Showing posts with label सेहत. Show all posts
Showing posts with label सेहत. Show all posts

Thursday, 14 January 2016

वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज / जिम करने के सही तरीके टिप्स फायदे एवम नियम

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  04:19
आज के समय में एक परेशानी हैं जो हर चौथे व्यक्ति में दिखाई दे रही हैं, वो हैं अधिक वजन होना, जिसका सही मायने में एक ही इलाज हैं वो हैं शारीरिक मेहनत | कितने भी नुस्खे अपना ले, कई तरह के प्रयोग कर ले लेकिन सबसे कारगर प्रयोग हैं तो वो हैं एक्सरसाइज़ | यह एक्सरसाइज़ किसी भी रूप में हो सकती हैं या तो सुबह की वाक, योग, प्राणायाम या वेट ट्रेंनिंग | इन में से जो भी आपके लिये सही हैं और जो भी आप नियमित कर सकते हैं उसे अपनाकर ही आप वजन कम करने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं |
इस आर्टिकल में आपको gym अर्थात वेट ट्रेनिंग के बारे में कुछ जरुरी बाते बतायेंगे जिन में उन सवालों के जवाब हैं जो अक्सर ही मनुष्य के दिमाग में उठते हैं जब वे किसी भी तरह के वेट लॉस प्रोग्राम का हिस्सा बनाना चाहते हैं |

Gym Tips Weight Training Tips In Hindi

वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज /जिम करने के सही तरीके टिप्स फायदे एवम नियम

