (elaichi ke fayde)

    1. पाचनतंत्र मजबूत करे – हर भारतीय खाने के बाद अपने मेहमानों को सौंफ, इलायची देता है| आपको पता है ऐसा क्यों? क्यूंकि इलायची में नेचुरल तत्व होते है जो खाने को पचाने में मदद करते है| इससे गले व पेट में होने वाली जलन भी कम होती है, साथ ही पेट के अंदर की सुजन कम करती है| इलायची से गैस, एसिडिटी, ख़राब पेट की शिकायत दूर होती है|
    how to use – छोटा टुकड़ा अदरक, 2-3 लौंग, 3-4 इलायची, 1 चम्मच धना| इन सब को पीस कर चूर्ण बना लें, अब इसे रोज खाने के बाद 1 चम्मच पानी के साथ खाएं| पाचन से जुडी सारी परेशानी दूर होगी|
    1. सर्दी खराश दूर करे – सर्दी की वजह से कई बार गले में बहुत दर्द होता है, और अजीब सी खराश होती है| इसे ठीक करने का सबसे आसन तरीका है इलायची| सुबह खाली पेट व रात को सोने से पहले 1-2 इलायची चबाएं| फिर गुनगुना पानी पी लें| गले को कुछ ही समय में आराम मिलेगा| इलायची गर्म करती है, जिसके सेवन से शरीर में गर्माहट बढती है व सर्दी खांसी से आराम मिलता है| कफ की भी परेशानी दूर होती है|
    2. हिचकी बंद करे – इन्सान को कभी भी अचानक हिचकी आने लगती है| इसकी कोई दवाई तो नहीं आती है| कुछ नेचुरल तरीके से बंद किया जा सकता है| कई बार ये बहुत देर तक लगातार आती है जिससे परेशानी महसूस होती है| इसे बंद करने के लिए बीएस आपको 1 इलायची मुहं में दबानी है| इसे चबाते रहिये कुछ देर में हिचकी गायब हो जाएगी|
    3. ब्लडप्रेशर कंट्रोल – इलायची में ब्लडप्रेशर कंट्रोल करने की भी क्षमता होती है, इसमें पोटेशियम, फाइबर होता है जो ब्लडप्रेशर कंट्रोल करता है| ब्लडप्रेशर के मरीज को खाने के बाद इलायची का सेवन जरुर करना चाहिए|
    4. विषेले पदार्थ निकाले  शरीर की अंदरूनी सफाई उतनी ही जरुरी है जितनी बाहरी| हम बाहरी सफाई का तो पूरा ध्यान रखते है लेकिन शरीर के अंदर की सफाई कभी नहीं सोचते| कुछ भी अटर शटर खाते रहते है टैंकर की तरह सब भरते जाते है| आपको अंदरूनी सफाई का आसन तरीका बताती हूँ| आपको रोज बस एक इलायची खानी है, इससे किडनी से सारे विषेले तत्व निकल जायेंगे|
    5. दिमाग मजबूत करे  दिमाग मजबूत करने, आँखों की रोशनी बढ़ाने व याददाश बढ़ने में इलायची बहुत मददगार है| इलायची के दानों को 2-3 बादाम व 2-3 पिस्ता के साथ 2-3 चम्मच दूध डालकर पीस लें| अब 1 गिलास दूध में इसे मिलाकर आधा होने तक गाढ़ा करें| फिर इसमें मिश्री मिलाएं और खाएं| ये बच्चों के लिए बहुत फायदेमंद होता है|
    6. उलटी बंद करे  जी मचलाना, उल्टी जैसा लगना, मुंह का स्वाद ख़राब होना, ऐसा कुछ भी होने पर इलायची चबाएं| थोड़ी ही देर में अच्छा लगने लगेगा|
    7. मुंह का संक्रमण दूर करे – मुहं की दुर्गंध, किसी तरह का संक्रमण, अल्सर इन सब से इलायची बचाता है| साँसों में बदबू से बचने के लिए रोज इलायची खाएं|
    8. दिल की रक्षा – इलायची में मौजूद खनिज तत्व दिल की रक्षा करने में सहायक है| इलायची खाने से पल्स रेट सही रहता है व खून का संचालन सुचारू रूप से होता है|
    9. तनाव मुक्त – अगर आपको किसी बात की चिंता है, या बिना बात के आप अकेलापन महसूस कर रहे है, लगातार ऐसा होने से आप डिप्रेशन का शिकार हो जाते है| तनाव मुक्त रहने के लिए इलायची बहुत मदद करती है| इलायची चबाने या इलायची वाली चाय पीने से हार्मोन तुरंत बदल जाते है और तनाव छुमंतर हो जाता है|
    इलायची के नुकसान 
    1. एलर्जी – लगातार इलायची खाना या ज्यादा मात्रा में इलायची खाने से शरीर में रिएक्शन होने लगता है| और फिर किसी भी तरह की एलर्जी होने लगती है, जिससे शरीर में खुजली, स्किन रेश, लाल धब्बे आ जाते है| कई लोगों इलायची से एलर्जी का अनुमान नहीं होता और वे इसे खा लेते है जिससे उन्हें सांस में तकलीफ होने लगती है| इस एलर्जी के कुछ लक्षण है –
    • सीने व गले में खिंचाव व दर्द
    • सांस लेने में परेशानी
    • जी मचलाना
    1. पथरी – जी हाँ कई बार इलायची पथरी का कारण बन जाती है| एक शोध के अनुसार पता चला है कि हमारा शरीर इलायची को पूरी तरह से पचा नहीं पाता है, फिर अत्यधिक मात्रा में इसे लेने से ये धीरे धीरे इक्कठे होते जाता है और गालब्लैडर स्टोन का कारण बन जाता है| पथरी के रोगी को इलायची से परहेज करना चाहिए|
    2. रिएक्शन  अगर आप किसी तरह की दवाइयां ले रहे है, तो कई बार इलायची इनके साथ रिएक्शन करके दूसरी परेशानी उत्पन्न कर देती है| या कई बार आपको दवाइयों का असर बंद हो जायेगा| अगर आप कोई दवाई लेते है तो इलायची खाने की आदत आपको छोड़ देनी चाहिए|
    इलायची के नुकसान पढ़कर आप घबराएँ नहीं, क्युकी इसके बहुत कम चांस होते है| बस इसकी आदत ना बनायें, एक सिमित मात्रा में ग्रहण करें| आपको इलायची के फायदे व नुकसान कैसे लगे हमें कमेंट बॉक्स में शेयर करके जरुर बताएं|

