Wednesday 13 January 2016

उल्टी के कारण और रोकने के घरेलू उपाय

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  03:32

उल्टी एक बहुत ही सीरियस प्रॉब्लम नहीं है, ये बहुत आम है और इसके कोई बहुत बड़े साइड इफ़ेक्ट भी नहीं है| कई बार हमारे शरीर में कुछ बदलाव के कारण वोमिट होती है या वोमिट जैसा महसूस होता है| कई बार ऐसा होता है कि उल्टी होती नहीं है बल्कि हमें ऐसा फील होता है कि होने वाली है| ऐसे में बहुत बैचेनी होती है|

उल्टी के कारण और रोकने के घरेलू उपाय

ulti vomit ke karan rokne ke gharelu upay ilaj in hindi


उल्टी / वोमिट के कारण (Ulti / Vomit ke karan)–
  • भूख से ज्यादा खाना खा लेना
  • शराब ज्यादा पी लेना
  • फ़ूड पोइसोनिंग
  • पेट ख़राब होना
  • तनाव
  • गर्भावस्था
  • किसी ऐसी चीज को सूंघ लेना जिससे आपको एलर्जी हो
  • बस या कार में सफ़र के दौरान
  • खाली पेट रहना
  • किसी बीमारी की वजह से

उल्टी / वोमिट दूर करने और रोकने के घरेलू उपाय (Ulti / Vomit door karne or rokne ke gharelu upay)

