Showing posts with label वेडिंग स्पेशल. Show all posts
Showing posts with label वेडिंग स्पेशल. Show all posts

Thursday, 14 January 2016

शादी की तैयारी कैसे करें ?

by Amar Ujala Now  |  in वेडिंग स्पेशल at  02:16
शादी की तैयारी कैसे करें ? यह एक बहुत बड़ा चिंता का विषय हैं और इसकी चिंता वही समझ सकता हैं जिसके घर में आज से एक महीने बाद शादी हो लेकिन ऐसी चिंताओं का समाधान ही तो आज कल इंटरनेट पर मिलने लगा हैं इसलिए आज इस आर्टिकल में जरिये हम आपको बताते हैं कि शादी की तैयारी कैसे करें ?


Shadi Ki taiyari kaise karen Wedding Preparation Tips Hindi

  • शादी की तैयारी कैसे करें :

शादी के लिए लड़का एवम लड़की के राजी हो जाने पर शादी की तैयारी का टेंशन सर पर आ जाता हैं नीचे शुरू से आखरी तक कैसे शादी की तैयारी करना चाहिए उसके विषय में जरुरी पॉइंट लिखे गये हैं जो दोनों पक्षो पर लागु किये जा सकते हैं |
  • शादी का बजट तैयार करें :

आज के समय में शादी एक सबसे बड़ा खर्चा मानी जाती हैं इसलिए सबसे पहले शादी का एक रफ बजट जरुर तैयार करे | किस चीज में कितना खर्च करना चाहते हैं इसका एक मोटा सा हिसाब नोट करके रखे | खासतौर पर तीन अहम् बजट
  1. शादी की पार्टी का खर्च
  2. गहने एवम कपड़ो का खर्च
  3. देने वाले गिफ्ट्स का खर्च
  • शादी का टाइप तय करें :

आप किस रीती रिवाज से शादी करेंगे | अपनी कास्ट के हिसाब से शादी की रित का पता करें और उसके हिसाब से शादी के सभी फंक्शन कितने दिनों में होने हैं | यह तय करें |उदाहरण के लिए शादी या तो दो दिनों का फंक्शन होती हैं या पांच दिनों का | यह तय करना आपके उपर निर्भर करता हैं इसलिए सबसे पहले आपको दिनों का चुनाव करना चाहिए |
  • शादी की तारीख तय करे :

  1. अगर आपके घर में शादी मुहूर्त के हिसाब से होती हैं तो सबसे पहले अपने पंडित को बुलाकर शादी की तारीख तय करें |
  2. अगर आप मुहूर्त में विश्वास नहीं करते हैं तो अपनी सौहालियत के मुताबिक तारीख तय करें |
  • वेन्यु / शादी हॉल / गार्डन तय करें :

शादी की तारीख तय होते ही कितने दिन का फंक्शन होना हैं, उस हिसाब से जल्द से जल्द एक अच्छा वेन्यु / शादी हॉल / गार्डन तय करें | इसमें देरी ना करें वरना मन मुताबिक जगह ना मिलने से शादी की हर तैयारी फीकी सी लगती हैं |
  • गेस्ट / मेहमान की लिस्ट बनाये:

मेहमानों की लिस्ट बनाये और शहर के बाहर से आने वाले मेहमानों को सबसे पहले फोन से सूचित करे | और उन्हें अपने टिकट बुक करने के लिए कहे | साथ ही उनसे उनके आने एवं जाने की तारीख और समय भी पुछले | यह पूछने में शर्म महसूस न करे क्यूंकि यह आपके मेहमानों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण हैं | उसके हिसाब से उनके रुकने की उचित व्यवस्था करें क्यूंकि शादी के दिनों में आसानी से होटल या धर्मशाला नहीं मिलती | इसलिए इसकी बुकिंग शादी के लगभग दो महीने पहले से ही कर दे |
  • ट्रेन/ बस / एयर बुकिंग अथवा अन्य साधन बुकिंग :

