Showing posts with label सुन्दरता. Show all posts
Showing posts with label सुन्दरता. Show all posts

Thursday, 14 January 2016

आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:14
आंवला प्रकृति की ओर से हमें दिया गया एक तोहफा है जो बहुत गुणकारी है| आंवला में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, इसे खाने से आँखों की रोशनी बढती है, बालों का झाड़ना बंद होता है| आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे बहुत सी बीमारी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है| आमला में मौजूद तत्व पेट में होने वाली गैस, एसिड की परेशानी दूर करते है, इसके खाने से दिमाग तेज होता है, दिल व फेफड़े मजबूत होते है, स्किन की परेशानी दूर होती है, शरीर से विषेले पदार्थ निकल जाते है, बालों को बढ़ाने अदि मे यह बहुत लाभकारी है| इसके अलावा भी आवला के बहुत से फायदे होते है|
बहुत सी बीमारी के लिए आय्रुर्वेद इसे उपयोग करता है, आंवला में विटामिन सी, कैल्शियम फोस्फोरस, आयरन व विटामिन बी काम्प्लेक्स होता है|


आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग

Amla ke gun fayde upyog hindi

  1. बालों के लिए – आंवला बालों के लिए बहुत अच्छा होता है यह उन्हें मजबूत, घना, काला व चमकदार बनाता है| यही वजह है कि आमला बहुत से शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट में उपयोग होता है| आमला खाने से या इसे पीस कर बालों में लगाने से बालों को फायदा मिलता है| आंवला का बालों के लिए उपयोग सदियों से होता आ रहा है, भारत में पहले बाल आमला शिकाकाई से ही धोये जाते थे, बाद में इससे शैम्पू बनने लगे| बालों का गिरना ये 90% तक कम करता है|
  2. आँख की रोशनी बढ़ाये – आंवला आँख की रोशनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है| एक शोध के अनुसार पाया गया है कि जो लोग रोज आमला खाते है उनकी आँख की रोशनी बढ़ जाती है| रात का अंधापन, धुंधला दिखना, ये सब परेशानी आमला खाने से दूर हो जाती है| इसके लिए आपको आंवला के जूस में थोड़ी सी शहद मिलाकर रोज पीना होगा|
  3. शरीर में कैल्शियम की पूर्ती करे – आंवला के इस फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे| आंवला हमारे शरीर में अच्छी मात्रा में कैल्शियम देता है| कैल्शियम की जरुरत हमारे शरीर में हड्डियों, दाँतों, बालों व नाख़ून को होती है| इसके लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें खाना चाइये और आमला तो इसका बहुत बड़ा स्त्रोत है| आमला खाने से आपके शरीर की सुन्दरता में चार चाँद लगेंगे|
  4. मेटाबोलीक एक्टिविटी – प्रोटीन युक्त खाना लेने से हमारा शरीर हमेशा फिट healthy रहता है| शरीर में मसल को, सेल को बढ़ने के लिए बहुत अधिक प्रोटीन चाहिए होता है|आंवला में अत्यधिक प्रोटीन होता है, जिससे लेकर हम हमेशा फिर रह सकते है|
  5. महिलाओं के लिए अच्छा – हर महीने महिलाओं को होने वाली परेशानी में होने वाले दर्द से आमला आराम दे सकता है| आमला में मौजूद मिनिरल्स व विटामिन दोनों मिल कर इस परेशानी को दूर करते है और महिलाओ को होने वाली बैचैनी से आराम देते है| कहा जाये तो यह बहुत जरुरी तत्व है महिलाओं के लिए जिसे जिसे रोज लेना चाहिए|
  6. डायबटीज – आमला ब्लड शुगर को control करता है, डॉक्टर भी डायबटीज के मरीज को आमला खाने की हिदायत देते है| आमला को आप मुर्रबा बना कर, सुखा कर, उसका जूस निकालकर, आचार बनाकर या कच्चा किसी भी रूप में ले सकते है| यह एक ऐसा फल है जो अपने हर रूप में गुणकारी है| आमला से ब्लड शुगर कम होता है जिसका मतलब शरीर में गुलुकोस सेल्स द्वारा एनर्जी के लिए उपयोग होती है| जिससे मेटापोलिस्म बढ़ता है व आप ताक़त महसूस करते है|
  7. शरीर से विषेले पदार्थ निकाले – आमला एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा भी होती है| इसका मतलब इसे खाने से यूरिन में होने वाली परेशानियाँ दूर होती है| और यूरिन के द्वारा शरीर के सारे विषेले तत्व निकाल जाते है| यूरिन के दवाला शरीर से अनावश्यक नमक, एसिड, पानी निकल जाता है| इससे वजन भी कम होता है क्यूंकि शरीर में 4% फैट यूरिन का होता है| आमला खाने से ये सब परेशानी नहीं होती और यूरिन इन्फेक्शन व किडनी की प्रॉब्लम नहीं होती है|
  8. पाचनतंत्र सही रखे – बाकि फलों की तरह आमला भी फाइबर युक्त है| आमला खाने से गैस,कब्ज, डायरिया, दस्त की परेशानी दूर होती है| खाने के बाद इसलिए सुखा आमला खाया जाता है जिससे पाचन अच्छे से हो|
  9. दिल की रक्षा करे – दिल की मसल की रक्षा आमला करता है, जिससे खून का संचालन पुरे शरीर में सही ढंग से होता है| आमला का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है, इससे स्ट्रोक व हार्टअटैक का खतरा भी कम होता है|
  10. इन्फेक्शन हटाये – antibactieriya प्रॉपर्टी होने की वजह से आमला बहुत से इन्फेक्शन दूर करता है| इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है| सर्दी जुखाम फले जैसे रोग शरीर में इफ़ेक्ट नहीं करते है|
  11. anti ageing – आमला का सेवन से बुढ़ापा दूर होता है| सच बोल रही हूँ आप अजमा के देख लें| जो लोग रोज इसे खनते है उनके चेहरे से झुरियां हट जाती है व आप जवान बने रहते है|
  12. अनिंद्रा की परेशानी दूर करे – आमला से आपकी ये परेशानी दूर होगी| नींद ना आने की परेशानी आम है इसके लिए आप आमला खाना शुरू करें|
कहा जाता है बुजुर्गो की बात और आमला का स्वाद लोगों को देर से समझ में आता है| आमला खाने से सारी शारीरक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है| ये फायदे पढ़ आप इसके फायदे समझ गए होंगे| अब आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें|

नीम के गुण फायदे व उसके उपयोग

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:07
भारत देश में नीम एक बहुत बड़ी औषधि है, जिसे कई हजारों सालों से उपयोग किया जा रहा है| आज के समय में बहुत सी अंग्रेजी दवाइयां नीम की पत्ती व उसके पेड़ से बनती है| नीम के पेड़ की हर एक चीज फायदेमंद होती है, बहुत सी बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज इससे किया जाता है| भारत देश में नीम का पेड़ घर में होना शुभ माना जाता है, लोग अपने घर में इसे लगाते है ताकी इसके फायदे उठा सके| भारत से नीम के पत्तों का निर्यात 34 देशों में किया जाता है|
नीम का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन ये जितनी कड़वी होती है, उतनी ही फायदे मंद होती है| आइये मैं आज आपको नीम के गुण और उसके लाभ से अवगत कराती हूँ, जिसे आप आसानी से घर में उपयोग कर बहुत बीमारियों को दूर कर सकते है|

नीम के गुण फायदे व उसके उपयोग के तरीके

Neem ke gun fayde labh upyog hindi

  1. वजन कम करने में सहायक – अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो रोज नीम का जूस पीना शुरू कर दीजिये| इससे शरीर में मेटापोलिस्म बढेगा जिससे खाना फैट में नहीं बदलेगा और आपका वजन कम होने लगेगा|
कैसे उपयोग करें – 1 मुट्ठी नीम के फूल में 1 चम्मच शहद व 1 चम्मच नीम्बू का रस मिलाकर पीस लें, अब इसे सुबह खाली पेट पियें|
  1. ब्लड शुगर कंट्रोल करें – नीम में मौजूद तत्व ब्लड में मौजूद शुगर को कंट्रोल करता है| डायबटीज वालों के लिए ये रामवाण इलाज है| रोजाना नीम लेने से इंसुलीन की मात्रा शरीर में बढती है|
कैसे उपयोग करें – रोजाना नीम की पत्तियों के रस को निकालकर सुबह खाली पेट पियें|
  1. कैंसर ट्रीटमेंट – एक शोध के अनुसार पाया गया है कि नीम में प्रोटीन होता है, जो खून में मौजूद कैंसर के जीवाणु से लड़ता है व उन्हें मारता है| नीम का जूस रोज सुबह लेने से शरीर में मौजूद सारे विषेले तत्व निकल जाते है| नीम कैंसर की बीमारी को दूर करता है, साथ ही रोजाना इसके सेवन से हम कैंसर की बीमारी से भी बचे रह सकते है|
  2. इन्फेक्शन से रक्षा करे – शरीर में कई बार तरह तरह के इन्फेक्शन हो जाते है, जिसके चलते दाद खुजली होने लगती है| फंगस के कारण भी इन्फेक्शन होता है, जिससे बचने के लिए आप नीम के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है| दाद खुजली में नीम का तेल बहुत अच्छा होता है|
  3. स्किन से जुडी परेशानी – अगर आपको मुहांसे, झुरियां, pegmentation, ब्लैकहेड, ड्राई स्किन या अन्य कोई स्किन से जुड़ी परेशानी है, तो इन सब परेशानियों का एक ही इलाज है नीम| नीम में antibactiriya propertie होती है, किसी भी इन्फेक्शन वाले कीटाणु से ये लड़ने की ताकत रखता है| ये चेहरे से किसी भी तरह के दाग धब्बे मिटा देता है| इसके अलावा नीम एक तरह का टोनर व moisturizer की तरह भी काम करता है|
कैसे उपयोग करें – नीम की पत्तियों को तब तक उबालें, जब तक उसका पानी हरा ना हो जाये, अब छान कर ठंडा होने दे, फिर इस पानी से दिन में 2-3 बार मुहं धोएं| इसके अलावा आप इस पानी को नहाने के पानी में मिलाकर उपयोग करें| इससे आपके शरीर के सारे इन्फेक्शन निकल जायेंगे|
  1. दांतों को मजबूती दे – नीम की डंठल यानि दातून का उपयोग सदियों से हमारे देश में दांतों को साफ करने के लिए किया जाता है| नीम में मौजूद antibactiriya propertie दांतों से जुडी सारी परेशानी ख़त्म कर देता है| इससे आपके दांत मजबूत व चमकदार होते है| आजकल के समय में सब लोग आधुनिक हो गए है, दातुन की जगह हम टूथपेस्ट ब्रश का इस्तेमाल करते है| आप अभी भी दिन में एक बार दातुन का इस्तेमाल करें, फर्क खुदबाखुद समझ आएगा|
  2. रक्त प्रवाह बढ़ाये – नीम रक्त की धमनियों में कचरा इक्कठा नहीं होने देता, वह उसे साफ कर देता है, जिससे रक्त का प्रवाह शरीर में सही रहता है व खून भी साफ रहता है| नीम का जूस रोज पीने से शरीर में खून की मात्रा भी बढती है|
  3. पेट से जुड़ी परेशानी दूर करे – पेट में जलन, अल्सर, गैस इन सारी परेशानी को नीम का पानी पीकर दूर किया जा सकता है| यूरिन इन्फेक्शन होने पर नीम की पत्तियों को खाली पेट चबाना चाइये, जल्द आराम मिलेगा|
नीम के इतने सारे फायदे है, इसे आप आसानी से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर सकते है| इसे उपयोग में लाने से आपको ढेरों बीमारियों से राहत मिलेगी, जिसके लिए अभी तक आप डॉक्टरों के चक्कर लगाया करते थे| अगर आप आजीवन स्वस्थ रहना चाहते है तो नीम का रस रोजाना सुबह पीना शुरू कर दें, सारी बीमारियों से यह आपको बचा के रखेगा| बड़े बुजुर्ग हमेशा से नीम के फायदे बताते आये है, लेकिन आपने शायद पहले उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया होगा क्यूंकि आप इसके इतने फायदे नहीं जानते थे| अब ये सारे फायदे पढने के बाद आप आज ही इसे उपयोग में लायें और अपना अनुभव शेयर करें|

बादाम के गुण व फायदे

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:06
अक्सर हमने बड़े बुजुर्गो से सुना है कि मेवे खाया करो| लेकिन हम ये सोचते है कि मेवे खाने से हमारा वजन बढ़ेगा और इसे हम नहीं खाते| ये बिल्कुल गलत सोच है मेवे बहुत पोष्टिक होते है और मेवों में सबसे ज्यादा फायदेमंद बादाम होता है| जब भी मैं घर से बाहर पूरा दिन के लिए काम से जाती हूँ, तो मेरी माँ मेरे बैग में मुट्ठी भर बादाम रख देती है और कहती है जब भी भूख लगे इसे खा लेना, क्युकी इसमें आपकी भूख को control करने की क्षमता होती है और ये ताकत भी देता है|

कई बार हम ऐसी जगह जाते है जहाँ कुछ खाने को नहीं मिलता या अच्छा नहीं होता ऐसे में ये बादाम बहुत काम आता है| बादाम में मग्निशियम, प्रोटीन व आयरन होता है| एक शोध के अनुसार पाया गया है, जो लोग रोज बादाम खाते है उनकी आयु ना खाने वालो की अपेक्षा 20% ज्यादा होती है, यानि उनके आयु अधिक होती है|
1 मुट्ठी बादाम में इतनी मात्रा में पोषक तत्व होते है –
फाइबर3.5 gm
प्रोटीन6 gm
फैट14 gm
विटामिन E37%
मैगनीज32%
मैग्नीशियम20%
इसके अलावा इसमें कॉपर, विटामिन B2 व फास्फोरस भी होता है, मतलब एक मुट्ठी में इतने सारे फायदे आपको मिलेंगे| इसमें 161 कैलोरी, 2.5 कार्बोहाइड्रेट होता है|

बादाम के गुण व फायदे व लाभ

Badam almond ke gun fayde labh hindi

  1. दिल का दौरा आने का खतरा कम करे – एक रिसर्च के अनुसार जो कोई व्यक्ति हफ्ते में 5 दिन बादाम खाता है, उसे दिल का दौरा आने का खतरा 50% तक कम हो जाता है|
  2. कोलेस्ट्रोल कम करे – खून में मौजूद कोलेस्ट्रोल लेवल को बादाम खाके control किया जा सकता है|
  3. दिल से जुडी बीमारी कम करे – बादाम खाने से दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा बहुत कम हो जाता है|
  4. हड्डी व दन्त मजबूत करे – बादाम में मौजूद फोस्फोरस हड्डी व दांतों को मजबूती देता है|
  5. वजन कम करे – एक शोध के अनुसार जो लोग बादाम खाते है, उनका वजन जो नहीं खाते है उनके मुकाबले कम होता है| आपको बादाम अपनी डाइट में शामिल करना ही चाइये जिससे शरीर में fat नहीं जमता|
  6. डायबटीज control करे – बादाम रोजाना लेने से डायबटीज control होती है व इन्सुलिन की जरूरत नहीं होती|
  7. दिमाग तेज करे – रोज सुबह भीगोये हुए बादाम खाने से दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी तेज होती है| दिमाग वाला काम करने वालों को बादाम रोज जरुर खाना चाहिए स्पेसिअली बच्चों के लिए ये बहुत जरुरी है|
  8. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे – बादाम में मौजूद मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक होता है| अगर आपको ब्लडप्रेशर की परेशानी है तो आपको आज ही से बादाम खाना शुरू कर देना चाहिए|
  9. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – रोजमर्रा की छोटी मोटी बीमारी जैसे सर्दी जुखाम, खांसी, viral फीवर से बचने के लिए आपको बादाम खाना शुरू करना चाइये| बादाम खाने से हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढती है जिससे ये छोटी छोटी बीमारी जल्दी हमारे शरीर पर अपना असर नहीं दिखा पाती| अगर आपको कफ हो गया है तो गर्म दूध में कुछ बूँदें बादाम के तेल की डालें और इसे पीयें, कफ़ की समस्या दूर हो जाएगी|
  10. पाचन तंत्र सही रखे – अगर आपका पेट हमेशा आपको परेशानी देता है तो रोजाना 2-3 बादाम खाना शुरू करिए, पाचन चुस्त तंदरुस्त रहेगा|
  11. गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद – गर्भिवती महिला को रोजाना इसका इस्तेमाल करना चाइये इससे जच्चा बच्चा दोनों स्वास्थ रहते है|
  12. भूख कम करे – बादाम में मौजूद फाइबर भूख कंट्रोल करता है|
  13. स्किन के लिए फायदेमंद – बादाम हमारी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा है, इसके कुछ तरीके में आपको बताती हूँ –
  • डार्क सर्कल कम करने के लिए रोज रात को सोने से पहले बादाम का तेल आँखों के चारों ओर लगायें, कुछ ही हफ्ते में ये गायब हो जायेंगे|
  • अगर आप अपनी रंगत निखारना चाहते है तो बादाम खाना शुरू करिए| धुप में हुई टैनिंग से हाथ पैर चेहरा काला पड़ जाता है| आप बादाम खाना शुरू करिए रंगत में फर्क खुद समझ आएगा|
  • ठण्ड में स्किन रुखी सुखी होने लगती है इसके लिए आप रोजाना बादाम का तेल सोने से पहले लगायें, आपकी स्किन चमकदार, मुलायम सुंदर हो जाएगी|
  • बालों को सॉफ्ट मजबूत घना बनाने के लिए बादाम का तेल इस्तेमाल करें| नहाने के 1 घंटे पहले मालिश करें इससे आपके बालों की जड़ें भी मजबूत होंगी और सिरदर्द भी दूर होगा| बल झड़ने की समस्या भी दूर होती है|
ये आर्टिकल पढ़कर आप जरुर समझ गए होंगे कि बादाम के कितने सारे फायदे है और ये हमारे शरीर में बहुत सारे पोषक तत्व देता है| अब आप इसे वजन बढ़ने का स्त्रोत नहीं मानेगें, बल्कि कम करने का स्त्रोत मानेगें| अगर आपके पास इसके अलावा कोई फायदे है, तो हमारे साथ शेयर करें| आप आज से ही बादाम खाना शुरू करें व इसके फायदे दूसरों के साथ भी शेयर करें|

