Shahrukh Khan jeevani ghar upcoming movies in hindi किसी से भी पूछो बॉलीवुड का किंग या बादशाह कौन? सब बस एक ही नाम बोलेंगे शाहरुख़ खान| देश का बच्चा बच्चा इनको जानता है| गैर फ़िल्मी परिवार से होने के बावजूद शाहरुख़ ने अपनी मेहनत के चलते यह सब हासिल कर लिया| राजेश खन्ना के बाद किसी को अगर सुपर स्टार कहा गया,तो वह शाहरुख़ ही है| कहते है राजेश खन्ना के बाद शाहरुख़ ही है जिन्होंने लगातार एक के बाद एक हिट फिल्म दी| राजेश जी के खाते में लगातार 15 हिट movie है, जबकि शाहरुख़ खान ने लगातार 10 हिट मूवीज दी है| जिसे दूसरा कोई भी एक्टर तोड़ नहीं पाया है| शाहरुख़ की 2015 में नई आने वाली फिल्म “दिलवाले” है| जिसमें उनके साथ लम्बे समय के बाद वापसी कर रही काजोल है| दिलवाले को रोहित शेट्टी बना रहे| शाहरुख़ के साथ इसके पहले इन्होंने चेन्नई एक्सप्रेस बनाई थी, जो सुपर डुपर हिट रही|
शाहरुख खान की जीवनी एवम आने वाली नई फिल्म
Shahrukh Khan jeevani ghar upcoming movies in hindi
नाम | शाहरुख़ खान | |
जन्म | 2 नवम्बर 1965 | दिल्ली |
माता पिता का नाम | लतीफ़ फातिमा, मीर ताज मोह्हमद खान | |
बहन का नाम | शेहनाज लालारुख खान | |
कद | 1.73 m | |
वजन | 72-75 kg |
Shahrukh Khan एक एक्टर, प्रोडूसर, टीवी होस्ट है| शाहरुख़ खान को हमारे देश में रोमांस का बादशाह कहा जाता है| Shahrukh Khan की अधिकतर रोमेंटिक फ़िल्में हिट हुई है, और उनकी जोड़ी हर हेरोइन के साथ फिट बैठी है, चाहे वह 90 के दशक की हेरोइन हो या आज की| शाहरुख़ खान ने देश विदेश सभी जगह बहुत नाम कमाया और ढेरों अवार्ड अपने नाम किये|
शाहरुख़ खान को मिले कुछ प्रमुख अवार्ड (Shahrukh Khan Awards) –
राजीव गाँधी अवार्ड | 2002 में शाहरुख़ को hindi सिनेमा में योगदान के लिए राजीव गाँधी अवार्ड दिया गया था| |
पद्म श्री | 2005 में देश के चौथे बड़े सम्मान से शाहरुख़ पुरुस्कृत हुए थे| |
अप्सरा फिल्म अवार्ड | अप्सरा अवार्ड के लिए शाहरुख़ 7 बार नोमिनेट हुए जिसमें से 5 बार वो जीते| |
एशियन अवार्ड | 2007 में शाहरुख़ को एशियन अवार्ड मिला था| |
फिल्म फेयर अवार्ड | शाहरुख़ 18 बार फिल्म फेयर में नोमिनेट हो चुके है, जिसमें से वे 9 बार विजयी रहे| |
IIFA अवार्ड | शाहरुख़ 12 बार इस अवार्ड के लिए नोमिनेट हुए जिसमें से 6 अवार्ड उनके नाम हुए| |
स्क्रीन अवार्ड | शाहरुख़ को इसमें 24 बार नोमिनेट किया गया जिसमें से 14 अवार्ड उन्हें मिले| |
जी सिने अवार्ड | शाहरुख़ 23 बार इसमें नोमिनेट हुए और 10 अवार्ड अपने नाम किये| |
शाहरुख या किंग खान की सभी फिल्म की सूची (List of Shahrukh Khan All Movies)
शाहरुख या किंग खान ने अभी तक 80 बॉलीवुड फ़िल्में की है|
ब्लॉक बस्टर | 8 |
सुपर हिट | 4 |
हिट | 14 |
एवरेज | 9 |
फ्लॉप | 19 |
डिजास्टर | 0 |
शाहरुख़ खान की अभी तक किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस में डिजास्टर नहीं कहा गया, यह अपने आप में एक रिकॉर्ड से कम नहीं है| 8 में 3 ब्लॉकबस्टर ऐसी है जो आल टाइम ब्लॉकबस्टर है, और आज भी इसी श्रेणी में आती है|
शाहरुख़ खान की पहली फिल्म व टीवी सीरियल (Shahrukh Khan First Film or TV Serial)–
क्रमांक | फिल्म/सीरियल का नाम | डायरेक्टर का नाम | हिट/फ्लॉप |
1 | दिल दरिया(1988) | लेह टंडन | छोटा role होने की वजह से ध्यान नहीं दिया गया |
2 | फौजी(1989) | न्यू फिल्म pvt ltd | सुपर हिट |
3 | सर्कस(1989-90) | अजीज मिर्जा | हिट |
4 | दीवाना(1992) | राज कँवर | हिट |
