Thursday 14 January 2016

दही के फायदे एवाम गुण

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  04:11

दही के बहुत सरे फायदों के कारण ये पूरी दुनिया का पसंदीदा खाद्य पदार्थ है| कहते है दूध से ज्यादा फायदेमंद दही होता है, स्वास्थ व सौन्दर्य दोनों के लिए दही बहुत अच्छा है| हमारे देश के अलावा इसे विदेश में भी लोग दिन के समय अपने खाने में जरुर लेते है| डॉक्टर और सभी डाईटीशियन लंच में 1 कटोरी दही खाने की सलाह देते है| ताजे दही में बहुत से पोषक तत्व होते है जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है| दूध में फैट व चिकनाई अधिक होता है जिससे एक समय के बाद ये शरीर में दुष्प्रभाव पड़ता है| लेकिन दही में फैट बहुत कम होता है, low फैट दूध से बने दही में तो बिल्कुल फैट नहीं होता है|

दही में मौजूद पोषक तत्त्व 
कैलोरी100-150
फैट2gm
शुगर20gm
प्रोटीन8-9 gm
विटामिन D20 gm
कैल्शियम20gm
इसके अलावा इसमें फास्फोरस, आयरन, लेक्टोज भी होता है| दही के बहुत से फायदे है जिनके बारे में आज मैं आपको बताउंगी और ये भी बताउंगी कि इसे कब कैसे खाना चाहिए|
दही के फायदे (Dahi ke Fayde) 
  1. दिल के लिए फायदेमंद – आजकल हार्ट से जुडी परेशानी उम्र देखकर नहीं होती है, आजकल के खानपान के चलते कम उम्र में ही इस परेशानी का सामना करना पड़ जाता है| इससे बचने के लिए दही का सेवन करना चाइये, रोज दही खाने से ताउम्र आपके दिल की देखभाल होती है| दही से कोलेस्ट्रोल कम होता है व हाई ब्लडप्रेशर भी कंट्रोल रहता है|
  2. प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये  दही में मौजोद बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर के कीटाणु व आसपास के छोटे-छोटे कीटाणु से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है| दही खाने से शरीर में फूर्ती आती है व बहुत से रोग दूर रहते है|
  3. हड्डियों को मजबूत करे दही में कैल्शियम होता है जो हड्डी के लिए बहुत जरुरी है| इससे हड्डी व दांत मजबूत होते है|
  4. पाचनतंत्र मजबूत करे  दही खाने से पाचन सही रूप से होता है, कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियाँ दूर होती है|
  5. अलसर ठीक करे  पेट का अल्सर व कैंसर से दही शरीर को बचाए रखता है|
  6. वजन कम करने में सहायक  दही खाने से पेट बहुत देर तक भरा हुआ महसूस होता है जिससे भूख कम लगती है| इसमें प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होता है जो वजन कंट्रोल में सहायक है| दही से कैलोरी भी कम होती है| दही शरीर से एक्स्ट्रा फैट को हटाता है|
  7. स्किन के लिए फायदेमंद  दही से चेहरे में ग्लो आता है, टैनिंग व चेहरे की गन्दगी इससे दूर होती है| इससे कील मुहांसे, दाग धब्बे भी दूर होते है|
  • दही में बेसन, नीम्बू का रस मिलाकर चेहरे व गार्डन में 15 min तक लगायें| हफ्ते में 2 बार ऐसा करने से चेहरा साफ हो जायेगा|
  • 1 चम्मच ताजा दही रो ज नहाने से पहले चेहरे पर लगायें| रूखापन व टैनिंग दूर होगी|
  • संतरे के छिलके का पाउडर व दही मिलाकर चहरे पर लगायें|
  • हल्दी, दही व गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर 10 min तक लगायें|
  1. बालों के लिए फायदेमंद – दही बालो के लिए नेचुरल कंडीशनर की तरह है, जो बालों को moisture देता है|
  • ताजे दही को 30 min तक बालों में लगायें फिर पानी से धो लें, इसे आप मेहँदी व अंडे के साथ मिलाकर भी लगा सकते है| इससे बाल हेल्थी, लम्बे, काले होते है|
  • दही में बेसन व काली मिर्च पाउडर मिलाकर हफ्ते में 2 बार लगाने से बाल झड़ना भी कम होता है व रुसी भी ख़त्म हो जाती है|
  • मैथी पाउडर को दही में मिलाकर लगाने से बाल शाइन करते है|
  1. अन्य फायदे 
  • गर्मी के दिनों में रोज दही का सेवन जरुर करना चाहिए| इससे आप लू, गर्मी से बचे रहते है| इससे पेट की गर्मी शांत होती है|
  • छाछ से कुल्ला करने से मुहं के छाले ख़त्म होते है|
दही से जुडी अन्य बातें –
  • दही रात में खाने से स्वास्थ पर बुरा असर पड़ता है|
  • रात को अगर दही खा रहे है तो उसमें नमक, काली मिर्च या शक्कर मिलाकर खाएं| व सोने से पहले ब्रश करें|
  • ठण्ड में दही खाने से दुष्प्रभाव होता है|
  • खली पेट दही नहीं खाना चाइये|
  • धुप से तुरंत आकर दही नहीं खाना चाहिए|
  • दही को कभी गरम नहीं करना चाइये|
  • दही को बीफ के साथ नहीं खाना चाइये, ये दोनों अलग तरह के खाद्य है जिन्हें साथ में नहीं खाया जाता|
  • बवासीर के मरीज को दही से परहेज करना चाहिए|
  • रोज दही वजन बढ़ा भी सकता है इसलिए वजन कम करने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए की दही low फैट दूध से बना हो|


    दही को खाते समय उससे जुड़ी सभी बातें ध्यान रखें| इसे एक सिमित मात्रा में ही खाएं, अत्यधिक मात्रा स्वास्थ के लिए हानिकारक है| दही हमेशा ताजा हो ये हमेशा ध्यान रखें|

    1 comment:

    Proudly Powered by Blogger.