Wednesday, 13 January 2016

घर पर बनाये फेस स्क्रब और जाने उसके फायदे

by Amar Ujala Now  |  in सुन्दरता at  03:23
हेलो दोस्तों कैसे है आप? हमेशा की तरह आज मैं आपके लिए कुछ नया घरेलु तरीका लेकर आई हूँ| आप भी मेरी तरह अपनी स्किन हमेशा साफ सुथरा रखना पसंद करते होंगे| आप भी चाहते होंगे कि आप हमेशा सुंदर और आकर्षित दिखें| लेकिन आप सुंदर दिखने के लिए बहुत पैसा और समय खर्च नहीं करना चाहती होंगी| तो चलिए आज मैं आपको घर में ही सुंदर कैसे बने ये बताती हूँ|

चेहरे की सुन्दरता के लिए हमें इसका खास ख्याल रखना चाहिए| एक्स्ट्रा केयर पाकर हमारा चेहरा खिल उठता| चेहरा फूलों के समान कोमल और सुंदर होता है, तो इसे फूल के सामान ही संभाल के रखना चाहिए| मैंने आपको घर पर फ्रूट फेसिअल करने का तरीका तो बताया था| अब मैं आपको घर पर स्क्रब कैसे करे ये बताती हूँ| स्क्रब फेस के लिए बहुत जरुरी होता है| इससे फेस की dead स्किन, एक्स्ट्रा आयल और धुल मिटटी निकल जाती है| अब आप जब भी facial करे तो घर पर बने स्क्रब का ही उपयोग करें| इससे आपके बहुत पैसे भी बचेंगे और आप केमिकल से भरे स्क्रब से अपने फेस को बचा लेंगे| आप घर पर अपनी स्किन और पसंद के हिसाब से स्क्रब बना सकती है|
अगर अचानक आपको किसी पार्टी में जाना हो फेस dull, बेजान थका हुआ हो, तो बस फटाफट घर पर ही ये स्क्रब बनाये और scrubing करें| आपका फेस तुरंत तरोताजा और सुंदर हो जायेगा|

घर पर बनाये फेस स्क्रब और जाने उसके फायदे

Ghar per banaye face scrub or jaane uske  fayde in hindi

सबसे पहले शुरुआत फलों से बने स्क्रब से करते है| चेहरे के लिए फलों से अच्छा दोस्त क्या हो सकता है| फल खाने के तो बहुत फायदे आपको पता है, लेकिन इसे स्किन पर लगाने के भी बहुत फायदे है| आप मौसम के हिसाब से फलों का चुनाव कर सकती है| फल खाने से आपका शरीर स्वस्थ व तंदरुस्त रहता है| जो भी फल आपके पास हो उनके साथ थोड़ी क्रिएटिविटी कर के आप अपना बेस्ट स्क्रब बना सकती है|

