Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts
Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts

Thursday, 14 January 2016

वीरेन्द्र सहवाग जीवन परिचय उनका इतिहास

by Amar Ujala Now  |  in जीवन परिचय at  01:39
Virendra sehwag biography career records History Jeevan Parichay in hindi वीरेन्द्र सहवाग जीवन परिचय उनका इतिहास पढ़कर जाने कि कैसे सहवाग से सफलता की दिशा में कदम बढ़ाये और कई रिकार्ड्स अपने नाम किये |
वीरेन्द्र सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला बल्लेबाज, शायद ही कोई ऐसा गेंदबाज हो जो इनसे घबराता ना हो | वीरू अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाने जाते हैं | शुरुवाती दिनों में जब इन्होने अपने बल्ले का जादू दिखाना शुरू किया था | तब हर कोई इन्हें दूसरा सचिन तेंदुलकर कहता था | बल्लेबाज तो बहुत से हैं लेकिन जो गेंदबाज को एक फुटबाल की तरह खेल डाले, ऐसे कम ही हैं और ये किसी भी देश के लिए खेले इन्हें पसंद सभी खेल प्रेमी करते हैं | उन्ही में से एक हैं भारतीय खेमे के वीरेन्द्र सहवाग |

Virendra Sehwag Biography Career Records History Hindi

वीरेन्द्र सहवाग निजी जीवन परिचय 

भारतीय मूल के वीरेन्द्र सहवाग एक जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं | इनका जीवन एक सामूहिक परिवार में बिता हैं |इनके माता पिता हरियाणा के रहवासी हैं | पिता का नाम कृष्ण एवं माता का नाम कृष्णा सहवाग हैं | इनका जन्म 20 अक्टूबर 1978 में हुआ था | इनके चार भाई बहन हैं जिनमे इनका स्थान तीसरा हैं |इनके पिता ने बताया सहवाग जब सात माह के थे तब उन्हें खिलौने के रूप में एक प्लास्टिक का बेट दिया गया था तब ही से वे एक क्रिकेट प्रेमी हैं | 1990 में उन्हें खेलने के दौरान चोट लग गई और उनका एक दांत टूट गया | तब इनके पिता ने इन्हें खेल छोड़ने का हुक्म दिया लेकिन इस समय उनकी माँ के सपोर्ट के कारण वे अपना खेल अभ्यास जारी रख सके इसलिए हम हमेशा ही देखते हैं सहवाग की लाइफ में उनकी माँ का योगदान ही उनका सबसे बड़ा सहारा हैं |

वीरेंद्र सहवाग शादी (पत्नी का नाम)

वर्ष 2004 में वीरेन्द्र सहवाग की शादी आरती के साथ हुई इनके दो बच्चे भी हैं |

Virendra sehwag Cricket Career

वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट करियर

इन्होने अपने क्रिकेट करियर की शुरुवात 1997- 98 में डेल्ही क्रिकेट टीम से की थी | 1998 में इन्हें नॉर्थन जोन क्रिकेट टीम में  दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) के लिए सिलेक्ट किया गया | जिसमे अच्छे प्रदर्शन के कारण उन्होंने टॉप स्कोरर में अपना स्थान बनाया | रणजी ट्रॉफी के लिए इन्होने पंजाब के खिलाफ 175 बॉल्स में 187 रन बनाये |इसके बाद वे अंडर 19 की टीम में सिलेक्ट किये गये और अपना पहला अन्तर्राष्ट्रीय दौरा साउथ अफ्रीका से शुरू किया जहाँ उन्होंने दो शतक बना कर अपना स्थान सांतवे नंबर पर दर्ज कराया | उन दिनों सेलेक्टेर्स की नजर इन पर ही टिकी हुई थी जिसका कारण था रनों को तेज रफ़्तार से अपनी झोली में डालना | इन्हें भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बनाया गया | लेकिन शुरुवात इतनी अच्छी नहीं थी |

