Showing posts with label हॉट टॉपिक. Show all posts
Showing posts with label हॉट टॉपिक. Show all posts

Wednesday, 14 September 2016

रिलायंस जियो का पूरा प्लान विस्तार से समझे

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  00:06



रिलायंस उद्योग समुह के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस जियो के प्लान की पहली झलक पेश की हैं। जिसने बाकी सभी मोबाइल आॅपरेटरो के साथ-साथ आम लोगो के भी होश उड़ा दिये है। पहले कंपनी अपने मोबाइल लाइफ के साथ ही अपना सिम दे रही थी। जिसमे 3 महीने तक अनलिमिटेड 4जी डेटा और फ्री काॅलिंग के साथ-साथ और जियो के सभी सेवाय भी मुफ्त थी। इसके बाद कंपनी कुछ मोबाइल हैडसेट के लिए अपना सिम ले कर आयी जैसे सैमसंग, माइक्रोमैक्स आदि और धीरे-धीरे इसमे कुछ और कंम्पनीयो को जोड़ा। लेकिन अब 5 सितंम्बर से कंपनी ने सभी 4जी हैडसेट के लिए अपना सिम देने का ऐलान किया है। और यदि आप अपने आधार कार्ड से सिम लेते है तो 15 मिनट में आपका सिम एेक्टिवेट हो जायेगा। अपने सिम पर कंपनी ने 31 दिसंबर तक अनलिमिटेड 4जी डेटा के साथ-साथ अनलिमिटेड काॅल, अनलिमिटेड मैसेज, अनलिमिटेड विडियो काॅल और मुफ्त में अपनी अन्य सेवाय देने का फैसला किया हैं। इसके साथ ही पूरे देश में रोमिंग फ्री होगा।



31 दिसंबर के बाद आपको मासिक किराया देना होगा और कंपनी आपसे सिर्फ डेटा का शुल्क लेगी। इसके लिए कंपनी ने 149, 499, 999 जैसे मासिक प्लान ले कर आयी है जिसे आप अपने जरुरत के मुताबिक ले सकते हैं। इन सभी प्लान मे देश भर में रोमिंग फ्री हैं। 499 रु. और उससे उपर के प्लान में नाइट डेटा फ्री हैं जिसका समय रात्रि के 2 बजे से 5 बजे तक होगा। यदि आप डेटा का टाॅपअप कराते है तो आपको 50 रु. प्रति जीबी डेटा मिलेगा। ये 50रु. प्रति जीबी डेटा आप केवल रिलांयस जियो के शहर मे बनाये जियो नेट हाॅटस्पाट से ही प्रयोग कर पायेगे। यदि आप अपने मोबाइल में डेटा प्रयोग करना जाहते है तो 151 रु. का रिचार्ज कराना होगा जिसमे आपको 1 जीबी डेटा 4जी एलटीई पर मिलेगा और 1 जीबी डेटा जियो नेट हाॅटस्पाट पर यूस के लिए मिलेगा।


आप को बता दे कि रिलायंस जियो केवल 4जी एलटीई पर काम करता है इसके लिए आपका मोबाइल 4जी होना जरुरी है। ये आपके पुराने 2जी या 3जी मोबाइल पर काम नही करेगा। 

Thursday, 14 January 2016

नेशनल हेराल्ड मामला घोटाला क्या हैं एवम सुनवाई जानकारी

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  04:18

नेशनल हेराल्ड प्रकरण(National Herald Scam) के संबंध में हेराल्ड की प्रॉपर्टी पर कई गैरक़ानूनी मालिकाना हक़ सामने आये हैं जिस पर 2012 में प्रकरण दर्ज किया गया और दिसम्बर 19 को सुनवाई हुई जिसमे आरोपी को जमानत मिली | साथ ही अगली सुनवाई फरवरी 20 को तय की गई हैं |





नेशनल हेराल्ड मामला घोटाला क्या हैं एवम सुनवाई जानकारी

National Herald Case details Hearing hindi

नेशनल हेराल्ड प्रकरण क्या हैं ?
यह प्रकरण हैं जिसमे कांग्रेस के दिग्गजो पर आरोप हैं जो कि सुब्रमण्यम स्वामी ने लगाये हैं जिसमे नेशनल हेराल्ड से एसोसिएटेड जनर्ल लिमिटेड Associated Journals Limited (AJL) को दी गई संपत्ति गैर क़ानूनी रूप से यंग इंडिया लिमिटेड में शामिल कर दी गई जबकि YIL कोई Journal या न्यूज़ पेपर नहीं हैं |
नेशनल हेराल्ड इतिहास
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहरलाल नेहरु ने 9 सितंबर 1938 लखनऊ में नेशनल हेराल्ड नामक एक समाचार पत्र की शुरुवात की थी | अंग्रेजी हुकूमत ने अपने कार्यकाल में कई प्रकार से भारतीय समाचार पत्रों को बंद करने के लिए कदम उठाये जिसके परिणाम स्वरूप 1942 से 45 तक नेशनल हेराल्ड पूरी तरह बंद कर दिया गया | 
वर्ष 1946 में इसे फिरोज गाँधी द्वारा शुरू किया गया तब मानिकोंडा चलापति राव को इसकी बागडौर दी गई इसे दिल्ली एवम् लखनऊ में चलाया गया जिसके हिंदी एवम उर्दू संस्करण थे | यहाँ से यह तेजी से चलने लगा लेकिन इंदिरा गाँधी की चुनावी हार 1977 में इसे फिर से बंद किया गया | 2008 तक इसका दिल्ली संस्करण जारी था लेकिन फिर कई तरह के तकनिकी कारणों के साथ हेराल्ड को बंद किया गया |
यहाँ से शुरू हुआ एक नया अध्याय :
नेशनल हेराल्ड को एसोसिएटेड जनर्ल लिमिटेड Associated Journals Limited (AJL) के हवाले कर दिया गया | माली हालत बहुत ख़राब होने के कारण इसके एम्प्लोयी को तनख्वाह देने के लिहाज से कांग्रेस सरकार ने AJL को नब्बे करोड़ का कर्जा दिया जिस पर कोई ब्याज नहीं लगाया गया | और सबसे बड़ी बात इतने बड़े कर्जे के बाद भी नेशनल हेराल्ड शुरू नहीं किया गया | यह बात किसी को समझ नहीं आई थी |  एसोसिएटेड जनर्ल लिमिटेड को यंग इण्डिया को एक मालिकाना हक़ के साथ सौंप दिया गया | नेशनल हेराल्ड की संपत्ति किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं इसका दुरपयोग अथवा निजी लाभ के लिए किया गया उपयोग पुर्णतः गैरकानूनी हैं |
इस बात का हवाला देते हुए बीजेपी के सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस के छह लोगो पर गंभीर आरोप लगाये क्यूंकि यंग इंडिया में इनके शेयर हैं |
नेशनल हेराल्ड केस में किन लोगो के नाम शामिल हैं ?
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, उपाध्यक्ष राहुल गाँधी, मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडिस, सुमन दूबे और सैम पित्रोदा ये सभी छह वरिष्ठ कांग्रेस अधिकारीयों का नाम इस घोटाले में शामिल हैं | यंग इंडिया में गाँधी परिवार के 64% शेयर हैं बाकि अन्य के |
लगाये गए आरोप ?
  • नेशनल हेराल्ड की दो हजार करोड़ की सम्पत्ति पर गैर क़ानूनी हक़
  • सबसे बड़ा आरोप दिया गया बिना ब्याज का कर्ज (नब्बे करोड़) हैं क्यूंकि कोई भी राजनैतिक दल अपने फंड से किसी भी प्रकार के धंधे के लिये इतनी बड़ी राशी उधार में नही दे सकती |बाद में ऋण माफ़ कर दिया गया |
  • व्यवसाय की मीटिंग सरकारी कार्यालय में करना गैर क़ानूनी हैं |
  • नेशनल हेराल्ड की सात मंजिला ईमारत हैं जिसे यंग इंडिया ने ले लिया और फिर उसके कुछ हिस्सों को किराये पर दे दिया जो कि गैर क़ानूनी मालिकाना हक़ हैं |
  • 2009 के चुनाव में राहुल गाँधी ने नहीं बताया कि उनकी सम्पत्ति में AJL के शेयर हैं जिनमे से कुछ उन्होंने अपनी बहन के नाम कर दिए लेकिन आज भी AJL के 47513 शेयर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के नाम हैं |
  • 20 /02/2011 को शेयर AJL से यंग इंडिया को दे दिए गए जबकि यह कोई पत्र पब्लिकेशन कंपनी नहीं हैं | यह भी गैर क़ानूनी हैं |
  • AJL के कई शेयर होल्डर मर गए उसके बाद उनके शेयर का ब्यौरा नहीं हैं |
  • हेराल्ड की कुल संपत्ति सोलह हजार करोड़ की थी जिसे यंग इंडिया ने महज पचास लाख में अपने हिस्से में ले लिया | बाद में AJL का ऋण भी माफ़ हो गया जिससे साफ जाहिर होता हैं कि सारी संपत्ति मुफ्त में यंग इंडिया की हो गई और उपर से नब्बे करोड़ भी उसी के हिस्से में चले गये |

