Thursday 14 January 2016

नीम के गुण फायदे व उसके उपयोग

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:07

भारत देश में नीम एक बहुत बड़ी औषधि है, जिसे कई हजारों सालों से उपयोग किया जा रहा है| आज के समय में बहुत सी अंग्रेजी दवाइयां नीम की पत्ती व उसके पेड़ से बनती है| नीम के पेड़ की हर एक चीज फायदेमंद होती है, बहुत सी बड़ी बड़ी बीमारियों का इलाज इससे किया जाता है| भारत देश में नीम का पेड़ घर में होना शुभ माना जाता है, लोग अपने घर में इसे लगाते है ताकी इसके फायदे उठा सके| भारत से नीम के पत्तों का निर्यात 34 देशों में किया जाता है|
नीम का स्वाद कड़वा होता है, लेकिन ये जितनी कड़वी होती है, उतनी ही फायदे मंद होती है| आइये मैं आज आपको नीम के गुण और उसके लाभ से अवगत कराती हूँ, जिसे आप आसानी से घर में उपयोग कर बहुत बीमारियों को दूर कर सकते है|

नीम के गुण फायदे व उसके उपयोग के तरीके

Neem ke gun fayde labh upyog hindi

  1. वजन कम करने में सहायक – अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो रोज नीम का जूस पीना शुरू कर दीजिये| इससे शरीर में मेटापोलिस्म बढेगा जिससे खाना फैट में नहीं बदलेगा और आपका वजन कम होने लगेगा|
कैसे उपयोग करें – 1 मुट्ठी नीम के फूल में 1 चम्मच शहद व 1 चम्मच नीम्बू का रस मिलाकर पीस लें, अब इसे सुबह खाली पेट पियें|
  1. ब्लड शुगर कंट्रोल करें – नीम में मौजूद तत्व ब्लड में मौजूद शुगर को कंट्रोल करता है| डायबटीज वालों के लिए ये रामवाण इलाज है| रोजाना नीम लेने से इंसुलीन की मात्रा शरीर में बढती है|
कैसे उपयोग करें – रोजाना नीम की पत्तियों के रस को निकालकर सुबह खाली पेट पियें|
  1. कैंसर ट्रीटमेंट – एक शोध के अनुसार पाया गया है कि नीम में प्रोटीन होता है, जो खून में मौजूद कैंसर के जीवाणु से लड़ता है व उन्हें मारता है| नीम का जूस रोज सुबह लेने से शरीर में मौजूद सारे विषेले तत्व निकल जाते है| नीम कैंसर की बीमारी को दूर करता है, साथ ही रोजाना इसके सेवन से हम कैंसर की बीमारी से भी बचे रह सकते है|
  2. इन्फेक्शन से रक्षा करे – शरीर में कई बार तरह तरह के इन्फेक्शन हो जाते है, जिसके चलते दाद खुजली होने लगती है| फंगस के कारण भी इन्फेक्शन होता है, जिससे बचने के लिए आप नीम के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है| दाद खुजली में नीम का तेल बहुत अच्छा होता है|
  3. स्किन से जुडी परेशानी – अगर आपको मुहांसे, झुरियां, pegmentation, ब्लैकहेड, ड्राई स्किन या अन्य कोई स्किन से जुड़ी परेशानी है, तो इन सब परेशानियों का एक ही इलाज है नीम| नीम में antibactiriya propertie होती है, किसी भी इन्फेक्शन वाले कीटाणु से ये लड़ने की ताकत रखता है| ये चेहरे से किसी भी तरह के दाग धब्बे मिटा देता है| इसके अलावा नीम एक तरह का टोनर व moisturizer की तरह भी काम करता है|
कैसे उपयोग करें – नीम की पत्तियों को तब तक उबालें, जब तक उसका पानी हरा ना हो जाये, अब छान कर ठंडा होने दे, फिर इस पानी से दिन में 2-3 बार मुहं धोएं| इसके अलावा आप इस पानी को नहाने के पानी में मिलाकर उपयोग करें| इससे आपके शरीर के सारे इन्फेक्शन निकल जायेंगे|
  1. दांतों को मजबूती दे – नीम की डंठल यानि दातून का उपयोग सदियों से हमारे देश में दांतों को साफ करने के लिए किया जाता है| नीम में मौजूद antibactiriya propertie दांतों से जुडी सारी परेशानी ख़त्म कर देता है| इससे आपके दांत मजबूत व चमकदार होते है| आजकल के समय में सब लोग आधुनिक हो गए है, दातुन की जगह हम टूथपेस्ट ब्रश का इस्तेमाल करते है| आप अभी भी दिन में एक बार दातुन का इस्तेमाल करें, फर्क खुदबाखुद समझ आएगा|
  2. रक्त प्रवाह बढ़ाये – नीम रक्त की धमनियों में कचरा इक्कठा नहीं होने देता, वह उसे साफ कर देता है, जिससे रक्त का प्रवाह शरीर में सही रहता है व खून भी साफ रहता है| नीम का जूस रोज पीने से शरीर में खून की मात्रा भी बढती है|
  3. पेट से जुड़ी परेशानी दूर करे – पेट में जलन, अल्सर, गैस इन सारी परेशानी को नीम का पानी पीकर दूर किया जा सकता है| यूरिन इन्फेक्शन होने पर नीम की पत्तियों को खाली पेट चबाना चाइये, जल्द आराम मिलेगा|
नीम के इतने सारे फायदे है, इसे आप आसानी से अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में शामिल कर सकते है| इसे उपयोग में लाने से आपको ढेरों बीमारियों से राहत मिलेगी, जिसके लिए अभी तक आप डॉक्टरों के चक्कर लगाया करते थे| अगर आप आजीवन स्वस्थ रहना चाहते है तो नीम का रस रोजाना सुबह पीना शुरू कर दें, सारी बीमारियों से यह आपको बचा के रखेगा| बड़े बुजुर्ग हमेशा से नीम के फायदे बताते आये है, लेकिन आपने शायद पहले उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया होगा क्यूंकि आप इसके इतने फायदे नहीं जानते थे| अब ये सारे फायदे पढने के बाद आप आज ही इसे उपयोग में लायें और अपना अनुभव शेयर करें|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.