Virendra sehwag One Day Cricket History

वन डे क्रिकेट करियर शॉर्ट इन्फोर्मेशन

उन्होंने अप्रैल 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ मोहाली में मैच खेला जिसमे वे शोएब अख्तर की बॉल पर महज एक रन पर आउट हो गये और अपने 3 ओवर में इन्होने 35 रन दे दिये | इसके बाद 20 महीने तक उन्हें कोई मौका नही मिला | फिर 2001 में इन्होने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बैंगलोर में 54 बॉल्स पर 58 रन बनाये और तीन विकेट भी लिए | इस मैच में भारत को जीत हासिल हुई और वीरेन्द्र सहवाग को मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला | वो एतिहासिक पल उनकी जिन्दगी में आ गया जिसके लिए वे मेहनत कर रहे थे | उन्हें 2001 के मध्य में भारतीय क्रिकेट टीम में एक अच्छा स्थान मिल गया और यहाँ शुरू हुआ इनके जीवन का अहम् समय |
अगस्त 2001 में ट्राई सीरीज में सहवाग को भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला उस वक्त सचिन के पैर में चोट के कारन सहवाग के हाथ में यह कमान आई जिसे उन्होंने अपने हाथ से जाने नहीं दिया और बेहतरीन प्रदर्शन दिया |इन्होने इस सीरीज में 69 बॉल्स पर 100 रन बनाये अपने पहले शतक के साथ इन्होने अजहरुद्दीन का 62 बॉल्स पर 100 एवं युवी का 62 बॉल्स पर शतक बनाने के रिकॉर्ड के साथ अपना नाम तीसरे स्थान पर दर्ज कराया | 2009 में इन्होने 60 बॉल्स पर 100 रन बनाकर रिकॉर्ड ब्रेक किया इसके बाद इन्होने सबसे कम 22 बॉल्स पर अर्द्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया यह दुसरे भारतीय बल्लेबाज बने जिन्होंने इतनी तेजी से अर्धशतक बनाया हो |इसके बाद इनका सिलसिला चलता ही गया अब तक पूरी दुनियाँ में इनके लाखो चाहने वाले बन चुके थे | सभी इन्हें अगले सचिन के रूप में देख रहे थे | इनका बैटिंग स्टाइल भी सचिन की तरह ही था जो आकर्षण का केंद्र था |
वीरेन्द्र सहवाग एक आक्रम बल्लेबाज कहे जाते हैं जिनका बल्ला जब बोलता हैं तो अच्छा-अच्छा गेंदबाज डर जाता हैं | इन्हें तेजी से रन बनाने वाला पहला बल्लेबाज का ख़िताब मिला हैं | सहवाग प्रति 100 बॉल पर 103.44 रन बनाने वाले बल्लेबाज माने जाते हैं |सात बार भारतीय वन डे क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी किया हैं | दिसंबर, 2011 में सहवाग ने इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 149 बॉल्स में 219 रन बनाए | वनडे में 2 सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी सहवाग के नाम पर दर्ज हैं |

Virendra sehwag Test Cricket Information

टेस्ट क्रिकेट करियर शॉर्ट इन्फोर्मेशन

वर्ष 2001 के अंतिम दौर में सहवाग को एक मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में Bloemfontein में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला जिसमे इन्होने 105 रन बनाये इस मैच की विजेता टीम साउथ अफ्रीका थी |इसके बाद उन्हें ओवरअप्पिलिंग के कारण ICC बोर्ड ने मैच से बाहर कर दिया | 2002 इंग्लैंड टूर में इन्हें ओपनर के रूप में उतारा गया इनका प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा |अपनी रनों को खाने की भूख इन्होने टेस्ट मैच में भी जारी रखी और इसी तरह खेलते हुए 2004 में इन्होने तिहरा शतक (309)बनाया और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर अपना नाम दाखिल किया |वर्ष 2004 में यह मैच पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेला गया था | यह टेस्ट श्रंखला भारत ने जीती और इसमें सहवाग को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया | बाद में इन्होने तिहरा शतक बनाने वाले उस बल्ले की नीलामी की जिसमे मिले 70 हजार रूपये उन्होंने हिन्दमहासागर में आये भूकम्प के कारण सुनामी पिढीत लोगो की सहायता के लिए दिए |
इस तरह से सहवाग वन डे और टेस्ट क्रिकेट दोनों में ही हरफनमौला बल्लेबाज की तरह खेलते रहे | उनके क्रिकेट करियर की झलकियाँ इस तालिका के रूप में देखे |