प्रकरण दर्ज :
यह सभी आरोप हेराल्ड की संपत्ति को अपने निजी हक़ में लेकर उस पर यंग इंडिया के रूप में गैर मालिकाना अधिकार जाहिर कर उसका इस्तेमाल करने से संबंधी हैं | इसके खिलाफ 2012 में सुब्रमण्यम स्वामी कोर्ट गए जिसके बाद 26 जून 2014 पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा छह लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया |
शुरुवाती दिनों में अदालती कार्यवाही आगे बढाई गई लेकिन बाद में न्यायाधीश बे यह आरोप सही करार दिये अर्थात सबूतों के आधार पर यह तो तय बताया गया कि जिस तरह AJL के शेयर YIL के पास गए यह तरीका कानून का उल्लंघन करता हैं इस तरह आरोपों की पुष्टि होती हैं और इस मामले में छानबीन के आदेश दिए जाते हैं |
इस सभी के बाद 19 दिसम्बर 15 को न्यायिक सुनवाई की दिनांक मुक्कम्मल की गई |
19/12/2015
सोनिया गाँधी सहित सभी आरोपी पटियाला हाउस अदालत में हाजिर हुए और कुछ देर के बाद ही जमानत के साथ बाहर निकल आये जिसके बाद सोनिया और राहुल ने पत्रकारों के सामने आवाज बुलंद करते हुये कहा कि वे निरपराध हैं और यह साबित हो कर रहेगा | साथी उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ कई बाते कहीं | और सभी आरोपों को पोलिटिकल आरोप कहा |पचास हजार की रकम पर सभी अपराधियों को जमानत दी गई जिसमें प्रियंका ने राहुल एवम मन मोहन सिंह से सोनिया की जमानत दी | साथ ही यह तय किया गया उनके आवाजाही पर कोई पाबन्दी नहीं  हैं अर्थात पासपोर्ट जब्त नहीं किये गए |
नेशनल हेराल्ड प्रकरण सुनवाई की अगली तारीख 20/02/2016 की तय की गई हैं |
कांग्रेस के कई दिग्गज आज अपने घरों से बाहर एक जुट होते दिखाई दिये | माना जा रहा हैं कि इस प्रकरण को कांग्रेस की एक जुटता के रूप में देखा जा रहा हैं क्यूंकि बहुत दिनों के बाद कांग्रेस कर्यालय में हलचल दिखाई दी |
अब कई सवाल पैदा होते हैं कि इन आरोपों में कितनी सच्चाई हैं ? और क्या इतनी आसानी से यह राजनैतिक लोग हेरा फैरी करके भी जमानत पर रिहा हो जाते हैं ? राजनैतिक दलों का फंड इतनी आसानी से निजी कार्यों में लगाया जा सकता हैं ?क्या करोडो की संपत्ति पर ये लोग जब चाहे अपना हक़ जता सकते हैं ऐसे में देश के लोगो की क्या प्रतिक्रिया होनी चाहिए ? इतने गंभीर आरोप के बाद भी ऐसे केस सालो तक चलते रहते हैं | सभी बहुत बड़े सवाल हैं  जिनके जवाब के लिए जुड़े रहे हमारे साथ |

सनातन संस्था के संस्थापक जयंत बालाजी आठवले का जीवन और संस्था से जुडी घटनाये

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  01:01
सनातन संस्था (Sanatan Sanstha) सन 1990 मे स्थापित एक ट्रस्ट है । इस संस्था को जयंत बालाजी आठवले द्वारा स्थापित किया गया था। इस संस्था का मुख्य उद्देश्य अध्यात्म का अध्यन विज्ञान के रूप मे करना है। ये संस्था तथा इससे जुड़े लोग spirituality को वैज्ञानिक भाषा मे बताकर इसके प्रति लोगो मे उत्सुकता पैदा करना चाहते है। इस सनातन संस्था की कई शाखाये भारत तथा विदेशो मे भी है।
आठवले ने अपनी वैज्ञानिक approach का उपयोग आध्यात्मिक क्षेत्र मे किया तथा इसे हर व्यक्ति तक पहुचाया । इसके लिए उन्होने सन 2002 के बाद हिन्दी, मराठी, अग्रेजी, और अन्य भाषाओ मे आध्यात्मिक पुस्तकों की 1.6 लाख प्रतिया प्रकाशित की ।

सनातन संस्था के संस्थापक जयंत बालाजी आठवले का जीवन और संस्था से  जुडी घटनाये

Sanatan Sanstha Jayant Balaji Athavale ka itihas issue in hindi

जयंत बालाजी आठवले (Jayant Balaji Athavale) का प्रॉफ़ेशन hypnotherapist था तथा वे मुंबई के रहने वाले थे। उन्होने सन 1971 से 1978 के बीच भारत तथा विदेश मे अपनी प्रैक्टिस की| फिर 20 साल के अपने hypnotherapist के रूप मे कैरियर के बाद उन्होने पाया कि, उनके करीब 30% रोगी समान्य उपचार के बाद ठीक नहीं होते हैं| इसके विपरीत तीर्थ यात्रा वगेरह पर जाने से या किसी संत की सलाह लेने से वे रोगी ठीक हो गए। हालाकि उस समय तक आठवले की भगवान मे आस्था नहीं थी, परंतु इस तरह की घटनाओ ने उन्हें इस क्षेत्र मे अध्यन के लिए प्रेरित किया।
उन्होने इस संबंध मे पूरे भारत के कई धार्मिक संस्थानो और सेंटो का दौरा किया और उन्होने उनसे अध्यात्म के साथ साथ वैज्ञानिक सवाल किए और उनके जवाबो को रेकॉर्ड किया । और इन सब के बाद आठवले इस निष्कर्ष पर पहुचे, कि साइन्स ऑफ स्पिरिटुयलिटी (science of spirituality or अध्यात्म का विज्ञान) किसी भी फ़िज़िकल (physical) और साइकोलोजिकल (psychological ) साइन्स से ज्यादा उपयोगी है। और उन्होने इसके लिए भक्तराज महाराज के सनीध्य मे शिक्षा ली।
सन 1988 मे उन्होने इस विषय मे मुंबई मे फ्री वर्क शॉप लेना प्रारम्भ कर दिया। सन 1990 मे उन्होने अपने गुरु भक्तराज महाराज के आशीर्वाद से सनातन भारतीय संस्कृति संस्था की स्थापना की| जिसके द्वारा उन्होने अध्यात्म का ज्ञान देना शुरू किया । इस संस्था की ख्याति बढ़ती ही चली गयी और 24 मार्च 1999 को उन्होने इसे सनातन संस्था के नाम से परिचित किया।
कई वर्षो बाद यह संस्था फिर से बहुत अधिक चर्चा मे आई, परंतु चर्चा के कारण इसके द्वारा किए गए अच्छे काम नहीं, बल्कि इनके द्वारा किए गए गैरकानूनी काम थे।

