Thursday 14 January 2016

प्रेम रतन धन पायों फिल्म समीक्षा ट्रेलर

by Amar Ujala Now  |  in मूवी रिव्यु at  00:44

प्रेम रतन धन पायो फिल्म समीक्षा –
our रेटिंग – 3.5 स्टार
राजश्री प्रोडक्शन की भव्य फिल्म प्रेम रतन धन पायो इस दिवाली के मौके पर सबसे सामने तोहफे के रूप में आई है| राजश्री का नाम सुनते ही सम्मलित परिवार, संस्कार, एकता, बड़ी सी शादी, महल याद आ जाते है| राजश्री और सलमान का बहुत पुराना रिश्ता है| सलमान की पहली हिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ राजश्री की ही थी| इसके बाद ब्लॉकबस्टर ‘हम आपके है कौन’ ‘हम साथ साथ है’ में भी सलमान से राजश्री के सूरज बडजात्या जी के साथ काम किया|
सलमान और राजश्री की जोड़ी 15 साल बाद वापसी कर रही है और ये पहले जैसी सफलता की ही उम्मीद कर रही है| सलमान ने फिल्म के प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी, टीवी के हर सीरियल से लेकर देश के बहुत से शहर, में सलमान ने प्रोमोट किया| प्रेम रतन का लोगों पर इस तरह भूत सवार हुआ की सभी बड़ी सेलेब्रिटी ने इसके टाइटल ट्रैक पर अपनी कमर हिलाई और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया| सलमान ने इस साल की सबसे बड़ी हिट ‘बजरंगी भाईजान’ ईद पर दी थी, ये पहला मौका है जब सलमान साल में 2 फ़िल्में ला रहे है| राजश्री की फिल्मों में सलमान को प्रेम के रूप में पहचान दी| सलमान खुद में इतने हिट है की वो जिस फिल्म में होते है वो सुपर हिट हो जाती है| फिल्म में सलमान के अलावा बड़ी सी स्टार कास्ट है जैसे की राजश्री की फिल्मों में होता आ रहा है|
प्रेम रतन धन पायो मूवी से संबंधित अन्य जानकारी –
कलाकारसलमान खान, सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश, अरमान मलिक
निर्माताराजश्री प्रोडक्शन
निर्देशकसूरज बडजात्या
लेखकसूरज बडजात्या
संगीतसंजोय चोधरी, हिमेश रेशमिया
रिलीज़ डेट12 नवम्बर 2015
प्रेम रतन धन पायो मूवी निर्देशक समीक्षा –
डायरेक्टर – सूरज बडजात्या
सूरज जी ने लम्बे समय बाद बॉलीवुड फिल्मों में वापसी की है| इसके पहले इन्होंने शाहिद के साथ ‘विवाह’ बनाई थी जो बिना सलमान के भी बहुत हिट हुई थी| सूरज जी पारिवारिक फिल्मों के लिए जाने जाते है, उनकी फिल्मों में 1 थप्पड़ का भी होना बड़ी बात माना जाता है| लेकिन इस बार सूरज जी ने कुछ अलग try किया है| इस बार हम इनकी फिल्म में परिवार के बीच विवाद, षणयंत, थोड़ी बहुत लड़ाई भी देखेंगे| इस बार उनकी फिल्म में प्रेम शर्मीला नहीं है, वो बहुत बोलता है, मजाक करता है, स्मार्ट है| सूरज जी अपनी हर फिल्म में बहुत बारीकी से काम करते है, बड़ा सा सेटअप लगाते है, स्टार कास्ट भी बड़ी होती है| और हर सीन शॉट में सब कुछ बारीकी से देखते है| इस बार सूरज जी ने अपनी हेरोइन के रूप में सोनम कपूर को चुना, जो अपने रोल में फिट नहीं बैठ रही है| सूरज जी की पहले की फिल्मों में हेरोइन को देख कर हम खो से जाते थे लेकिन सोनम वो कमाल दिखा पाने में असफल रही है|