अगर आपको बारात लेकर जाना हैं तो ट्रेन / बस/ एयर टिकट बुकिंग करवाये शादी के समय में बहुत भीड़ होने कारण कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हैं |इसके अलावा अगर आपको बस, कार आदि से जाना हैं तो उसकी बुकिंग भी टाइम पर करें |
  • शॉपिंग की तैयारी
सबसे पहले लिस्ट बनाये जिसमे
  1. मेहमानों को देने वाले गिफ्ट की लिस्ट बनाये और उसके हिसाब से उन्हें लेना शुरू करें |
  2. स्वयं के कपड़ो की लिस्ट बनाये | कब क्या पहनना हैं और कितने ड्रेस आपको चाहिए क्यूंकि कपड़ो को सिलवाना हैं तो उसमे काफी टाइम लग सकता हैं इसलिए यह सब पहले से ही सोचे लगभग 1 से दो महीने पहले | अपने बजट के मुताबिक इसका चुनाव करें इससे फिजूल खर्च नहीं होगा |
  • शादी पार्टी मेन्यु :

‘यह भी एक महत्वपूर्ण कार्य हैं जिसमे आपको सबसे पहले यह तय करना होगा कि आपको कितने दिनों के लिये खाना बनवाना हैं और उसमे कितने टाइम का भोजन एवम नाश्ता देना हैं | उसके हिसाब से ही मेन्यु लिस्ट तैयार करें |साथ ही मौसम का भी ध्यान रखे | गर्मी के मौसम का मेन्यु एवम ठंड के मौसम के मेन्यु में बहुत अंतर होता हैं उसे ध्यान में रखकर ही लिस्ट बनाये |
विशेष नोट : भोजन उचित मात्रा में बनवाये | अगर फिर भी मात्रा अधिक हैं तो उसे फेंके नहीं, पहले से ही भोजन ले जाने वाली संस्था से कांटेक्ट बनाकर रखे | आपके इस कार्य से भोजन व्यर्थ न होकर जरुरतमंदों के पास पहुंचेगा |
  • शादी के कार्ड :