सनातन संस्था के जुड़े समस्त तथ्य (Sanatan Sanstha issue)
  • सन 2008 मे इस संस्था से जुड़े 6 लोगो को मुंबई मे ठाणे वाशी ऑडिटोरियम के बाहर बॉम्ब प्लांट करने के जुर्म मे गिरफ्तार किया गया था। सन 2011 मे 2 लोगो को इस आरोप मे दोषी पाया गया और 10 साल की सजा सुनाई गयी।
  • सन 2009 के गोवा ब्लास्ट मामले मे भी इस संस्था का नाम आया था, परंतु 2013 मे अदालत ने इसके सभी 6 सदस्यो को बरी कर दिया।
  • इस संस्था के विरोध मे बॉम्बे हाइ कोर्ट मे एक याचिका भी दर्ज की गयी थी, उन्होने कहा था कि यह संस्था ericksonian hypnosis या सम्मोहन का उपयोग आम जनता पर करती है, जो की गलत है।
  • हाल ही मे सनातन संस्था पर यह आरोप भी लगे हैं, कि इन्होने प्रीति और प्रिय नामक 2 लड़कियो को hypnosis (सम्मोहन) का उपयोग कर के जबर जसती अपने आश्रम मे रख रखा है, परंतु फिर उन लड़कियो ने सामने आकर यह कहा कि यह आरोप गलत है। उन्होने कहा 3 वर्ष पूर्व हम इस संस्था के आश्रम मे आए थे| परंतु हमारे घर वालो ने हमे घर आने पर विवश किया, उस समय संस्था ने हमें बिना किसी बल का प्रयोग किए हमारे घर जाने दिया था। परंतु हमारे घर वालो ने हमे घर ले जाकर हम पर अत्याचार किए, धमकियाँ  दी और मेरा विवाह जबरजसती तय कर दिया। फिर हम मुंबई मे रहने लगे और जीवन सुरक्षा की दृष्टि से मुंबई न्यायालय मे याचिका दर्ज की| परंतु हम इस आश्रम मे रहना चाहते है। और यहा रहकर साधना करना चाहते है।
  • अब फिर से कुछ दिनो पहले इस संस्था के सदस्य समीर गायकवाढ को गोविंद पंसारे की हत्या के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है। इस आरोप के चलते कई संगठन चाहते है कि इस संस्था पर बेन लग जाए| परंतु वही शिवसेना इस संस्था का सपोर्ट कर रही है।
समीर गायकवाढ को सांगली मे गिरफ्तार करने के बाद उसे सात दिनो की पुलिस हिरासत मे भेजा गया था । बुधवार को उसे कोर्ट मे पेश किया गया तथा वहा उसकी हिरासत और बड़ा दी गयी। उसके घर से 31 मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए गए। उसकी गर्ल फ्रेंड से उसकी बातचीत रिकॉर्ड करने पर गोविन्द पंसारे की हत्या का खुलासा हुआ था । गोविंद पंसारे सीपीआई के नेता थे, उनकी हत्या फरवरी 2015 मे हुई थी।
गोविंद पंसारे की हत्या के बाद कहा जा रहा है, कि अब जिस भी संगठन का हाथ इस हत्या के पीछे है, उसके अगले निशाने पर एक मराठी पत्रकार भी थे। क्योकि गोविंद पंसारे हत्या कांड के आरोपी समीर को फोन पर यह कहते सुना गया है, कि अब अगला नंबर पत्रकार वागले का है। तथा एक इंटरव्यू ने इस बात की पुष्टि भी की है। महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हे सुरक्षा देने का प्रस्ताव भी दिया था, परंतु उन्होने इंकार कर दिया। इन सब कारण उस इंटरव्यू को माना जा रहा है, जिसे वाग्ले ने अंधविश्वास उन्मूलन के लिए किया था| और इसमे सनातन संस्था का एक सदस्य गुस्से मे कार्यक्र्म छोड़ कर चला गया था। उसके बाद से वाग्ले को इस संस्था से dhamkiya मिलना शुरू हो गयी थी। 

Wednesday, 13 January 2016

मीट बैन को हटाया जाये लेकिन जानवरों को मारने पर पाबंदी

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  03:25
Beef Hoarding Controversy Gujarat Meat Ban During Jain Festivals Maharashtra In Hindi माँस के खिलाफ बंद के ऐलान ने फिर से सियासी भिड़त का रूप लिया |

मीट बैन को हटाया जाये लेकिन जानवरों को मारने पर पाबंदी

जैन पर्युषण पर्व पर माँस पर बंद का ऐलान किया गया था जिस पर व्यापारियों ने एक जुट होकर इसका विरोध किया और मुंबई हाई कोर्ट के दर पर दस्तक दी | हाई कोर्ट की सुनवाई में मीट पर लगे बैन को हटा दिया गया हैं |

अदालत ने इस बंद के संबंध में कई अहम् सवाल किये जिनके जवाब में सरकारी वकील उचित तर्क नहीं दे पाये | कोर्ट ने पूछा आपने यह बंद अहिंसा के पालन के लिए लगाये हैं लेकिन क्या कुछ दिन के इस बंद से अहिंसा बनी रहेगी | क्या आप घरो में जाकर लोगो को माँस खाने से रोकेंगे ? इस पर सरकारी वकील ने कहा कि मांस के लिए जानवरों को काटने पर रोक लगाई गई हैं | माँस खाने पर कोई पाबंदी नहीं हैं और मछली को इस बंद में शामिल नहीं किया गया क्यूंकि मछली पानी ने बाहर लाने पर स्वतः ही मर जाती हैं उसकी हत्या नहीं की जाती |
सभी दलीले सुनने के बाद कोर्ट ने मीट बैन को ख़ारिज किया लेकिन इन दिनों माँस के लिए जानवरों की हत्या करने की मनाई हैं बाहर से लाकर मान बेचा जा सकता हैं |

महाराष्ट में माँस बंद,गुजरात में गाय मॉस पर बने होर्डिंग विवाद

महाराष्ट्र में आठ दिन तक माँस बंद का ऐलान :

Meat Ban During Jain Festivals In Maharashtra

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने यह निर्णय लिया कि प्रदेश में आठ दिनों तक माँस की बिक्री नहीं की जायेगी | इस पर महाराष्ट्र सरकार ने मॉस बंद का ऐलान किया हैं जिसका कारण वो जैन धर्म में होने वाले आठ दिन के प्रयुशन पर्व को बता रहे हैं | यह बंद 11 सितम्बर से 18 सितम्बर तक रहेगा | उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह बंद किसी धार्मिक समुदाय को क्षति पहुँचाने की दृष्टि से नहीं रखा गया हैं |
मेयर गीता जैन ने भी यह स्पष्ट किया कि यह एक सामान्यतौर पर लिया गया निर्णय हैं |उन्होंने के कहा यह निर्णय वोटिंग के जरिये लिया गया हैं लेकिन शिव सेना भी इस निर्णय का विरोध कर रही हैं |इस पर नीलम धवन ने मिडिया से बात करते हुए कहा प्रदेश में समान धर्म के लोग नहीं रहते | जैन कॉमुनिस्म के लोग बहुत कम हैं | ऐसे में अगर इस तरह के बंद किये जायेंगे तो लोगो में गुस्सा बढ़ेगा | बंद एक दिन का नहीं हैं लम्बे समय के इस बंद से व्यापारी वर्ग को भी नुकसान होगा |
मौके के फ़िराक में बैठी पॉलिटिकल पार्टीस ने इसे बीजेपी के खिलाफ एक मुदा बना कर विरोध शुरू कर दिया हैं इसमें उन्होंने कहा हैं कि यह RSS की मनमानी हैं | इस तरह से बंद का ऐलान करना मीट व्यापारियों की दृष्टि से गलत हैं |
महाराष्ट्र में भी गास माँस (Beef Meat) भी निषेध हैं जिसकी बिक्री पर पाँच साल की सजा, 10 रूपये के जुर्माना की सजा हैं |

Beef Hoarding Controversy In Gujarat

गाय का माँस सेहत के लिए हानिकारक होर्डिंग विवाद :

वही दूसरी तरफ गुजरात में एक होर्डिंग को लेकर विवाद जारी हैं | इस होर्डिंग पर लिखा गया हैं कि कुरान के अनुसार गाय का माँस खाना गलत हैं | गाय का माँस शरीर के लिए हानिकारक हैं | उस होर्डिंग पर गुजरात मुख्यमंत्री आनंदी की तस्वीर भी हैं |  
जब यह होर्डिंग सबकी की नजर में आया और इसके बारे में प्रशासन से बातचीत की गई तो किसी के पास इस होर्डिंग की जानकारी नहीं मिली |
होर्डिंग पर लिखी पंक्तियों के बारे में पूछने पर इस्लाम प्रवक्ता एवम नेता के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं | गुजरात के मुस्लिम का कहना हैं कि कुरान में लिखा गया हैं कि गाय माँस खाना गलत हैं | वही ओवैसी जी का कहना हैं कि कुरान में ऐसा कोई जिक्र नहीं हैं पर कुरान में गाय काटने का जिक्र भी नहीं हैं उसमे केवल बकरे के बारे में ही लिखा गया हैं | वही यह भी सुनने में आया कि मुग़ल शासन के समय भी गाय की बलि नहीं दी जाती थी यह प्रथा अंग्रेजो ने देश में शुरू की | इस तरह यह मुद्दा बढ़ता ही जा रहा हैं |
कई नेताओं का मानना हैं कि इस तरह के बंद अगर करना हैं ही हैं तो दुसरे प्राणी भी निर्दोष हैं उन पर क्यूँ दया दिखाई नहीं जा रही |
गाय के माँस पर बंद के बाद जब महाराष्ट्र सरकार ने आठ दिन का मॉस पर बंद कर दिया तो मामल गंभीर हो गया | ऐसे में वो व्यापारी कहा जाये जिसकी रोजी इसी पर चलती हैं | इस तरह के बंद के कारण लोग बीजेपी सरकार से कहीं न कहीं नाखुश हैं | जहाँ एक तरफ सभी स्वतंत्र देश के नागरिक हैं वही इस तरह के बंद नागरिको की भावनाओं और निजी जिन्दगी को आहात पहुंचाते हैं |  
आखिर गुजरात में यह होर्डिंग किसने लगाया इस बात पर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं | मुस्लिम नेताओं का कहना कि यह सब मुस्लिम लीग के लोगो को भटकाने के लिए किया गया हैं | बकरीद नजदीक हैं शायद इसी कारण इस तरह के मुद्दे सियासी गलियारों में तेज होते दिखाई दे रहे हैं |
वही महाराष्ट्र में इस तरह से जैन पर्व पर माँस बंद के ऐलान पर भी साम्प्रदायिक मतभेद सामने आ रहा हैं | माँस न खाने के लिए सभी को बाध्य करना स्वतंत्र देश में गलत हैं |

मध्यप्रदेश के झाबुआ (पेटलावद) में भयानक विस्फोट कई लाशें बिछ गई

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  03:21
मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले पेटलावद में हुआ जोरदार विस्फोट जिसमे अब तक 90 लोग मारे गए और 100 से 150 लोगो के घायल होने की खबर हैं |

पेटलावद जिला झाबुआ में हुआ विस्फोट कई लोग मारे गए :

यह विस्फोट शनिवार की सुबह एक रेस्टोरेंट में हुआ | पहले एक विस्फोट हुआ जिसके बाद रेस्टोरेंट के पास गौदाम में कुछ जिलेटिन की छड़े थी विस्फोट के सम्पर्क में आने से उन छड़ो में धमाका हुआ | पहले धमाके के बाद लोग देखने के लिए खड़े हो गए और दूसरा धमाका इतना खतरनाक था कि लोगो के शरीर के हिस्से हवा में उड़ गए मौके पर ही कई लाशें बिछ गई | साथ ही तीन घर पूरी तरह से ख़त्म हो गये और आप- पास बनी दुकाने भी धमाके की चपेट में आकर ख़त्म हो गई  | कई लोग इस विस्फोट की चपेट में आ गये | कई लोगो की लाश को पहचान लिया गया |
यह जिलेटिन छड़े अवैध रूप से रखी गई थी | घटना के बाद मध्यप्रदेश मुख्य मंत्री शिवराज सिंह ने जांच के आदेश दिये |

गोदाम का मालिक परिवार समेत फरार :

बताया जा रहा हैं यह विस्फोट गौदाम में रखे विस्फोटक के कारण हुआ हैं | इस गौदाम के मालिक का नाम राजेंद्र कांसवा हैं जो कि अपने पुरे परिवार के साथ घटना के  बाद से गायब हैं | राजेंद्र कांसवा को पकड़ने के लिए 1 लाख का इनाम तय किया गया हैं |
कांसवा का पूरा परिवार ऐसी विस्फोटक सामग्री का व्यापार कर रहा हैं | कई वर्ष पहले इन्ही सामग्री में विस्फोट के बाद उन्होंने अपने भाई को खोया था |

मरने वालो के परिवार को मिलेगा मुआवजा :

शिवराज सिंह ने इस घटना में मरने वालो के परिवार जनों को दो दो लाख एवम गंभीर घायलों को 50 हजार का मुआवजा देने का एलान किया हैं |

IBI ने दिये जांच के आदेश :

इस घटना के बाद पुलिस ने इसे महज एक हादसा कहा जबकि अवैध रूप से विस्फोटक रखे जान के कारण इस घटना ने इतनी जाने ले ली |यह व्यापार गलत तरीके से किया जा रहा था | कई नियमो का उल्लंघन किया गया हैं |
पूरी पुलिस की टीम का तबादला किया गया हैं और TI को सस्पेंड करने के आदेश हैं |केंद्र सरकार ने भी मामले की जांच के आदेश दिये हैं |
फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही सभी बाते विस्तार से सामने आएगी |

इस तरह के विस्फोटक सामग्री के व्यापार में कई नियमो का पालन किया जाता हैं जैसे :

  • ऐसा विस्फोटक माल शहर के बाहर रखा जाता हैं और किसी लोहे के मजबूत आवरण के अन्दर रखा जाता हैं लेकिन यहाँ यह स्थान बीच शहर में हैं साथ ही रॉड खुली रखी गई थी ऐसा कहा जा रहा हैं |
  • जिस जगह भी ऐसे पदार्थ रखे जाते हैं उन्हें आस – पास से बंद कर उस पर संकेत डाले जाते हैं खतरे के निशान बनाये जाते हैं ताकि लोग इससे सावधान रहें | पर इस गौदाम में ऐसा कुछ नहीं था |
  • इस व्यापार के लिए मिले लाईसेन्स में फिस्फोटक सामग्री की मात्रा तय कर दी जाती हैं इससे ज्यादा माल रखना गैर क़ानूनी माना जाता हैं | जिस तरह से बड़ा हादसा हुआ हैं सभी का मानना हैं कि जिलेटिन की रॉड ज्यादा ही रखी गई होंगी |
इस प्रकार इस मामले में कई गैर क़ानूनी संकेत दिख रहे हैं जिसके जांच के आदेश दिये गए हैं |

विपक्ष का बयान :

आरोपी राजेन्द्र अब तक फरार हैं विपक्ष का कहना हैं कि आरोपी RSS का सक्रीय कार्यकर्ता हैं इसलिए सरकार उसे छिपा रही हैं |इस आरोप के बाद शिव राज सिंह हैं इस बात से इनकार किया और आरोपी को पकड़ने के लिए 1 लाख का ईनाम तय किया गया हैं |
पेटलावद (झाबुआ) का यह हादसा बहुत ही भयावह एवं दिल दहलाने वाला हैं |अब कई जाने जा चुकी हैं और आगे भी आशंका हैं |इस तरह के कई बारूदी काम प्रदेश में चल रहे हैं जिनकी और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं हैं | क्या हादसे के बाद ही जागने की आदत हैं ? यह बात शर्मनाक हैं | आज कल नेता मंत्री संत्री सभी हर जगह के छोटे मोटे चुनाव में ही व्यस्त हैं कब कौन किसके लिए आवाज बुलंद करे बस यही राजनीती बन गई हैं | अपने खुद के क्षेत्र में जब ध्यान जाता हैं जब इस तरह से बेगुनाह को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता हैं |
Petlawad jhabua mp Blast Hadsa जांच के बाद ही पूरा मामला सामने आएगा कि आखिर कौन- कौन इस मामले में आरोपी हैं ? क्या पुलिस भी इस अवैध कार्य में शामिल हैं ?