टीवी पर जब 85 के बाद धारावाहिक का दौर शुरू हुआ| तब सिर्फ दूरदर्शन आता था और सीरियल भी हफ्ते में 1 बार, उस समय TRP जैसी कोई चीज नहीं थी| 1989 में Shahrukh Khan को फौजी सीरियल मिला| जिसमें उन्होंने अभिमन्यु राय बन कर सबका दिल जीत लिया| इसके बाद शाहरुख़ खान ने सर्कस (Circus) सीरियल किया, वह भी हिट हुआ| सीरियल (Serial) को करते हुए Shahrukh Khan को लगा कुछ बड़ा करना चाहिए और फिल्मों में हाथ आजमाना चाहिए| जिसके लिए वे दिल्ली से मुंबई आ गए| यहाँ उन्हें दीवाना में supporting role मिला, इसमें मुख्य हीरो ऋषि कपूर थे| यह role पहले अरमान मलिक को ऑफर हुआ था, लेकिन मुख्य role ना होने की वजह से उन्होंने मना कर दिया था| Shahrukh Khan की फिल्म हिट हुई और उन्हें इस role के लिए अवार्ड भी मिले|
शाहरुख़ खान की फॅमिली (Shahrukh Khan Family Background) –
शाहरुख़ की पत्नी का नाम | शादी की तारीख | बच्चों के नाम |
गौरी खान | 25 अक्टूबर 1991 | बेटा – आर्यन (1997)
बेटी – सुहाना (2000)
बेटा – अबराम (2013) (surrogate child)
|
शाहरुख़ खान की गौरी से प्रेम कहानी फिर शादी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी| Shahrukh Khan Gouri को कॉलेज के दिनों से चाहते थे, गौरी भी उन्हें पसंद करती थी| लेकिन Gauri पंजाबी थी, जिससे उनकी फॅमिली इनकी शादी को तैयार नहीं हुए| इस समय Shahrukh Khan सुपरस्टार नहीं बल्कि बेरोजगार थे, जिनके पास रहने के लिए ढंग का घर भी नहीं था| शाहरुख़ खान गौरी के साथ भाग जाते है, लेकिन बाद में उनकी फॅमिली मान जाती है| Shahrukh Khan हमेशा से पतिव्रता रहे है, उनकी कुछ हेरोइन के साथ लिंक ups की खबर आई, लेकिन वे सब झूटी थी|
शाहरुख़ खान का फ़िल्मी करियर (Shahrukh Khan Film Career) –
शाहरुख़ के परिवार का कोई भी सदस्य फ़िल्मी दुनिया में नहीं था, ऐसे में शाहरुख़ को जो करना था अपने दम पर करना था| शाहरुख़ ने दिल्ली में रहते हुए थिएटर में काम करने लगे तभी उन्हें दूरदर्शन में सीरियल मिल गए| 2-3 सीरियल में काम करके शाहरुख़ को लगा इसमें ज्यादा स्कोप नहीं है, उस समय सीरियल ज्यादा नहीं चलते थे| इसी दौरान शाहरुख़ की अम्मी की मौत हो गई और उनकी बड़ी बहन इस सदमें से बीमार हो गई| अब शाहरुख़ पर उनकी भी ज़िम्मेदारी थी| शाहरुख़ 1991 में मुंबई आ गए और आकर फिल्मों में हाथ अजमाने लगे| शाहरुख़ के पास उस समय घर भी नहीं था, वे फुटपाथ पर सोते और मुश्किल से कुछ खा पते थे| शाहरुख़ के दिन फिरे और उन्हें पहली फिल्म मिल गई जो बहुत हिट रही| इसके बाद तो शाहरुख़ ने पीछे मुड़ के नहीं देखा| एक के बाद एक अच्छी फ़िल्में मिलती गई|
चमत्कार, राजू बन गया जेंटलमैन करने के बाद शाहरुख़ को 2 विलेन के किरदार मिले, “डर” और “बाजीगर” में, दोनों फ़िल्में सुपर हिट हुई और शाहरुख़ को इसके लिए अवार्ड मिले| लेकिन इसके बाद शाहरुख़ ने negative किरदार नहीं किया और रोमेंटिक फ़िल्में sign की|
शाहरुख़ की हिट फिल्मों की सूची (Shahrukh Khan Hit Movies )
क्रमांक | फिल्म का नाम | year | ब्लॉकबस्टर/हिट/एवरेज |
1 | राजू बन गया जेंटलमैन | 1992 | हिट |
2 | बाजीगर | 1993 | हिट |
3 | डर | 1993 | हिट |
4 | कभी हाँ कभी ना | 1994 | हिट |
5 | कारण अर्जुन | 1995 | ब्लॉकबस्टर |
6 | दिलवाले दुल्हनियां ले जायेंगे | 1995 | आल टाइम ब्लॉकबस्टर |
7 | आर्मी | 1996 | एवरेज |
8 | परदेस | 1997 | हिट |
9 | दिल तो पागल है | 1997 | हिट |
10 | कुछ कुछ होता है | 1998 | आल टाइम ब्लॉकबस्टर |