Virendra sehwag Cricket Career History

क्रटाइपतारीखटीम
1पहला वन डे मैच1 अप्रैल 1999पाकिस्तान
2अंतिम वन डे मैच3 जनवरी  2013पाकिस्तान
3पहला टेस्ट मैच3  नवंबर 2001साउथ अफ्रीका
4अंतिम टेस्ट मैच2–5 मार्च 2013ऑस्ट्रेलिया
5पहला T201 दिसम्बर 2006साउथ अफ्रीका
6अंतिम T202 अक्टूबर 2012साउथ अफ्रीका

Virendra sehwag Cricket Career Records

वीरेन्द्र सहवाग क्रिकेट करियर रिकॉर्ड

क्र.कम्पटीशन्सटेस्टवन डेFCLA
1मैच104251178324
2रन रिकार्ड्स858682731345910298
3एवरेज49.3435.0547.2234.44
4शतक / अर्द्धशतक23/3215/3838/5116/55
5अधिकतम रन319219319219
6बालिंग373143928,5545,997
7विकेट्स4096105142
8बोलिंग एवरेज47.3540.1342.2836.23
9बेस्ट बोलिंग5/1044/65/1044/6
10केच/ स्टंप91/–93/–156/–118/–

इंडियन प्रीमियर लीग IPL:

भारतीय टीम में खेलने के अलावा सहवाग ने IPL में भी अपना स्थान बनाया हैं |सबसे पहले सहवाग डेल्ही डेयरडेविल्स के साथ खेले और ipl 1 2 4 एंड 5 में वे इस कप्तानी के पद पर रहे | आईपीएल 5 में इन्होने ने लगातार 5 अर्द्धशतक बनाकर रिकॉर्ड बनाया |
क्र टाइपमैचरनअधिकतमशतकअर्द्धशतकएवरेज
1टी 2019394680221.88
2आईपीएल96262912221628.89
3चैंपियन लीग  टी  207208660234.66

Virendra sehwag Cricket Records

वीरेन्द्र सहवाग द्वारा बनाये गए रिकार्ड्स :

अपने क्रिकेट करियर में वीरेन्द्र सहवाग ने कई कीर्तिमान हासिल किये और देश का गौरव बने |
  • सबसे फ़ास्ट रन रेट से रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी का कीर्तिमान इनके नाम हैं जिसमे इन्होने वर्ष 2010 में 60 बॉल पर अपना शतक पूरा किया था |
  • वन डे क्रिकेट में यह अकेले बल्लेबाज हैं जिन्होंने 219 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया |
  • यह पहले भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में तिहरा शतक बनाया और अपना नाम सर डोनाल्ड ब्रेडमैन और लारा के साथ लिस्ट में डाला |
  • सबसे तेज गति से तिहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं इन्होने ने 278 बॉल्स पर 319 का स्कोर खड़ा किया था |
  • इसके साथ ही यह पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार तिहरा शतक लगाने के साथ पांच विकेट भी लिए |
  • इनका स्ट्राइक रेट भी विश्व में अव्वल नम्बर पर हैं |
  • सहवाग और द्रविड ने टेस्ट क्रिकेट की सबसे लम्बी साझेदारी का कीर्तिमान भी हासिल किया हैं |
वीरेन्द्र सहवाग जीवन परिचय उनका इतिहास पढ़कर उनके जीवन की उपलब्धियाँ जानने के बाद उनकी कामयाबी की तस्वीर हमारी आँखों में घुमने लगती हैं | सचिन तेंदुलकर की तरह चमकते हुए उन्होंने क्रिकेट की दुनियाँ में कदम रखा था लेकिन अपने स्टाइल में तेजी से रनों का पीछा करते हुए बहुत से कीर्तिमान अपने नाम किये |