फल से बने फेस स्क्रब के फायदे ( Fruits se bane Face Scrub ke fayde)–

  • अगर आपको फल पसंद है तो आप किसी ना किसी रूप में इसे अपने आहार में शामिल कर ही लेते है| सौन्दर्य के रूप में इसे इस्तेमाल करना भी बहुत अच्छा तरीका है| अगर आप फल नहीं भी खाते है तब भी आप इसे लगा तो सकते है|
  • फल से स्क्रब बनाना बहुत आसान है, इसमें फल के साथ उसके छिलके भी उपयोग में आ जाते है|
  • ये आसान और कम खर्चीला होता है| फल का एक जरा सा टुकड़ा आपके चेहरे को नयी रंगत दे सकता है|
  • फल में ऐसे बहुत से पोष्टिक तत्व होते है जो आपके फेस के लिए जरुरी होते है| केमिकल वाली क्रीम से कहीं ज्यादा अच्छे ये ताजा फल होते है|
फलोंसे बने फेस स्क्रब  ( Fruits se bane Face Scrub)
  • संतरे से बना स्क्रब – ठण्ड में संतरा आना शुरू हो जाता है, ऐसे में संतरे से ही स्क्रब बनाकर उपयोग किया जाये| संतरे में विटामिन छ होता है जिससे citric एसिड बनता है| संतरे में इसकी अपनी खुशबू भी होती है, जो स्किन को एक ताजगी से भर देती है|
2 tbsp संतरे के जूस में 2 tbsp ओट्स मिलाकर पेस्ट बना लें| अब फेस धोकर साफ कर लें फिर उसमें स्क्रब लगाकर मसाज करें| 2-3 min बाद इसे धो लें और फेस क्रीम लगा लें| ठण्ड के समय में यह परफेक्ट स्क्रब है आपकी स्किन के लिए|
  • तरबूज से बना स्क्रब – गर्मी का फल तरबूज मिनिरल्स से भरा हुआ होता है| हमारे शरीर में गर्मी के समय होने वाली पानी की कमी को तरबूज पूरा करता है| गर्मी की तपती धुप से तरबूज हमें राहत देता है| गर्मी में धुप और जलन से चेहरा झुलस जाता है, ऐसे में तरबूज स्क्रब करने से ताजगी व नयी रंगत मिलती है|
1 कप तरबूज का जूस लें, उसमें 2 tbsp बेसन मिलाएं| अब फेस पर इससे मसाज करें और 2-3 min बाद धो लें| इससे चेहरे रंगत वापस आ जाएगी और फेस बेजान नहीं दिखेगा|
  • पपीता से बना स्क्रब – पपीता एक ऐसा फल है, जो हमारे देश में हमेशा मिलता है, लेकिन चेहरे के लिए इसे बरसात में उपयोग करना सबसे अच्छा है| पपीता का पल्प व उसका छिलका दोनों ही फेस के लिए अच्छा होता है| जब भी पपीता खाएं उसके छिलके को लेकर बस अपने फेस में घिस लें| बहुत जल्दी आपकी स्किन को नयी रंगत मिलेगी|
स्क्रब के लिए आप ½ कप पपीता के पल्प में 1 tbsp शक्कर और 1 tbsp ओट्स मिलाएं| इसे फेस पर लगायें और सर्कुलेशन motion में मसाज करें| इससे फेस के dead सेल्स निकल जायेंगे| 2 min रहने दे फिर फेस साफ कर लें|
  • नीम्बू से बना स्क्रब – नीम्बू एक ऐसी चीज है जो हर किसी के घर में हर समय रहती है| नीम्बू में मौजूद citric एसिड फेस के लिए अच्छा होता है, इसे लगाने से फेस का कलर लाइट भी होता है|
1 tbsp नीम्बू का रस लें उसमें 1 tbsp शहद और ½ tbsp शक्कर मिलाएं| इस स्क्रब को अपने फेस पर लगायें, अब सर्कुलेशन motion में मसाज करें| मसाज करने से शक्कर धीरे धीरे पिघलने लगेगी| यह बहुत आसान और जल्दी बनने वाला स्क्रब है| इससे फेस के काले धब्बे भी दूर होते है और फेस को गोरापन मिलता है|
  • केले से बना स्क्रब – केला भी ऐसा फल है जो आसानी से सारे मौसम में मिलता है, केला स्क्रब से फेस की dryness दूर होती है और फेस को moistur मिलता है|
स्क्रब बनाने के लिए आप 2 चम्मच केला को मैश करें, इसमें 1 चम्मच दूध और 2 चम्मच ओट्स मिलाएं| अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं| सबको मिलाएं और एक पेस्ट बना लें| इसे फेस पर लगायें और कुछ देर मसाज करें| अब 10 min के बाद इसे पानी से साफ कर लें| धीरे धीरे मसाज करने से चेहरे की गन्दगी और dead सेल्स निकल जाते है| यह स्क्रब संवेदनशील स्किन के लिए बहुत अच्छा है| इसे लगाने से आपके फेस को कोई नुकसान नहीं होगा और ना ही कोई एलर्जी होगी|
ये सब फल से बने स्क्रब है| अब मैं आपको दुसरे स्क्रब बताती हूँ जो आप घर पर आसानी से बना सकते है और इस्तेमाल कर सकते है|
  • शुगर फेस स्क्रब – इसके लिए आप 1 tbsp नारियल तेल में 2 tbsp शक्कर मिलाएं| अब इस स्क्रब को फेस पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगायें| मसाज सर्कुलर motion में ही करें| 60 sec मसाज करें फिर गुनगुने पानी से धो लें|
यह बहुत आसान है, जब आपके पास ज्यादा समय ना हो और कुछ समझ में ना आये कि फेस पर क्या लगायें, इस सिप्मल तरीके को अपनाएं|  इसे आप एक डब्बे में बना कर भी रख सकती  है और जरूरत में उपयोग करें|
  • चॉकलेट फेस स्क्रब – चॉकलेट आपके फेस के लिए कितना अच्छा है ये मैं आपको पहले चॉकलेट फेसपैक और हेयर मास्क के घरेलु नुस्खे में बता चुकी हूँ, इसमें मैंने आपको चॉकलेट फेस पैक के बारे में बताया था| अब आज में आपको चॉकलेट स्क्रब के बारे में बताउंगी|
स्क्रब के लिए आप ¼ कप ब्राउन शुगर लें| उसमें 1/8 कप ओलिव आयल, 1 tbsp कोको पाउडर और ¼ tsp वानिला एस्सेंस डाले| सबको अच्छे से मिक्स करें और फेस पर लगाकर 60 sec तक मसाज करें| तब 10 min तक लगे रहने दें फिर धो लें|
  • ओट्स फेस स्क्रब – 1 tbsp ओट्स में 1 चम्मच शहद और ½ tsp ओलिव आयल डालें| अब इससे अपने फेस की मसाज करें और फिर धो लें|
  • टमाटर फेस स्क्रब – टमाटर के पल्प में शक्कर मिलाकर पेस्ट बनाये| अब इससे फेस की मसाज करें|
  • कॉफ़ी स्क्रब – ओलिव आयल , शहद और कॉफ़ी को मिलाएं और स्क्रब की तरह फेस पर लगायें|
कुछ ध्यान रखने योग्य बातें –
  • हफ्ते में 2 बार से ज्यादा स्क्रब ना करें|
  • स्क्रब करने से पहले अपने फेस को पानी से जरुर साफ कर लें|
  • स्क्रब कभी 3-4 min से ज्यादा ना करें|
  • स्क्रब के बाद moisturizer जरुर लगायें|
आपको आज मैंने घर पर स्क्रब कैसे बनायें और उसके इस्तेमाल से होने वाले वाले लाभ बताये| अब आप जब चाहें इन्हें बनाकर इस्तेमाल कर सकती है| आप इसके इस्तेमाल के बाद कितना फर्क महसूस कर करे है, अपने अनुभव हमसे शेयर कर सकते हैं|

गोरे होने के घरेलू तरीके

by Amar Ujala Now  |  in सुन्दरता at  03:07
Gore hone ke gharelu tareeke in hindi गोरा रंग हर किसी का सपना होता है, परंतु यह रंग रूप तो भगवान के द्वारा दिया गया तोहफा है| फिर भी कई लोग अपने रंग को लेकर संतुष्ट नहीं होते है, तो उन्हे चिन्ता करने की कोई बात नहीं है, हमारे पास ऐसे प्रकृतिक तरीके है जिससे आप अपने रंग को पहले से बेहतर बना सकते है । कई बार आप अपने रंग को गोरा करने के चक्कर मे कई बाहरी क्रीम उपयोग करते है तथा हो सकता है कि यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुचाए| परंतु यदि आप प्राकृतिक तरीको का उपयोग करते है तो यह आपके लिए तथा आपकी त्वचा के लिए एक बेहतर चुनाव होगा।

क्या आप जानते है समान्य रूप से घर मे उपलब्ध नींबू का रस आपके रंग को साफ करने मे बहुत सहायक है| इसके अलावा कुछ समान्य बातो जैसे धूप से सुरक्षा के लिए हफ्ते मे एक बार प्रकृतिक चीजो से बना लेप (face mask) लगाकर अपने रंग को निखार सकते है।
आपके रंग को निखारने के लिए हम यहा और भी कई प्रकृतिक तरीके बता रहे है जिनका उपयोग करके आप अपने रंग को निखार सकते है :