  • सबसे पहले यह निश्चित करें कि आप रोजाना वर्कआउट को दिन में कितना समय दे सकते हैं जो कि 40 मिनिट से कम एवम 1.30 मिनिट से ज्यादा ना हो |
  • जिम आने के 15 मिनिट पहले कुछ खा कर आना अच्छा होता हैं | बहुत ज्यादा नहीं जैसे चाय के साथ बिस्कुट, या फल, जूस आदि | खाली पेट वेट ट्रेनिंग करने से सही एवं एफ्फेक्टिव रिजल्ट नहीं मिलते | अवधारणा हैं कि एक्सरसाइज़ खाली पेट करना चाहिये लेकिन यह नियम योग एवम प्राणायाम के लिए हैं जिम में वर्कआउट के लिए पर्याप्त एनर्जी होना जरुरी हैं | दूसरा खाली पेट जिम करने से एसिडिटी भी हो सकती हैं |
  • वार्म अप : यह बेहद जरुरी हैं लेकिन जरुरत से ज्यादा समय वार्म अप में देना बेवकूफी हैं | वार्म अप के लिये कार्डियो एक बेहतर आप्शन हैं |
  • जिम करते वक्त आपकी पोजीशन सही होना बेहद जरुरी है अधिक से अधिक वजन उठाने से ज्यादा जरुरी शरीर की पोजीशन सही होना जरुरी हैं अन्यथा चोट लग सकती हैं जो पूरा जीवन ख़राब कर सकती हैं |
  • किसी भी एक्सरसाइज़ के दो से तीन सेट जरुर ले और प्रति सेट में अपने सामर्थ्य के हिसाब से वजन बढ़ाकर उठाये | रोटेशन 20 se 25 रखे इसके बाद भी आप बिलकुल आसानी से कर रहे हैं तब नेक्स्ट टाइम वेट बढ़ाकर ले | लड़कियाँ भी वेट बढ़ा कर ले सकती हैं उसमे कोई परेशानी नहीं हैं |
  • वर्कआउट में सभी एक्सरसाइज़ पहले सही तरह से सीखे | कुछ दिनों तक ट्रेनर के साथ रहकर ही वर्कआउट करें |
  • वर्कआउट में प्रति एक्सरसाइज़ के बीच में 1 मिनिट का रेस्ट ले इससे नेक्स्ट एक्सरसाइज़ में आपकी हार्टबीट नार्मल हो जायेगी | इससे एक्सरसाइज़ भी अच्छी तरह से होती हैं |
  • हफ्ते में तीन दिन वेट ट्रेनिंग और तीन दिन कार्डियो बहुत अच्छा माना जाता हैं इससे बॉडी टोंनिंग भी होती हैं और स्टेमिना भी बढ़ता हैं |
  • वेट ट्रेनिंग के दिनों को भी अपर वर्कआउट, लोअर वर्कआउट एवम शोल्डर वर्कआउट में बाँट ले एवं कार्डियो वाले दिनों में एब्स एक्सरसाइज़ जरुर करें | इस तरह से चार्ट बनाकर सिस्टेमेटिक तरीके से वर्कआउट करने से आपका मन भी लगा रहेगा एवम आपको रिजल्ट भी अच्छा मिलेगा |
  • शुरुवात में थोड़ा सा वार्म अप एवम अंत में स्ट्रेचिंग जरुर करें इससे बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहेगी | पर इन दोनों में ही आवश्यक्ता से ज्यादा समय खर्च ना करें |
  • वर्कआउट के दौरान पानी के घूंट लेते रहे इससे पानी की कमी नहीं होती और स्फूर्ति बनी रहती हैं |
  • कार्डियो से स्टेमिना बढ़ता हैं इसे भी आवश्यक्ता से ज्यादा ना करें क्यूंकि अधिक दोड़ने से भविष्य में घुटनों में दर्द की परेशानी हो सकती हैं |
  • वर्कआउट करते वक्त ध्यान केन्द्रित करें | इससे एकाग्रता बढती हैं और दुर्घटना से भी बचाव होता हैं |
कुछ अहम् सवाल जो अक्सर ही पूछे जाते हैं :
  1. कितने समय में मेरा कितना वजन कम हो जायेगा ?
यह एक बहुत ही स्टुपिड सवाल हैं जिसका जवाब कई बार ट्रेनर को अपने ट्रेनी को खुश करने के लिए देना पड़ता हैं लेकिन वास्तव में इस सवाल का जवाब नहीं दिया जा सकता | यह सब आपकी मेहनत और उससे भी ज्यादा आपके बॉडी टाइप पर निर्भर करता हैं | इसका पूर्वानुमान लगाना भी सही नही होता क्यूंकि ऐसा ना होने पर ट्रेनी डिप्रेशन में भी जा सकता हैं | वेटलॉस एक ऐसा काम हैं जिसके रिजल्ट ना मिलने का मनुष्य में बहुत जल्दी निराशा के भाव आ जाते हैं जो कि बहुत गलत परिणाम देते हैं | वजन कम करने के लिए सकारात्मक सोच का होना बहुत जरुरी हैं |
  1. क्या में एक्सरसाइज़ छोड़ते ही मोटा हो जाऊंगा या हो जाउंगी ?
आप एक बात ध्यान रखे | आपकी बॉडी में कोई चीज बैलेंस नहीं हैं इस कारण ही आप वेट गेन कर रहे हैं या तो कोई हार्मोनल तकलीफ हैं, थायराइट हैं, या मेटाबोलिज्म में कमी जिसके कारण आप मोटे हो रहे हैं ये कमी या अधिकता बॉडी से कभी दूर नहीं होती हैं यह केवल एक्सरसाइज़ से मेंटेन हो सकती हैं जिसे अगर आप छोड़ेंगे तो यह मेंटेनेंस बिगड़ेगा और आप वापस मोटे होने लगेंगे | इसका यह मतलब नहीं हैं कि आप एक्सरसाइज़ ना करें क्यूंकि अगर कोई कमी हैं तो उसे स्वीकार कर उसका इलाज करने में ही समझदारी हैं | नियमित वर्कआउट करने से शरीर स्वस्थ होता हैं इसमें कोई हानि नहीं हैं |
  1. लड़कियाँ भी वेट एक्सरसाइज़ कर सकती |
यह एक बिलकुल गलत बात हैं | लड़कियाँ अपने स्टेमिना के हिसाब से सारी वेट एक्सरसाइज कर सकती हैं | कई लोग कहते हैं कि ऐसा करने से लड़कियों के मस्स्ल्स बन जाते हैं और उनकी नाजुकता खत्म हो जाती हैं | यह बिलकुल गलत बात हैं लड़कियों में हैवी मसल्स बने, ऐसे होरमोन ही नहीं होते, जो लड़कियाँ अपने मसल्स डेवलप करती हैं उन्हें इसके लिए मेडिकल हेल्प लेनी पड़ती हैं जिसमे उनकी बॉडी में होरमोन ट्रान्सफर किये जाते हैं | इसलिये यह सोचना कि लडकियाँ हैवी वेट ट्रेनिंग नहीं कर सकती बिलकुल गलत हैं |
  1. वेट लॉस एवम इन्चेस लॉस में अंतर होता हैं :
gym training अथवा वेट ट्रेनिंग का महत्वपूर्ण कार्य इन्चेस कम करना होता हैं जिसमे BMI (Body  Metabolic Index) को कम किया जाता हैं जो भी BMI आपकी हाइट और एज के हिसाब से सही हैं उसे कैलकुलेट किया जाता हैं और उस हिसाब से वेट ट्रेंनिंग ली जाती हैं |
वेट ट्रेनिंग में सामान्यतः बॉडी टोंनिंग होती हैं जिससे शरीर मजबूत होता हैं और गठता हैं और यही कारण हैं कि वेट ट्रेंनिंग में इन्चेस कम होते हैं और वजन या तो समान बना रहता हैं या कभी-कभी बढ़ता भी हैं जो कि निराशाजनक नहीं हैं | इसका मतलब यह नहीं हैं कि आप मोटे हो रहे हो | अगर आपका इंच लॉस हो रहा हैं और वजन में कोई कमी नहीं  आई हैं इसका मतलब हैं आपकी बॉडी मजबूत हो रही हैं, आपकी बॉडी वेट ट्रेनिंग के अनुरूप कार्य कर रही हैं और आपको बेहतर रिजल्ट दे रही हैं |
  1. वेट ट्रेनिंग में नींद फायदेमंद हैं
जब हम मसल्स पर काम करते हैं तो मसल्स थक जाती हैं उसमे एक तरह का दर्द बन जाता हैं जो संकेत देता हैं कि आज के प्रोग्राम में आपने बॉडी के कौन से पार्ट के लिए काम किया | जब हम वर्क आउट करते हैं तब भी हमें बॉडी से एनर्जी लगती हैं और जब हम नींद लेते हैं तब हमारी मसल्स रिलेक्स होती हैं उसकी रिकवरी होती हैं तब भी बॉडी रिलेक्स होने के लिए अपने फेट को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करती हैं इससे फेट लॉस होता हैं इसलिये वेट ट्रेंनिंग करने वालो को भरपूर 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लेना जरुरी हैं जो उनके लिये फायदेमंद साबित होता हैं | ऐसा ना करने पर वजन बढ़ने लगता हैं और शरीर थका हुआ एवम दुर्बल होने लगता हैं |
  1. वेट ट्रेनिंग में प्रोटीन खाना फायदेमंद होता हैं |
वेट ट्रेंनिंग में हम खासतौर पर मसल्स/ मांस पेशी पर काम करते हैं और  मसल्स का मुख्य भोजन प्रोटीन हैं अगर मसल्स को रिकवर होने के लिए प्रोटीन मिलता हैं तो वह सही शेप में अर्थात टोन होती हैं एवं मजबूत भी होती हैं और अगर कार्ब्स मिलता हैं तो बॉडी में फेट जमा होने लगता हैं | इस प्रकार कहा जाता हैं कि प्रोटीन खाने से बॉडी का फेट बर्न अथवा कम होता हैं |
दूसरा कारण हैं कि प्रोटीन धीरे-धीरे पचता हैं और लम्बे समय तक बॉडी को एनेर्जी देता हैं | इन्चेस कम करने लिए प्रोटीन के साथ प्रोटीन खाना फायदेमंद होता हैं अर्थात एक्स्ट्रा प्रोटीन के साथ भोजन में भी प्रोटीन लेने से इनचेस लॉस होता हैं | अगर कोई मोटा होना चाहता हैं तो वह एक्स्ट्रा प्रोटीन के साथ कार्ब्स ले तो जल्दी मोटा हो सकता हैं |
कुछ महत्वपूर्ण एक्सरसाइज़ के नाम
  • लोअर बॉडी एक्सरसाइज़
1स्क्वेटयह शरीर की बड़ी मसल्स पर काम करती हैं इसलिये इसका असर पुरे शरीर पर पड़ता हैं लेकिन खासतौर पर जन्घो/ थाईज़ के लिए होती हैं |
2लंजेसयह भी जांघ थाईज़ वर्कआउट हैं
3लेग एक्सटेंशनथाईज़ उपर मसल्स
4लेग कर्लथाईज़
5लेग प्रेसलोअर बॉडी
  • अपर बॉडी हैण्ड एक्सरसाइज़
1बाइसेप्सहाथो के कोहनी के उपर आगे के हिस्से की मसल्स पर की जाने वाली एक्सरसाइज़
2ट्राइसेप्सहाथो के कोहनी के उपर पीछे के हिस्से की मसल्स पर की जाने वाली एक्सरसाइज़
3फोर आर्मकोहनी के निचे के हिस्से पर की जाने वाली एक्सरसाइज़
4चीन अपअपर बॉडी मशीन एक्सरसाइज़
5पुश अप्सअपर बॉडी बॉडी वेट एक्सरसाइज़
6चेयरडिप्सट्राइसेप्स हैण्ड बॉडी वेट एक्सरसाइज़
7हैमरहैण्ड एक्सरसाइज़
  • शोल्डर एक्सरसाइज़
1शोल्डर प्रेस
2डमब्लस फ्रंट रेज
3वन आर्म
4डम्बल लेटरल रेज (साइड)
5अप राईट बारबेल रो
ऐसी बहुत सी एक्सरसाइज़ हैं जो जिम वेट ट्रेनिंग के दौरान करवाई जाती हैं जिन्हें सही तरह से सीखे एवम करें | अपने ट्रेनर पर विश्वास रखे सवाल करे लेकिन सिखने और जानने की दृष्टि से ट्रेनर की योग्यता को परखने की दृष्टि से नही | सभी ट्रेनर का तरीका अलग होता हैं लेकिन उद्देश्य सभी का एक होता हैं जिसमे उनके ट्रेनी को फायदा हो इसलिए अपने ट्रेनर पर हमेशा भरोसा रखे |