11 | मोहबतें | 2000 | हिट |
12 | कभी ख़ुशी कभी गम | 2001 | ब्लॉकबस्टर |
13 | देवदास | 2002 | हिट |
14 | कल हो ना हो | 2002 | हिट |
15 | मै हूँ ना | 2004 | हिट |
16 | वीर जारा | 2004 | हिट |
17 | कभी अलविदा ना कहना | 2006 | हिट |
18 | डॉन | 2006 | हिट |
19 | चक दे इंडिया | 2007 | ब्लॉकबस्टर |
20 | ओम शांति ओम | 2007 | ब्लॉकबस्टर |
21 | रब ने बना दी जोड़ी | 2007 | ब्लॉकबस्टर |
22 | माय name is खान | 2010 | हिट |
23 | रा one | 2011 | हिट |
24 | डॉन 2 | 2011 | हिट |
25 | जब तक है जान | 2012 | हिट |
26 | चेन्नई एक्सप्रेस | 2013 | आल टाइम ब्लॉकबस्टर |
27 | हैप्पी न्यू year | 2014 | हिट |
शाहरुख़ खान ने बहुत ब्लॉकबस्टर और सुपर हिट फ़िल्में दी| लेकिन कुछ ऐसी भी फ़िल्में है, जो शाहरुख़ के लिए बहुत बुरी साबित हुई| Shahrukh Khan ने 1993 में दीपा सही के साथ माया मेमसाब की थी, जिसमें उन्होंने nude सीन दिया, जिसे सेंसर बोर्ड ने हटवा दिया था| इस पर बहुत controversy हुई, जिस वजह से शाहरुख़ खान ने भविष्य में ऐसे role ना करने की कसम खा ली थी| Shahrukh Khan ने यश चोपड़ा और कारण जोहर के साथ सबसे ज्यादा काम किया| 2004 में शाहरुख़ खान ने रेड चिली प्रोडक्शन हाउस खोल लिया, जिसकी प्रोडूसर उनकी पत्नी गौरी थी| जिसकी पहली फिल्म मैं हूँ ना थी जो हिट रही|
शाहरुख़ ने कुछ टीवी सीरियल भी करे, 2000 में शाहरुख़ ने अमिताभ बच्चन की जगह लेकर कौन बनेगा करोड़पति किया, लेकिन वह हिट नहीं रहा| इसके बाद 1-2 और रियलिटी शो किये, लेकिन कुछ बात नहीं बनी| शाहरुख़ का हम सब टीवी पर एक बड़ा हिट शो देने का इंतजार कर रहे है|
शाहरुख़ की आने वाली फ़िल्में (Shahrukh Khan Upcoming aane wali nai Movie/ film)–
क्रमांक | फिल्म का नाम | रिलीज़ डेट | हेरोइन का नाम | डायरेक्टर का नाम |
1 | दिल वाले | दिसम्बर 2015 | काजोल | रोहित शेट्टी |
2 | फैन | अप्रैल 2016 | waluscha desoua | मनीष शर्मा |
3 | रहीस | ईद 2016 | माहिरा खान | राहुल ढोलकिया |
इस दिसम्बर क्रिसमस एक बार भी शाहरुख़ के साथ मनाएंगे| यह ठण्ड शाहरुख़ और काजोल के प्यार नाम रहेगी| लम्बे समय के बाद एक बार फिर एवरग्रीन जोड़ी साथ में आ रही है| फिल्म में इनके अलावा वरुण धवन और कीर्ति सेनन है| फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे है जो एक्शन फिल्म के लिए फेमस है, लेकिन इस बार वे रोमेंटिक फिल्म बना रहे है| रोहित ने इससे पहले शाहरुख़ के साथ चेन्नई एक्सप्रेस बनाई थी जो एक कॉमेडी रोमेंटिक फिल्म थी| फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और कमाई के सारे रिकॉर्ड दिए थे|
इसके बाद अगले साल अप्रैल में शाहरुख़ की फैन आएगी जिसका टीज़र आ चूका है, जिसे देखकर लोगों में खासा उत्साह है| फिल्म में शाहरुख़ डबल role में होंगे एक वो खुद शाहरुख़ होंगे और दूसरा उनका हमशक्ल फैन जो उनकी तरह बनना चाहता है|
अगले साल ईद पर शाहरुख़ रहीस लेकर आयेंगे जिसका फर्स्ट look आ चूका है, जिसमें शाहरुख़ पक्के पठान लुक में दिख रहे है| यह फिल्म सलमान की फिल्म “सुल्तान” को ईद पर टक्कर देगी| देखना दिल्चप्स होगा किस खान की फिल्म को अच्छी इदी मिलती है|
शाहरुख खान की जीवनी एवम आने वाली नई फिल्म आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें बताएं| हम शाहरुख़ की फिल्मों से जुडी हर छोटी बड़ी बात आपके साथ साझा करते रहेंगें| आप अपने विचार कमेंट बॉक्स पर शेयर करें|
0 comments: