Wednesday 13 January 2016

दो मुहे बाल के उपाय टिप्स

by Amar Ujala Now  |  in सुन्दरता at  01:59

do muhe bal ke upay tips in hindi काले लम्बे सुंदर बाल हर औरत चाहती है| बाल औरत का गहना होता है, जो उसे और भी सुंदर बनाता है| लेकिन आजकल दो मुंहें बाल हर दूसरी औरत की परेशानी की वजह है| दो मुंहें बाल की वजह से इनकी ग्रोथ में असर पड़ता है| इससे बालों की क्वालिटी ख़राब होती है और अच्छे बाल पाना सिर्फ एक सपना बन के रह जाता है| हम को हर रोज प्रदुषण, धुल, मिटटी, हवा, सूर्य के बीच रहना पड़ता है| हम अपने स्किन का ख्याल तो अच्छे से रखते है, लेकिन बालों को भूल जाते है| सीधे सूर्य प्रदुषण में आने से इन पर बहुत बुरा असर पड़ता है| इसके साथ ही हम बालों पर gel, iron, curl, dryer, स्प्रे और तरह तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट उपयोग करते है| इन सब का अधिक उपयोग बाल को रूखा बेजान बना देता है और इनका पूरा पोषण अलग कर देता है| इसी वजह से हमारे बाल दो मुंहें होने लगते है जिससे इनकी ग्रोथ रुक जाती है और वे झड़ने लगते है|
दो मुंहें बाल होने के कारण (Reason of Split Hair)–
  • ज्यादा बाल धोना
  • बालों को सूर्य, प्रदुषण, मिटटी के सीधे संपर्क में रखना|
  • styling टूल्स जैसे straightner, dryer, curler का ज्यादा इस्तेमाल|
  • ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे gel, स्प्रे, सीरम जा अधिक इस्तेमाल|
  • गर्म पानी से बालों को धोना|
  • low क्वालिटी के कंघी, पिन और बैंड्स का इस्तेमाल करना|
  • समय समय पर cutting और trimming ना करवाना|
  • हेयर कलर डाई का ज्यादा इस्तेमाल करना|
  • बालों में तेल से मसाज ना करना|
  • खारे पानी से बाल धोना या ज्यादातर पूल के पानी में नहाना|
इन सभी कारणों से हमारे बाल दो मुंहें हो जाते है| do muhe bal hatane के लिए हमें पार्लर जाकर उसे trimming करना पड़ता है| लेकिन जब आप अपने बालों को लम्बा करना चाहते है, तो trimming सबसे अच्छा तरीका नहीं है| हमेशा trimming से बाल ज्यादा बढ़ नहीं पाते है| तो क्यूँ ना आज हम ब्यूटी पार्लर की जगह घर पर ही दो मुंहें बाल का इलाज करें| बस आपको अपने घर में अपने फ्रिज और किचिन में नजर घुमाना है| आपको अपने balo  को ठीक करने के बहुत सारे तरीके मिल जायेंगे| आज हम आपको इस आम समस्या से लड़ने के तरीके बताएँगे|
do muhe bal ke upay tips in hindi