मोदी जी ने बड़े उद्योगपतियों एवम बैंकर्स से की खास मुलाकात

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  03:02
PM Modi to meet industrialists bankers for economy growth in hindi मोदी जी ने बड़े उद्योगपतियों एवम बैंकर्स से की खास मुलाकात |

दुनियाँ में मंदी का दौर तेजी पकड़ने को हैं ऐसे संकेत मिलते ही मोदी जी ने आज सुबह दास बजे 7 NCR में बैंकर्स एवम उद्योगपतियों की बैठक बुलाई | बैठक का मुख्य कारण था मंदी के दौर में भारत की अर्थ व्यवस्था को कैसे नियंत्रित किया जाये ? श्री मोदी जी ने स्वयं विस्तार से सभी की बातों को सुना एवं समझा | लगभग 3 घंटे चली इस मीटिंग में कई तरह के मापदंड तैयार किये गये |
अपनी दूरदर्शिता वाली छवि के चलते आज मोदी जी ने आपत्ति के पहले ही बचाव एवम ठहराव के विकल्प ढूंढने की दृष्टि से देश के दिग्गजों को एक साथ एक ही स्थान पर एकत्रित किया |
मंदी के इस दौर में भारत के पास कुछ अच्छे अवसर हैं जिसके लिए देश के दिग्गज बड़े उद्योगपतियों को अवसर का लाभ लेन चाहिये जिसके लिए उन्हें जोखिम उठाने की जरूरत हैं | यह बात श्री मोदी जी ने इस मीटिंग में कही |

अभी चीन की अर्थव्यवस्था कमजोर हैं ऐसी स्थिती का भारत को फायदा उठाना चाहिये ताकि आने वाले संकट से उभरा जा सके | इस समय भारत उभर कर सामने आ सकता हैं | इसके लिए मोदी जी ने सभी से बात की | चीन की गिरती हालत के कारण कुछ समय से भारत की स्थिती में कुछ अच्छे परिणाम सामने हैं जिसके कारण मोदी जी ने यह बात सभी के सामने रखी |
अपनी पूरी बात में मोदी जी ने बड़े उद्योगपतियों को आगे बढ़ने की सलाह दी हैं | किसी पर भी दबाव नहीं बनाया गया हैं | उन्होंने स्पष्ट किया हैं कि रिस्क हैं उन्होंने नही पता कौन इसे लेना पसंद करेगा |
इस 3 घंटे की मीटिंग में अर्थशास्त्रियों से भी बात चीत की गई एवं उन विषयों पर प्रकाश डालने को कहा गया जिनके जरिये गिरती अर्थव्यवस्था सुधारी जा सके |
मोदी जी ने इस मीटिंग में साफ़ कहा कि देश के छोटे उद्योग को भी आगे बढ़ने की जरुरत हैं जिसके लिए सरकार उनके साथ हैं | मोदी ने सभी को कहा कि फिलहाल देश के भीतर ही निवेश करना जरुरी हैं इससे कई हद तक आर्थिक संकट टल सकता हैं |
GST Bill पर भी बात की गई जिसके विषय में जल्दी निर्णय होंगे ऐसा वित्त मंत्री अरुण जेटली का कहना हैं |
मीटिंगे में बड़े बड़े विद्वान शामिल हुए :
रिलायंस इंडस्ट्री के चीफ मुकेश अंबानी
  • टाटा ग्रुप के चेयरमैन सायरस मिस्त्री
  • एस्सार ग्रुप के शशि रूईया
  • ICICI बैंक की सीईओ चंदा कोचर
  • महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन और एमडी आनंद महिंद्रा
  • भारती एयरटेल के चीफ सुनील भारती मित्तल
  • अडाणी ग्रुप के चीफ गौतम अडाणी
  • आदित्य बिरला ग्रुप के हेड कुमार मंगलम बिरला
  • रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी
  • एसबीआई चेयरपर्सन अरुंधती भट्टाचार्य
इस सभी के साथ मिलकर आज मोदी जी ने देश की आर्थिक नीतियों पर  अपनी बात रखी और सभी की बातों को गंभीरता से सुना ताकि आने वाले संकट से देश को बचाया जा सके |
 PM Modi to meet industrialists bankers for economy growth in hindi मोदी जी ने बड़े उद्योगपतियों एवम बैंकर्स से की खास मुलाकात यह मुलाकात के पीछे हैं देश का विकास | क्या प्रधानमंत्री मोदी जी की यह दूरदर्शिता देश को संकट से बचा सकती हैं ? क्या विपक्ष का मुंह बंद होगा ? दे आपकी राय |

बाबा रामदेव ने लांच की पतंजलि आटा नूडल्स

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  03:00
Baba Ramdev launch Patanjali aata maggi noodles in hindi मैगी पर लगे बैन के बाद से ही ये कयास लगाये जा रहे थे कि बाबा रामदेव अपनी ब्रांड पतंजलि की मैगी लेकर आ रहे है| जून में मैगी बंद हुई थी, और सब जगह पतंजलि की मैगी के पैकेट की फोटो वायरस हो गई थी| तब बाबा रामदेव ने खुद सबके सामने आकर ये बोला था कि ये फोटो उनके नूडल्स की नहीं है| वो ये लेकर आयेंगे लेकिन अभी इसमें वक्त है| अब हम कह सकते है ये वक़्त पूरा हुआ क्यूंकि रामदेव जी की मैगी मार्किट में आने को तैयार है| इसे मैगी नहीं आटा नूडल्स नाम दिया गया है| इसी गुरुवार को बाबा रामदेव ने हरिद्वार में आटा नूडल्स लांच की और सभी गेस्ट को स्वदेशी नूडल्स कहकर खिलाया|

बाबा रामदेव लायेंगे पतंजलि आटा मैगी नूडल्स

Baba Ramdev launch Patanjali aata noodles place of maggi in hindi

रामदेव ने वहां इंटरव्यू के दौरान कहा कि “ यह नूडल्स आटा से बनी ना कि मैंदा से, और इसमें किसी भी तरह का प्रिजर्वेशन नहीं डाला गया है| इसमें वैक्स व लेड की मात्रा भी नहीं है और यह बड़े व बच्चों सभी के लिए बिल्कुल सुरक्षित है| मैं चाहता हूँ हमारे देशवासी स्वदेशी चीजें ही खाएं और विदेशी सामान जो केमिकल से भरे होते है बिल्कुल छोड़ दें|”
जून में मैगी पर गाज गिरी थी और बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसपर स्टे आर्डर लगा दिया था| जगह जगह इसको जांच के लिए भेजा गया था| जहाँ इसमें लेड की मात्रा बहुत अधिक पाई गई थी, जो बच्चों के स्वास्थ के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं होती है| नेस्ले कंपनी की मैगी पर ताला पड़ गया था और इसकी सप्लाई रोक दी गई थी, यहाँ तक कि सारे मार्किट से नेस्ले को अपना प्रोडक्ट वापस मंगवाना पड़ गया था| बॉम्बे हाईकोर्ट ने मैगी को नष्ट करने के आर्डर भी दिए थे, जिसके चलते मैगी के 200-300 ट्रक को सीमेंट फैक्ट्री में ले जाकर नष्ट किया गया था|
रामदेव जी ने पतंजलि स्वदेशी ब्रांड शुरू कि जिसके अंतर्गत उन्होंने हमारे रोजमर्रा की दैनिक सुख सुविधाओं वाली चीजों को लांच किया| 2014 में पतंजलि का टर्नओवर 1200 करोड़ का था, इस साल ये 2000 cr का हो सकता है| बाबा जी लोगों को विदेशी चीजों को छोड़ स्वदेशी अपनाने को प्रेरित करते है, जिससे देश का पैसा देश में ही रहे देश से बाहर ना जाने पाए| आटा नूडल्स के बाद अब बाबा जी बोर्नविटा (BornBita) और Complan की जगह पॉवरवीटा लाने की तैयारी में है| जो बच्चों का healthy ड्रिंक है लेकिन इसमें भी मिलावट होती है| रामदेव बाबा स्वदेशी पॉवरवीटा (Power Vita) लायेंगे, जो बिना मिलावट का और स्वास्थवर्धक होगा|
एक बात और सोचने लायक है कि पतंजलि नूडल्स (Patanjali aata maggi noodles) बिना preservative के कैसे बन सकती है| हर instant नूडल्स दावा जरुर करती है कि उसमें ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन बिना केमिकल ये नहीं बन सकती है| जब तक बाबा रामदेव की आटा मैगी मार्किट मे नहीं आती, तब  तक यह किन किन चीजो को मिला के बन रही है और उसमे Patanjali aata maggi noodles मे क्या ingredients है, यह पूरी तरह साफ़ नहीं है|
अब देखना ये होगा रामदेव बावा की नूडल्स को लोग कितना पसंद करते है, क्यूंकि सबके मुहं में मैगी का स्वाद इस कदर चढ़ा है कि उसकी जगह युप्पी, knor नूडल्स, टॉम रेमन नूडल्स भी नहीं ले पाई है| मार्किट में मैगी की जगह लेने तो बहुत आये, लेकिन सबको मुंह की खानी पड़ी, अब ऐसे में बावा जी जो बहुत यकीन मे है कि उनकी नूडल्स को सब पसंद करेंगें, देखना होगा मैगी की जगह ले पाती है कि नहीं| पतंजलि की नूडल्स के लिए आपको अभी 1-2 महीने का इंतजार करना होगा| आप इस बाबा रामदेव की पतंजलि आटा मैगी नूडल्स के लिए कितने उत्साहित है हमारे साथ शेयर करें|