शादी से दो महीने पूर्व कार्ड तैयार करवा ले और पोस्ट से भेजने वाले कार्ड तुरंत भेज दे लेकिन शहर के बाहर के मेहमानों को फोन अथवा मेल द्वारा इन्फॉर्म जरुर करें | कार्ड की सॉफ्ट कॉपी सभी को मेल के जरिये भेजे क्यूंकि कार्ड टाइम पर मिले या नहीं इसकी जिम्मेदारी कोई नहीं ले सकता | अतः याद से बाहर के मेहमानों को फोन अथवा इ मेल जरुर करें |
शहर के मेहमानों को भी शादी के पन्द्रह दिन पूर्व तक कार्ड देने की प्रक्रिया खत्म कर दे अर्थात शादी के एक महीने पहले से ही कार्ड बांटना शुरू कर दे | यह कार्य बाँट ले आपके घर के अन्य सदस्यों को भी इस कार्य में शामिल करे अथवा किसी बाहरी व्यक्ति को  इस काम के लिए चुन सकते हैं | इसमें आप उस व्यक्ति के द्वारा कार्ड भेजे और बदले में खुद अपने गेस्ट से फोन पर सम्पर्क करके उन्हें इनवाईट करें इससे आपका समय बचेगा और फोन कॉल करने से गेस्ट को भी बुरा नहीं लगेगा |
यह सभी कार्य शादी के पन्द्रह दिन पहले ख़त्म हो जाना चाहिये | इसके बाद वे कार्य जिन्हें आप शादी की तारीख के नजदीक आने पर करेंगे |
  • शादी के सभी कार्यों को बाँट ले | एक सूचि में यह लिखे कि कौन सी जिम्मेदारी किस व्यक्ति को दी हैं और समय-समय पर उस व्यक्ति से जिम्मेदारी के बारे में पूछे और उन्हें याद दिलायें |
  • गेस्ट की रफ लिस्ट बनाकर रफ कॉपी में उनके रहने की व्यवस्था को तय करें अर्थात आपके पास कितने कमरे हैं, या किस जगह आपको उन्हें ठहराना हैं | उस जगह से आपके शादी का वेन्यु कितना दूर हैं | उसमे कितने लोग रुक सकते हैं | यह सब तय करके अलॉटमेंट लिस्ट बनाये |
  • बाहर से आने वाले गेस्ट से संपर्क करके तय करें कि वो किस दिन, कितने बजे आयेंगे| उसी के हिसाब से उन्हें रिसीव करने की उचित व्यवस्था करे | यह कार्य किसी विश्वसनीय को सौंपे लेकिन समय पर याद दिलाने का कार्य खुद करें |
  • शादी में पूजा संबंधी सभी सामग्री तैयार करके एक साथ पैक करे | शादी की पूरी रित पता करे | उसे एक जगह क्रमशः नोट करें और उसके हिसाब से उनका समय निर्धारित करे कि किस दिन कौनसी रित कितने बजे होनी हैं और उसमे कौनसी सामग्री लगेगी साथ ही उस रित में कौन से सदस्यों का होना जरुरी हैं | इन सभी बातों की लिस्ट तैयार करें और सामान को उसी तरह से अलग- अलग फंक्शन के हिसाब से पैक करे | साथ ही रित में लगने वाले अहम् सदस्यों को सूचित जरुर करें कि उन्हें कितने बजे किस रित में शामिल होना जरुरी हैं |
  • शादी के समय जब आप पूजा में बैठ चुके हैं तब आपको सामान लेने में असुविधा ना हो इसलिए हर एक पैकिंग के उपर एक लिस्ट लगाये जिसमे रस्म का नाम एवम उसमे लगने वाली सामग्री की लिस्ट लगी हो |इससे आपको कुछ भी याद रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी एवम कार्य भी आसानी से हो जायेगा | लिस्ट के होने से उसे कोई भी आसनी से ढूंढ सकेगा |
  • शादी के एक हफ्ते पूर्व ही अपना एवम सभी परिवारजनों का बेग तैयार कर ले | किस रस्म में कब क्या पहनना हैं उसे उसका ध्यान रखते हुए पैकिंग करें | सभी सामग्री एक बेग में इकट्ठा कर ले |
  • शादी की सभी रस्मो की लिस्ट बनाकर उसमे समय नोट करके उसकी कुछ प्रति बनाकर उसे उस स्थान पर लगाये जहाँ रस्मे होनी हैं | इससे क्रम में गड़बड़ नहीं होगी साथ ही समय लिखा होने पर सभी को समय का पता होगा जिससे रस्म समय पर शुरू हो सके |
  • शादी के दिन में सभी खास परिवार जनो को गेस्ट को अटेंड करने का काम पहले ही सौंप दे उनके रहने के हिसाब से उन्हें कहाँ भेजना हैं कितने बजे भोजन एवम ब्रेक फ़ास्ट, चाय आदि की व्यवस्था हैं यह सब जानकारी अपने मेहमानों को जरुर दे | शादी में मेहमानों का ध्यान रखना भी अहम् हैं यह जीवन भर का आपका व्यक्तित्व तय करता हैं |
  • शादी की प्रत्येक रस्म के लिए 10 मिनिट पूर्व खुद तैयार रहे तब ही यह उम्मीद आप अपने मेहमानों से कर पाएंगे | सभी कार्य समय पर करेंगे तो आपको पूरी शादी में बहुत आनंद आएगा |
  • शादी में दूल्हा एवम दुल्हन की सभी तैयारी ध्यान से करें | उनका बेग तैयार कर सभी सामग्री उसमे रखे जिससे कुछ छूटे नहीं | यह कार्य शादी के पन्द्रह दिन पूर्व से करें |
  • शादी में बारात के स्वागत की तैयारी की जिम्म्मेदारी जिसे दी हैं उससे पूरी जानकारी ले स्वयं दो दिन पूर्व सभी जानकारी का अवलोकन करें |
  • शादी के गिफ्ट्स एवम लिफाफे आदि के लिए पहले से खाली बेग तैयार रखे और इसकी जिम्मेदारी किसी विश्वसनीय एवम जिम्मेदार व्यक्ति को दे | अक्सर गिफ्ट्स से भरा बेग खो जाता हैं | अतः इसे भी विशेष कार्य में रखे |
  • शादी के बाद जब गेस्ट अपने घर जाते हैं तो उनका रीटर्न गिफ्ट पहले से ही तैयार करके उनके नाम के साथ रखे और उनके जाने के समय उन्हें दे | शहर के बाहर के गेस्ट को साथ में भोजन पैक करके दे उसे प्रॉपर पैकिंग में ही दे ताकि उन्हें रखने में परेशानी ना हो |
  • अपने घर को साफ़ करके ही शादी के स्थान पर जाए जिससे जब आप शादी के बाद घर पहुंचे तो आपको आगे की रस्मे करने अथवा रेस्ट करने में कोई परेशानी न हो |
शादी में विशेष रूप से रस्मे निभाई जाती हैं जिसकी जिम्मेदारी पंडित की होती हैं जिसके लिए आपको कुछ दिन पहले ही उपरोक्तानुसार रस्मो की तैयारी करना चाहिये इससे आपके सभी कार्य आसानी से होंगे |
रस्मो के अलावा शादी की पार्टी एवम लेडिस संगीत की तैयारी अहम् होती हैं जिसके लिए भी आपको कुछ दिन पहले से जुटना जरुरी हैं उसके लिए भी आवश्यक टिप्स उपर के बिन्दुओं में दी गई हैं |
महिला संगीत को सफल बनाने के लिए कुछ बिंदु ध्यान में रखे :
1सबसे पहले DJ की व्यवस्था कर ले |
2शादी के कौन-कौन डांस कर सकता हैं उसकी लिस्ट बनायें, हो सके तो उस मेम्बर से बात करके उसका पसंदीदा सॉंग पुछले |
3शादी में लगने वाले सभी अच्छे सॉंग जरुर इक्कट्ठा कर ले क्यूंकि सबसे बड़ी परेशानी तब होती हैं जब समय पर सॉंग नही मिलते | सॉंग में फेमस शादी सॉंग, कुछ पुराने डांसिंग सॉंग और लेटेस्ट सॉंग की लिस्ट बनाकर उन्हें एक CD,DVD अथवा पेनड्राइव में लेले |
4वैसे तो कई दिनों पहले से डांस की तैयारी शुरू हो जाती हैं लेकिन अगर आपके पास टाइम न हो तो उपरोक्त पॉइंट के हिसाब से गाने निकाल ले और स्वयं ही सॉंग का सिलेक्शन करके डांस करने वालो को बता दे |  इससे भी आसानी से एक अच्छा महिला संगीत हो सकता हैं |
5संगीत में एक अच्छा एकंर/ संचालक जरुर रखे क्यूंकि अगर संचालक अच्छा होता हैं तो दर्शकों का मन लगा रहता हैं साथ ही दर्शक खुद ही परफॉरमेंस देने आ जाते हैं |
यह थी कुछ आसान टिप्स जिनसे आप अपना महिला संगीत बेहतर बना सकते हैं | इसके आलावा अगर आप कोई कोरियोग्राफर हायर करके प्रेक्टिस करके अपना संगीत देना चाहते हैं और दे सकते हैं तो सबसे बढ़िया हैं |
Shadi Ki taiyari kaise karen Wedding Preparation Tips आपको यह आर्टिकल कैसा लगा ? अवश्य लिखे |