चना दाल फायदे और लाभ

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  04:14
हमारे देश में तरह तरह की दालें पाई जाती है, अरहर, मूंग, उड़द, मसूर, चना आदि इनमें से चने की दाल स्वास्थ की द्रष्टि से बहुत फायदेमंद है| इसमें बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर को फायदा देते है| भारतीय घरों में चना दाल को बहुत से तरीके से उपयोग में लाया जाता है| चने की दाल चना का आधा हिस्सा है जिसे साफ करके पोलिश किया जाता है| चना दाल को पीस कर बेसन बनाया जाता है जिसमें पोषक तत्व की कमी नहीं होती है, इस बेसन का उपयोग तरह तरह से किया जाता है|

भारत में अलग अलग स्थान में दाल का उपयोग अलग तरह से होता है, इससे बना बेसन खाने के अलावा सौदर्य को निखारने में भी काम आता है| चने की दाल में मौजूद पोषक तत्व 
  • कैल्शियम
  • प्रोटीन
  • विटामिन
  • आयरन
  • फाइबर
  • रेशे
दाल का स्वाद स्वीट कॉर्न की तरह होता है जिसका उपयोग सूप, सलाद, स्नैक में किया जाता है| चने की दाल प्रोटीन की खदान होता है जिसे रोज अपने खाने में शामिल करना लाभकारी होता है|

चने की दाल के स्वास्थवर्धक लाभ (Chana Dal Benefits in hindi)

  1. चने की दाल में फाइबर की अधिकता होती है जिससे ये बड़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करता है|
  2. चना दाल जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम व फोलेट का सोर्स होती है|
  3. डायबटीज को कंट्रोल करने के लिए चना दाल बहुत अच्छी मानी जाती है|
  4. दाल में फैट कम होता है जिससे वजन कम करने वालों को ये ज्यादा से ज्यादा खाना चाइये|
  5. चने की डाल स्वाद में बहुत अच्छी होती है, पोष्टिकता से भरी ये दाल आसानी से पच जाती है|
  6. चना की दाल से कब्ज की परेशानी दूर होती है|
  7. पीलिया होने पर चने की दाल खाना चाहिए इससे जल्दी रिकवरी होती है|
चना दाल का उपयोग (chana dal fayde) 
  • दाल को भिगो कर उसे उबाल कर उपयोग करें|
  • दाल से बने बेसन से हजारों तरह की डिशेज बनती है जिसमें लड्डू, पकोड़े अत्यधिक प्रसिद्ध है|
  • दाल को कुछ देर भिगो कर बनाने से ये जल्दी पकती है|
  • गुजरात में चना दाल का उपयोग बहुत अधिक होता है| वो लोग इससे ढोकला, हांडवा, थेपला, फाफडा और भी बहुत सी चीजें बनाते है|
  • चने की दाल को उबालकर उसका पानी निथार दें, अब प्याज टमाटर के साथ सब्जी बनालें| ये पराठे रोटी के साथ बहुत अच्छी लगती है|
  • बेसन सौदर्य के लिए बहुत अच्छा होता है| दही हल्दी के साथ मिलाकर लगाने से निखार आता है|
  • बेसन से उपटन बनाया जाता है जो हर लड़की अपने सौन्दर्य को निखारने के लिए उपयोग करती है|
  • बेसन सबसे पुराना और इफेक्टिव सौदर्य प्रोडक्ट है|
चना दाल को कैसे रखें 
  • दाल को हमेशा ठन्डे व सूखे स्थान पर रखना चाहिए|
  • दाल को बनाकर तुरंत उपयोग करना चाइये, बासा नहीं खाना चाइये|
चने की दाल के फायदे पढकर आप इसकी उपयोगिता जान गए होंगें| अगर आप इसका किसी और तरह से उपयोग करते है तो हमारे साथ शेयर करें ताकी दुसरे भी आपसे कुछ सीख सकें|

दही के फायदे एवाम गुण

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  04:11
दही के बहुत सरे फायदों के कारण ये पूरी दुनिया का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है| कहते है दूध से ज्यादा फायदेमंद दही होता है, स्वास्थ व सौन्दर्य दोनों के लिए दही बहुत अच्छा है| हमारे देश के अलावा इसे विदेश में भी लोग दिन के समय अपने खाने में जरुर लेते है| डॉक्टर और सभी डाईटीशियन लंच में 1 कटोरी दही खाने की सलाह देते है| ताजे दही में बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है| दूध में फैट व चिकनाई अधिक होता है जिससे एक समय के बाद ये शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है| लेकिन दही में फैट बहुत कम होता है, low फैट दूध से बने दही में तो बिल्कुल फैट नहीं होता है|