मैं आज आपको उल्टी बंद करने के घरेलू नुस्खे बताउंगी| आपको अलर वोमिट जैसा भी कभी फील हो तो आप ये नुस्खे अपना सकती है|
  1. अदरक – अदरक हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इसका उपयोग करने से वोमिट भी नहीं होती है|
  • एक चम्मच अदरक के रस में 1 चम्मच नीम्बू का रस मिलाएं और इसे दिन में कई बार पियें|
  • इसके अलावा अदरक वाली चाय में थोड़ी सी शहद डाल कर पियें| आप चाहें तो अदरक का थोड़ा सा टुकड़ा भी लेकर चबा सकते है, आराम मिलेगा|
  1. चावल का पानी – अगर आपको गैस की वजह से वोमिट हो रही है तो यह नुस्खा बहुत फायदेमंद है| इसके लिए आप सफ़ेद चावल लें ना की ब्राउन| सफ़ेद चावल में स्टार्च अधिक होता है जो जल्दी पच जाता है|
  • 1 कटोरी चावल को 2-3 कटोरी पानी के साथ उबालें|
  • पक जाने पर इसका पानी अलग कर लें|
  • अब इस पानी में हल्का नमक डाल कर पी लें| बहुत जल्द आराम मिलेगा|
  1. लौंग – लौंग ऐसी चीज है, जिसे खाने से हमारा पाचन आराम से हो जाता है एवं पेट भी सही रहता है| ये पेट को आराम देता व एसिडीटी जैसी परेशानी नहीं होती है| लौंग फ़ूड पोइसोनिंग में भी बहुत मददगार होता है|
  • 2-3 लौंग को मुहं में डाल चबाते रहें| इसके अलावा आप इसकी चाय बनाकर भी पी सकते है| उल्टी नहीं होगी|
  • इसके अलावा आप लौंग को तवे पर थोडा सेंक लें, इसे हल्का दरदरा कर शहद में डाल खा लें| वोमिट बहुत जल्द बंद हो जाएगी|
  1. दालचीनी – अगर पेट का पाचनतंत्र ख़राब है तो दालचीनी बहुत आराम देगा, इसे लेने से वोमिट जैसा फील भी नहीं होगा|
  • 1 कप उबलते पानी में 1 चम्मच दालचीनी पाउडर डालें, अगर आपके पास इसका पाउडर नहीं है, तो आप स्टिक भी डाल सकती है|
  • थोड़ी देर इसे रहने दें फिर छान लें|
  • अब इस पानी में थोड़ी सी शहद डाल पी लें|
टिप – अगर कोई औरत गर्भवती है तो उसे ये तरीका नहीं अपनाना चाहिए|
  1. विनेगर – विनेगर भी वोमिट रोकने में सहायक होता है, इसे लेने से वोमिट जैसा महसूस भी नहीं होता है|
  • 1 गिलास पानी में 1 चम्मच एप्पल विनेगर व 1 चम्मच शहद डाल दिन भर थोडा थोडा पीते रहें|
  • उल्टीकी दुर्गन्ध से और वोमिट होती है इसके लिए अपने मुंह को विनेगर और पानी मिलाकर उससे कुल्ला करें|
  1. पुदीना – अगर आपका पेट ख़राब है और वोमिट हो रही है तो पुदीना इसे झट से दूर कर देगा| ये आपको रिफ्रेश भी कर देगा|
  • 1 कप उबलते पानी में 1 चम्मच सूखे पुदीने की पत्ती डालें| 5-10 min रहने दें फिर छान कर पी लें| तुरंत आराम मिलेगा|
  • पुदीने की ताज़ी पत्तियों को लेकर चबाएं|
  • पुदीने का रस, नीम्बू का रस व शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर रखें| अब इसे दिन में 2-3 बार पियें|
  1. प्याज का रस – प्याज में एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज होती है जो ulti को रोकता है|
  • 1 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच किसा हुआ अदरक मिलाएं| थोड़ी थोड़ी देर इस मिश्रण को लेते रहें, उलटी नहीं होगी|
  • इसके अलावा ½ कप प्याज के रस में 2 चम्मच शहद मिलाएं| थोड़ी थोड़ी देर में 1 चम्मच इस मिश्रण को पियें| आराम मिलेगा|
  1. सौंफ – सौंफ हमारे पाचन को सही रखता है इसमें भी एंटीबायोटिक प्रॉपर्टीज होती है जो vomit को रोकती है|
  • 1 कप उबलते पानी में 1 चम्मच पीसी हुई सौंफ मिलाएं, इसे 10 min तक रखे रहने दें, फिर छान कर दिन में 2 बार पियें|
  • इसके अलावा आप सौंफ को ऐसे ही मुहं में डालकर चबाएं| उलटी नहीं होगी|
  1. जीरा – सौंफ की तरह जीरा भी बहुत कारागार है| यह पाचन से जुडी हर तकलीफ को झट से दूर कर देता है|
  • ½ कप गुनगुने पानी में ½ चम्मच जीरा पाउडर डालें और पी लें|
  • इसके अलावा 1 चम्मच शहद में जीरा व इलायची पाउडर मिलाकर खाएं| वोमिट से तुरंत आराम मिलेगा|
  1. नमकीन बिस्कुट – यह बहुत आसान और common तरीका है| वोमिट जैसा फील होने पर भी आप इसे खा लें तुरंत अच्छा महसूस करेंगे| इसका स्वाद नमकीन मीठा होता है जो पेट के पाचन के लिए भी अच्छा होता है| ये आपके शरीर को ताकत भी देता है| आप बिस्कुट की जगह टोस्ट भी खा सकते है|
  2. नमक शक्कर का घोल – लगातार उलटी होने से हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, और फिर ज्यादा उलटी होने लगती है| ऐसें समय में आप आसानी से घर में उपलब्ध चुटकी भर नमक व 1 चम्मच शक्कर को पानी में घोल कर पी लें, इसे दिन में कई बार थोड़ा थोड़ा लें| बहुत जल्द आराम मिलेगा|
  3. नीम्बू का रस – नीम्बू का रस उलटी के समय बहुत अच्छा होता है| एक बार पीने से ही आपको आराम मिल जाता है| नीम्बू के रस को पानी में मिलाकर थोडा नामक व शक्कर डालें, अब इसे पी लें|
  4. उल्टी / वोमिट रोकने के  कुछ अन्य घरेलू  इलाज (Ulti / Vomit rokne ke gharelu ilaj)

1वोमिट जैसा महसूस होने पर, एक एक घूँट पानी पीते रहें|
2बहुत हल्का एवं कम तेल मसाले वाला भोजन लें, एवं धीरे धीरे खाएं|
3गुलुकोस, एलेक्ट्रोल जैसी चीज पीते रहें|
4जितना हो सके आराम करें|
5तेज सुगन्धित वाली जगह में ना बैठे, इससे जी और ज्यादा मचलाता है|
6खाने के तुरंत बाद ना सोयें|
7खाने के तुरंत बाद ब्रश ना करें, इससे वोमिट होने के सबसे ज्यादा चांस होते है|
ये वोमिट रोकने के कुछ ऐसें तरीके है जिन्हें आप घर पर आसानी से इस्तेमाल कर सकते है, इसे उपयोग करने से आपको कोई नुकसान भी नहीं होगा| आपको अब से जब भी उल्टी की परेशानी हो आप ये इलाज कर सकते है| अगर आपके पास उल्टी रोकने का कोई तरीका है तो हमसे जरूर शेयर करें|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.