Monday, 4 January 2016

महिला संगीत स्क्रिप्ट एवं शादी के गाने

by Amar Ujala Now  |  in वेडिंग स्पेशल at  01:57
जश्न शादी का हो या कोई और लेकिन समां तब ही जमता हैं जब उसका संचालन सबको बांधे रखे | किसी भी शो के होस्ट शो की सफलता और असफलता का कारण होते हैं |
महिला संगीत ने आज शादी समारोह में अपनी एक जगह बनाई हैं जिसके लिए कई महीनो से तैयारियाँ की जाती हैं | इसलिए आपकी सौहालियत के लिए महिला संगीत की हिंदी स्क्रिप्ट और फ़िल्मी गानों की लिस्ट इस ब्लॉग में लिखी गई हैं(Mahila Sangeet Anchoring Script  In Hindi And Wedding Song List) |

Anchoring Script In Hindi For Marriage Sangeet Function
महिला संगीत की शाम को रंगीन बनाने कितने सारे सितारे आज हमारे प्रांगण में उतर आये हैं उन सभी सितारों का हम तहे दिल से अभिनंदन करते हैं |
इस संगीत निशा का प्रारंभ भगवान की उपासना से करेंगे और कामना करेंगे भावी दम्पति का जीवन खुशियों से सराबोर रहे |