इन्द्राणी मुखर्जी शीना बोरा मर्डर केस

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  02:50
Indrani Mukerjea Sheena Bora murder case in hindi 24 अप्रैल सन 2012 मे हुआ शीना बोरा मर्डर केस मे हर दिन एक न एक नए सच का खुलासा होता है|  इस केस ने माँ-बेटी, भाई-बहन और सारे रिश्तो पर सवाल खड़े कर दिये है।
9/9/2015  शीना बोरा मर्डर केस में सुनवाई के बाद इन्द्राणी, ड्राइवर श्याम राय को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं |

Rakesh Maria Transfer Controversy

हाई प्रोफाइल इस शीना हत्याकांड का रूप जब बदलता दिखाई दे रहा हैं तब मुंबई कमिश्नर राकेश मरिया का प्रमोशन कर तबादला कर दिया गया |
Rakesh Maria ने इस हाई प्रोफाइल केस को खुद देखा था वो खुद ही पुछ्ताज में लगे हुए थे उन्होंने यहाँ तक कहा था की वे इस केस को आरुषि हत्याकांड का रूप नहीं लेने देंगे | प्रेस में उन्होंने साफ़ कहा था की जल्द से जल्द इस केस की कार्यवाही पूरी होकर दोषी को सजा दिलवाई जाएगी | ऐसे में अचानक उनका प्रोमोशन हो जाना और मुंबई से बाहर भेज देना ये बाते सभी को खटक रही हैं कहीं न कही यह राजनैतिक चाल का संकेत दे रही हैं |
राकेश मारिया वे शख्स हैं जिन्होंने मुंबई बम ब्लास्ट 1993 के अपराधी याकूब मेमन को पकड़ा था उसके बाद संजय दत्त केस में भी इनकी भूमिका अहम् थी |
Rakesh Maria  को इस तरह से केस से हटा देने के पीछे कई अनुमान हैं | यह भी कहा गया हैं कि वर्ष के अंत तक उनका प्रमोशन होना था लेकिन अभी अचानक ही उन्हें होमगार्ड डीजी बना कर मुम्बई से भेजा जा रहा हैं | यह भी सुनने में आया था कि वे इस तबादले से नाराज हैं और इस्तीफा देने वाले हैं लेकिन 9 सितम्बर की सुबह मिडिया के सामने उन्होंने इस्तीफे की बात से इनकार किया हैं | वे इस केस से जुड़े रहना चाहते हैं पर उनके पास इसके कोई ऑफिसियल नोटिस नहीं हैं | 
3/9/2015 – इस केस मे कई सच्चाई सामने आई, जब इन्द्राणी के गुहाटीवाले घर से Sheena Bora की एक डायरी सामने आई| जिसमे इन्द्राणी को डायन कहा है| और उस डायरी मे शीना ने अपने पिता को लिखा है मुझे आपकी बहुत याद आती है, आप मुझसे मिलने क्यों नहीं आये और न ही आपने मुझे कोई ख़त लिखा | इस डायरी के अनुसार शीना अपने पिता सिद्धार्थ दस गुप्ता को याद करती थी, और वो उनसे मिलने कभी कभी आते थे|
2/9/2015 – जब Indrani Mukerjea और Peter Mukerjea को आमने सामने कर पूछताछ की गई| पीटर को देखते ही इन्द्राणी कि आँखों से आंसू निकल आये और वो भावुक हो गई| यह पूछताछ करीब 12 घंटे तक चली थी|
हाल फिलहाल मे इंद्राणी मुखर्जी के नए बयान ने खलबली मचा दी है। जब Indrani Mukerjea ने यह कबूल किया है, कि शीना बोरा उनकी बहन नहीं बेटी थी। अप्रैल 2012 के दिन Sheena Bora का मर्डर हुआ, परंतु लाश का पता एक महीने बाद 23 मई के दिन रायगड के जंगलो मे मिली| परंतु उस वक़्त यह पुष्टि नहीं हुई थी, यह शीना बोरा की ही लाश है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब Indrani Mukerjea के ड्राईवर श्याम राय को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया।

इन्द्राणी मुखर्जी ने किया शीना बोरा मर्डर केस

Indrani Mukerjea Sheena Bora murder case in hindi

आइये जानते है क्या है शीना बोरा मर्डर केस : एक दिन मुंबई पुलिस के पास एक अनजान कॉल आता है, जिसमे एक लड़की शीना बोरा के मर्डर के बारे मे बताती है | और बताती है कि उसका मर्डर उसकी माँ इन्द्राणी मुखर्जी ने किया है| वो उन्हें Indrani Mukerjea के मुंबई वाले घर का पता भी बताती है| उसके बाद पुलिस इस केस की छानबीन करती है, और मुखर्जी परिवार के पुराने ड्राईवर श्याम राय तक पहुचती है| ड्राईवर श्याम राय से पूछताछ के दोरान वह इस बात को कबूल करता है कि उसने 2012 एक मर्डर किया और लाश को रायगड के जंगलो मे ले जाकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसी ने INX की CEO रही इंद्राणी मुखर्जी और इन्द्राणी के पूर्व पति संजीव खन्ना के इस मर्डर मे शामिल होने की बात उजागर की।