    अस्थमा के घरेलु उपाय

    by Amar Ujala Now  |  in घरेलु नुस्खे at  03:58
    अस्थमा या दमा फेफड़ो से जुडी बीमारी है, जिसमें इन्सान को सांस लेने में परेशानी होती है| जब फेफड़ो में वायु का प्रवाह सही ढंग से नहीं हो पाता है, तो सांस लेने में तकलीफ होने लगती है, इसे अस्थमा अटैक कहते है| ऐसें समय में शरीर के बाकि अंगो तक ओक्सिजन नहीं पहुँच पाती है, जिससे इन्सान तड़पने लगता है ऐसें में इन्सान की मौत भी हो सकती है| अस्थमा पूरी तरह से ठीक नहीं होता है, डॉक्टर की सलाह पर इसे कंट्रोल रखा जाता है| कुछ घरेलु नुस्खे भी इसे बहुत हद तक कंट्रोल करता है|

    अस्थमा के घरेलु उपाय (asthma ke gharelu upay in hindi)

    अस्थमा की बीमारी का सही कारण तो नहीं पता लेकिन इन कुछ वजह से इसके होने की आशंका ज्यादा होती है|
    अस्थमा होने के कारण (asthma ke karan) –
    • एलर्जी
    • वायु प्रदुषण
    • श्वास नली में इन्फेक्शन
    • मौसम का बदलाव
    • खाने में सल्फर की अधिक मात्रा
    अस्थमा के लक्षण (asthma ke lakshan) –
    • कफ़
    • सांस लेते समय आवाज होना
    • नाक के द्वारा सांस लेने में तक्लीफ
    • सीने में भारीपन
    • घबराहट
    अस्थमा का इलाज (asthma ka ilaj ) –
    1. अदरक – अदरक एक नेचुरल उपचार है| अस्थमा के उपचार के लिए इसे बहुत उपयुक्त माना जाता है| अदरक को बहुत से तरीके से उपयोग किया जा सकता है|
    how to use –
    • अदरक का रस, अनार का रस व शहद को समान मात्रा में मिलाएं| 1 चम्मच मिक्सचर को दिन में 2-3 बार लें|
    • इसके अलावा छोटी चम्मच किसा हुआ अदरक को डेढ़ कप पानी में मिलाएं| रोजाना सोने से पहले एक चम्मच इसे पियें|
    • 1 इंच अदरक के टुकड़े को छोटे छोटे टुकड़े में काट लें अब इसे उबलते पानी में डालें| इसे ठंडा कर पियें|
    • अदरक को नमक के साथ मिलाकर खाएं|
    1. सरसों का तेल – अस्थमा अटैक होने पर सरसों तेल से मालिश करने पर सांस नार्मल होने लगती है|
    • सरसों का तेल हल्का गुनगुना कर लें, अब इसे सीने व पीठ में मालिश करें| दिन में कई बार ऐसा करें आराम मिलेगा|
    1. अंजीर – अंजीर में मौजूद पोषक तत्व अस्थमा जैसे रोग को भी दूर कर देता है| अंजीर से सांस की परेशानियाँ दूर होती है|
    • 3 अंजीर के टुकड़े को 1 पानी में रात भर भिगो दें|
    • सुबह खाली पेट इस अंजीर को खाएं व उसका पानी भी पियें| कुछ महीने तक इस प्रक्रिया को करते रहें|
    1. लहसून – अस्थमा की शुरुवात में ही लहसून फेफड़ो को साफ कर देता है| जिससे ये परेशानी बढ़ नहीं पाती है|
    • 2-3 लहसून की कलियों को ¼ कप दूध में डालकर उबालें|
    • इसे ठंडा कर पी लें| कुछ दिन लगातार ऐसा करने से आपको अस्थमा में बहुत आराम मिलेगा|
    1. कॉफ़ी – कॉफ़ी में मौजूद कैफ्रीन अस्थमा अटैक को रोकता है| गर्म कॉफ़ी आपको रिलैक्स करती है साथ ही श्वास नली साफ होती है जिससे सांस लेने में तकलीफ दूर होती है| जितनी स्ट्रोंग कॉफ़ी होगी उतना फायदा होगा| लेकिन दिन में 2-3 ब्लैक कॉफ़ी से ज्यादा ना पियें| अगर आपको कॉफ़ी पसंद नहीं तो आप काली चाय भी पी सकते है|
    टिप – कैफ़्रिन को ज्यादा नहीं लेना चाहिए इसे अपनी आदत में शामिल ना करें|
    1. शहद – शहद अस्थमा का बहुत पुराना इलाज है, इससे अस्थमा के लक्षण कम होते है| शहद में नेचुरल पोषक तत्व होते है| शहद फेफड़ो में बलगम की परेशानी दूर करते है|
    • पानी में शहद डाल कर उबालें अब इस पानी से भाप लें|
    • रोजाना दिन में 2-3 बार गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच शहद खाएं|
    • रात को सोने से पहले 1 चम्मच शहद में आधी चम्मच दालचीनी पाउडर मिला कर खाया करें| ये रात को आपको आरामदायक नींद भी देगा|
    1. प्याज – प्याज में मौजूद तत्व अस्थमा के इलाज के लिए फायदेमंद है| प्याज को धीरे धीरे चबाएं इससे श्वास नली साफ़ होगी जिससे आप आसानी से सांस ले सकेंगे| अगर आपको कच्ची प्याज नहीं पसंद है तो आप इसे पका कर भी खा सकते है| लेकिन इसे अपनी डाइट में जरुर शामिल करें|
    2. अजवाइन – ये भी अस्थमा की परेशानी दूर करता है|
    • अजवाइन को पानी में डाल उबालें अब इससे भाप लें|
    • 1 चम्मच अजवाइन को पानी में डाल उबालें और इसे पियें|
    • थोड़ी सी अजवाइन को गर्म कर इसे कॉटन के कपड़े में लपेटें अब इसे चेस्ट और गले में रख सिकाई करें| आप ऐसें रोज सिकाई करें|
    • इसके अलावा पीसी अजवाइन को गुड़ के साथ मिलाकर 1-2 चम्मच दिन में 2 बार खाएं| डायबटीज के मरीज इसे ना अपनाएं|
    1. मूली – थोड़ी सी मूली को घिस कर उसमें 1 चम्मच शहद व नीम्बू का रस मिलाकर कुछ देर पकाएं| अब इसे रोज एक चम्मच खाएं| यह बहुत फायदेमंद इलाज है|
    2. करेला – करेला जितना कड़वा होता है उतना फायदेमंद होता है| अस्थमा की बीमारी को भी करेला कंट्रोल करता है| करेला को पीस कर उसका पेस्ट बना लें अब उसमें तुलसी की पत्ती का रस व शहद मिलाएं| इसे दिन में एक चम्मच खाएं| किसी एलर्जी की वजह से अगर अस्थमा हो तो ये उसे दूर करता है|
    3. मैथी – मैथी भी करेला जीतनी फायदेमंद होती है| अस्थमा की परेशानी को इसके उपयोग से ठीक किया जा सकता है| 2 चम्मच मैथी के दानों को 1 ग्लास पानी में डालकर उबालें, इसे 1/3 होने तक उबालें| अब इसमें एक – एक चम्मच अदरक का रस व शहद मिलाएं| रोजाना इसे दिन में एक बार पियें|
    4. अन्य उपाय –
    • अस्थमा ट्रिगर को हमेशा अपने साथ रखें, जितना हो सके साफ सुथरी जगह में रखें| वायु प्रदुषण से ये समस्या बाद सकती है|
    • खाने में मसाले, ताजे फल व साग सब्जियां अधिक से अधिक लें|
    • पैकेट वाले खाने से बचें इसमें बहुत अधिक केमिकल होते है जो फेफड़ो में नुकसान पहुंचाते है|
    • दूध से बने प्रोडक्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें, इससे शरीर में प्रोटीन मिलेगा जो आपको इस बीमारी से जल्दी बाहर निकलेगा|
    अस्थमा वाले मरीज को अपना ध्यान खुद से रखना चाहिए जितना हो सके खुले वातावरण में रहें, बंद बंद जगह में घुटन होती जिससे परेशानी बढ़ सकती है| आपे आस पास कोई अस्थमा का मरीज है तो उसे भी ये घरेलु नुस्खे बताएं जिसके कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है आप इसे जब चाहें इस्तेमाल कर सकती है|