Shayari for God In Hindi

“हे ईश्वर तू ही हैं सबका रचियता
तू ही जीवन का निर्माता 
शीष झुकाए करते हैं तेरा वंदन 
मिले तेरा आशीष हमें जनम जनम  ”
(1.गायन प्रस्तुति- सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, रुद्राष्टक आदि
  1. नृत्य प्रस्तुति – सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, रुद्राष्टक या ऐ मालिक तेरे बन्दे हम ………. )
इनमे से कोई भी आप्शन आप ले सकते हैं |
अतिथी सत्कार :
शादी का समारोह एक या दो से नहीं पुरे परिवारों के मिलन से सजता हैं आप सभी महानुभाव का हम तहे दिल से स्वागत करते हैं |

Welcome Shayari In Hindi For Sangeet Marriage Function

जैसे अनगिनत तारों के साथ चांदनी हैं सजती 
कई परिवारों के साथ महफिले हैं बनती 
हँसी ठिठोली से जब गूँजता हैं प्रांगन
तभी तो खिलता हैं शादी का आँगन
आइये करते हैं महफिल का आगाज़ 
सबसे पहले हो जाए दुल्हे की बहन का डांस
Song : Pyaara Bhaiya Mera Dulha Raja Banke Aa Gaya………
अरे वाह वाह क्या बात हैं

 Shayari For Sister Of Groom In Hindi For Sangeet Marriage Function

भाई की शादी का रंग यूँ इस कदर चढ़ा 
बहना हैं अपनी ख़ुशी को नृत्य से ज़ाहिर किया 
अपनी भाभी का इन्हें बेसब्री से हैं इन्तजार 
छोटी हैं घर में सबसे, भाभी जी करियेगा इनका दुलार
दुल्हे की बहना के बाद, कैसे पीछे रहेंगी दुल्हन की बहना 
अब सुन लेते हैं इनका क्या हैं कहना
Song: Jaana hai tujhko (Film : mere baap pehle aap)
क्या बात हैं गाने के बोल ने ही सब बयाँ कर दिया | सच ही है बेटी या बहन की शादी की ख़ुशी जितनी होती हैं उतनी ही तकलीफ भी रहती हैं ये मिले जुले भाव आज इस डांस में बखूभी दिखे हैं |

Shayari For Sister Of Bride In Hindi For Sangeet Marriage Function

अपनी बहना को देकर बिदाई का संदेश 
लौट रही हैं वो अपने देश 
हर ख़ुशी के साथ सजाया उसने बहना को 
और दिल में दर्द चेहरे पर हँसी लिए बिदा किया आज उसको
अब बहनों के डांस के बाद बारी हैं भाई की,सबसे पहले लाइन में खड़े हैं देखो जरा दुल्हे के भाई
Song : Mere brother ki dulhan…….
अरे वाह भाई का नाम लेकर ढूंढ रहे हैं खुद के लिए दुल्हन क्या बात हैं क्या बात हैं |

Shayari For Brother Of Groom In Hindi For Sangeet Marriage Function

सबसे शैतान होते हैं ये दुल्हे के भाई 
नागिन डांस से ही इन्होने महफिले सजाई
सुन्दर सुशील कन्या जरा बचकर रहना 
अपना दिल इनसे लगा ना बैठना 
अब बारी हैं दुल्हन पक्ष की, देखो कैसे खड़े हैं भोले बनकर दुल्हन के भाई
song : Meri Pyaari Bahaniya Banegi……….

Shayari For Brother Of Bride In Hindi For Sangeet Marriage Function

हर वक्त लड़ते थे जो भाई बहन 
आज देखो कैसे सिसक रहे हैं 
भेज रहा हैं बहन को संग उसके सजन
 दिल का दर्द उसके नयन बयाँ कर रहे हैं
अरे भाई ये तो रित हैं बहन जाती हैं और बीवी आती हैं अभी आंसू बचाकर रखो ये बीवी के आने पर काम आयेंगे |
शादी में दोस्तों की अपनी महफ़िल सजती हैं फिर संगीत में क्यों होंगे वो पीछे
Song : Yari Hain Iman………..