Tuesday, 12 January 2016

जाने प्रो कबड्डी लीग के बारे मे

by Amar Ujala Now  |  in क्रिकेट at  00:11
Pro Kabaddi League in hindi भारत में खेले जाना वाला पेशेवर खेल है जो Indian premier league (IPL) T20 क्रिकेट के फॉर्मेट को देखकर बनाया गया है| इस गेम की शुरुआत 2014 में हुई थी, जिसमें भारत की 8 टीमों ने हिस्सा लिया था| PKL को मशाल स्पोर्ट्स मैनेज करती है| टीम के चुनाव के लिए खिलाडियों की नीलामी हुई थी| जिसमें भारतीय कब्बडी टीम के कप्तान राकेश कुमार को पटना ने सबसे ज्यादा 12.80 लाख में ख़रीदा था| प्रो कबड्डी लीग सीजन 2 की शुरुआत 18 जुलाई से हुई, जो 23 अगस्त को ख़त्म होगा| 8 टीमों के बीच टोटल 60 मैच होंगे|

Information About Pro Kabaddi League in hindi team , owner, captain and coach

प्रो कबड्डी लीग के टीम ,मालिक, कप्तान और कोच की जानकारी –

No.Team nameOwnerCaptainCoach
 1बंगाल वारियर्सफ्यूचर ग्रुपनिलेश शिंदेराज नारायण शर्मा
 2बेंगुलुरु बुल्सकोस्मिक ग्लोबल मीडियामंजीत चिल्लररणधीर सिंह
 3दबंग दिल्लीdo it स्पोर्ट्स मैनेजमेंटजसमेर सिंहअर्जुन सिंह
 4जयपुर पिंक पंथेर्सअभिषेक बच्चननवनीत गौतमकासिनाथान बस्करण
 5पटना पाइरेट्सराजेश शाहराकेश कुमारRS खोकर
6पुनेरी पलटनinsurekot स्पोर्ट्सवजीर सिंहरामफल कौशिक
 7तेलगु टाइटनवीरा स्पोर्ट्सराजगुरु सुब्रमनियनJ उदयकुमार
 8U मुम्बाunilazer स्पोर्ट्सअनूप कुमाररवि शेट्टी
 
Pro Kabaddi League 2014 में जयपुर पिंक पंथेर्स और U मुम्बा के बीच फाइनल मैच हुआ था, जिसमें जयपुर पिंक पंथेर्स ने 35-24 से जीत हासिल की थी| कबड्डी भारत देश का बहुत प्राचीन खेल है, जिसकी शुरुवात हमारे देश में ही हुई थी, और फिर सभी देश इस खेल को जानने लगे| लेकिन कुछ सालों में कब्बडी सिर्फ प्राचीन खेल बन के रह गया था, आजकल के बच्चे इसे जानते भी नहीं थे| प्रो कबड्डी लीग आने से यह देश विदेश सब जगह प्रचलित हो गया| Pro Kabaddi League in hindi खेल एक नए मॉडर्न रूप में आया जिससे उसका एक नया चेहरा सामने आया|