    कान का दर्द दूर करने के घरेलु नुस्खे

    by Amar Ujala Now  |  in घरेलु नुस्खे at  03:56
    कान का दर्द होने पर इन्सान परेशान हो जाता है, इसमें असहनीय दर्द होता है जिसमें कोई भी परेशान हो जाता है| कान में दर्द ज्यादातर छोटे बच्चों को होता है, वे हमें बोल नहीं पाते और दर्द बढ़ता जाता है| ज्यादातर समय हम कान के दर्द का कारण नहीं समझ पाते है और गलत इलाज कर लेते है|
    कान के दर्द का कारण (Kaan dard reason)
    • किसी तरह का इन्फेक्शन
    • सर्दी
    • कान में वैक्स का अधिक होना
    • किसी कीड़े का चले जाना
    • हवा के अधिक प्रेशर की वजह से
    • एलर्जी
    कान से जुडी परेशानी के लक्षण (Kaan dard ke Lakshan)
    • कान में दर्द महसूस होना
    • कान में लगातार खुजली
    • सोने में परेशानी
    • सर दर्द
    • सुनने में परेशानी
    • तेज बुखार
    • उल्टी

    कान का दर्द दूर करने के घरेलु नुस्खे (Ear Pain remedy in Hindi)
    कान के दर्द का इलाज हम आसानी से घर में कर सकते है| कई बार ये दर्द अचानक रात को होने लगता है ऐसे समय में घर में ही इलाज करें जो आपको तुरंत आराम देगा|
    कान दर्द दूर करने के उपाय (Kaan dard ke gharelu upay)
    1. ओलिव आयल  कान के दर्द में ओलिव आयल बहुत जल्द आराम देता है| यह एक लुब्रीकेंट्स की तरह होता है जो आसानी से कान के अंदर चला जाता है और उसके इन्फेक्शन को दूर करता है| ओलिव आयल से कान में होने वाली झंझानाह्त भी दूर होती है|
    • ओलिव आयल को हल्का गुनगुना कर के 3-4 बूँद कान में डालें|
    • इसके अलावा आप कॉटन बड को आयल में डीप करके कान में डालें|
    आप ओलिव आयल की जगह सरसों का तेल भी इस्तेमाल कर सकते है|
    1. लहसून – लहसुन एंटीबायोटीक होती है इससे कान में मौजूद इन्फेक्शन दूर होता है| यह बहुत जल्द कान का दर्द दूर करता है|
    • 2-3 बारीक़ कटी लहसुन की कलियों को सरसों के तेल के साथ गर्म करें| अब इसे ठंडा करके छान लें| इस तेल की 2-3 बूँद कान में डालें दर्द से तुरंत आराम मिलेगा|
    • इसके अलावा लहसुन का रस निकालकर उसे कान में डालें|
    1. प्याज – प्याज आसानी से घर में मौजूदा सामग्री है, जो हमारे कान के दर्द में तुरंत राहत देगी| एन्तिबैक्टेरिया व एंटीसेप्टिक होने की वजह से प्याज बहुत असरदार होती है|
    • प्याज का 1 चम्मच रस निकाल लें, इसे हल्का गुनगुना करें| इसे 2-3 बूँद दिन में 3-4 बार कान में डालें|
    • थोड़ीसी प्याज को किस लें, अब इसे साफ कपड़े में टाइट लपेट लें| अब इसे कान में उपर 5-10 min रखें| दिन में कई बार ये प्रक्रिया दोहराएँ|
    1. अदरक – लहसुन प्याज की तरह अदरक भी कान दर्द दूर करने में सहायक है| यह एक नेचुरल pain किलर है जो बहुत जल्द आराम देता है|
    • अदरक का रस निकाल कर कान में 2-3 बूँद डाल लें|
    • इसके अलावा आप किसा हुआ अदरक ओलिव आयल में मिलाएं और थोड़ी देर रख दें| अब इसे छान कर तेल को कान में डालें|
    1. गर्म पानी सिकाई – शीत की वजह से होने वाले कान के दर्द में गर्म पानी की सिकाई बहुत कारीगर है| एक बोतल में गर्म पानी भरें अब इसे टोवल में लपेटकर कान के आसपास सिकाई करें| ऐसा करने से कान के अंदर का दर्द बहुत जल्दी ठीक हो जाता है|
    2. पिपरमेंट  पिपरमेंट तेल व उसकी पत्ती दोनों ही कान दर्द में आराम देती है| ये कान के अंदर होने वाली अजीब सी आवाज को दूर करता है|
    • पिपरमेंट की तजि पत्तियों का रस को ड्रॉपर की सहायता ये कान में डालें|
    • इसके अलावा आप पिपरमेंट तेल को कॉटन की मदद से कान के बाहरी हिस्से में लगायें| इसे कान के अंदर नहीं डाला जाता है| आप इसे ओलिव आयल या सरसों के आयल में मिलाकर डाल सकते है|
    1. तुलसी – तुलसी के फायदे गुण तो मैं पहले ही आपको बता चुकी हूँ, तुलसी का एक और फायदा यह है कि ये कान का दर्द दूर करता है|
    • तुलसी की ताज़ी पत्ती का रस निकालें|
    • अब कुछ बूंदे कान में डालें]|
    • दिन में 2 बार ऐसा करें दर्द गायब हो जायेगा|
    1. नीम – नीम किसी भी तरह का इन्फेक्शन दूर कर सकता है| कान में होने वाले दर्द, इन्फेक्शन को यह झट से दूर कर देता है|
    • नीम का रस निकाल लें, अब इसे कान में 2-3 बूँद डालें|
    • नीम के तेल को कॉटन से कान में कुछ बूंदे डालें| इसके बाद कॉटन को कान में लगा लें| कुछ देर बाद निकाल लें| दिन में 2-3 बार यह करें|
    1. हेयर ड्रायर – हेयर ड्रायर से भी कान का दर्द कम होता है| कई बार ठंडी हवा या पानी जाने से कान में दर्द होता है| ड्रायर से गर्म हवा अंदर तक आसानी चली जाती है जो कान का एक्स्ट्रा moisture सुखा देता है| ड्रायर को कान से कुछ दुरी पर रखें| 5 min से ज्यादा इसे ना करें|
    2. आम के पत्ते  आम की पत्ती भी कान दर्द में आराम देती है|
    • आम की ताज़ी पत्ती को को पीस कर उसका रस निकाल लें| इसे हल्का गुनगुना कर लें|
    • ड्रॉपर से 3-4 बूंदे कान में डालें| कुछ देर बाद ही आराम मिलेगा|
    • दिन में 3-4 बार ऐसा करने से आपको पूरी तरह से आराम मिलेगा|
    ये सारे तरीके अपनाकर आप कान का दर्द दूर कर सकते है| अगर आपको बहुत अधिक परेशानी है तो अपने डॉक्टर को जरुर दिखाएँ| इन तरीकों से आपको कितना आराम मिला हमें जरुर बताएं| अगर कोई और तरिका आपके पास है तो वो भी शेयर करें|

    तुलसी पत्ते के गुण एवम फायदे

    by Amar Ujala Now  |  in घरेलु नुस्खे at  02:54
    तुलसी का नाम सुनते ही पवित्र पौधा याद आता है| तुलसी का पौधा एक ऐसा पौधा है, जो भारत देश में लगभग हर में होता है, बड़े से बड़ा व छोटे से छोटा आदमी इसे अपने घर में लगाता है| भारत देश में इसे अपने घर में लगाना शुभ माना जाता है| धार्मिक मान्यता के अलावा इसके वैज्ञानिक कारण भी है, तुलसी स्वास्थ की नजर से बहुत लाभकारी है| कहते है घर के आँगन में तुलसी होने से रोग विरोग घर में प्रवेश नहीं कर पाते है| तुलसी की पूजा अर्चना हर हिन्दू स्त्री सुबह करती है| कई युगों से तुलसी को एक औषधि के रूप में भी देखा जाता है, इसकी पत्तियों से लेकर फल तना सब, कुछ ना कुछ फायदा देता है|