गोरे होने के घरेलू तरीके

Gore hone ke gharelu tareeke in hindi

  • नींबू के रस का उपयोग करके : नींबू का रस एक नैचुरल ब्लीच की तरह काम करता है, इसलिए इससे आपका रंग भी निखरता है । नींबू के रस मे alpha hydroxy acide होता है जो की आपकी त्वचा को ब्लीच करके उसे निखरता है। आप अपने चेहरे को नींबू का रस मिले पानी धोकर भी अपना रंग निखार सकते है।
किसी भी चीज का फायदा तभी पहुचता है, जब उसे सही तरह से इस्तेमाल किया जाए| नहीं तो हो सकता है यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुचाएगा| नींबू के रस को अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करने का सही तरीका यहा हम बता रहे है अगर आप इसे इस तरह से उपयोग करेंगे तो आपको अधीक फायदा होगा तथा कोई नुकसान भी नहीं होगा :
  • सबसे पहले एक नींबू का रस एक कटोरी मे निकाले| और साथ मे इसमे समान मात्रा मे पानी डालकर इसका एक मिश्रण बनाये। अगर आप नींबू के रस मे पानी मिलाते है, तो इसके लगाने से आपकी त्वचा पर जलन या अन्य किसी प्रकार का irritation नहीं होता।
  • अब इस मिश्रण को रुई की सहायता से अपने चेहरे, गले, गर्दन, हाथ तथा जिस भी जगह आप निखार लाना चाहते है वहा लगाये।
  • अब इस लेप को करीब 20 मिनिट तक अपनी त्वचा पर लगा रहने दे तथा बाद मे गुनगुने पानी से इसे धोये। ध्यान रखे जब भी आप यह मिश्रण अपने चेहरे पर लगाए तो बाहर सूर्य की रोशनी मे न जाए| क्यूकी हो सकता है कि शायद यह आपकी त्वचा को सूट न करे।
  • जब भी आप अपनी त्वचा पर नींबू का रस लगाए, उसके धोने के बाद अपनी त्वचा पर कोई moisturizer का उपयोग जरूर करे, क्यूकी नींबू का रस आपकी त्वचा को रूखा करता है ।
  • ध्यान रहे की यह प्रक्रिया हफ्ते मे केवल तीन बार तक दोहराए| हो सकता है इससे ज्यादा बार इसे इस्तेमाल करने पर यह आपकी त्वचा को नुकसान पाहुचाए ।
  • आलू का उपयोग करके : आलू हर मौसम मे आसानी से उपलब्ध होने वाली सब्जी है, यह एक विटामिन C का अच्छा स्त्रोत भी है जो की आपकी त्वचा के लिए लाभप्रद है । आलू के अभाव मे आप विटामिन C के अन्य स्त्रोत जैसे टमाटर, ककड़ी आदि का उपयोग करके भी अपनी त्वचा को निखार सकते है। वैसे तो आपको बाजार मे विटामिन C युक्त कई क्रीम आसानी से मिल जाएंगे| फिर भी यदि आप इन नैचुरल चीजों का उपयोग करेंगे तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।
आलू को इस्तेमाल करने का तरीका हम आपको यहा बता रहे, जिससे आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते है।
  • सबसे पहले आलू को छीलकर मोटे चिप्स के रूप काट ले ।
  • अब इन चिप्स के टुकड़ो को अपनी त्वचा पर रगड़कर इसका रस आप जहा जहा निखार लाना चाहते है वहा लगाये।
  • जब यह आलू का रस पूरी तरह सुख जाए इसे गुनगुने पानी से धोये ।
  • इस आलू का उपयोग आप अपनी त्वचा पर रोज कर सकते है तथा अपनी त्वचा को बेहतर बना सकते है।
  • हल्दी का उपयोग करके: हल्दी का उपयोग त्वचा का रंग निखारने के लिए कई शताब्दियों से किया जा रहा है । कई लोग हल्दी का उपयोग अपना रंग निखारने के लिए करते है| उन्ही के द्वारा दिये गए परिणामो से यह सिध्द होता है कि हल्दी से त्वचा का रंग वाकई निखरता है। भारत मे शादी के वक़्त भी दूल्हा, दुल्हन के लिए भी रंग निखारने के लिए हल्दी का उपयोग किया जाता है।
हल्दी को इस्तेमाल करने का तरीका जिससे आप बेहतर परिणाम प्राप्त कार सकते है :
  • सबसे पहले पीसी हुई हल्दी को जैतून के तेल मे मिलाकर एक लेप (paste) बना ले ।
  • अब इस लेप (paste) को अपने चेहरे पर एक पतली परत मे लगाए ।
  • इस लेप को लगभग 20 मिनिट तक अपने चेहरे पर लगे रहने दे फिर इसे गुनगुने पानी से धोले। इसे लगातार इस्तेमाल करने पर आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे ।
( हो सकता है कि हल्दी का लेप लगाने पर आपकी त्वचा का रंग पीला पढ जाए, परंतु यह रंग कुछ ही समय के लिए होता है चेहरे को बार बार धोने पर यह पीला रंग चला जाता है।)
  • एलोवेरा का उपयोग करके : त्वचा के गर्मी के दिनो मे सूर्य की रोशनी मे जल जाने के पर एलोवेरा का उपयोग करने से यह समस्या सही होती है। इसके अलावा एलोवेरा का उपयोग त्वचा की उपरी सतह (डेड स्किन) को साफ करके त्वचा का रंग निखारने मे भी किया जाता है। वैसे तो बाजार मे कई ऐसे क्रीम उपलब्ध है, जिससे एलोवेरा मिला रहता है परंतु फिर भी इसका सीधा उपयोग ज्यादा लाभप्रद होता है ।
एलोवेरा का उपयोग करने का तरीका जिससे आपको बेहतर परिणाम मिल सके:
  • जब आप एलोवेरा का उपयोग करना चाहे तो इसे बीच मे से काटले ताकि इसके अंदर का जेल बाहर आ जाए ।
  • अब इसे चेहरे पर तथा अन्य स्थानो पर लगाए।
  • इस एलोवेरा के लगाने के बाद करीब 20 मिनिट तक इसे लगा रहने दे ताकि इसे आपकी त्वचा द्वारा अच्छी तरह से सोख लिया जाए फिर आप चाहे तो इसे गुनगुने पानी से धो सकते है ।
  • आप चाहे तो आप इस एलोवेरा को पूरे दिन भी अपनी त्वचा पर लगे रहने दे सकते है इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा।
  • नारियल के पानी का उपयोग करके : कई प्रकृतिक तरीके ऐसे भी है जिनके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है जिससे हम यह कह सके कि इसका उपयोग करने से त्वचा का रंग निखरता है परंतु फिर भी कई लोगो द्वारा इसका उपयोग करने पर उन्हे सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुये है। इसी तरह नारियल के पानी का उपयोग करने से भी कई लोगो ने यह कहा है कि इसके उपयोग से त्वचा का रंग तो निखरता ही है साथ ही साथ त्वचा मे कोमलता (softness) भी आती है।
नारियल के पानी का उपयोग कैसे करे जिससे आपको बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके :
  • जब भी आप नारियल के पानी का उपयोग करना चाहे तो आप चाहे तो बाजार से नारियल पानी की बोतल खरीद सकते है या चाहे तो नारियल को तोड़कर उससे निकले पानी का उपयोग कर सकते है।
  • इस नारियल के पानी को रुई की सहायता से अपने चेहरे तथा अन्य स्थानो पर लगाए।
  • इसे 20 मिनिट तक ऐसे ही रहने तथा फिर गुनगुने पानी से धोले। इसे आप चाहे तो रोज उपयोग कर सकते है इससे आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।