प्रो कबड्डी लीग का फॉर्मेट –
इस खेल Pro Kabaddi League in hindi में 8 टीम होती है, जो कारवान style में खेलती है, मतलब हर टीम दूसरी टीम के साथ 2 बार मैच खेलती है, वो भी 2 महीने (जुलाई-अगस्त) के अंदर| कारवान style में हर शहर 4 दिनों के लिए मैच संगठित करता है, जहाँ वो अपनी टीम के साथ 4 बाहरी टीम के बीच मैच करवाता है| इस गेम को लाइव दिखाने के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है|
Pro Kabaddi League खेलने का तरीका –
  1. किसी भी टीम में कम से कम 10 खिलाडी होने चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 12| 7 खिलाड़ी मैदान में खेलेंगे, तो बाकि 5 बाहर रहेंगे|
  2. 40 min का मैच 20-20 के दो भागों में होता है|
  3. सामने वाली टीम का अगर कोई खिलाड़ी out होता है तो पहली टीम को 1 पॉइंट मिल जाता है|
  4. दो टीम के बीच टॉस होता है, जो जीतता है वह अपनी पसंद के कोर्ट को चुनता है| सेकंड हाफ में कोर्ट बदल जाते है| जितने प्लेयर फर्स्ट हाफ में बचते है, फिर उतने ही सेकंड हाफ में आगे game खेलते है|
  5. किसी भी खिलाड़ी का शरीर का कोई हिस्सा अगर उसके कोर्ट के बाहर रहने पर छिव जाता है तो वह out हो जाता है| खेलते समय अगर खिलाड़ी दुसरे के कोर्ट में है और कोई उसे छु लेता है, तो वह out हो जाता है| लेकिन अगर खिलाडी अपने कोर्ट की एंड लाइन छु लेता है, तो वह बच जाता है उसके बदले उसे छुने वाला खिलाडी out हो जाता है|
  6. खिलाडी को सामने वाले कोर्ट में जाते समय कबड्डी बोलना अनिवार्य है, जब तक वह सामने वाले कोर्ट में रहता है कब्बडी बोलते रहता है| अगर वह कब्बडी बीच में नहीं बोल पाता है तो वह out कहलाता है|
  7. एक समय में सिर्फ एक खिलाडी सामने वाले कोर्ट में जा सकता है, अगर एक से ज्यादा खिलाड़ी चले जाते है, तो सामने वाली टीम को 1 पॉइंट मिल जाता है|
  8. किसी भी टीम को खेल के दौरान 5 सेकंड के अंदर अपने खिलाडी को सामने वाले कोर्ट में भेजना होता है, अगर 5 सेकंड के अंदर वह नहीं भेज पता है, तो उसके पास से चांस चला जाता है और सामने वाली टीम को 1 पॉइंट मिल जाता है|
  9. कोई भी खिलाडी किसी खिलाड़ी को धक्का देकर कोर्ट से बाहर नहीं निकाल सकता|
Pro Kabaddi League in hindi (PKL) में 12 अगस्त को बेंगुलुरु बुल्स और U mumba के बीच मैच हुआ था, जिसमे U mumba 7 पॉइंट से जीत गई| अब 13 अगस्त को 2 मैच होंगे, जिसमे बंगाल वारियर्स और पुनेरी पलटन एवं बेंगुलुरु बुल्स और जयपुर पिंक पंथेर्स के बीच भिड़त होगी| Pro Kabaddi League in hindi आर्टिकल आपको कैसा लगा| Pro Kabaddi League (PKL) के बारे में और जानकारी के लिए हमसे जुड़े रहे| आप अपने विचार हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर शेयर कर सकते है|

Saturday, 9 January 2016

Lalit Modi biography in Hindi

by Amar Ujala Now  |  in क्रिकेट at  09:20
Lalit Modi biography in Hindi के माध्यम से हम आपको उनके समस्त जीवन के बारे मे बताया है| ललित मोदी इंडियन प्रिमियर लीग के अध्यक्ष तथा कमिश्नर ,चैंपियन लीग के अध्यक्ष, BCCI के उपाध्यक्ष तथा पंजाब क्रिकेट एसोसीएशन के अध्यक्ष रहे है| ललित मोदी का जन्म 29 नवम्बर 1963 मे हुआ । इन सभी जिम्मेदारियो के साथ साथ ललित मोदी, मोदी इंटरप्राइजेज़ के अध्यक्ष तथा निर्देशक तथा गोडफ्रे फिलिप्स के कार्यकारी निर्देशक होने की ज़िम्मेदारी भी निभाते है ।