दो मुंहें बाल की समस्या के  उपाय  टिप्स

Do Muhe Bal Ke Upay Tips in hindi

अंडाअंडे में प्रोटीन और फैटी एसिड होता है जो दो मुंहें बाल को ठीक करता है| हमारे बाल शरीर में मौजूद प्रोटीन से ही बनते है, अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाती है, साथ ही ये बालों को स्मूथ, सॉफ्ट और इसका झड़ना कम करती है| बहुत सारे तरीकों से आप अंडे अपने बालों में लगा सकते है|
• एक अंडा मिक्स करें इसमें 2 tbsp ओइल्वे आयल और 1 tbsp शहद मिलाएं| इसे हेयर मास्क की तरह अपने बाल में 30 min लगायें फिर पानी धोकर शैम्पू कर लें|
• 1 अंडे को फेंट कर उसमें 1 tbsp पानी मिला कर भी आप अपने बालों में लगा सकते है|
• 1 अंडे को 1 tbsp ओलिव में मिलाएं और अपने बालों में लगायें|
पपीता
  1. थोड़ा सा पपीता और ½ कप दही को मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें| इसे बालों में लगायें और 30 min बाद धो लें| इससे आपके दो मुंहें बाल बहुत जल्दी कम होने लगेंगे|
कास्टर आयल
  1. कास्टर आयल में, राइ और ओलिव आयल मिलाएं| इससे अपने बालों की मसाज करें और 30 min तक शावर कैप से बांध लें| फिर पानी से धोकर शैम्पू कर लें|
मलाई
  1. 1 tbsp मलाई में ½ कप दूध मिलाकर फेंटें| अब इसे बालों में लगायें और 15 min बाद शैम्पू करें|
गरम तेल
  1. deep कंडीशनिंग के लिए हॉट आयल की मसाज बहुत अच्छी होती है| इससे बालों को moistur मिलता है जिससे दो मुंहें बाल नहीं होते है| healthy बालों के लिए हमें गर्म तेम से मसाज करती रहनी चाहिए|
    अपनी पसंद का नारियल तेल, ओलिव आयल या almond आयल लें| इसे हल्का गुनगुना करें और बालों व जड़ों की मसाज करें| 45 min के बाद शैम्पू करें| इसे हफ्ते में 2 बार जरुर करें|
केलाकेला में नेचुरल तेल होता है जो बालों को पोषण देता है और उनका टूटना कम होता है| इससे बाल व्यवस्थित रहते है और बालों की समस्या से निजात मिलता है|
1 केला को अच्छे से मैश कर लें, उसमें 2 tbsp दही, थोडा सा नीम्बू का रस और गुलाब जल मिलाएं| इन सबको मिक्स्क्सी में फेंट लें और पेस्ट बना लें| इस मास्क को अपने बालों में लगायें और 1 घंटे बाद पानी से धो लें फिर शैम्पू कर लें| हफ्ते में एक बार इसे जरुर लगायें|
शहददो मुंहें बाल बालों की समस्या को दूर करने के लिए शहद बहुत अच्छा है| 2 tbsp शहद में ½ कप दही मिलाएं अब इससे अपने बालों की मसाज करें| अपने बालों के एंड में अच्छे से लगायें| 20 min के बाद पानी से धोएं| ये मास्क आपके दो मुंहें बाल दूर करेगा साथ ही बालों में चमक और पोषण बढेगा|
मैथीमैथी और दही के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें| इसे बालों में लगायें और 2 घंटे बाद पानी से धोएं| इससे बाल सिल्की होंगे और दो मुंहें बाल हटेंगे|
विटामिन E कैप्सूलकिसी भी कॉस्मेटिक की दुकान में ये आसानी मिल जाती है| 2-3 कैप्सूल को गुनगुने पानी में घोलें| अब इस पानी को दो मुंहें बालों में लगायें|  दो मुंहें बाल की समस्या को ये जरुर दूर करेगा|
एलो वेरारूखे, बेजान और ख़राब बालों को एलो वेरा moistur देता है और दो मुंहें बाल कम करता है| इसे लगाने से बाल जल्दी बढ़ते है और उनका गिरना कम होता है|
1-2 एलोवेरा पत्ती से उसका gel निकाल लें| अब इसे अपने बालों में लगायें और min बाद शैम्पू कर लें| आप इसमें 1 tbsp नीम्बू का रस भी मिला सकती है| इसे हफ्ते में 2 बार 1 महीने तक लगाईये, आपको फर्क जरुर समझ आएगा|
आप बाजार में उपलब्ध नेचुरल एलोवेरा शैम्पू का भी इस्तेमाल कर सकते है| इसे हफ्ते में 2 बार लगायें|

दो मुंहें बाल के उपाय टिप्स –
  • गीले बालों में कभी ब्रश ना करें|
  • हेयर टूल्स का इस्तेमाल कम से कम करें|
  • ब्यूटी प्रोडक्ट जैसे शैम्पू gel का कम से कम इस्तेमाल करें|
  • घर से बाहर निकलते समय अपने बालों को अच्छे से कवर करें|
  • हर 2 महीने में अपने बालों को ट्रिम कराएँ|
  • नायलॉन से बनी कंघी का इस्तेमाल करें|
  • हफ्ते में 2 बार अपने बालों में कंडीशनर करें|
  • कभी भी गर्म पानी से अपने बालों को ना धोएं|
  • पहले अपने बाल को बड़े मुंह की कंघीं से सुलझाएं फिर पतली कंघी उपयोग करें|
  • अपने बालों को moistur देने के लिए समय समय पर तेल लगते रहें|
  • ज्यादा से ज्यादा पानी पियें|
  • बालों को धोने के बाद टॉवल से उसे जोर जोर से ना पोंछें बल्कि हल्के हाथ से टॉवल उपयोग करें|
  • प्रोटीन युक्त खाना जैसे दूध, दही का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें|
मेरे द्वारा बताये गए सभी तरीके आप आसानी से अपने घर पर इस्तेमाल कर सकते है| इन सभी तरीको से आपको जल्दी फायेदा मिलेगा और ये सभी नेचुरल है जिससे आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा|  मैंने आपको बहुत सारे तरीके बताये है| हमेशा की तरह मैं आज भी आपके लिए रोजमर्रा की समस्या को दूर करने के लिए घरेलु नुस्खे लाई हूँ, जो आपको बिना खर्चे के जल्द से जल्द परिणाम देगा| आज का यह आर्टिकल आपको कैसा लगा मुझे जरुर बताएं| आपके द्वारा मिली प्रतिक्रिया मुझे और आगे अच्छी बातें लिखने के लिए प्रेरित करती है| आप अपने बात सुझाव हमारे साथ शेयर करते रहिये| किसी भी समस्या का मै आपको घरेलु उपचार बताने की कोशिश करुँगी|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.