गोरे होने के कुछ विशेष घरेलु नुस्खे

  • नींबू के रस तथा शहद का लेप (मास्क) उपयोग करके : जैसा कि हमने आपको पहले ही कहा है कि नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है| तो यह त्वचा के लिए लाभप्रद है, इसके साथ साथ यदि आप शहद का भी उपयोग करते है तो और भी अच्छा होगा क्यूकी नींबू आपकी त्वचा का रंग तो निखरता है, पर इससे आपकी त्वचा मे कुछ रूखापन आ जाता है| जिसके लिए शहद एक moisturizer का काम करता है और आपकी त्वचा को निखारता है।
शहद तथा नींबू के रस का लेप बनाने के लिए नींबू के रस शहद तथा जौ के आटे को मिलाये| फिर अपने चेहरे पर लगाये तथा 20 मिनिट तक लगे रहने दे| फिर हल्के गुनगुने पानी से धोले| आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे ।
यदि आपकी त्वचा रूखी है तो आप नींबू के रस की जगह ककड़ी के रस का भी उपयोग कर सकती है।
  • जौ के आटे तथा हल्दी का लेप : यदि आपकी त्वचा तेलीय है तो यह आपके लिए एक अच्छा सुझाव है| जिससे आप अपनी त्वचा मे निखार ला सकते है । जौ के आटे तथा हल्दी का लेप बनाने के लिए आपको जौ के आटे मे एक चुटकी हल्दी डालनी होगी तथा इसका पानी डालकर एक गाढ़ा लेप बनाना होगा| आप चाहे तो अच्छे परिणाम के लिए इसमे 1 चम्मच नींबू का रस भी मिला सकते है । अब आप इसे अपने चेहरे पर पतली परत के रूप मे लगाये तथा 20 मिनिट तक इसे ऐसे रहने दे फिर हल्के गुनगुने पानी से धोले। आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे ।
  • पपीते का लेप : पपीते मे papain नामक एंजाइम होता है जो की त्वचा का रंग निखारने मे सहायता करता है इसके अलावा पपीता विटामिन सी का भी अच्छा स्त्रोत है, जो कि त्वचा के लिए लाभप्रद है, इसलिए आप इसका उपयोग अपनी त्वचा की बेहतरी के लिए कर सकते है।
पपीते का लेप बनाने की विधी :
  • सबसे पहले ध्यान रखे जब भी आप पपीते का लेप बनाना चाहे, तो इसके लिए हमेशा हरा पपीता चुने क्यूकी यह आपके लिए ज्यादा लाभप्रद होगा।
  • अब इस पपीते के छोटे छोटे टुकड़े काट ले तथा इन्हे मिक्सर मे पीस ले ।
  • अब इस बने हुये लेप को करीब 20 मिनिट तक अपने चेहरे पर लगा रहने दे फिर इसे हल्के गुनगुने पानी से धोले आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
  • दूध या दही का लेप : दुध तथा दही दोनों मे ही alpha hydroxy acid होता है जो आपकी त्वचा को निखारता है । परंतु जब भी आप दूध या दहि का उपयोग अपने लेप मे करते है तो ध्यान रखिए की उसमे से फेट ना निकला हो । दूध या दहि का लेप बनाने के लिए आपको फेट युक्त दूध या दहि जिसका लेप बनाना हो उसे जौ के आटे मे मिलाना होगा तथा फिर इस लेप को आप अपने चेहरे पर लगा सकते है तथा लगाने के 20 मिनिट बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से धोने पर बेहतर परिणाम प्राप्त होते है ।
आप चाहे तो दूध या दहि को सीधे ही रुई की मदत से अपने चेहरे पर लगा सकते है तथा सुख जाने पर आप इसे हल्के गरम पानी से धोकर अच्छे परिणाम प्राप्त कार सकते है।
  • गुलाबजल का लेप : गुलाबजल आपके चेहरे पर आखो के नीचे के काले घेरे तथा अन्य स्थानो पर भी काली त्वचा को साफ करने मे मदत करता है । गुलाबजल का लेप बनाने के लिए आपको 2 चम्मच दूध, 1 चम्मच नींबू का रस, 1 चम्मच बेसन तथा 2 चम्मच गुलाबजल को मिलाना होगा तथा अब आप इसे अपने चेहरे पर तथा अन्य स्थानो पर लगा सकते है तथा लगाने के 20 मिनिट बाद आप इसे धो सकते है, इससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
  • बेसन का लेप : पुराने समय से ही कहा जाता है कि बेसन आपकी त्वचा को निखारने का एक अच्छा साधन है इसीलिए पहले कई लोग नहाने के लिए साबुन की जगह बेसन का ही उपयोग करते थे ताकि उनकी त्वचा अच्छी रहे तथा उनका रंग भी अच्छा रहे। परंतु आज हम लोग केवल अच्छे साबुन या फ़ेसवॉश का ही उपयोग करते है परंतु हम चाहे तो बेसन का लेप लगाकर भी अपनी त्वचा का रंग निखार सकते है।
बेसन का लेप बनाने के लिए आप केवल बेसन मे पानी डालकर लेप बना सकते है और इसे अपनी त्वचा पर लगा सकते है| परंतु अच्छे परिणाम के लिए कई लोग इसमे हल्दी तथा नींबू का रस भी मिलाते है और यदि आपकी तवचा रूखी है, तो आप इसमे ¼ चम्मच मलाई भी मिला सकते है। आपको इस लेप को 20 मिनिट के लिए या सुख जाने तक अपनी त्वचा पर लगाना होगा तथा बाद मे इसे हल्के गरम पानी से धोकर बेहतर परिणाम प्राप्त कार सकती है।
आप इन सब चीजों का उपयोग तो आसानी से कर सकती है, परंतु कई बाते ऐसी भी है, जिनका आपको मालूम होना आवश्यक है| क्यूकी हो सकता है उन्हे फॉलो ना करने पर आपको परेशानी का सामना करने पड़े। हम आपको यहाँ ऐसी ही कुछ बाते बता रहे है :
  • अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो नींबू का रस लगाने मे सावधानी बरते या नींबू का रस लगाने के तुरंत बाद moisturizer का उपयोग करे।
  • हो सकता है कि हल्दी आपकी त्वचा को सूट ना करती हो तो इसका ध्यान रखे।
  • जब भी आप हल्दी का उपयोग अपने चेहरे पर करे, उसके पहले ब्लीच ना करवाए हो सकता है इससे आपको इन्फ़ैकशन हो जाए।
  • जब भी आप हल्दी का उपयोग करे उसके बाद तुरंत धूप मे ना जाए।
हमने आपको गोरे होने के घरेलु उपाय बताये है| हमारे बताये उपाय आप पर कितने असरदार हुए हमसे जर्रोर शर करे|

आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय

by Amar Ujala Now  |  in सुन्दरता at  02:57
Aankhon ke neeche dark circle hatane ke tips upay in hindi  हर लड़की व औरत का सपना रहता है कि वह हमेशा सुंदर लगे, कभी उसकी आँखों में काले घेरे ना हो, ना ही चेहरे पर झुरियां हो| लेकिन आजकल की लाइफस्टाइल में यह सपना ही बन के रह जाता है, क्यूंकि कभी ना कभी हम सभी को खूबसूरती से जुड़ी परेशानी का सामना करना ही पड़ता है| आँखों के नीचे डार्क सर्कल या काले घेरे एक आम समस्या है, जो औरत मर्द दोनों को होती है| लेकिन यह ज्यादातर औरतों में देखि जा सकती है| यह समस्या इतनी साधारण है कि कई लोग इस ओर ध्यान भी नहीं देते है| लेकिन समय के साथ उनके काले घेरे और बढ़ते जाते है और वे बदसूरत दिखने लगते है| इन काले घेरों के कारण आपको सब टोकने लगते है, जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़ता है| पहले यह समस्या 40-45 की उम्र के बाद होती थी, लेकिन अब किसी भी उम्र के लोगों में देखी जा सकती है|

आँख हमारे शरीर का सबसे सुंदर अंग है, इसी के द्वारा हम इस सुंदर दुनिया को देख पाते है| कोई भी जब हमें देखता है, तो सबसे पहले उसकी नजर हमारी आँखों में ही जाती है| आँखों की खूबसूरती से इन्सान की खूबसूरती का पता चलता है| तो इसलिए जरुरी है कि हम अपनी आँखों का ख्याल सबसे ज्यादा रखें| आँखों के पास की त्वचा बहुत नाजुक और पतली होती है, इसका ध्यान बहुत अच्छे से रखना चाहिए| आँखों के नीचे काले घेरे तो आते ही है और साथ ही सबसे पहले वहां झुरियां होती है|
डार्क सर्कल होने के कारण (Reason of Dark Circle)–
  • उम्र
  • तनाव/ चिंता
  • कंप्यूटर/मोबाइल/tv का अधिक प्रयोग
  • अनुवांशिक
  • नींद पूरी ना होना
  • खानपान सही ना होना
  • थकान
  • शराब, स्मोक ज्यादा करना
  • हार्मोन का असंतुलन
  • गर्भावस्था
इसके अलावा प्रदुषण, किसी मेंटल परेशानी की वजह से भी डार्क सर्कल होते है| वैसे आजकल बाजार में इसके लिए बहुत सी क्रीम उपलब्ध है, जो डार्क सर्कल कम करने का दावा करती है, लेकिन इन क्रीम से इतना असर नहीं होता| और जो असरदार होती है वे बहुत महंगी होती है| न क्रीम में बहुत अधिक मात्रा में केमिकल होते है जो हमारी आँखों और उसकी आस पास की स्किन के लिए नुकसानदायी होते है| ये नुकसान हमको धीरे धीरे समझ आता है| कई बार इनके अधिक प्रयोग से आँखों में जलन, सर दर्द, आँख जलना व उनसे आंसू आना जैसी शिकायत सामने आती है| तो क्यों ना डार्क सर्कल या काले घेरे के लिए अपने घरेलु उपचार अपना कर देखे| ये उपचार आसान और किफायती है, जिसे आप जब चाहें उपयोग कर सकती है और आपको बहुत जल्द असर दिखायेंगे|

आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय

Aankhon ke neeche dark circle hatane ke tips upay in hindi 

  1. ककड़ी – ककड़ी एक mild astrigent है, जो हमारी स्किन के कलर को लाइट करता है| यह आँखों के काले घेरे को दूर करती है साथ ही आँखों को आराम व ठंडक देती है|
  • ककड़ी के मोटे स्लाइस काटें और इसे 30 min के लिए फ्रीज़ में रख दें| अब इस स्लाइस को आँखों के उपर रखकर 10 min आराम से बैठ जाएँ| इसके बाद आँख धो लें| दिन में 2 बार एक हफ्ते तक करें| बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा|
  • इसके अलावा ककड़ी और नीम्बू के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं| अब इसे कॉटन की मदद से काले घेरे में लगायें और 10 min छोड़ दें| फिर पानी से साफ़ कर लें| एक हफ्ते तक रोज ऐसा करें अच्छा परिणाम मिलेगा|
  1. बादाम तेल (Almond Oil) – बादाम तेल आँखों के पास की नाजुक स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है| इसमें विटामिन E होता है जो dark circles कम करता है|
  • रात को सोने से पहले इस तेल से आँखों के पास हल्के हाथों से मालिश करें|
  • रात भर ऐसे ही रहने दें, अगले दिन सुबह पानी से धो लें|
  • जब तक डार्क सर्कल कम नहीं होते ऐसा रोज करें|
  1. आलू – आलू नेचुरल ब्लीच होता है जो काले घेरे हटाने में मदद करता है| आलू आँखों के पास की सुजन भी दूर करता है|
  • 1-2 आलू को किस कर उसका रस निकाल लें| अब कॉटन में इस रस को लगायें और कॉटन को अपनी आँख के उपर रख लें| इसे 10-15 रखे रहने दें फिर धो लें| दिन में 2 बार कुछ हफ्ते तक करें|
  • इसके अलावा आलू के मोटे स्लाइस काटकर आँखों के पास घिसें| रोज ऐसा करने से फायदा होगा|
  1. गुलाब जल – त्वचा के लिए गुलाब जल बहुत अच्छा होता है| यह एक बेस्ट टोनर है, हमारी स्किन के लिए, जो फेस की गन्दगी निकालकर उसे स्मूथ और रिफ्रेश करता है|
  • कॉटन में थोडा सा गुलाब जल लें, अब इसे अपनी आँखों के उपर रख लें|
  • 15 min के लिए आराम से बैठ जाएँ, फिर अलग कर लें|
  • रोज ऐसा करें बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा|
  1. ग्रीन टी बैग – Green tea आँखों के डार्क सर्कल्स दूर करते है साथ ही उनकी सुजन को भी कम करते है|
  • 2 ग्रीन बैग को ½ कप पानी के साथ उबालें|
  • अब इससे निकालकर इसे ठंडा करें और ½ घंटे के लिए फ्रिज में रख दें|
  • अब इसे अपनी आँखों में 15 min तक रखें|
  • 10 दिन ऐसा रोज करें बहुत जल्द परिणाम मिलेगा|
  1. दूध – दूध हमारी स्किन को moisturizer देता है , इससे स्किन सॉफ्ट होती है| दूध फेस की ख़राब स्किन भी ठीक कर देता है|
  • दूध को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें| अब इसमें कॉटन डालें और इस कॉटन को आँख के उपर रखें|
  • कॉटन को तब तक आँख पर रखे जब तक आपको ऐसा ना लगे की यह गर्म हो रही है|
  • दिन में 3-4 बार ऐसा करें 1 हफ्ते तक|
  1. टमाटर – टमाटर नेचुरल ब्लीच है जो स्किन लाइट करता है, और काले घेरे दाग धब्बे भी मिटाता है|
  • 1 tsp टमाटर रस में ½ tsp नीम्बू का रस मिलाएं| इसे अपनी आँख पर लगायें और 10 min बाद धो लें| दिन में 2 बार ऐसा करें| आप सिर्फ टमाटर का रस भी लगा सकती है वः भी असरदार होगा|
  • टमाटर ज्यादा से खाएं, यह स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है|
  1. पुदीना – पुदीना लगाने से बहत ठंडक मिलती है, यह थकी आँखों को तुरंत आराम देता है|
  • पुदीना पीस कर पेस्ट बना लें, इसमें नीम्बू का रस डालें |
  • इसे काले घेरे में लगायें और 10-15 min बाद पानी से धो लें|
  • रोज करें जब तक डार्क सर्कल कम नी होते|
  1. मैथी – मैथी में प्रोटीन, विटामिन c व पोटेशियम होता है जो आँखों के काले घेरे कम करने में मदद करता है| साथ ही स्किन के pH लेवल को बैलेंस रखता है|
  • 2 चम्मच मैथी दाने को पानी में डालकर 3-4 घंटे भिगो दे|
  • अब इसे पीसकर पेस्ट बना लें| अब इसमें ½ tsp हल्दी व 1 tsp कच्चा दूध मिलाएं|
  • इसे काले घेरे में लगायें और 10-15 min बाद धो लें|
  • दिन में 1 बार कुछ हफ्ते तक करें|
  1. नारियल तेल – नाजुक त्वचा के नारियल तेल सबसे अच्छा moisturizer है| कुछ ही समय में यह डार्क सर्कल गायब कर देता है| यह आसानी से कभी भी उपयोग किया जा सकता है|
  • रात को सोने से पहले आँखों के पास तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें| पहले clockwise फिर anti-clockwise हाथ घुमाएँ|
  • रात भर लगे रहने दें| फिर सुबह साफ कर लें|
  • 1 हफ्ते तक रोज ऐसा करें|
  1. नीम्बू – नीम्बू में विटामिन c होता है जो स्किन लाइट करता है व डार्क सर्कल दूर करने में भी सहायक है|
  • ताजे नीम्बू के रस को कॉटन की मदद से आँख के पास लगायें| 10 min साफ कर लें| कुछ हफ्ते रोज ऐसा करें|
  • इसके अलावा 1 tbsp नीम्बू रस में 1 tbsp टमाटर रस व जरा सी हल्दी और बेसन मिलाएं| अब इस पेस्ट को काले घेरे में लगायें और 10-15 बाद धो लें| हफ्ते में 2-3 बार इसे लगायें|
टिप – अगर आपको नीम्बू रस से जलन होती है तो ये तरीका ना अपनानाएं|
  1. एलोवेरा – एलोवेरा की ताज़ी पत्ती तोड़ कर उसे आँखों के पास घिसें| कुछ दिनों में ही आराम मिलेगा|
  2. शहद – शहद की पतली सी लेयर को आँख के काले घेरे में लगायें| 20 min लगे रहने दें फिर धो लें|
  3. कुछ अन्य उपाय –
  • डार्क सर्कल का एक मुख्य कारण नींद की कमी भी होता है| इसलिए नींद पर्याप्त मात्रा में लें|
  • बहुत सारा पानी पियें| रोम कम से कम 8-10 ग्लास पानी पिया करें| इससे आपनी स्किन व आँख दोनों अच्छी रहेंगी|
  • अच्छा खान पैन लें| खाने में फल, हरी सब्जियां दूध, दही शामिल करें| तेल मसाले व बाजार के खाने से दुरी बनायें|
  • आँखों को अपने हाथ से जोर जोर से ना मलें|
  • रात को मेकउप उतारे बिना कभी ना सोयें|
  • धुप में निकलने से पहले काला चश्मा पहने|
  • स्मोक शराब ना पियें|
  • सुबह उठते ही आँखों पर ठन्डे पानी से छीटें मारें|
आँखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के टिप्स एवम उपाय आर्टिकल में बताये आसान तरीके अपनाये और ये आपकी आँखों को कोई नुकसान नहीं पहुचाएंगे क्यूंकि ये नेचुरल है| अगर ये तरीके कितने असरदार हुए तो मुझे जरुर बताएं| अगर आपके पास इसके अलावा कोई और इलाज है तो वो भी हमसे शेयर कर सकते है|

