Thursday 14 January 2016

आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:14

आंवला प्रकृति की ओर से हमें दिया गया एक तोहफा है जो बहुत गुणकारी है| आंवला में सबसे अधिक मात्रा में विटामिन सी होता है, इसे खाने से आँखों की रोशनी बढती है, बालों का झाड़ना बंद होता है| आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे बहुत सी बीमारी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है| आमला में मौजूद तत्व पेट में होने वाली गैस, एसिड की परेशानी दूर करते है, इसके खाने से दिमाग तेज होता है, दिल व फेफड़े मजबूत होते है, स्किन की परेशानी दूर होती है, शरीर से विषेले पदार्थ निकल जाते है, बालों को बढ़ाने अदि मे यह बहुत लाभकारी है| इसके अलावा भी आवला के बहुत से फायदे होते है|
बहुत सी बीमारी के लिए आय्रुर्वेद इसे उपयोग करता है, आंवला में विटामिन सी, कैल्शियम फोस्फोरस, आयरन व विटामिन बी काम्प्लेक्स होता है|


आंवला के गुण फायदे एवम उपयोग

Amla ke gun fayde upyog hindi

  1. बालों के लिए – आंवला बालों के लिए बहुत अच्छा होता है यह उन्हें मजबूत, घना, काला व चमकदार बनाता है| यही वजह है कि आमला बहुत से शैम्पू और हेयर प्रोडक्ट में उपयोग होता है| आमला खाने से या इसे पीस कर बालों में लगाने से बालों को फायदा मिलता है| आंवला का बालों के लिए उपयोग सदियों से होता आ रहा है, भारत में पहले बाल आमला शिकाकाई से ही धोये जाते थे, बाद में इससे शैम्पू बनने लगे| बालों का गिरना ये 90% तक कम करता है|
  2. आँख की रोशनी बढ़ाये – आंवला आँख की रोशनी बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है| एक शोध के अनुसार पाया गया है कि जो लोग रोज आमला खाते है उनकी आँख की रोशनी बढ़ जाती है| रात का अंधापन, धुंधला दिखना, ये सब परेशानी आमला खाने से दूर हो जाती है| इसके लिए आपको आंवला के जूस में थोड़ी सी शहद मिलाकर रोज पीना होगा|
  3. शरीर में कैल्शियम की पूर्ती करे – आंवला के इस फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे| आंवला हमारे शरीर में अच्छी मात्रा में कैल्शियम देता है| कैल्शियम की जरुरत हमारे शरीर में हड्डियों, दाँतों, बालों व नाख़ून को होती है| इसके लिए विटामिन सी से भरपूर चीजें खाना चाइये और आमला तो इसका बहुत बड़ा स्त्रोत है| आमला खाने से आपके शरीर की सुन्दरता में चार चाँद लगेंगे|
  4. मेटाबोलीक एक्टिविटी – प्रोटीन युक्त खाना लेने से हमारा शरीर हमेशा फिट healthy रहता है| शरीर में मसल को, सेल को बढ़ने के लिए बहुत अधिक प्रोटीन चाहिए होता है|आंवला में अत्यधिक प्रोटीन होता है, जिससे लेकर हम हमेशा फिर रह सकते है|
  5. महिलाओं के लिए अच्छा – हर महीने महिलाओं को होने वाली परेशानी में होने वाले दर्द से आमला आराम दे सकता है| आमला में मौजूद मिनिरल्स व विटामिन दोनों मिल कर इस परेशानी को दूर करते है और महिलाओ को होने वाली बैचैनी से आराम देते है| कहा जाये तो यह बहुत जरुरी तत्व है महिलाओं के लिए जिसे जिसे रोज लेना चाहिए|
  6. डायबटीज – आमला ब्लड शुगर को control करता है, डॉक्टर भी डायबटीज के मरीज को आमला खाने की हिदायत देते है| आमला को आप मुर्रबा बना कर, सुखा कर, उसका जूस निकालकर, आचार बनाकर या कच्चा किसी भी रूप में ले सकते है| यह एक ऐसा फल है जो अपने हर रूप में गुणकारी है| आमला से ब्लड शुगर कम होता है जिसका मतलब शरीर में गुलुकोस सेल्स द्वारा एनर्जी के लिए उपयोग होती है| जिससे मेटापोलिस्म बढ़ता है व आप ताक़त महसूस करते है|
  7. शरीर से विषेले पदार्थ निकाले – आमला एक ऐसा फल है जिसमें पानी की मात्रा भी होती है| इसका मतलब इसे खाने से यूरिन में होने वाली परेशानियाँ दूर होती है| और यूरिन के द्वारा शरीर के सारे विषेले तत्व निकाल जाते है| यूरिन के दवाला शरीर से अनावश्यक नमक, एसिड, पानी निकल जाता है| इससे वजन भी कम होता है क्यूंकि शरीर में 4% फैट यूरिन का होता है| आमला खाने से ये सब परेशानी नहीं होती और यूरिन इन्फेक्शन व किडनी की प्रॉब्लम नहीं होती है|
  8. पाचनतंत्र सही रखे – बाकि फलों की तरह आमला भी फाइबर युक्त है| आमला खाने से गैस,कब्ज, डायरिया, दस्त की परेशानी दूर होती है| खाने के बाद इसलिए सुखा आमला खाया जाता है जिससे पाचन अच्छे से हो|
  9. दिल की रक्षा करे – दिल की मसल की रक्षा आमला करता है, जिससे खून का संचालन पुरे शरीर में सही ढंग से होता है| आमला का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है, इससे स्ट्रोक व हार्टअटैक का खतरा भी कम होता है|
  10. इन्फेक्शन हटाये – antibactieriya प्रॉपर्टी होने की वजह से आमला बहुत से इन्फेक्शन दूर करता है| इससे शरीर में प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है| सर्दी जुखाम फले जैसे रोग शरीर में इफ़ेक्ट नहीं करते है|
  11. anti ageing – आमला का सेवन से बुढ़ापा दूर होता है| सच बोल रही हूँ आप अजमा के देख लें| जो लोग रोज इसे खनते है उनके चेहरे से झुरियां हट जाती है व आप जवान बने रहते है|
  12. अनिंद्रा की परेशानी दूर करे – आमला से आपकी ये परेशानी दूर होगी| नींद ना आने की परेशानी आम है इसके लिए आप आमला खाना शुरू करें|
कहा जाता है बुजुर्गो की बात और आमला का स्वाद लोगों को देर से समझ में आता है| आमला खाने से सारी शारीरक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है| ये फायदे पढ़ आप इसके फायदे समझ गए होंगे| अब आज से ही इसे अपनी डाइट में शामिल करें|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.