कैसे किया गया शीना का मर्डर: इंद्राणी मुखर्जी के ड्राईवर श्याम के द्वारा दिये गए बयान के अनुसार Indrani Mukerjea ने Sheena Bora जो कि मुंबई मेट्रो मे जॉब करती थी, को कुछ बाते क्लियर करने के बहाने से मिलने बुलाया। और जब वे मिलने पहुंची, तो उसे कार मे जबरन बैठाकर ले गए| कार मे शीना बोरा और Indrani Mukerjea के अलावा इंद्राणी मुखर्जी का ड्राईवर श्याम और उसके पूर्व पति संजीव खन्ना भी थे। उन्होने Sheena Bora की कार मे ही गला घोट कर हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद शीना बोरा की लाश को उस रात कार मे ही रखे रहने दी, और कार को मुखर्जी परिवार के गैरेज मे कड़ी कर दी| और दुसरे दिन सुबह वे शीना बोरा की लाश को रायगड  के जंगलो मे पेट्रोल डालकर आग लगा दी। रायगड पुलिस को यह जली हुई लाश 1 महीने बाद मिली, परंतु इस बात का पता नहीं लगा कि यह लाश किसकी है। यह लाश Sheena Bora की है, इस बात का पता श्याम के द्वारा दिये गये बयान से लगा। इसके लिए मुंबई पुलिस द्वारा श्याम राय को रायगड ले जाया गया और उससे उस जगह की पुष्टि कराई गयी।
शीना मर्डर केस की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की पिछली ज़िंदगी और उनकी शादी शुदा जिंदगी:
Indrani Mukerjea का जन्म गुहाटी मे उपेन्द्र कुमार बोरा और दुर्गा दास बोरा ( Upendra Kumar Bora and Durga Rani Bora) के यहाँ हुआ था| इन्द्राणी का बचपन बहुत अच्छा नहीं था, क्योकि इन्द्राणी के पिता मारते थे| दरअसल इन्द्राणी उपेन्द्र के बड़े भाई की बेटी थी| बड़े भाई कि म्रत्यु के बाद उपेन्द्र ने अपनी भाभी दुर्गा दास गुप्ता से शादी कर ली थी| अपनी स्कूल कि पढाई पूरी कर इन्द्राणी शिलोग चली गई जहा उन्होंने अपनी आगे कि पढाई लेडी कीन कॉलेज से की| जहाँ उनकी मुलाकात सिद्धार्थ दस गुप्ता से हुई| और उन दोनों ने शादी कर ली| उसके बाद मिखाइल और शीना का जन्म हुआ| परन्तु उनकी यह शादी ज्यादा चल नहीं पाई और वे अलग हो गए| इन्द्राणी ने अपने बच्चो की देखभाल अपने माता पिता को दे कर खुद कोलकाता चली गई|
जहाँ उनकी मुलाकात संजीव खन्ना से हुई, और उन्होंने 1993 मे शादी कर ली| शादी के कुछ साल बाद इन्द्राणी को एक बेटी विधि हुई|परन्तु कुछ समय बाद उनका भी तलाक हो गया| उन दिनों इन्द्राणी स्टार इंडिया मे बतौर HR मैनेजर काम करती थी और उस समय उनके बॉस पीटर मुखर्जी  थे। उसी समय पीटर मुखर्जी तथा इंद्राणी मुखर्जी मे अफेयर की शुरवात हुई। काफी समय तक एक दूसरे के साथ डेट करते हुये Peter Mukerjea ने Indrani Mukerjea को शादी के लिए प्रपोस कर दिया । सन 2002 मे दोनों की शादी हुई। Peter  Mukerjea की यह दूसरी शादी थी और शादी के समय उनकी उम्र 46 और इंद्राणी मुखर्जी की उम्र 30 वर्ष थी। दोनों को एक दूसरे की पिछली ज़िंदगी से कोई सरोकार नहीं था।
शादी के बाद पीटर मुखर्जी ने इंद्राणी मुखर्जी को अपना बिज़नेस पार्टनर भी बनाया और दोनों ने सन 2007 मे एक नयी कंपनी INX की शुरवात भी की| इनके द्वारा स्टार्ट किया गया 9X चेनल आज बुलंदी पर है। Indrani Mukerjea को सन 2009 मे 50 पावरफूल बिज़नेस वुमेन की लिस्ट मे 41 नंबर पर रखा गया था।
शीना के मर्डर की वजह : वैसे तो अभी तक इंद्राणी की तरफ से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है, कि जिसकी वजह से इंद्राणी ने शीना का कत्ल किया हो। परंतु अगर हम अन्य कारणो की बात करे तो शीना के रिश्ते इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी की पहली शादी की संतान राहुल मुखर्जी के साथ थे । और राहुल के साथ शीना का यह रिश्ता इंद्राणी को नागवारा गुजरा और यही शीना की कत्ल की वजह बना। कुछ लोगो द्वारा यह अनुमान भी लगाया जा रहा है की यह कत्ल प्रोपर्टी के विवाद के चलते हुआ है।
शीना मर्डर केस से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण लोग तथा उनके द्वारा दिये गये बयान :
  • मिखाइल : मिखाइल शीना का भाई और इंद्राणी का बेटा है। मिखाइल ने मीडिया के सामने बयान दिया है कि  इंद्राणी उनकी व शीना की माँ है। उन्होने उनसे और शीना को दुनिया से यह बात छुपाने के लिए कहा इंद्राणी ने उन्हे अपने भाई और बहन के रूप मे दुनिया के सामने पेश किया। क्यूकी इंद्राणी ही उनका खर्चा उठती थी और उस समय वे उनपर निर्भर थे, उन्होने और शीना ने उनकी यह बात स्वीकार की।परन्तु जाँच के दोरान मिखाइल ने पुलिस को बताया कि इन्द्राणी ने उनको भी जान से मारने की कोशिश की थी| साथ मे मिखाइल ने पुलिस को बहुत सारे सबूत दिए जिससे ये पता चलता है, कि शीना और मिखाइल इन्द्राणी के ही बच्चे थे|
  • सिद्धार्थ दास गुप्ता: ये इन्द्राणी मुखर्जी के पहले पति थे| इन्होने मीडिया के सामने आ कर यह कबूल किया है, कि शीना और मिखाइल उनके और इन्द्राणी के ही बच्चे थे| उन्होंने कहा है कि वो इन्द्राणी के बड़े बड़े सपनो के पूरा नहीं कर पाए थे| इसलिए वे अलग हो गए| सिद्धार्थ दस गुप्ता के अनुसार इन्दानी सुरु से ही रुपया, पैसा और शोहरत चाहती थी|
  • संजीव खन्ना : संजीव खन्ना इन्द्राणी मुखर्जी के दुसरे पति थे, जो इस मर्डर मे शामिल थे| संजीव खन्ना इन्द्राणी की बेटी विधि के पिता है|
  • पीटर मुखर्जी : पीटर इंद्राणी के तीसरे पति और स्टार इंडिया के सीईओ है । उन्होने मीडिया के सामने दिये गये बयान मे कहा की शीना को इंद्राणी ने उनसे अपनी बहन के रूप मे मिलवाया था। उन्हे यह जानकारी थी की शीना इस वक़्त विदेश मे है। उन्होने यह कहा की वे भी दुनिया के अन्य लोगो की तरह सत्य से अंजान थे । और पीटर ने शीना के अपने बेटे राहुल के साथ संबंधो को भी स्वीकार किया है।
  • राहुल : राहुल मुखर्जी इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी और उनकी पहली पत्नी शबनम की संतान है । शीना के कत्ल की मुख्य वजह राहुल और शीना के बीच के संबंधो को बताया जा रहा है। यह अनुमान लगाया जा रहा है की क्यूकी राहुल और शीना का रिश्ता इंद्राणी को नागवार था उन्होने शीना का कत्ल कर दिया।
इन्द्राणी मुखर्जी ने किया शीना बोरा मर्डर केस की जाँच (investigation) पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया ( Rakesh Maria ) के द्वारा अपने विश्वास पात्र ऑफिसर्स के साथ खुद कर रहे है|  राकेश मारिया ( Rakesh Maria ) ने खुद Indrani Mukerjea का interrogation किया है| उन्होंने इस केस से सम्बंधित संवेदन शील जानकारियों को अपने ऑफिसर्स को गुप्त रखने के लिए कहा है|
इस केस से जुडी अन्य जानकारी हम आपको देते रहेंगे|

क्या सनी लियोन भारत में बढ़ते रैप केस के लिए जिम्मेदार हैं ?

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  02:49
Kya Sunny Leone Bharat main Rapes Ke Liye Jimmedar Hai सनी लियोन के खिलाफ अतुल अनजान (CPI Leader) ने कुछ ऐसे आरोप लगाये जो कि फिर से महिलाओं पर एक गलत टिपण्णी के रूप में देखे जा सकते हैं |

क्या कहा अतुल अनजान (Atul Anjan)ने सनी लियोन (Sunny Leone ) के बारे में ?

असल में CPI लीडर अतुल अनजान ने देश में बढ़ रहे रैप केस का जिम्मेदार सनी लियोन के उस विज्ञापन को बताया हैं जिसमे वे कंडोम का एड कर रही हैं |उन्होंने अपनी बात में यह तक कहा कि सनी कनाडा की रहने वाली हैं उन्हें महेश भट्ट भारत लाये और एक एक्ट्रेस का दर्जा दे दिया और आज उसी के कारण देश भर में पोर्न विडियो देख देश में रैप जैसे अपराध बढ़ रहे हैं |
एक मंच पर खड़े होकर Atul Anjan ने Sunny Leone पर ऐसे आरोप लगाये | क्या मंच इस तरह की टिपण्णी के लिए बना था ? क्या सनी लियोन जो की कनाडा  की रहने वाली हैं | उनके आने से पहले भारत में इस तरह की घटनायें नहीं घट रही थी ? औरतो पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ कोई बड़ा कानून बनाने के बजाय इस तरह से आरोप प्रत्यारोप करके देश की छवि ख़राब नहीं कर रहे हैं इस तरह के लीडर ?
ऐसे कई सवाल जवाब के लिए लाइन में खड़े हैं | हर एक सेकंड इस देश में ऐसी घटनायें हो रही हैं जो की गंभीर मुद्दा हैं इसका कारण कोई एड फिल्म हो सकती हैं यह सोचना ही गंभीरता का माप दंड तय कर सकता हैं |
आये दिन मंच की शोभा बढ़ाने, अपने भाषण को मजबूत करने के लिए इस तरह के विषय उठाकर कुछ ऐसा कह जाते हैं जो नारी की अस्मिता को कही न कही आघात पहुंचाते हैं | ये मुद्दा इतना छोटा और इतना आम नहीं हैं कि पर कभी भी कोई भी इस तरह की टिप्पणी करे |
इस तरह के अपराधी और सनी लियोन क्या दोनों में कोई फर्क नहीं हैं जो उसे इस तरह के घृणित अपराध बढ़ने का जिम्मेदार बता कर नेता अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं |
क्या आप सभी को भी ऐसा लगता हैं सनी लियोन भारत में बढ़ते बलात्कार जैसे अपराधों के लिए जिम्मेदार हैं ?