प्रेम रतन धन पायो फिल्म कहानी की समीक्षा –
फिल्म की कहानी शुरू होती है अयोध्या नगरी से, जहाँ प्रेम रतन धन पायो गाना बजता रहता है| जिससे आपको फिल्म का टाइटल क्यों है समझ आ जायेगा| अब फिल्म में प्रेम दिलवाला (सलमान खान) आता है जो राम भक्त है| प्रेम को राजकुमारी मैथली पसंद है, पहली ही मुलाकात में राजकुमारी के हाथों प्रेम को थप्पड़ पड़ जाता है| प्रेम का एक बहुत अच्छा दोस्त है कन्हैया जो उसके सरे राज जानता है| प्रेम को पता चलता है मैथली पास के गावं प्रिथामपुरा जा रही है सो वो उससे मिलने के लिए वहा चला जाता है| यहाँ होते है युवराज विजय सिंह (सलमान खान) जिनसे मैथली की शादी होने वाली होती है| युवराज बहुत कम बोलते है व उन्हें जल्दी गुस्सा आता है| इनके परिवार में भाई बहनों के बीच जमीन जायदाद को लेकर झगड़े होते रहते है| युवराज का एक भाई अजय सिंह (नील नितिन) व 2 बहन चन्द्रिका (स्वरा), राधिका है|
अजय अपने भाई विजय को मारने के लिए एक्सीडेंट प्लान करता है| युवराज को चोटें आती है,  जिन्हें वहां के दीवान साहब (अनुपम खेर) देखते है जो बहुत वफादार है| युवराज विजय को बचाने के लिए दीवान साहब प्रेम को सबके सामने युवराज की तरह लाते है| क्या प्रेम विजय की सारी परेशानी दूर कर देगा, मैथली किसकी होगी? इसके लिए आपको सिनेमाघर का रुख करना होगा|
फिल्म की कहानी थोड़ी पुरानी टाइप की है रजवाड़े वाला लुक है| लेकिन बहुत समय बाद ऐसी कोई फिल्म है| पूरी फिल्म को परिवार के साथ एन्जॉय करेंगें| फिल्म की कहानी अच्छी है, जिन्होंने पहले राजश्री की फ़िल्में देखी है वे आसानी से आगे कहानी का अनुमान लगा लेंगे| फिल्म अच्छी चल रही होती है लेकिन कुछ जगह कुछ ज्यादा ही मेलोड्रामा डाल दिया गया है| जैसे हम आपके कौन में परिवार को एकत्र करने के लिए क्रिकेट खेला जाता है यहाँ फुटबॉल का खेल है| सूरज जी की पुराणी फिल्मों की तरह इसमें शुद्ध हिंदी नहीं है, आज की कॉमन भाषा का उपयोग है जिसे हिंगलिश भी कहते है| शुरुवात में तो थोडा अजीब लगता है क्यूंकि राजश्री की फिल्मों में ऐसा कभी देखने को नहीं मिला था, लेकिन धीरे धीरे दर्शक कहानी में घूम जाते है और ये बात भूल जाते है| सूरज जी की कहानी रियल नहीं लग रही क्यूंकि डबल रोल वाली कहानी काल्पनिक ही होती है| फिल्म का क्लाइमेक्स आपको निराश कर सकता है क्युकी हम पहले से जानते है क्या होने वाला है| थोड़े और रोचक ढंग से इसे प्रस्तुत करना चाहिए था|
 प्रेम रतन धन पायो फिल्म कलाकारों की समीक्षा –
सलमान खान के प्रशंशको के लिए ये सलमान की तरफ से दिवाली का तौहफा है| सलमान प्रेम व विजय दोनों के किरदार में बहुत फिट रहे है| एक्टिंग, इमोशन सब जगह सलमान ने हमें खुश किया है|
अपने इस किरदार में, सोनम बिल्कुल में फिट नहीं रही है| सोनम को राजश्री की पहले की हेरोइन के साथ compare करना भी एक गुनाह से कम नहीं होगा| राजश्री की हेरोइन में जो एक चार्म दीखता है वो सोनम में missing था| इमोशनल सीन में भी डायलोग बोलते समय सोनम बहुत गन्दी लगी है| सलमान जैसे दिग्गज कलाकार के साथ इनका कोई मेल ही नहीं, दोनों के एक साथ वाले सीन में भी सोनम उनसे बहुत कमतर नजर आई है|\
नील को जितना काम मिला उन्होंने बखूबी निभाया| फिल्म में उनको देखने बाद कोई भी उन्हें बुरा एक्टर नहीं कहेगा| लेकिन नील को अपना हुनर दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला| सूरज जी को इनका करैक्टर थोडा और बढ़ाना था|
अरमान फिल्म के विलेन के रूप में फनी लग रहे है, उनका look डायलोग सब कुछ फनी था| फिल्म में अपनी मौजूदगी से वे कितने खुश है ये उनके चेहरे पे साफ़ दिख रहा है|
अनुपम खेर दीवान साहब के रूप में परफेक्ट है| बहुत लम्बे समय के बाद अनुपम जी की मस्त एक्टिंग देखने को मिली है|
स्वरा भास्कर का रोल छोटा था लेकिन उतने में ही उन्होंने फिल्म में अपनी छाप छोड़ दी है| वे एक बेहतरीन अदाकारा है|
प्रेम रतन धन पायो फिल्म संगीत समीक्षा –
म्यूजिक के मामले में दर्शक सूरज जी से ज्यादा एक्स्पेक्ट कर रहे थे, क्यूंकि उनकी फिल्मों में बहुत से गाने होते है और सबका अपना चार्म होता है| लेकिन इस बार उन्होंने थोडा निराश किया है, कुछ 1-2 गानों के अलावा सब meaningless है जो कुछ दिन के मेहमान है फिर इन्हें कोई याद भी नहीं करेगा|
प्रेम रतन धन पायो फिल्म ओवरआल परफॉरमेंस –
फुल फॅमिली ड्रामा फिल्म है जो दिवाली के मौके पर अपने परिवार के साथ देखना एक treat से कम नहीं| राजश्री फिल्मों व सलमान के फैन इसे जरुर देखें| आप परिवार वैल्यूज एकता सब एन्जॉय करेंगें| फिल्म आल टाइम ब्लॉकबस्टर तो नहीं है, लेकिन सलमान खान की फिल्म है तो ऐसे तो नहीं निकलेगी सिनेमाघर से, 300-400 cr तो सलमान की फिल्मों के लिए आम बात है| आप भी इन छुट्टियों में अपने परिवार के साथ प्रेम रतन धन पायो को एन्जॉय करें और अपने रिव्यु शेयर करें|