दही में मौजूद पोषक तत्त्व 
कैलोरी100-150
फैट2gm
शुगर20gm
प्रोटीन8-9 gm
विटामिन D20 gm
कैल्शियम20gm
इसके अलावा इसमें फास्फोरस, आयरन, लेक्टोज भी होता है| दही के बहुत से फायदे है जिनके बारे में आज मैं आपको बताउंगी और ये भी बताउंगी कि इसे कब कैसे खाना चाहिए|
दही के फायदे (Dahi ke Fayde) 
  1. दिल के लिए फायदेमंद – आजकल हार्ट से जुडी परेशानी उम्र देखकर नहीं होती है, आजकल के खानपान के चलते कम उम्र में ही इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है| इससे बचने के लिए दही का सेवन करना चाइये, रोज दही खाने से ताउम्र आपके दिल की देखभाल होती है| दही से कोलेस्ट्रोल कम होता है व हाई ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल रहता है|
  2. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये  दही में मौजोद बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर के कीटाणु व आसपास के छोटे-छोटे कीटाणु से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है| दही खाने से शरीर में फूर्ती आती है व बहुत से रोग दूर रहते है|
  3. हड्डियों को मजबूत करे दही में कैल्शियम होता है जो हड्डी के लिए बहुत जरुरी है| इससे हड्डी व दांत मजबूत होते है|
  4. पाचनतंत्र मजबूत करे  दही खाने से पाचन सही रूप से होता है, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियाँ दूर होती है|
  5. अलसर ठीक करे  पेट का अल्सर व कैंसर से दही शरीर को बचाए रखता है|
  6. वजन कम करने में सहायक  दही खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है| इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जो वजन कंट्रोल में सहायक है| दही से कैलोरी भी कम होती है| दही शरीर से एक्स्ट्रा फैट को हटाता है|
  7. स्किन के लिए फायदेमंद  दही से चेहरे में ग्लो आता है, टैनिंग व चेहरे की गन्दगी इससे दूर होती है| इससे कील मुहांसे, दाग धब्बे भी दूर होते है|
  • दही में बेसन, नीम्बू का रस मिलाकर चेहरे व गार्डन में 15 min तक लगायें| हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से चेहरा साफ हो जायेगा|
  • 1 चम्मच ताजा दही रो ज नहाने से पहले चेहरे पर लगायें| रूखापन व टैनिंग दूर होगी|
  • संतरे के छिलके का पाउडर व दही मिलाकर चहरे पर लगायें|
  • हल्दी, दही व गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 min तक लगायें|
  1. बालों के लिए फायदेमंद – दही बालो के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह है, जो बालों को moisture देता है|
  • ताजे दही को 30 min तक बालों में लगायें फिर पानी से धो लें, इसे आप मेहँदी व अंडे के साथ मिलाकर भी लगा सकते है| इससे बाल हेल्थी, लम्बे, काले होते है|
  • दही में बेसन व काली मिर्च पाउडर मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाने से बाल झड़ना भी कम होता है व रुसी भी ख़त्म हो जाती है|
  • मैथी पाउडर को दही में मिलाकर लगाने से बाल शाइन करते है|
  1. अन्य फायदे 
  • गर्मी के दिनों में रोज दही का सेवन जरुर करना चाहिए| इससे आप लू, गर्मी से बचे रहते है| इससे पेट की गर्मी शांत होती है|
  • छाछ से कुल्ला करने से मुहं के छाले ख़त्म होते है|
दही से जुडी अन्य बातें –
  • दही रात में खाने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है|
  • रात को अगर दही खा रहे है तो उसमें नमक, काली मिर्च या शक्कर मिलाकर खाएं| व सोने से पहले ब्रश करें|
  • ठण्ड में दही खाने से दुष्प्रभाव होता है|
  • खली पेट दही नहीं खाना चाइये|
  • धुप से तुरंत आकर दही नहीं खाना चाहिए|
  • दही को कभी गरम नहीं करना चाइये|
  • दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाइये, ये दोनों अलग तरह के खाद्य है जिन्हें साथ में नहीं खाया जाता|
  • बवासीर के मरीज को दही से परहेज करना चाहिए|
  • रोज दही वजन बढ़ा भी सकता है इसलिए वजन कम करने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की दही low फैट दूध से बना हो|


    दही को खाते समय उससे जुड़ी सभी बातें ध्यान रखें| इसे एक सिमित मात्रा में ही खाएं, अत्यधिक मात्रा स्वास्थ के लिए हानिकारक है| दही हमेशा ताजा हो ये हमेशा ध्यान रखें|

    अदरक के फायदे एवम उपयोग

    by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:53
    भारत में अदरक एक तरह का मसाला है, जिसे बहुत सी खाने की वस्तुओं में स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है| भारत के अलावा ये दूसरी जगह भी अलग अलग तरह से इस्तेमाल होता है| अदरक के बहुत सारे स्वास्थ के लाभ है| अदरक को हल्दी , इलायची के परिवार का माना जाता है| इसकी सबसे पहले खेती साउथ एशिया में शुरू हुई थी, इसके बाद ये ईस्ट अफ्रीका और फिर दुसरे देशों में शुरू हुई| अदरक एक बहुत तेज खुशबू व स्वाद वाला होता है, जिसे खाने व बहुत से पे पदार्थ में उपयोग करते है|

    अदरक के गुण फायदे एवम उपयोग

    Adrak / Ginger gun fayde upyog in hindi

    हमारे शरीर को जितने भी पोषक तत्व की आवशकता होती है, वो सब अदरक में पाए जाते है, खासतौर पर इसमें कॉपर और मैगनीज होता है| अदरक अत्याधिक गर्म तासीर का होता है, इसलिए इसे गर्मी में कम उपयोग किया जाता है व ठण्ड में उतना ही अधिक उपयोग होता है| अदरक हमें बहुत से रोगों से भी बचाता है|
    अदरक के उपयोग (Ginger / Adrak upyog) –
    • अदरक का जूस बनाकर
    • अदरक का आचार
    • अदरक की चाय
    • अदरक को कई सब्जी में भी उपयोग करते है|
    • अदरक का तेल
    अदरक के गुण (Ginger / Adrak gun) –
    • संक्रमण से बचाता है|
    • कैंसर जैसी बीमारी से बचाए|
    • तरह तरह के दर्द मिटाए|
    • खून साफ़ करे|
    अदरक के फायदे / लाभ (Ginger Benefits / Labh )–
    1. सर्दी खांसी मिटाए – सर्दी खांसी जुखाम होने पर अदरक तुरंत आराम देता है| गले में खराश होने पर आप अदरक के जूस में शहद मिलाकर कुछ दिन पियें| बहुत आराम मिलेगा| इसके अलावा गला नाक बंद होने पर अदरक की चाय पियें| इसे आप रोज पियें, गले से जुडी सारी परेशानी दूर होगी|
    2. अस्थमा – अस्थमा की बीमारी में अदरक आपको बहुत आराम देगा| इसके लिए अदरक के जूस में मैथी पाउडर व शहद मिलाकर खाएं| कुछ दिन रोज इसे लें, जल्द आराम मिलेगा|
    3. पाचन तंत्र मजबूत बनाये – अदरक से पाचनतंत्र मजबूत होता है| पेट से जुडी सारी परेशानी दूर होती है| अदरक का जूस पियें, इससे कब्ज की परेशानी दूर होगी, साथ ही ये गैस की परेशानी से भी निजात देता है| उल्टी जैसा महसूस होने पर ताजा अदरक का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे चबाएं| थोड़ी देर में ही आराम मिलेगा| पेट के अल्सर को अदरक के द्वारा आराम दिया जा सकता है|
    4. गठिया रोग दूर करे – जोड़ो का दर्द, गठिया में होने वाला दर्द को अदरक के द्वारा मिटाया जा सकता है| शरीर में होने वाले दर्द, सूजन को अदरक का नियमित उपयोग कर ठीक कर सकते है| अदरक के जूस को सीधा या शहद में मिलाकर दिन में एक बार जरुर पियें, इसे रोजाना पियें इससे आपको जरुर आराम मिलेगा| एक शोध के अनुसार जो लोग रोज अदरक का सेवन करते है उन्हें नए पुराने कोई भी तरह का दर्द हो ठीक हो जाता है|
    5. कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोके – अदरक खाने से शरीर में कैंसर की कोशिकाएं नहीं बढ़ पाती है| खासतौर पर ये स्तन कैंसर को रोकने में मदद करता है|
    6. माइग्रेन का दर्द दूर करे – अदरक में माइग्रेन जैसे दर्द को दूर करने की भी क्षमता होती है, सर दर्द, दांतों का दर्द को अदरक से आराम मिलता है|
    7. कोलेस्ट्रोल कम करे – अदरक का जूस रोज पियें इससे कोलेस्ट्रोल हमेशा कंट्रोल में रहेगा, अदरक सेवन से खून के थक्के नहीं बनते है जिससे स्ट्रोक, हार्टअटैक की आशंका बहुत कम रह जाती है|
    8. ब्लडप्रेशर – अदरक ब्लडप्रेशर कंट्रोल में भी सहायक है| अदरक के जूस पीने से खून एक सा पतला रहता है, इसमें गुलुकोस की भी मात्रा एक सामान बनी रहती है| ब्लडप्रेशर मरीज को रोज इसका सेवन करना चाहिए|
    9. रुसी की परेशानी से निजात दे – अदरक के तेल से सर पर मसग करें, फिर बाल धो लें लगातार इसका प्रयोग से रुसी की परेशानी से आपको राहत मिलेगी| अदरक बालों का गिरना कम करता है, बालों को बढाता है व बालों के बीच खून का संचार सही ढंग से करता है|
    10. सौन्दर्य – अदरक से रूप भी निखारा जा सकता है| अदरक के जूस से दाग धब्बे मुहांसे की समस्या से निजात पाया जा सकता है| अदरक झुरियां को भी कम करने में सहायक है| इससे आपका चेहरा हमेशा खिला खिला रहता है|
    11. मेटापोलिस्म बढ़ाये – अदरक से शरीर का एक्स्ट्रा फैट बाहर निकल जाता है| ग्रीन चाय में अदरक मिलाकर पीने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है| इसके अलावा अदरक के सेवन से शरीर में मेटापोलिस्म बढ़ता है जिससे खाना फैट में नहीं बदलता|
    अदरक के इतने सारे फायदे पढ़कर आप इसकी उपयोगिता जान गए होंगे| अदरक को ठण्ड में जितना हो सके उतना इस्तेमाल करें ये आपके शरीर को बहुत फायदे देगा| आप अपना अनुभव हमारे साथ कमेंट बॉक्स में शेयर करें| किसी अन्य अदरक के फायदे गुण के बारे में भी आप बता सकते है|