    भारतवर्षी हिन्दू लोग तुलसी को देवी मानते है व उनकी विधि विधान से पूजा करते है| तुलसी विवाह एक बहुत फेमस त्यौहार है, जो दीवाली के बाद वाली एकादशी में मनाया जाता है| तुलसी को हिन्दू, भगवान को प्रसाद के साथ जरुर चढ़ाते है| तुलसी का प्रयोग बहुत सी दवाइयों में भी होता है| हम इसका प्रयोग घर पर भी आसानी से कर बहुत से रोगों से छुटकारा पा सकते है|
    तुलसी के गुण –
    • तुलसी लगाने से आस पास सुगंध फैलती है|
    • शरीर की आतंरिक समस्याएँ दूर करती है|
    • सर्दी खांसी से बचाती है|
    • वायु को शुद्ध करती है|
    • पाचन सम्बन्धी समस्या हल होती है|
    • ताजगी देती है|
    तुलसी के उपयोग –
    • इसे पीस कर चेहरे पर लगाने से मुहांसे दाग धब्बे सब दूर हो जाते है|
    • पानी में तुलसी डाल कर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढती है|
    • इसे खाने से मुहं की दुर्गंध गायब हो जाती है|
    • तुलसी का तेल बहुत से दर्द में उपयोग किया जाता है|
    • तुलसी से बहुत से पेय पदार्थ बनाये जाते है|
    तुलसी के फायदे एवम लाभ (Benefits of Tulsi)–
    1. बुखार कम करे – तुलसी में एंटीबैक्टेरिया, एंटीफंगल व एंटीबायोटिक प्रोपर्टीज होती है, जो बुखार को भी कम करने में लाभ कारी होता है| चाहें वो बुखार इन्फेक्शन वाला हो या मलेरिया वाला, तुलसी उसे कम करने में सक्षम है| आयुर्वेद में बुखार के समय तुलसी का काढ़ा पीने की सलाह मुख्य रूप से दी जाती है| इसे पीने से सचमुच बहुत जल्द फायदा मिलता है| ये खासतौर पर बच्चों के लिए बहुत अच्छा होता है|
    काढ़ा बनाने का तरीका – ½ लीटर पानी में कुछ तुलसी की पत्तियां व इलायची पाउडर डाल कर, उसे तब तक उबालें जब तक वो आधा ना रह जाये| इसमें आप दूध व शक्कर भी मिला सकते है| अब इसे मरीज को हर 2-3 घंटे में देते रहे|
    1. डायबटीज के खिलाफ काम करे – शरीर में इन्सुलिन को बनाने व रखने वाले तत्व को तुलसी बाहर निकालती है| तुलसी ब्लड शुगर को कम करती है, जिससे डायबटीज कंट्रोल रहती है|
    2. तनाव दूर करे – एक शोध के अनुसार तुलसी शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को बाहर निकालता है| इसे एंटी स्ट्रेस एजेंट भी कहा जाता है| तुलसी हमारी सभी कोशिकाओं को सामान्य रूप से चलने में मदद करती है, खून का संचार अच्छे से करती है| अधिक तनाव होने पर डॉक्टर भी तुलसी खाने की सलाह देते है| ज्यादा तनाव होने पर 10-12 तुलसी दिन में 2 बार चबाएं , तनाव बहुत हद तक कम होगा|
    3. पथरी की समस्या दूर करे – किडनी में पथरी होने पर तुलसी के द्वारा उस समस्या ने निजात मिल सकता है| किडनी में पथरी मुख्य रूप से खून में यूरिक एसिड बढ़ने से होती है| तुलसी इस यूरिक एसिड को कम करने में सक्षम है| तुलसी में मौजूद तेल इस स्टोन को नष्ट करता है व तुलसी एक तरह की दर्द निवारक भी है, इसलिए यह किडनी स्टोन में होने वाले दर्द से भी आराम देता है|
    कैसे उपयोग करें – तुलसी के रस को निकाल उसमें शहद मिलाएं| अब इसे कम से कम 6 महीने तक रोज पियें| किडनी से पथरी बिना किसी इलाज के बाहर निकल जाएगी|
    1. कैंसर जैसी भयानक बीमारी दूर करे – तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होने के कारण ये ब्रैस्ट कैंसर व तम्बाकू से होने वाले मुंह के कैंसर में आराम देता है| रोज तुलसी चबाने से कैंसर की कोशिकाएं शरीर में बढ़ नहीं पाती है|