जसलीन कौर सर्वजीत सिंह का फेसबुक केस न्यूज़

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  02:06
Jasleen Kaur Sarvjeet Singh  facebook case news in hindi एक 20 साल की दिल्ली मे रहने वाली लड़की जसलीन कौर ने सोमवार के दिन अपने Face book पेज पर एक लड़के सर्वजीत सिंह के द्वारा किए गए कमेंट और उसके द्वारा दी गयी धमकी को खुले आम पोस्ट कर दिया। Jasleen Kaur ने जैसे ही यह पोस्ट डाला यह तुरंत ही फ़ेमस हो गया । कुछ लोगो ने तो उस लड़के Sarvjeet Singh को ढूंढ कर उसकी प्रोफ़ाइल पर भी यह कमेंट शेयर कर दिया है।  
कुछ समय बाद उस श्क्स की पहचान जिसने Jasleen Kaur पर कमेंट किए और उसे धमकी दी थी| एक 26 साल के लड़के सरवजित सिंह के रूप मे की गयी।

यह घटना दिल्ली के तिलक नगर थाने एरिया की थी, इसलिए वहा Sarvjeet Singh को अरैस्ट किया गया और पुलिस ने उस पर धारा 354A (सेक्सुयल हैरैस्मेंट के लिए) और धारा 509 (अपनी हरक्तो से एक औरत का अपमान करने की भावना) के तहत एफ़आईआर दर्ज की।
जसलीन कौर को उसकी इस बहादूरी के लिए कई लोगो द्वारा सराहना दी गयी । दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी उनकी बहादूरी की सराहना की। जसलीन कौर को उसकी बहादूरी के लिए 5000 रूपय का इनाम दिल्ली पुलिस की तरफ से घोषित किया गया।
सर्वजीत सिंह की माँ और परिवार का बयान :
इस घटना के बाद Sarvjeet Singh की माँ और परिवार के सदस्य मीडिया के सामने आये। और उनके द्वारा दिये गए बयान ने इस पूरी घटना को एक नया रुख देदिया। उन्होने कहा यह जो भी शिकायत उनके बेटे के खिलाफ की जा रही है सत्य नहीं है। उन्होने कहा की यह लड़की जिससे की ट्रेफिक सिग्नल पर उनके बेटे की बहस हुई थी| आम आदमी पार्टी की सदस्य है और उसने यह सब लोकप्रियता(publicity) के लिए किया है।
सर्वजीत सिंह के द्वारा मीडिया को दिया गया बयान (Sarvjeet Singh Statement):
जब सर्वजीत सिंह मीडिया के सामने आया, तो उसने कहा कि वह तिलक नगर ट्रेफिक सिग्नल पर था और लेफ्ट की साइड खड़ा था| क्योकि उसे लेफ्ट टर्न लेना था। सिग्नल पर उपस्थित लड़की ने उनसे विवाद किया और बाद मे उनकी फोटो क्लिक की। उन्होने यह भी कहा की अगर मै नहीं होता, तो कोई और होता| जसलीन कौर सिर्फ फ़ेमस होना चाहती थी।

आइये जाने क्या है जसलीन कौर सर्वजीत सिंह का फेसबुक केस

Jasleen Kaur Sarvjeet Singh  facebook case news in hindi


जसलीन कौर द्वारा फेसबुक पर किया गया पोस्ट ( Jasleen Kaur facebook post ):
जसलीन कौर ने सर्वजीत सिंह की फोटो पोस्ट की तथा नीचे लिखा इस आदमी ने रात करीब 8 बजे अग्रवाल स्वीट के पास, तिलक नगर रोड पर मुझपर अश्लील कमेंट किये । उसने लिखा यह सिल्वर रॉयल इनफील्ड पर था जिसका नंबर DL 4S CE 3623 है। जब मैने उसे कहा की मे उसकी पिक्चर क्लिक करके उसके खिलाफ कम्प्लेंट करूंगी| तो वह पिक्चर के लिए पोस देने लगा और उसने कहा “जो कर सकती है कर ले ” कम्प्लेंट करके देखियो फिर देख क्या करता हू।
परंतु वहा कुछ और भी बात हुई, जिसने मुझे उस लड़के के द्वारा किए गए कमेंट से ज्यादा परेशान किया- सच्चाई तो यह है कि उस वक़्त ट्रेफिक सिग्नल रेड था और 20 अन्य लोग भी उस लड़के द्वारा किए गये बुरे कमेंट सुन रहे थे। परंतु किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया| किसी ने उसे नहीं रोका, कोई मेरी मदत के लिए आगे नहीं आया। मैने तय किया की मै मेरे लिए स्वयं खड़ी रहूँगी और उस लड़के की कम्प्लेंट तिलक नगर थाने मे उसकी फोटो और व्हिकल नंबर के साथ करूंगी।
आपसे जितना हो सकता है उतना इस पिक्चर और व्हिकल नंबर को शेयर करे (अगर आप परवाह करते है तो)।
आज उसने यह सब मुझे कहने की हिम्म्त की है कल वो इससे एक कदम आगे किसी और के साथ करने की हिम्म्त करेगा।
मैंने बिलकुल वही लिखा है जो की उसने मुझे कहा, परंतु मैं नहीं चाहती की facebook मेरे कमेंट को हटाये।
सर्वजीत सिंह का फेसबुक पर कमेंट (Sarvjeet Singh Facebook Comment):
इन सब के बाद सर्वजीत सिंह ने भी फ़ेस बूक पर अपनी तरफ से कमेंट किया उसने लिखा-
Hello- जिसकी बात ये लड़की जिसका नाम जसलीन कौर है कर रही है वो मै हू….. एक साइड से बात सुनकर सब अपनी एडवाइस दे देते है… पर ये कैसे हुआ क्यू हुआ ये कोई जानना नहीं चाहता। अग्रवाल स्वीट के पास तिलक नगर मे, मै रेड लाइट पर खड़ा था। मिस जसलीन कौर ने मुझे और बाकियों को रुकने का इशारा किया। तब मैंने कहा की मुझे लेफ्ट साइड जाना है तो रुकने की क्या जरूरत। हमने कौनसी लाइट जंप करनी है। फिर मैंने उसे कहा कि आपको जाना है तो आप चले जाओ। बस इतनी सी ही बात हुई। इसने मेरी और मेरी बाइक की फोटो क्लिक करली और कहती है कि बताती हूँ तुझे| जब तेरे घर पुलिस आएगी, तब तुझे पता चलेगा। कल मैं थाने जाऊंगा बात क्लियर बताने। मै जानता हूँ  कि गर्ल्स के साथ काफी छेड-छाड़ होती है। परंतु उसका मतलब यह नहीं है, कि जो बात नहीं हुई है उसका भी इशू बना दिया जाए। मै आपसे यह रिक्वेस्ट नहीं कर रहा की, यह पोस्ट रिमूव करो। शेयर करो और जितना हो सकता है शेयर करो। परंतु जब  मैंने आपको कुछ गलत कहा हो। अगर मैंने बतमीसी की है तो सबने सुना होगा। किसि ने कुछ क्यू नहीं कहा। मै भी नॉर्मल इंसान हूँ कही का डॉन या गुंडा नहीं जो लोग मुझसे डरेंगे।
जसलीन कौर सर्वजीत सिंह का फेसबुक केस के बारे मे आपके क्या विचार है, आप हमसे हमारे कमेंट बॉक्स के माध्यम से शेयर कर सकते है|

Proudly Powered by Blogger.