Lalit Modi biography in Hindi

ललित मोदी तथा उनका परिवार

श्री कृष्ण कुमार मोदी के यहा 29 नवम्बर 1963 को जन्मे ललित कुमार मोदी को रुपया तथा सारी सुख सुविधाए पिता से विरासत मे मिली । श्री कृष्ण कुमार जी तथा ललित मोदी एक मारवाड़ी परिवार के सदस्य है । ललित मोदी का जन्म दिल्ली मे होने के बाद भी उन्होने अपनी शिक्षा सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल से ली तथा बाद मे उच्च शिक्षा के लिए उन्होने सयुक्त राज्य के ड्यूक विश्वविध्यालय को चुना । यही से उन्होने सन 1986 मे मार्केटिंग मे स्नातक डिग्री ली ।
Lalit Modi biography in Hindi के माध्यम से ललित मोदी के परिवार के सदस्यो के बारे मे जानकारी :
  • ललित मोदी के दादा (Grand Father of Lalit Modi) : Lalit Modi biography in Hindi मे सबसे पहले हम आपको उनके दादा के बारे मे बताते है| ललित मोदी के दादा श्री राज बहादूर मोदी जी है श्री राज बहादूर मोदी जी एक मारवाड़ी परिवार के सदस्य थे तथा उन्होने एक नए शहर मोदी नगर की स्थापना की थी ।
  • ललित मोदी के पिता (Father of Lalit Modi) : Lalit Modi biography in Hindi मे अब हम आपको उनके पिता के बारे मे बताते है| ललित मोदी के पिता श्री कृष्ण कुमार मोदी जी है ।कृष्ण कुमार मोदी जी 4000 करोड़ कीमत वाले मोदी समूह के मालिक है |
  • ललित मोदी की पत्नी (Wife of Lalit Modi) : Lalit Modi biography in Hindi मे हम आपको उनकी पत्नी के बारे मे बताते है| ललित मोदी की पत्नी मीनल मोदी उनसे उम्र मे 9 साल बड़ी है विदेश मे पढ़ाई करते वक़्त ललित मोदी को माँ की सहेली मीनल से प्यार हो गया| परंतु जब उन्होने मीनल से यह बात कही तो मीनल ने इंकार कर दिया तथा उनकी शादी नाइजीरिया के बिज़नस मेन जैक सगरानी से हो गयी| परंतु मीनल की यह शादी सिर्फ 4 साल चल पायी और तलाक हो गया तथा उन्होने ललित मोदी से 1991 मे दूसरी शादी की ।
  • ललित मोदी की सौतेली बेटी (Step Daughter of Lalit Modi): Lalit Modi biography in Hindi मे हम आपको उनकी सौतेली बेटी के बारे मे बताते है| ललित मोदी की सौतेली बेटी करीमा है करीमा मीनल तथा जैक सागरानी की बेटी है| परंतु मीनल के तलाक के बाद ललित मोदी ने करीमा को अपना नाम दिया तथा उनकी शादी कारवाई जिनकी शादी गौरव बर्मन से हुई है । गौरब के माता पिता डाबर ग्रुप के मालिक विवेक बर्मन तथा मोनिका बर्मन है तथा गौरव के भाई किंग्स इलेवन पंजाब के मालिक मोहित बर्मन है
  • ललित मोदी की बेटी (Daughter of Lalit Modi): ललित मोदी की बेटी आलिया है आलिया ललित मोदी तथा मीनल की बड़ी बेटी है । आलिया की पढाई अभी स्वीजरलेंड मे चल रही है । आलिया को कई बार ललित मोदी के साथ क्रिकेट मे देखा जा सकता है ।
  • ललित मोदी के बेटे (Son of Lalit Modi): Lalit Modi biography in Hindi मे हम आपको उनके बेटे के बारे मे बताते है| ललित मोदी के बेटे रुचिर है रुचिर ललित मोदी तथा मीनल की दूसरी संतान है । आलिया की ही तरह रुचिर की भी पढाई विदेश मे चल रही है तथा रुचि को भी कई बार ललित मोदी के साथ कई क्रिकेट मैचो मे देखा जा सकता है ।
  • ललित मोदी के भाई (Brother Of Lalit Modi): Lalit Modi biography in Hindi मे हम आपको उनके भाई  के बारे मे बताते है| ललित मोदी के छोटे भाई समीर मोदी, मोदी इंटरपप्राइजेज़ मे एक्सीक्यूटिव डाइरेक्टर है । इनहोने भी अपना एजुकेशन ललित मोदी की तरह विदेश मे किया तथा फिर अमेरिका मे काम किया फिर 1996 को भारत लौटे तथा मोदी केयर की शुरवात की ।
अगर बात की जाए ललित मोदी जी के परिवार ( Lalit Modi biography in Hindi ) की तो उनकी पत्नी मीनल है तथा उनका बेटा रुचिर तथा बेटी आलिया है । ललित जी के बेटे तथा बेटी दोनों की शिक्षा विदेश मे चल रही है। जैसे की ललित मोदी जी क्रिकेट से जुड़े हुये है तथा वे कई बार मैच के समय नजर आते है| तो उस वक्त उनके बेटे रुचिर तथा बेटी आलिया को कई बार उनके साथ देखा जा सकता है| परंतु उनकी पत्नी इन सब चीजों से अधिकतर दूर ही रहती है या कहा जा सकता है की उन्हे इन सब चीजों मे कम रुचि है ।
सन 2009 का साल ललित मोदी तथा उनके परिवार के लिए काफी चिंताजन था। क्यूकी इसी साल मे आतंक वादी संगठन के छोटा शकील तथा उसके मालिक दाऊद एब्राहिम के बीच होने वाली बातचीत को एक खुफिया एजेंसी ने सुना था तथा इस बातचीत मे ललित मोदी जी, उनकी पत्नी मीनल तथा बेटे रुचिर की हत्या करने की बात की जा रही थी । इस बात का एक एलेक्ट्रोनिक वीडियो भी उस समय मिला था । इन सब बातो को देखकर ललित मोदी तथा उनके परिवार को प्रशासन द्वारा सशस्त्र सुविधा प्रादान की गयी| यह सुविधा उन्हे घर तथा बाहर दोनों जगह दी जाती है, परंतु इन सब सुविधाओ के बावजूद ललित मोदी ने अपना खुद का सुरक्षा बल भी रखा है जो उन्हे , उनके बेटे को तथा उनकी पत्नी को सुरक्षा प्रदान करता है । तथा इन सब धमकियो का कारण ललित जी के द्वारा IPL 2 मे पाकिस्तानी खिलाड़ियो को खेलने पर प्रतिबंद लगाना बताया जाता है ।