    2. स्मोकिंग छुड़ाने में मददगार – तुलसी में एंटी स्ट्रेस एजेंट होते है, जो स्मोकिंग छोड़ने में भी मदद करते है| तनाव कम होने से सिगरेट पीने की इच्छा कम होती है, जिससे आप स्मोकिंग आसानी से त्याग सकते है| जब ही सिगरेट पीने की इच्छा जागे तुलसी की कुछ पत्तियां लेकर चबाने लगे कुछ ही समय में आपकी ये इच्छा गायब हो जाएगी| इसके अलावा तुलसी चबाने से एक और फायदा है, इतने सालों से जो स्मोकिंग से आपके शरीर को नुकसान हुआ है वो तुलसी से रिकवर हो जाता है|
    3. त्वचा व बालों का रखे ख्याल – तुलसी खाने से खून साफ़ होता है जिससे आपकी त्वचा निखरती व glow करती है| जिनको हमेशा मुहांसे की परेशानी होती है, उनकी त्वचा को तुलसी हेल्थी बनाती है| आयुर्वेद डॉक्टर के अनुसार तुलसी स्किन की बड़ी से बड़ी परेशानी को हल करने में सक्षम है| तुलसी के पेस्ट को चेहरे पर लगायें| इसके अलावा तुलसी बालों के लिए भी अच्छी होती है, इससे आपकी जड़ो में खुजली नहीं होती और बाल झड़ने की भी समस्या हल होती है| आपको तुलसी खानी चाहिए या तुलसी का जूस पीना चाहिए|
    कैसे उपयोग करें – तुलसी पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर बालों की जड़ो में मसाज करें| कुछ ही दिन में आपके बाल लम्बे घने चमकदार हो जायेंगें|
    1. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – तुलसी शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढाती है जिससे सर्दी खांसी जुखाम, फ्लू , वायरल ये सब शरीर में अपना असर नहीं दिखा पाते है| चाय में तुलसी डालकर पीना ठण्ड व बरसात के दिनों में बहुत फायदेमंद होता है| आप आसपास होने वाली हर बीमारी से बचे रहेंगें|
    2. दर्द मिटाए – किसी भी कारण से होने वाले सिरदर्द को तुलसी की पत्ती ठीक कर सकती है| तुलसी में दर्द मिटने के तत्व होते है जिसे खाने से बहुत हद तक आपको सभी तरह के दर्द से आराम मिलेगा|
    कैसे उपयोग करें– एक पतीले में पानी लें, उसमे कुछ तुलसी की पत्तियां डालें, अब इसे उबालें| थोडा ठंडा कर इसमें टॉवल भिगोकर निचोड़े अब इसे अपने सिर में बांध लें| बहुत जल्द सिरदर्द ठीक हो जायेगा| इसके अलावा आप तुलसी की पत्ती की जगह उसमें तुलसी का तेल भी डाल सकते है|
    1. दस्त उलटी दूर करे – इस समस्या को भी तुलसी आसानी से दूर कर देती है| दस्त होने पर तुलसी की कुछ पत्तियों को पीस कर उसमें शहद व जीरा पाउडर मिलाएं अब इसे मरीज को हर 2 घंटे में दें| बहुत आराम पाएंगे| इसके अलावा उलटी होने पर तुलसी के रस में अदरक का रस व छोटी इलायची का पाउडर मिलाकर पीना चाहिए|
    2. अन्य फायदे –
    • दमे की बीमारी से परेशान है, तो तुलसी की पत्तियों को काले नमक के साथ मिलाएं फिर इसे चबाते रहें|
    • कोढ़ जैसी बीमारी भी तुलसी के द्वारा ठीक होती है| तुलसी का लेप लगाने से ये ठीक हो जाता है|
    • कान का दर्द या कम सुनाई देता है, तो तुलसी के रस में कप्पोर डालकर डालें, फिर हल्का गर्म कर इसे कान में डालें बहुत जल्द आराम मिलेगा|
    • तुलसी चबाने से बच्चों बड़ो सभी की स्मरण की क्षमता बढ़ती है|
    तुलसी का एक अनूठा फायदा है कि इसे खाने से कोई साइडइफ़ेक्ट नहीं होता है और आसानी से आपके घर में लग जाती है, जिसे आप जब चाहें उपयोग कर सकते है| मुझे उम्मीद है कि तुलसी के फायदे पढ़कर आप इसकी उपयोगिता समझ गए होंगे और आज से ही इसका उपयोग करेंगे| अगर ये आपके घर में नहीं है तो आज ही आप कहीं से लाकर इसे घर में लगाइए घर में ताजगी महसूस करेंगें| अगर आप इसके अलावा तुलसी के अन्य कोई लैब जानते है, तो हमसे जरूर शेयर करें|

    अदरक के फायदे एवम उपयोग

    by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:53
    भारत में अदरक एक तरह का मसाला है, जिसे बहुत सी खाने की वस्तुओं में स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है| भारत के अलावा ये दूसरी जगह भी अलग अलग तरह से इस्तेमाल होता है| अदरक के बहुत सारे स्वास्थ के लाभ है| अदरक को हल्दी , इलायची के परिवार का माना जाता है| इसकी सबसे पहले खेती साउथ एशिया में शुरू हुई थी, इसके बाद ये ईस्ट अफ्रीका और फिर दुसरे देशों में शुरू हुई| अदरक एक बहुत तेज खुशबू व स्वाद वाला होता है, जिसे खाने व बहुत से पे पदार्थ में उपयोग करते है|

    अदरक के गुण फायदे एवम उपयोग

    Adrak / Ginger gun fayde upyog in hindi

    हमारे शरीर को जितने भी पोषक तत्व की आवशकता होती है, वो सब अदरक में पाए जाते है, खासतौर पर इसमें कॉपर और मैगनीज होता है| अदरक अत्याधिक गर्म तासीर का होता है, इसलिए इसे गर्मी में कम उपयोग किया जाता है व ठण्ड में उतना ही अधिक उपयोग होता है| अदरक हमें बहुत से रोगों से भी बचाता है|
    अदरक के उपयोग (Ginger / Adrak upyog) –
    • अदरक का जूस बनाकर
    • अदरक का आचार
    • अदरक की चाय
    • अदरक को कई सब्जी में भी उपयोग करते है|
    • अदरक का तेल
    अदरक के गुण (Ginger / Adrak gun) –
    • संक्रमण से बचाता है|
    • कैंसर जैसी बीमारी से बचाए|
    • तरह तरह के दर्द मिटाए|
    • खून साफ़ करे|
    अदरक के फायदे / लाभ (Ginger Benefits / Labh )–
    1. सर्दी खांसी मिटाए – सर्दी खांसी जुखाम होने पर अदरक तुरंत आराम देता है| गले में खराश होने पर आप अदरक के जूस में शहद मिलाकर कुछ दिन पियें| बहुत आराम मिलेगा| इसके अलावा गला नाक बंद होने पर अदरक की चाय पियें| इसे आप रोज पियें, गले से जुडी सारी परेशानी दूर होगी|
    2. अस्थमा – अस्थमा की बीमारी में अदरक आपको बहुत आराम देगा| इसके लिए अदरक के जूस में मैथी पाउडर व शहद मिलाकर खाएं| कुछ दिन रोज इसे लें, जल्द आराम मिलेगा|
    3. पाचन तंत्र मजबूत बनाये – अदरक से पाचनतंत्र मजबूत होता है| पेट से जुडी सारी परेशानी दूर होती है| अदरक का जूस पियें, इससे कब्ज की परेशानी दूर होगी, साथ ही ये गैस की परेशानी से भी निजात देता है| उल्टी जैसा महसूस होने पर ताजा अदरक का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे चबाएं| थोड़ी देर में ही आराम मिलेगा| पेट के अल्सर को अदरक के द्वारा आराम दिया जा सकता है|
    4. गठिया रोग दूर करे – जोड़ो का दर्द, गठिया में होने वाला दर्द को अदरक के द्वारा मिटाया जा सकता है| शरीर में होने वाले दर्द, सूजन को अदरक का नियमित उपयोग कर ठीक कर सकते है| अदरक के जूस को सीधा या शहद में मिलाकर दिन में एक बार जरुर पियें, इसे रोजाना पियें इससे आपको जरुर आराम मिलेगा| एक शोध के अनुसार जो लोग रोज अदरक का सेवन करते है उन्हें नए पुराने कोई भी तरह का दर्द हो ठीक हो जाता है|
    5. कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोके – अदरक खाने से शरीर में कैंसर की कोशिकाएं नहीं बढ़ पाती है| खासतौर पर ये स्तन कैंसर को रोकने में मदद करता है|
    6. माइग्रेन का दर्द दूर करे – अदरक में माइग्रेन जैसे दर्द को दूर करने की भी क्षमता होती है, सर दर्द, दांतों का दर्द को अदरक से आराम मिलता है|