Shayari For Friends Of Groom In Hindi For Sangeet Marriage Function

जान से ज्यादा प्यारा होता हैं दोस्तों का साथ 
शादी के बाद बस यही समझते हैं दुःख दर्द की आवाज 
जो दोस्त गर्ल फ्रेंड के सामने कमीने लगते थे 
वही शादी के बाद सबसे करीब लगने लगते हैं
दुल्हन की सखियाँ भी बैठी हैं तैयार देने करारा जवाब 
Song: Sadi Galli

Shayari For Friends Of Bride In Hindi For Sangeet Marriage Function

दुल्हन की सखियों ने तो मुंडा नु फांस लिया हैं 
अब इन्हें भी हैं शादी की जल्दी 
कोई हो नजर में तो बोलो पंडित जी ….. 
अन्य शादी की शायरी के लिए Hindi Wedding Shayari पर क्लिक करें |

संगीत के लिए हिंदी फ़िल्मी गीत Wedding Songs List For Marriage Sangeet Function

Wedding Songs List For Bride/ Dulhan In Hindi

SNWedding Songs For Bride In HindiFilm
1छलका छलका रे कलसी का पानी …….SN
2पिया तो से नैना लागे रे …….गाइड
3मैंने पायल हैं छनकाई ……एलबम
4साजन साजन तेरी दुल्हनकुछ कुछ होता हैं
5धीमे- धीमे गाऊं..जुबैदा
6मायीनी माई मुंडेर पे तेरी बोल रहा हैं कागा ….हम आपके हैं कौन
7बोले चूड़ियाँ बोले कंगनाकभी ख़ुशी कभी गम

Wedding Songs List For Mother (Bride/ Dulhan) In Hindi

SNWedding Songs For MotherFilm
1बन्नो रानी तुम्हे सायानी ….1947
2मेरी बन्नो की आएगी बारात …आइना
3जाना हैं तुझको पिया के अंगना ….मेरे बाप पहले आप
4मेहँदी राचन लागी हाथा में …..एलबम
5गंगा चली तू कहाँ कसम तोड़ के ..परदेस

Wedding Songs List For Sister/ Friends (Bride/ Dulhan)In Hindi

SNWedding Songs For Sister/ FriendsFilm
1मेहँदी हैं रचने वाली …..जुबैदा
2ससुराल गेंदा फुल ……डेल्ही 6
3आसी सज धज कर थारे अँगना…..इसी लाइफ में
4बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किललज्जा
5राधास्टूडेंट ऑफ़ द इयर

For a Boy’s wedding Songs List In Hindi :

Wedding Songs For Groom In Hindi

SNWedding Songs For Groom In HindiFilm 
1तेनु ले के मैं जावांगा …..सलाम-ए-इश्क
2दुल्हन हम ले जायेंगे ….दुल्हन हम ले जायेंगे
3दिल अवैयं ….बैंड बाजा बारात
4मुझसे शादी करोगीमुझसे शादी करोगी


Wedding Songs List For Couple In Hindi

SNWedding Songs For Couple In HindiFilm Name
1प्रेम की नैया ….अजब प्रेम की गजब कहानी
2चल प्यार करेगी ….जब प्यार किसी से होता हैं
3तू तू हैं वहीये वादा रहा
4दिल तो पागल हैं …दिल तो पागल हैं
5वादा रहा सनम …खिलाडी

 Wedding Songs List For Couple In Hindi

SNWedding Songs For Couple In HindiFilm 
1प्रेम की नैया ….अजब प्रेम की गजब कहानी
2चल प्यार करेगी ….जब प्यार किसी से होता हैं
3तू तू हैं वहीये वादा रहा
4दिल तो पागल हैं …दिल तो पागल हैं
5वादा रहा सनम …खिलाडी

Group Songs list For Wedding

SNWedding Songs For Group In HindiFilm Name
1जोर का झटका …..एक्शन रिप्ले
2बारी बरसी …बैंड बाजा बारात
3गल मिठ्ठी मिट्ठी बोल
4 ससुराल गेंदा फूल डेल्ही 6
5 मिले हम झलक उठा  क्या कहना 
Anchoring Script In Hindi For Marriage Sangeet Function आपके संगीत को यादगार बनाने के लिए लिखा गया हैं अगर इसमें अन्य सहायता की जरुरत हैं तब हमे कमेंट बॉक्स में लिखे |
Anchoring Script In Hindi For Marriage Sangeet Function यह ब्लॉग आपको कैसा लगा हमे लिखे |
Wedding Songs List For Marriage Sangeet Function आपके लिए बनाई गई लिस्ट हैं जो कि आपको संगीत के गाने चुनने में हेल्प करेगी |

Proudly Powered by Blogger.