दो मुहे बाल के उपाय टिप्स

by Amar Ujala Now  |  in सुन्दरता at  01:59
do muhe bal ke upay tips in hindi काले लम्बे सुंदर बाल हर औरत चाहती है| बाल औरत का गहना होता है, जो उसे और भी सुंदर बनाता है| लेकिन आजकल दो मुंहें बाल हर दूसरी औरत की परेशानी की वजह है| दो मुंहें बाल की वजह से इनकी ग्रोथ में असर पड़ता है| इससे बालों की क्वालिटी ख़राब होती है और अच्छे बाल पाना सिर्फ एक सपना बन के रह जाता है| हम को हर रोज प्रदुषण, धुल, मिटटी, हवा, सूर्य के बीच रहना पड़ता है| हम अपने स्किन का ख्याल तो अच्छे से रखते है, लेकिन बालों को भूल जाते है| सीधे सूर्य प्रदुषण में आने से इन पर बहुत बुरा असर पड़ता है| इसके साथ ही हम बालों पर gel, iron, curl, dryer, स्प्रे और तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट उपयोग करते है| इन सब का अधिक उपयोग बाल को रूखा बेजान बना देता है और इनका पूरा पोषण अलग कर देता है| इसी वजह से हमारे बाल दो मुंहें होने लगते है जिससे इनकी ग्रोथ रुक जाती है और वे झड़ने लगते है|
दो मुंहें बाल होने के कारण (Reason of Split Hair)–
  • ज्यादा बाल धोना
  • बालों को सूर्य, प्रदुषण, मिटटी के सीधे संपर्क में रखना|
  • styling टूल्स जैसे straightner, dryer, curler का ज्यादा इस्तेमाल|
  • ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे gel, स्प्रे, सीरम जा अधिक इस्तेमाल|
  • गर्म पानी से बालों को धोना|
  • low क्वालिटी के कंघी, पिन और बैंड्स का इस्तेमाल करना|
  • समय समय पर cutting और trimming ना करवाना|
  • हेयर कलर डाई का ज्यादा इस्तेमाल करना|
  • बालों में तेल से मसाज ना करना|
  • खारे पानी से बाल धोना या ज्यादातर पूल के पानी में नहाना|
इन सभी कारणों से हमारे बाल दो मुंहें हो जाते है| do muhe bal hatane के लिए हमें पार्लर जाकर उसे trimming करना पड़ता है| लेकिन जब आप अपने बालों को लम्बा करना चाहते है, तो trimming सबसे अच्छा तरीका नहीं है| हमेशा trimming से बाल ज्यादा बढ़ नहीं पाते है| तो क्यूँ ना आज हम ब्यूटी पार्लर की जगह घर पर ही दो मुंहें बाल का इलाज करें| बस आपको अपने घर में अपने फ्रिज और किचिन में नजर घुमाना है| आपको अपने balo  को ठीक करने के बहुत सारे तरीके मिल जायेंगे| आज हम आपको इस आम समस्या से लड़ने के तरीके बताएँगे|
do muhe bal ke upay tips in hindi

दो मुंहें बाल की समस्या के  उपाय  टिप्स

Do Muhe Bal Ke Upay Tips in hindi

अंडाअंडे में प्रोटीन और फैटी एसिड होता है जो दो मुंहें बाल को ठीक करता है| हमारे बाल शरीर में मौजूद प्रोटीन से ही बनते है, अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाती है, साथ ही ये बालों को स्मूथ, सॉफ्ट और इसका झड़ना कम करती है| बहुत सारे तरीकों से आप अंडे अपने बालों में लगा सकते है|
• एक अंडा मिक्स करें इसमें 2 tbsp ओइल्वे आयल और 1 tbsp शहद मिलाएं| इसे हेयर मास्क की तरह अपने बाल में 30 min लगायें फिर पानी धोकर शैम्पू कर लें|
• 1 अंडे को फेंट कर उसमें 1 tbsp पानी मिला कर भी आप अपने बालों में लगा सकते है|
• 1 अंडे को 1 tbsp ओलिव में मिलाएं और अपने बालों में लगायें|
पपीता
  1. थोड़ा सा पपीता और ½ कप दही को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें| इसे बालों में लगायें और 30 min बाद धो लें| इससे आपके दो मुंहें बाल बहुत जल्दी कम होने लगेंगे|
कास्टर आयल
  1. कास्टर आयल में, राइ और ओलिव आयल मिलाएं| इससे अपने बालों की मसाज करें और 30 min तक शावर कैप से बांध लें| फिर पानी से धोकर शैम्पू कर लें|
मलाई
  1. 1 tbsp मलाई में ½ कप दूध मिलाकर फेंटें| अब इसे बालों में लगायें और 15 min बाद शैम्पू करें|
गरम तेल
  1. deep कंडीशनिंग के लिए हॉट आयल की मसाज बहुत अच्छी होती है| इससे बालों को moistur मिलता है जिससे दो मुंहें बाल नहीं होते है| healthy बालों के लिए हमें गर्म तेम से मसाज करती रहनी चाहिए|
    अपनी पसंद का नारियल तेल, ओलिव आयल या almond आयल लें| इसे हल्का गुनगुना करें और बालों व जड़ों की मसाज करें| 45 min के बाद शैम्पू करें| इसे हफ्ते में 2 बार जरुर करें|
केलाकेला में नेचुरल तेल होता है जो बालों को पोषण देता है और उनका टूटना कम होता है| इससे बाल व्यवस्थित रहते है और बालों की समस्या से निजात मिलता है|
1 केला को अच्छे से मैश कर लें, उसमें 2 tbsp दही, थोडा सा नीम्बू का रस और गुलाब जल मिलाएं| इन सबको मिक्स्क्सी में फेंट लें और पेस्ट बना लें| इस मास्क को अपने बालों में लगायें और 1 घंटे बाद पानी से धो लें फिर शैम्पू कर लें| हफ्ते में एक बार इसे जरुर लगायें|
शहददो मुंहें बाल बालों की समस्या को दूर करने के लिए शहद बहुत अच्छा है| 2 tbsp शहद में ½ कप दही मिलाएं अब इससे अपने बालों की मसाज करें| अपने बालों के एंड में अच्छे से लगायें| 20 min के बाद पानी से धोएं| ये मास्क आपके दो मुंहें बाल दूर करेगा साथ ही बालों में चमक और पोषण बढेगा|
मैथीमैथी और दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे बालों में लगायें और 2 घंटे बाद पानी से धोएं| इससे बाल सिल्की होंगे और दो मुंहें बाल हटेंगे|
विटामिन E कैप्सूलकिसी भी कॉस्मेटिक की दुकान में ये आसानी मिल जाती है| 2-3 कैप्सूल को गुनगुने पानी में घोलें| अब इस पानी को दो मुंहें बालों में लगायें|  दो मुंहें बाल की समस्या को ये जरुर दूर करेगा|
एलो वेरारूखे, बेजान और ख़राब बालों को एलो वेरा moistur देता है और दो मुंहें बाल कम करता है| इसे लगाने से बाल जल्दी बढ़ते है और उनका गिरना कम होता है|
1-2 एलोवेरा पत्ती से उसका gel निकाल लें| अब इसे अपने बालों में लगायें और min बाद शैम्पू कर लें| आप इसमें 1 tbsp नीम्बू का रस भी मिला सकती है| इसे हफ्ते में 2 बार 1 महीने तक लगाईये, आपको फर्क जरुर समझ आएगा|
आप बाजार में उपलब्ध नेचुरल एलोवेरा शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकते है| इसे हफ्ते में 2 बार लगायें|

दो मुंहें बाल के उपाय टिप्स –
  • गीले बालों में कभी ब्रश ना करें|
  • हेयर टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करें|
  • ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे शैम्पू gel का कम से कम इस्तेमाल करें|
  • घर से बाहर निकलते समय अपने बालों को अच्छे से कवर करें|
  • हर 2 महीने में अपने बालों को ट्रिम कराएँ|
  • नायलॉन से बनी कंघी का इस्तेमाल करें|
  • हफ्ते में 2 बार अपने बालों में कंडीशनर करें|
  • कभी भी गर्म पानी से अपने बालों को ना धोएं|
  • पहले अपने बाल को बड़े मुंह की कंघीं से सुलझाएं फिर पतली कंघी उपयोग करें|
  • अपने बालों को moistur देने के लिए समय समय पर तेल लगते रहें|
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पियें|
  • बालों को धोने के बाद टॉवल से उसे जोर जोर से ना पोंछें बल्कि हल्के हाथ से टॉवल उपयोग करें|
  • प्रोटीन युक्त खाना जैसे दूध, दही का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें|
मेरे द्वारा बताये गए सभी तरीके आप आसानी से अपने घर पर इस्तेमाल कर सकते है| इन सभी तरीको से आपको जल्दी फायेदा मिलेगा और ये सभी नेचुरल है जिससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा|  मैंने आपको बहुत सारे तरीके बताये है| हमेशा की तरह मैं आज भी आपके लिए रोजमर्रा की समस्या को दूर करने के लिए घरेलु नुस्खे लाई हूँ, जो आपको बिना खर्चे के जल्द से जल्द परिणाम देगा| आज का यह आर्टिकल आपको कैसा लगा मुझे जरुर बताएं| आपके द्वारा मिली प्रतिक्रिया मुझे और आगे अच्छी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती है| आप अपने बात सुझाव हमारे साथ शेयर करते रहिये| किसी भी समस्या का मै आपको घरेलु उपचार बताने की कोशिश करुँगी|

Proudly Powered by Blogger.