    7. कोलेस्ट्रोल कम करे – अदरक का जूस रोज पियें इससे कोलेस्ट्रोल हमेशा कंट्रोल में रहेगा, अदरक सेवन से खून के थक्के नहीं बनते है जिससे स्ट्रोक, हार्टअटैक की आशंका बहुत कम रह जाती है|
    8. ब्लडप्रेशर – अदरक ब्लडप्रेशर कंट्रोल में भी सहायक है| अदरक के जूस पीने से खून एक सा पतला रहता है, इसमें गुलुकोस की भी मात्रा एक सामान बनी रहती है| ब्लडप्रेशर मरीज को रोज इसका सेवन करना चाहिए|
    9. रुसी की परेशानी से निजात दे – अदरक के तेल से सर पर मसग करें, फिर बाल धो लें लगातार इसका प्रयोग से रुसी की परेशानी से आपको राहत मिलेगी| अदरक बालों का गिरना कम करता है, बालों को बढाता है व बालों के बीच खून का संचार सही ढंग से करता है|
    10. सौन्दर्य – अदरक से रूप भी निखारा जा सकता है| अदरक के जूस से दाग धब्बे मुहांसे की समस्या से निजात पाया जा सकता है| अदरक झुरियां को भी कम करने में सहायक है| इससे आपका चेहरा हमेशा खिला खिला रहता है|
    11. मेटापोलिस्म बढ़ाये – अदरक से शरीर का एक्स्ट्रा फैट बाहर निकल जाता है| ग्रीन चाय में अदरक मिलाकर पीने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है| इसके अलावा अदरक के सेवन से शरीर में मेटापोलिस्म बढ़ता है जिससे खाना फैट में नहीं बदलता|
    अदरक के इतने सारे फायदे पढ़कर आप इसकी उपयोगिता जान गए होंगे| अदरक को ठण्ड में जितना हो सके उतना इस्तेमाल करें ये आपके शरीर को बहुत फायदे देगा| आप अपना अनुभव हमारे साथ कमेंट बॉक्स में शेयर करें| किसी अन्य अदरक के फायदे गुण के बारे में भी आप बता सकते है|

    खजूर खाने के फायदे

    by Amar Ujala Now  |  in घरेलु नुस्खे at  02:52
    “आसमान से टपके खजूर पर अटके” ये कहावत आपने कहीं ना कहीं सुनी होगी| खजूर का फल लम्बा लम्बा होता है, जिसमें पत्तियां बहुत कम होती है लेकिन इसका फल बहुत मीठा व गुणकारी होता है| इसलिए कहा जाता है कि हमें खजूर के पेड़ की तरह नहीं, बल्कि उसके फल की तरह बनना चाहिए| खजूर खाने से बहुत से रोगों की रोकथाम होती है, यह एक बहुत लाभकारी फल है| यह एक मेवे , फल की तरह उपयोग होता है| ज्यादा महंगा ना होने की वजह से सभी वर्ग के लोग इसे आसानी से उपयोग करते है| यही वजह है ये गरीब की मिठाई व अमीरों के लिए मेवा का काम करता है| इसे मीठे फलों का राजा कहा जाता है| खजूर व नारियल दोनों ही बहुत फायदेमंद होते है, यही वजह है इसके पेड़ को all purpose tree कहा जाता है|

    खजूर खाने के फायदे

    khajoor khane ke fayde hindi

    मुस्लिम समुदाय में खजूर को बहुत मान्यता प्राप्त है, रमजान के दिनों में अपने रोजा को खोलने के लिए ये खजूर का इस्तेमाल करते है| खजूर स्वास्थ की द्रष्टि से बहुत अच्छा है व इसे खाने से शरीर को तुरंत उर्जा व स्फूर्ति मिलती है| यही वजह है, जिससे उपवास तोड़ने के लिए मुस्लिम इसका प्रयोग करते है| ताजा खजूर बहुत सॉफ्ट होता है, जो आसानी से पच जाता है, इसमें ग्लूकोस भी होता है, जिसे खाने के बाद शरीर में ताजगी आती है| इन्ही सब कारणों के कारण खजूर को रमजान के महीने में लोग इसे सुबह उपवास के पहले भी खाते है, ताकि वे पुरे दिन ताजगी व एनर्जी महसूस करें| खजूर को विशेषकर ठण्ड के दिनों का फल कहा जाता है| इसे ठण्ड में दूध के साथ खाने से शरीर में गर्माहट आती है, छोटे मोटे रोगों से छुटकारा मिलता है| खजूर के और भी ढेरों फायदे व गुण है, जिनके बारे में आगे बताया जा रहा है|

    खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व (per 100 gm) –
    कार्बोहाइड्रेट74.97 ग्राम
    प्रोटीन1.81 ग्राम
    फैट0.15 ग्राम
    कोलेस्ट्रोल0 ग्राम
    फाइबर6.7 ग्राम
    विटामिन A149IU
    विटामिन K2.7 मिली ग्राम
    सोडियम1 मिली ग्राम
    पोटेशियम696 मिली ग्राम
    कैल्सियम64 मिली ग्राम
    मैग्नीशियम54 मिली ग्राम
    आयरन0.90 मिली ग्राम

    खजूर के उपयोग –
    • खजूर का उपयोग ताकत के लिए दूध में मिलाकर पीने मे किया जाता है|
    • खजूर की चटनी बनाकर खाएं|
    • खजूर की मिठाई या हलवा बना सकते है|
    • खजूर को मेवे की तरह उपयोग कर सकते है|
    खजूर खाने के लाभ (khajoor khane ke labh)
    1. दिल की सुरक्षा – हमारा दिल स्वस्थ रहता है तो हमारा पूरा शरीर स्वस्थ रहता है| खजूर को रात को भिगो के रख दें सुबह इसे खाएं| इससे कमजोर दिल ताकत पाता है| खजूर में पोटेशियम होता है जिससे इसे खाने से स्ट्रोक व दिल से जुड़ी अन्य परेशानी का खतरा कम हो जाता है| हफ्ते में मात्र 2 बार इसे खाने से आप अपने दिल की पूर्णत रक्षा कर सकते है|
    2. एनीमिया दूर करे – जब हमारे खून में लाल सेल्स कम हो जाते है तब एनीमिया की बीमारी हो जाती है| खजूर में आयरन अधिक होता है जिससे ये खून में सबकी मात्रा सही बनाता है| ये शरीर में हिमोग्लोबिन की भी मात्रा सही करता है| एनीमिया के मरीज को खजूर रोजाना लेना चाहिए इससे बहुत फायदा मिलेगा|
    3. कब्ज की परेशानी मिटाए – खजूर में मौजूद फाइबर शरीर में आसानी से घूल जाते है| कब्ज की परेशानी से ये हमें निजात देता है| रात भर भिगोये खजूर को सुबह खाली पेट खाएं व उसका पानी पियें| रोजाना करने से आपको कब्ज की कभी शिकायत नहीं होगी|
    4. वजन वृधि में सहायक – यह एक स्वास्थवर्धक फल है, इसमें शुगर, प्रोटीन व बहुत सरे विटामिन होते है| अगर आप दुबले पतले है, बलबंत होना चाहते है या अपने शरीर में ताकत लाना चाहते है तो 4-5 खजूर को दूध के साथ खाएं| बहुत जल्दी आपको फर्द समझ आएगा|
    5. गर्भवती महिलाओं ले लिए फायदेमंद – गर्भवती महिलाओं को तरह तरह की परेशानी होती है| दवाई लेने के बावजूद कुछ ना कुछ लगा रहता है| पूरी तरह से स्वास्थ रहना चाहते है तो खजूर का सेवन करें| खजूर माँ के साथ साथ बच्चे के लिए भी फायदेमंद होता है| खजूर खाने से डिलीवरी में होने वाली परेशानी दूर होती है, व माँ के शरीर में दूध की मात्रा भी बढती है|
    6. रात का अंधापन मिटाए – कई लोगों को रात में देखने में परेशानी होती है, इस बीमारी को दूर करने के लिए खजूर की पत्ती को पीस कर आँख के आस पास लगायें व खजूर को रोज खाया करें| यह उपाय गाँव में बहुत प्रचलित है| इसके अलावा खजूर आँखों को भी स्वस्थ रखता है| एक शोध के अनुसार रोज खजूर खाने से ज़िन्दगी भर आँखे स्वस्थ रहती है| खजूर में विटामिन A होता है जो आँखों की रोशनी बढ़ने में बहुत अधिक सहयोगी होता है|
    7. कैल्सियम की कमी दूर करे – खजूर में कैल्शियम होता है, इसे खाने से कमी दूर होती है| कैल्शियम की कमी से हड्डी कमजोर होती है जोड़ो में दर्द होता है| खजूर रोज खाने से आपकी ये परेशानी दूर होगी|
    8. दांत से जुडी परेशानी दूर करे – खजूर खाने से दांत की बहुत सी परेशानियाँ दूर होती है| दांत की सडन को भी खजूर मिटाता है|
    9. भूख मिटाए – खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है| बार बार भूख लगने पर आप खजूर खाएं इससे भूख बहुत जल्दी शांत होती है व आपको ताकत भी मिलती है| ये आपका वजन कम करने में भी सहायक है|
    10. प्रतिरोधक क्षमता – सर्दी के मौसम में खजूर खाने से सर्दी खांसी जुखाम की परेशानी नहीं होती है|
    11. बच्चों के लिए फायदेमंद – जिन बच्चों को बार बार बाथरूम की परेशानी होती है, जो रात को बिस्तर गीला कर देते है उन्हें खजूर खिलाना चाहिए| बहुत जल्दी फायदा मिलेगा|
    12. कोलेस्ट्रोल – खजूर खाने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल होता है| low कोलेस्ट्रोल की परेशानी को खजूर द्वारा दूर किया जा सकता है|
    13. बच्चों को अगर डायरिया हो जाये तो उन्हें शहद के साथ खजूर देना चाहिए| लाभ पहुंचेगा|
    खजूर के विषय में महान कवी रहीम ने लिखा था –
    “बड़ा हुआ सो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर,
    पंथी को छाया नहीं, फल लागे अतिदूर|”
    अपने अपने इस आर्टिकल मे आपको खजूर के ढेर सारे लाभ बताये हैं, जिसे आप अपनाकर स्वास्थवर्धक लाभ पा सकते है|

    Proudly Powered by Blogger.