    अंजीर के गुण एवम फायदे

    by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:34
    अंजीर एक स्वादिष्ट व स्वास्थ की द्रष्टि से गुणकारी फल है| इसे सुखाकर कर हम मेवे के रूप में इस्तेमाल करते है| अंजीर का फल हमेशा नहीं उपलब्ध होता है, लेकिन सुखा अंजीर हमेशा मिल जाता है| अंजीर से पाचनतंत्र सही रहता है, सर्दी जुखाम, खांसी, अस्तमा, डायबटीज आदि की परेशानी अंजीर का सेवन से दूर हो जाती है|
    अंजीर (Anjir) में पाए जाये वाले पोषक तत्व –
    प्रोटीन5.5%
    सेल्ल्योज7.3%
    कार्बोहाइड्रेट63%
    चिकनाई1%
    मिनरल साल्ट3%
    पानी20.8%
    एसिड1.2%
    फैट0.5%
    कोलेस्ट्रोल0%

    अंजीर के गुण एवम खाने के फायदे

    Anjir fig ke gun fayde in hindi

    इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, कैल्शियम, मैगनीस, फाइबर, फोस्फोरस, आयरन, क्लोरिन, सोडियम, पोटेशियम व गोंद भी पाया जाता है| स्वास्थ के लिए अंजीर को बहुत अच्छा माना जाता है, अंजीर में 28% से ज्यादा फाइबर होता है जो हाई गुलुकोस व हाई कोलेस्ट्रोल लेवल को control करता है, इससे वजन भी कंट्रोल होता है| अंजीर का रंग जितना गहरा होगा वह उतना अधिक फायदेमंद होता है|
    अंजीर खाने के फायदे  एवम उपयोग (Anjir ke fayde and benefits)
    1. पाचनतंत्र मजबूत करे – अंजीर में फाइबर होने की वजह से ये पेट के लिए अच्छा है| 3 अंजीर के टुकड़ों में 5 gm फाइबर होता है| जो हमारी रोज की जरुरत का 20% है| अंजीर पाचन से जुडी सारी परेशानी दूर करता है|
    2. वजन कम करे – फाइबर अधिक होने के कारण, सूखे अंजीर में कैलोरी बहुत कम होती है| 1 अंजीर खाने से आपको 47 कैलोरी मिलती है जिसमें 0.2 gm फैट होता है| तो सुखा अंजीर उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो अपने वजन को कम करना चाहते है| ये स्वाद में भी अच्छा होता है जिसे आप आसानी से मजे के साथ खा सकते है|
    3. हाइपरटेंशन कंट्रोल – नमक ज्यादा लेने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढती है, जिससे शरीर में सोडियम-पोटेशियम की मात्रा गड़बड़ा जाती है और नतीजन हाइपरटेंशन की परेशानी होती है| अंजीर इन सब परेशानी को दूर करता है, शरीर में सब की मात्रा सही करता है| 1 सुखा अंजीर 129gm पोटाशियम व सिर्फ 2 gm सोडियम देता है जिससे हाइपरटेंशन की परेशानी दूर होती है|
    4. दिल की सुरक्षा – सूखे अंजीर में antioxidant लेवल अधिक होता है जो खून में विषेले पदार्थ निकालता है जिससे दिल को खतरा होता है| अंजीर से दिल की पूर्णतया रक्षा होती है|
    5. हड्डियाँ मजबूत करे – शरीर में कैल्शियम की रोज की जरुरत के अनुसार अंजीर 3% पूरा करता है| अंजीर से शरीर में हड्डियाँ मजबूत होती है|
    6. मधुमेह के लिए अच्छा – मधुमेह मतलब डायबटीज वालों के लिए अंजीर फाइबर का अच्छा स्त्रोत है| इसमें हल्की मिठास भी होती है जिससे ये आपकी मीठा खाने की अतितीव्र इच्छा को कम करता है| अंजीर का कितना सेवन करना है यह आप अपने डॉक्टर से सलाह ले |
    7. एनीमिया दूर कर – अंजीर में कैल्शियम व आयरन होने की वजह से इसे दूध में मिलाकर पिने से एनीमिया की बीमारी दूर होती है|
    8. गले का दर्द कम करे – गले में खराश व सर्दी की वजह से होने वाले दर्द में आज से आप दवाई लेना बंद करे, इसके लिए आप सूखे अंजीर खाएं या इसे दूध के साथ खाएं| इससे गले के दर्द को बहुत आराम मिलेगा|
    9. अस्थमा – अस्थमा के मरीज को अंजीर व उसके पत्ते का सेवन करना चाहिए| इसमें पोटेशियम होता है जो फायदा देता है, अगर आप इन्सुलिन लेते है तो ये आपको उससे रहत देगा|
    10. संक्रमण दूर करे – सर्दी जुखाम के संक्रमण को अंजीर की मदद से दूर किया जा सकता है| अंजीर के 3-4 टुकड़ों को पानी में उबालें अब से छान कर गुनगुना होने पर सुबह शाम पियें| सर्दी की परेशानी से बहुत जल्द आराम मिलेगा|
    11. ताकत मिलती है – जो लोग जिम जाते है या ज्यादा कसरत करते है उन्हें मेवे खाने की हिदायत दी जाती है| मेवे में खास रूप से अंजीर खाने को बोला जाता है ये शरीर को सरे पोषक तत्व देता है|
    12. बवासीर की परेशानी दूर करे – सुबह खाली पेट अंजीर को गुनगुने पानी के साथ खाएं इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा|
    13. कमर व सर्द दूर करे – अंजीर खाने से शरीर में होने वाले दर्दो से आराम मिलता है| अंजीर की खाल का लैप sir में लगाने से सर दर्द दूर होता है|
    अंजीर से बहुत सी मिठाइयाँ व आइसक्रीम भी बनती है, भारतियों में ये खासा फेमस ड्राई फ्रूट्स है| लेकिन बाकि मेवों की तरह अंजीर भी थोडा महंगा आता है, जिसे हर कोई इन्सान नहीं ले पाता है| जो इसे ले सकते है उनके लिए ये फायदे आज मैंने बताये है| आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर बहुत से स्वास्थवर्धक लाभ उठा सकते है|

    आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग

    by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:14
    आंवला प्रकृति की ओर से हमें दिया गया एक तोहफा है जो बहुत गुणकारी है| आंवला में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, इसे खाने से आँखों की रोशनी बढती है, बालों का झाड़ना बंद होता है| आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे बहुत सी बीमारी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है| आमला में मौजूद तत्व पेट में होने वाली गैस, एसिड की परेशानी दूर करते है, इसके खाने से दिमाग तेज होता है, दिल व फेफड़े मजबूत होते है, स्किन की परेशानी दूर होती है, शरीर से विषेले पदार्थ निकल जाते है, बालों को बढ़ाने अदि मे यह बहुत लाभकारी है| इसके अलावा भी आवला के बहुत से फायदे होते है|
    बहुत सी बीमारी के लिए आय्रुर्वेद इसे उपयोग करता है, आंवला में विटामिन सी, कैल्शियम फोस्फोरस, आयरन व विटामिन बी काम्प्लेक्स होता है|


    आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग

    Amla ke gun fayde upyog hindi

    1. बालों के लिए – आंवला बालों के लिए बहुत अच्छा होता है यह उन्हें मजबूत, घना, काला व चमकदार बनाता है| यही वजह है कि आमला बहुत से शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट में उपयोग होता है| आमला खाने से या इसे पीस कर बालों में लगाने से बालों को फायदा मिलता है| आंवला का बालों के लिए उपयोग सदियों से होता आ रहा है, भारत में पहले बाल आमला शिकाकाई से ही धोये जाते थे, बाद में इससे शैम्पू बनने लगे| बालों का गिरना ये 90% तक कम करता है|
    2. आँख की रोशनी बढ़ाये – आंवला आँख की रोशनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है| एक शोध के अनुसार पाया गया है कि जो लोग रोज आमला खाते है उनकी आँख की रोशनी बढ़ जाती है| रात का अंधापन, धुंधला दिखना, ये सब परेशानी आमला खाने से दूर हो जाती है| इसके लिए आपको आंवला के जूस में थोड़ी सी शहद मिलाकर रोज पीना होगा|
    3. शरीर में कैल्शियम की पूर्ती करे – आंवला के इस फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे| आंवला हमारे शरीर में अच्छी मात्रा में कैल्शियम देता है| कैल्शियम की जरुरत हमारे शरीर में हड्डियों, दाँतों, बालों व नाख़ून को होती है| इसके लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें खाना चाइये और आमला तो इसका बहुत बड़ा स्त्रोत है| आमला खाने से आपके शरीर की सुन्दरता में चार चाँद लगेंगे|
    4. मेटाबोलीक एक्टिविटी – प्रोटीन युक्त खाना लेने से हमारा शरीर हमेशा फिट healthy रहता है| शरीर में मसल को, सेल को बढ़ने के लिए बहुत अधिक प्रोटीन चाहिए होता है|आंवला में अत्यधिक प्रोटीन होता है, जिससे लेकर हम हमेशा फिर रह सकते है|
    5. महिलाओं के लिए अच्छा – हर महीने महिलाओं को होने वाली परेशानी में होने वाले दर्द से आमला आराम दे सकता है| आमला में मौजूद मिनिरल्स व विटामिन दोनों मिल कर इस परेशानी को दूर करते है और महिलाओ को होने वाली बैचैनी से आराम देते है| कहा जाये तो यह बहुत जरुरी तत्व है महिलाओं के लिए जिसे जिसे रोज लेना चाहिए|
    6. डायबटीज – आमला ब्लड शुगर को control करता है, डॉक्टर भी डायबटीज के मरीज को आमला खाने की हिदायत देते है| आमला को आप मुर्रबा बना कर, सुखा कर, उसका जूस निकालकर, आचार बनाकर या कच्चा किसी भी रूप में ले सकते है| यह एक ऐसा फल है जो अपने हर रूप में गुणकारी है| आमला से ब्लड शुगर कम होता है जिसका मतलब शरीर में गुलुकोस सेल्स द्वारा एनर्जी के लिए उपयोग होती है| जिससे मेटापोलिस्म बढ़ता है व आप ताक़त महसूस करते है|
    7. शरीर से विषेले पदार्थ निकाले – आमला एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा भी होती है| इसका मतलब इसे खाने से यूरिन में होने वाली परेशानियाँ दूर होती है| और यूरिन के द्वारा शरीर के सारे विषेले तत्व निकाल जाते है| यूरिन के दवाला शरीर से अनावश्यक नमक, एसिड, पानी निकल जाता है| इससे वजन भी कम होता है क्यूंकि शरीर में 4% फैट यूरिन का होता है| आमला खाने से ये सब परेशानी नहीं होती और यूरिन इन्फेक्शन व किडनी की प्रॉब्लम नहीं होती है|
    8. पाचनतंत्र सही रखे – बाकि फलों की तरह आमला भी फाइबर युक्त है| आमला खाने से गैस,कब्ज, डायरिया, दस्त की परेशानी दूर होती है| खाने के बाद इसलिए सुखा आमला खाया जाता है जिससे पाचन अच्छे से हो|
    9. दिल की रक्षा करे – दिल की मसल की रक्षा आमला करता है, जिससे खून का संचालन पुरे शरीर में सही ढंग से होता है| आमला का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है, इससे स्ट्रोक व हार्टअटैक का खतरा भी कम होता है|
    10. इन्फेक्शन हटाये – antibactieriya प्रॉपर्टी होने की वजह से आमला बहुत से इन्फेक्शन दूर करता है| इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है| सर्दी जुखाम फले जैसे रोग शरीर में इफ़ेक्ट नहीं करते है|
    11. anti ageing – आमला का सेवन से बुढ़ापा दूर होता है| सच बोल रही हूँ आप अजमा के देख लें| जो लोग रोज इसे खनते है उनके चेहरे से झुरियां हट जाती है व आप जवान बने रहते है|
    12. अनिंद्रा की परेशानी दूर करे – आमला से आपकी ये परेशानी दूर होगी| नींद ना आने की परेशानी आम है इसके लिए आप आमला खाना शुरू करें|
    कहा जाता है बुजुर्गो की बात और आमला का स्वाद लोगों को देर से समझ में आता है| आमला खाने से सारी शारीरक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है| ये फायदे पढ़ आप इसके फायदे समझ गए होंगे| अब आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें|