Lalit Modi biography in Hindi मे ललित जी के पुरुस्कार :

इंडिया टुडे पत्रिका द्वारा ललित मोदी जी को भारत के 20 सबसे शक्तिशाली लोगो की सूची मे रखा गया|इसका कारण उनके 2005 मे बीसीसीआई बोर्ड मे शामिल होने के बाद उसके राजस्व मे 7 गुना वृध्दी होना बताया गया। क्रिकेट की दुनिया मे वे एक जाना पहचाना नाम है । 2008 मे एक खेल पत्रिका स्पोर्ट्स प्र द्वारा जब खेल से जुड़े प्रसिद्ध लोगो की सूची बनाई गयी, तो उनका नाम 17 नंबर पर रखा गया । माइक एटथरटन के लेख द टेलीग्राफ मे भी उन्हे क्रिकेट के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के रूप मे दिखाया गया है । उनके सशक्त खेल प्रशासक की इमेज को इस बात से पहचाना जा सकता है कि उन्होने बहुत ही कम समय मे अपने संगठन के लिए 4 अरब अमेरिकी डालर जुटाया है ।
ललित मोदी जी को प्रतिष्ठित बिजनेस पत्रिका के कवर प्रष्ठ पर भी देखा गया तथा 31 दिसम्बर की स्पोर्ट्स पावर सूची मे वे नंबर 1 पर भी रह चुके है |
Lalit Modi biography in Hindi मे ललित मोदी जी के द्वारा लिए गए अवार्ड :
  • सन 2008 मे “द बिज़नस स्टेंडर्ड अवार्ड”
  • सन 2008 मे ही एशिया ब्रांड कानफ्रेंस द्वारा “ब्रांड बिल्डर ऑफ द इयर अवार्ड”
  • सन 2008 मे ही CNBC आवाज द्वारा “द कनज्युमर अवार्ड फॉर ट्रांसफोंर्मिंग क्रिकेट इन इंडिया ”
  • सन 2008 मे ही NDTV प्रॉफ़िट द्वारा “द मोस्ट इनोवेटिव बिज़नस लीडर इन इंडिया अवार्ड”
  • सन 2008 मे ही “टीचर्स ऐचीवमेंट ऑफ द इयर अवार्ड”
  • सन 2009 मे “CNBC बिज़नस लीडर अवार्ड” 