Prem Ratan Dhan Payo PRDP Trailer

प्रेम रतन धन पायों फिल्म ट्रेलर एवम समीक्षा के साथ करे अपनी पुरानी यादे ताजा |प्रेम रतन धन पायों के साथ सलमान खान ने फिल्म इंडस्ट्री में वापस अपनी पुरानी इमोशनल सॉफ्ट हीरो वाली एंट्री ली हैं | सूरज बडजात्या की इस फिल्म में सोनम कपूर,स्वरा भास्कर और नील नितिन मुकेश भी दिखाई देंगे |
फिल्म का का ट्रेलर लॉन्च किया गया हैं जिसे देख कर हर कोई संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम को याद कर रहा हैं | ग्रैंड स्टारर फिल्म हम दिल दे चुके सनम की कहानी और केमेस्ट्री को आज भी लोग याद करते हैं | ऐसे में अभी बॉलीवुड गलियारा फिर से सलमान और एश्वर्या की बाते करने लगा हैं | कई पुराने किस्से सोशल मीडिया पर स्क्रॉल होते दिखाई दे रहे हैं |किसी इंटरव्यू में सलमान खान से एश्वर्या राय बच्चन को बिग बॉस में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलाने की बात भी पूछी गई जिसे हमारे दबंगी सलमान ने अपने स्टाइल में हैंडल कर लिया | ऐसे कई विवादित किस्से जिन पर धुल चढ़ चुकी थी फिर से सभी की जुबान पर हैं |इसके साथ ही अभी एश्वर्या भी बॉलीवुड में अपना कम बेक कर रही हैं |इस कारण भी गॉसिपिंग का दौर फिर से गरमा गया हैं |

सलमान खान बड़े लंबे समय से दबंदी रोल कर रहे हैं | इसके बाद सलमान बजरंगी भाईजान के रूप में दिखाई दिये लेकिन कहीं न कहीं उनकी प्रेम वाली छवि को दर्शक बहुत याद करने लगे थे | ऐसे में प्रेम रतन धन पायो में उनकी प्रेम वाली एंट्री दर्शको को इस ओर काफी आकृषित कर रही हैं |
इस फिल्म के साथ नील नितिन मुकेश भी बॉलीवुड में फिर से अपनी एंट्री कर रहे हैं | लम्बे समय से नील भी बॉलीवुड से नदारत हैं |अब PRDP में विलेन के रोल में दिखाई देंगे | फिल्म में बिगबॉस फेमस नेम अरमान कोहली भी नजर आयेंगे |
प्रेम रतन धन पायो के पोस्टर को देखने के बाद ही लोगो को राजश्री प्रोडक्शन का रोमांस याद आ गया | जब सलमान अपने प्रेम के किरदार में लड़कियों का दिल जीत लेते थे | उनका वो जादू आज भी बरक़रार हैं लेकिन उस तरह की फिल्म वापस सिनेमाघरों में आने के बाद क्या रिजल्ट देती हैं ये तो फिल्म के आने के बाद ही पता चलेगा |आज के टाइम में दर्शको का टेस्ट काफी बदल गया हैं | आज कल लव बेस्ड लव स्टोरी मूवी की जगह दर्शक कॉमेडी, साउथ थ्रिलर मूवी या सोशल इश्यूज पर बनी भारी मूवी देखना ज्यादा पसंद करने लगे हैं |
1st अक्टूबर 2015 को  PRDP का ट्रेलर आने के बाद दर्शक काफी उत्साहित हैं | वे अपने दबंगी सलमान को वापस प्रेम वाले रूप में देखना चाहते हैं | बड़े दिनों बाद फिर से सूरज बडजात्या की लव स्टोरी सिनेमाघरों में आने वाली हैं |


यह फिल्म दिवाली का गिफ्ट लेकर सिनेमाघरों में आने वाली हैं | आप सभी प्रेम की इस पुरानी छवि को 12 नवंबर को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं | देश के सबसे बड़े फेस्टिवल के टाइम पर यह फॅमिली मूवी दर्शकों के लिए बॉलीवुड का सबसे बेस्ट गिफ्ट साबित होने वाला हैं |
Prem Ratan Dhan Payo PRDP Trailer Sameeksha Review के बारे में आप क्या कहते हैं कमेंट बॉक्स में जरुर लिखे |

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.