    लहसुन के फायदे एवम उपयोग

    by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:08
    लहसून (Garlic) एक बहुत अच्छी औषधि है, खाने में तो इसका उपयोग होता ही है, साथ ही बहुत सी दवाइयों के रूप में भी इसे इस्तेमाल किया जाता है| खाने में हम लहसून का उपयोग स्वाद बढ़ाने के लिए करते है| कई लोगों को लहसून की गंध अच्छी नहीं लगती, ना ही वे इसे खाना पसंद करते है मुख्य तौर पर बड़े बुजुर्ग लोग इसे अस्वछय मानते है और इसका सेवन नहीं करते| लेकिन वे इसके गुणों को नहीं जानते, लहसुन बहुत गुणकारी होती है| आज मैं आपको इसके ढेर सारे फायदे बताउंगी, जिसके बाद आप इसे खुद भी उपयोग में लायेंगे व दूसरों को भी प्रेरित करेंगें|
    28 ग्राम लहसून (Garlic) में पाए जाने वाले तत्व –
    मैगनीस23%
    विटामिन B617%
    विटामिन C15%
    सेलेनियम6%
    फाइबर1 gm
    लहसून (Garlic) में कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, फोस्फोरस, आयरन व विटामिन B1 की भी कुछ मात्रा पाई जाती है| ये कहा जा सकता है कि लहसून में वो सब पाया जाता है, जिसकी हमारे शरीर को जरूरत होती है| इसमें 42 कैलोरी, 1.8 ग्राम प्रोटीन व 9 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है|

    लहसुन के फायदे एवम उपयोग

    Lahsun garlic fayde upyog hindi

    1. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये – सर्दी जुखाम फ्लू जैसे इन्फेक्शन से बचने के लिए लहसून का सेवन करना चाहिए| रोजाना इसका सेवन करने से सर्दी के 63% चांस कम हो जाते है| जिनकी तासीर सीत वाली होती है , जिनको बहुत जल्दी सर्दी होती है, उनके लिए लहसून रामवाण इलाज है| रोजाना लहसून सर्दी दूर करती है, गले को आराम देती है| हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढाती है, जिससे छोटे मोटे इन्फेक्शन शरीर पर असर नहीं कर पाते|
    2. बालों को मजबूत बनाये – बाल झड़ने की समस्या से आज हर कोई परेशान है, इसे दूर करने के लिए आपको लहसून का सेवन करना चाहिए| लहसून में allicin, सल्फर होता है, जो बालों का झड़ना कम करता है| आप जो भी तेल बालों में लगाते है, उसमें लहसून डाल कर उबालें, अब इसे ठंडा कर बालों में लगाये, बाल मजबूत, काले, चमकदार व लम्बे होंगे|
    3. मुहांसे दूर करे – लहसून एक नेचुरल तरीका है जिससे आप चेहरे के कील मुहांसे दूर कर सकते है| चेहरे में उत्पन्न बैक्टेरिया को लहसून लगाकर हटाया जा सकता है| इसके लिए आप लहसून की कलियों को मुहांसे पर कुछ देर घिसें, बहुत जल्दी ये गायब हो जायेगा व कोई दाग भी नहीं रहेगा|
    4. सर्दी जुखाम मिटाए –  लहसून से आप घर पर आसानी से सर्दी को दूर कर सकते है| लहसून की कली को पानी में डाल कर उबालें, अब इस पानी को छानकर पियें| इसमें आप शहद व अदरक भी मिला सकते है|
    5. ड्राई स्किन दूर करे – ड्राई स्किन से परेशान है तो आप लहसून के तेल कि नहाने से पहले हलकी मालिश करें, कुछ ही दिनों में स्किन सॉफ्ट चमकदार हो जाएगी|
    6. वजन कंट्रोल करे – हाँ जी सही पढ़ा आपने, लहसून वजन कंट्रोल करने में सहायक है| एक शोध के अनुसार लहसून शरीर में फैट नहीं जमने देता| आज से ही अपनी डाइट में लहसून शामिल करें और शरीर को शेप में लायें|
    7. पैरों को साफ करे – अगर आप पूरा दिन जूते मोज़े पहनते है, तो कई बार पैरों में फंगस जैसे कीटाणु हो जाते है जिसमें खुजली होती है| इसे दूर करने के लिए आप गुनगुने पानी में लहसून की कुछ कलियाँ क्रश करके डालें फिर इसमें अपने पैरों को कुछ देर रखें पैरो से सारे बैक्टेरिया निकल जायेंगे|
    8. पोधों की रक्षा करे – घर में गार्डनिंग का शौक आजकल सबको होता है, लेकिन इसके बारे में सही जानकारी ना होने की वजह से पेड़ पोधों में कीड़े लग जाते है, जिससे वे मर जाते है| कीड़ो से पेड़ पोधों को बचाने के लिए आप स्प्रे बोतल में पानी क साथ लहसून का रस मिलाएं, अब इसे पोधों पर डालें| कीड़े नहीं लगेंगे|
    9. कोलेस्ट्रोल व डायबटीज कंट्रोल करे – शरीर में कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने के लिए सबसे अच्छा उपाय है लहसून, आप जितना अधिक इसे लेंगे कोलेस्ट्रोल उतनी जल्दी कम होगा| लहसून खाने से शरीर में कोलेस्ट्रोल की ख़राब मात्रा निकल जाती है| इसी तरह ब्लड शुगर को भी control करने के लिए लहसून सहायक है, आप इसे अपनी डाइट में शामिल कीजिये व फर्क देखिये| लहसून से ब्लडप्रेशर भी control में रहता है|
    10. शरीर में रक्तप्रवाह सही रहता है – लहसून खाने से शरीर में खून गाढ़ा नहीं रहता, जिससे थक्का बनने के चांस नहीं होते है| खून सामान्य रहता है जिससे उसका प्रवाह भी सुचारू रूप से होता है|
    11. दांत दर्द दूर करे – दांत दर्द का इलाज घर में ही करना चाहते है तो लहसून की कलियों को लौंग से साथ पीसीए और इसे दर्द वाले स्थान पर लगाइए, दर्द बहुत जल्दी कम हो जायेगा|
    12. गर्भवती महिलाओं के लिए – वैसे कई गर्भवती महिलओं को लह्स्सों की गंध बर्दाश नहीं होती है लेकिन जिनको इससे कोई परेशानी नहीं है उन्हें इसका सेवन करना चाहिए| लहसून खाने से से गर्भ में बच्चा तंदुरुस्त रहता है|
    13. कण का दर्द मिटाए – दांत दर्द के साथ कण का दर्द भी लहसून द्वारा मिटाया जा सकता है| इसके लिए लहसून के तेल को हल्का गर्म करके 3-4 बूँद डालें आराम मिलेगा|
    लहसून के इतने सरे फायदे पढकर आपको इसके गुणकारी होने का प्रमाण मिल गया होगा| इसे अपनाकर आप खुद भी इसके फायदे देख सकते है| आज ही से इसे अपनाइए और छोटे मोटे रोग दूर करिए|

    नीम के गुण फायदे व उसके उपयोग

    by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:07
    भारत देश में नीम एक बहुत बड़ी औषधि है, जिसे कई हजारों सालों से उपयोग किया जा रहा है| आज के समय में बहुत सी अंग्रेजी दवाइयां नीम की पत्ती व उसके पेड़ से बनती है| नीम के पेड़ की हर एक चीज फायदेमंद होती है, बहुत सी बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज इससे किया जाता है| भारत देश में नीम का पेड़ घर में होना शुभ माना जाता है, लोग अपने घर में इसे लगाते है ताकी इसके फायदे उठा सके| भारत से नीम के पत्तों का निर्यात 34 देशों में किया जाता है|
    नीम का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन ये जितनी कड़वी होती है, उतनी ही फायदे मंद होती है| आइये मैं आज आपको नीम के गुण और उसके लाभ से अवगत कराती हूँ, जिसे आप आसानी से घर में उपयोग कर बहुत बीमारियों को दूर कर सकते है|

    नीम के गुण फायदे व उसके उपयोग के तरीके

    Neem ke gun fayde labh upyog hindi

    1. वजन कम करने में सहायक – अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो रोज नीम का जूस पीना शुरू कर दीजिये| इससे शरीर में मेटापोलिस्म बढेगा जिससे खाना फैट में नहीं बदलेगा और आपका वजन कम होने लगेगा|
    कैसे उपयोग करें – 1 मुट्ठी नीम के फूल में 1 चम्मच शहद व 1 चम्मच नीम्बू का रस मिलाकर पीस लें, अब इसे सुबह खाली पेट पियें|
    1. ब्लड शुगर कंट्रोल करें – नीम में मौजूद तत्व ब्लड में मौजूद शुगर को कंट्रोल करता है| डायबटीज वालों के लिए ये रामवाण इलाज है| रोजाना नीम लेने से इंसुलीन की मात्रा शरीर में बढती है|
    कैसे उपयोग करें – रोजाना नीम की पत्तियों के रस को निकालकर सुबह खाली पेट पियें|
    1. कैंसर ट्रीटमेंट – एक शोध के अनुसार पाया गया है कि नीम में प्रोटीन होता है, जो खून में मौजूद कैंसर के जीवाणु से लड़ता है व उन्हें मारता है| नीम का जूस रोज सुबह लेने से शरीर में मौजूद सारे विषेले तत्व निकल जाते है| नीम कैंसर की बीमारी को दूर करता है, साथ ही रोजाना इसके सेवन से हम कैंसर की बीमारी से भी बचे रह सकते है|
    2. इन्फेक्शन से रक्षा करे – शरीर में कई बार तरह तरह के इन्फेक्शन हो जाते है, जिसके चलते दाद खुजली होने लगती है| फंगस के कारण भी इन्फेक्शन होता है, जिससे बचने के लिए आप नीम के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है| दाद खुजली में नीम का तेल बहुत अच्छा होता है|
    3. स्किन से जुडी परेशानी – अगर आपको मुहांसे, झुरियां, pegmentation, ब्लैकहेड, ड्राई स्किन या अन्य कोई स्किन से जुड़ी परेशानी है, तो इन सब परेशानियों का एक ही इलाज है नीम| नीम में antibactiriya propertie होती है, किसी भी इन्फेक्शन वाले कीटाणु से ये लड़ने की ताकत रखता है| ये चेहरे से किसी भी तरह के दाग धब्बे मिटा देता है| इसके अलावा नीम एक तरह का टोनर व moisturizer की तरह भी काम करता है|
    कैसे उपयोग करें – नीम की पत्तियों को तब तक उबालें, जब तक उसका पानी हरा ना हो जाये, अब छान कर ठंडा होने दे, फिर इस पानी से दिन में 2-3 बार मुहं धोएं| इसके अलावा आप इस पानी को नहाने के पानी में मिलाकर उपयोग करें| इससे आपके शरीर के सारे इन्फेक्शन निकल जायेंगे|
    1. दांतों को मजबूती दे – नीम की डंठल यानि दातून का उपयोग सदियों से हमारे देश में दांतों को साफ करने के लिए किया जाता है| नीम में मौजूद antibactiriya propertie दांतों से जुडी सारी परेशानी ख़त्म कर देता है| इससे आपके दांत मजबूत व चमकदार होते है| आजकल के समय में सब लोग आधुनिक हो गए है, दातुन की जगह हम टूथपेस्ट ब्रश का इस्तेमाल करते है| आप अभी भी दिन में एक बार दातुन का इस्तेमाल करें, फर्क खुदबाखुद समझ आएगा|
    2. रक्त प्रवाह बढ़ाये – नीम रक्त की धमनियों में कचरा इक्कठा नहीं होने देता, वह उसे साफ कर देता है, जिससे रक्त का प्रवाह शरीर में सही रहता है व खून भी साफ रहता है| नीम का जूस रोज पीने से शरीर में खून की मात्रा भी बढती है|
    3. पेट से जुड़ी परेशानी दूर करे – पेट में जलन, अल्सर, गैस इन सारी परेशानी को नीम का पानी पीकर दूर किया जा सकता है| यूरिन इन्फेक्शन होने पर नीम की पत्तियों को खाली पेट चबाना चाइये, जल्द आराम मिलेगा|
    नीम के इतने सारे फायदे है, इसे आप आसानी से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर सकते है| इसे उपयोग में लाने से आपको ढेरों बीमारियों से राहत मिलेगी, जिसके लिए अभी तक आप डॉक्टरों के चक्कर लगाया करते थे| अगर आप आजीवन स्वस्थ रहना चाहते है तो नीम का रस रोजाना सुबह पीना शुरू कर दें, सारी बीमारियों से यह आपको बचा के रखेगा| बड़े बुजुर्ग हमेशा से नीम के फायदे बताते आये है, लेकिन आपने शायद पहले उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया होगा क्यूंकि आप इसके इतने फायदे नहीं जानते थे| अब ये सारे फायदे पढने के बाद आप आज ही इसे उपयोग में लायें और अपना अनुभव शेयर करें|

    Proudly Powered by Blogger.