Lalit Modi biography in Hindi मे ललित मोदी के परिवार से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सदस्य तथा उनके परिवार से जुड़ी महत्वपूर्ण बाते :

BCCI के जरिये इतनी ख्याति बटोर चुके ललित मोदी के आजकल BCCI से कुछ खास अच्छे संबंध नहीं चल रहे| कुछ दिनो पूर्व उन्होने चैनई सुपर  किंग्स खिलाड़ी सुरेश रैना, रवीद्र जडेजा और ड्वेन ब्रवों पर सट्टेबाजी का आरोप लगाया था| हालांकि BCCI ने इन आरोपो को सिरे से खारिज किया था ।
ललित जी को लेकर कई बीजेपी नेता आज कल शक के घेरे मे है । हाल ही मे यह अटकले लगाई जा रही है कि बीजेपी नेता वसुंधरा ने ललित मोदी को भारत रत्न दिये जाने की सिफ़ारिश की थी ।
हाल ही मे ललित मोदी ने अब बीजेपी सांसद वरुण गांधी पर कई आरोप लगाए| उन्होने ट्वीट के जरिये कहा की काँग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वरुण गांधी को डील करने का आश्वसन दिया है|

Wednesday, 23 December 2015

Bharat Ratna Sachin Tendulkar

by Amar Ujala Now  |  in क्रिकेट at  02:19

भारत के Master Blaster Sachin Tendulker को 4 February 2014 को “भारत रत्न” से नवाजा जायेगा | वैसे तो सचिन ने कई trophy और पदक हासिल किये | उनकी life में इस तरह के सम्मान की कोई कमी नहीं रही पर अपने देश के सबसे उच्च सम्मान से सम्मानित होना, उनके लिए और हम सभी के लिए गर्व और उत्साह की बात है | “भारत रत्न” सर्वोच्च नागरिक का ख़िताब है, जिसे प्राप्त करना आसान नहीं,पर Sachin जैसे दिग्गज के लिए यह ज्यादा कठिन भी नहीं | अपनी खेल जगत में प्राप्त ख्याति से Sachin ने देश को पुरे world में सम्मान दिलाया | महज़ 16 years की age में इन्होने भारतीय cricket की पारी को सम्भाला, जिसके बाद उन्होंने कई records तोड़े और एक सफल खिलाड़ी साबित हुए |देश ही नहीं परदेश में भी Sachin को बहुत प्यार मिला है | सच्चे दिल से किये जाने वाले कामों को सीमा के बंधन बांध नहीं सकते |
आज Sachin को भारत रत्न दिया जा रहा है | जिसकी प्रक्रिया 2013 से ही शुरु कर दी गई थी | 14 November 2013 को उनके विदाई test match के समय ही यह प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी जिसे दो दिनों में पूरा किया गया Prime Minister Dr. Man Mohan Singh और President Pranav Mukharji से विचार विमर्श कर officially इसका निर्णय लिया गया और 17November 2013 को यह तय किया गया कि Sachin को 4 th February 2014 को “भारत रत्न” दिया जायेगा |


वैसे तो पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटलबिहारी वाजपेयी के लिए भी “भारत रत्न” की मांग की गई थी लेकिन उस पर विचार अभी बाकि है |
भारत रत्न –1954 में शुरू हुआ यह award देश का सबसे बड़ा सम्मान है| कोई भी व्यक्ति किसी भी जाति धर्म का हो, कोई भी व्यवसाय करता हो,इस award के लिए योग्य है| यह award उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने विज्ञान,कला या साहित्य में विशिष्ट कार्य किया हो| भारत रत्न के लिए योग्य व्यक्ति का नाम खुद प्रधानमंत्री एवम राष्ट्रपति सुझाते है| 1 year में अधिक से अधिक 3 व्यक्ति को ही “भारत रत्न” दिया जा सकता है| award के तौर पर एक medal और सम्मान पत्र होता है जिस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होते है|
Sachin अब भारत रत्न कहलायेंगे जो कि उनके और हम सभी के लिए यादगार मौका होगा |

Proudly Powered by Blogger.