Thursday 14 January 2016

गुनगुने पानी के फायदे

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:05

जल जीवन है, जल अमृत है| पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते है| पानी से हमारे शरीर की बहुत सी बीमारियाँ दूर होती है| गुनगुना पानी एक आयुर्वेदिक औषधि की तरह है| जो स्वास्थ व सौन्दर्य दोनों के लिए लाभकारी है| हम गुनगुने पानी से शरीर की छोटी मोटी बीमारी का इलाज आसानी से घर पर ही कर सकते है| आपने डॉक्टर व डाइटीशियन से सुना होगा वो हमेशा हमें सुबह उठने के बाद व रात को सोने से पहले गुनगुने पानी पीने की सलाह देते है| हमारे शरीर में 70 % पानी होता है, पानी की कमी से बहुत सी बीमारियाँ उभरने लगती है| हमें भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए और अपने शरीर की पानी की कमी को पूरा करना चाहिए| गुनगुना पानी एक ऐसा इलाज है जिसे हम जब चाहें जहाँ चाहें उपयोग कर सकते है|

गुनगुने पानी पीने के फायदे

Gungune pani lukewarm water fayde hindi

  1. वजन कम करने में सहायक – अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है, तो इसकी शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करिए| इसे लेने से शरीर में मेटापोलिस्म बढ़ता है, जिससे शरीर में खाना फैट में कन्वर्ट नहीं होता, बल्कि ताकत देता है| रोज सुबह गुनगुने पानी में निम्बू डालकर पीने से कुछ ही दिनों में आपका वजह कुछ किलो कम हो जायेगा|
  2. गले व नाक की परेशानी – सर्दी जुखाम खराश में गुनगुना पानी काफी आराम देता है| ठण्ड के दिनों में यह समस्या आम होती है और गले नाक में इन्फेक्शन दर्द होता है, इसके लिए आपको दवाई लेने की जरुरत नहीं| पानी को हल्का गुनगुना करिए और पी लीजिये बहुत आराम मिलेगा|
  3. पीरियड के समय – महिलओं को होने वाली मंथली प्रॉब्लम में गुनगुना पानी रामवाण इलाज है| इसे पीने से abdominal में होने वाले दर्द में आराम मिलता है| और बिना किसी दवाई लिए आप इसके द्वारा दर्द दूर कर सकते है| गर्म पानी की सिकाई भी बहुत कारीगर है|
  4. विषेला तत्व दूर होते है – शरीर में मौजूद विषेले तत्व हम गर्म पानी पीकर बाहर निकाल सकते है| गुनगुने पानी से शरीर में ताप बढ़ता है जिसके बाद पसीना निकलता है और उसके द्वारा विषेले तत्व बाहर निकल जाते है| इसके अलावा ज्यादा पानी से विषेले तत्व यूरिन व शौच के द्वारा बाहर निकल जाते है|
  5. चेहरे से उम्र घटाए – गुनगुने पानी से शरीर के विषेले तत्व निकलते है, व चेहरे की स्किन को वो अच्छा करता है| जिससे आपकी उम्र रुक सी जाती है, चेहरा खिला हुआ क्लीन दिखाई देता है| चेहरे की डैमेज स्किन निकल जाती है, जिससे चेहरा अच्छा सुन्दर हो जाता है|
  6. बालों को मजबूत करे – पानी का असर हमारे पुरे शरीर पर होता है, शरीर का हर अंग इसकी कमी से इफ़ेक्ट होता है व इसकी पूर्ति से हर अंग खिल उठता है| गुनगुने पानी से हमारे बालों की सुन्दरता भी बढती है, वे मजबूत, घने व काले होते है| इससे बालों की जड़ मजबूत होती है, और ग्रोथ भी बढती है| इससे dandruff भी दूर होते है|
  7. पाचनतंत्र ठीक करे – पाचन के लिए सबसे पहले आप गुनगुने पानी को ही लें| गुनगुना पानी पाचनतंत्र को मजबूत बनाता है| हमारा पेट साफ़ रहता है जिससे बीमारीयां दूर रहती है| कब्ज की परेशानी से भी गुनगुना पानी रहत देता है| खाने के ½ घंटे बाद गुनगुना पानी पीना चाहिए इससे शरीर में खाने कपचन अच्छे से होता है|
  8. खून का संचार बढ़ता है – खून का संचार शरीर में सही ढंग से ना हो तो बहुत सी बीमारियाँ घेर लेती है| इसके आपको हमेशा पानी पीते रहना चाहिए जिससे खून की मात्रा शरीर में सही रहे व उसका संचार भी अच्छे से हो|

  1. कुछ अन्य फायदे –
  • रात को खाने के बाद व सोने से पहले गुनगुना पानी ही पीना चाहिए, इससे आपको नींद अच्छी आएगी| आपके शरीर को आराम मिलेगा, और अगले दिन आपका पेट अच्छे से साफ होगा|
  • चेहरे में होने वाले मुहांसे, फुंसी पानी की कमी से ही होते है| गुनगुना पानी पूरा दिन में कई बार पियें जल्दी ही चेहरे से दाग धब्बे गायब हो जायेंगे| और चेहरा खिला खिला चमकदार बनेगा|
  • गर्म पानी में नीम्बू शहद मिलाकर पिने से हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढती है, साथ ही वजन कम होता है|
  • गुर्दों के लिए ठंडा पानी नुकसानदायक होता है, हमें गुनगुने पानी का ही सेवन करना चाहिए, इससे गुर्दे तंदरुस्त रहते है, व उनकी साडी गन्दगी निकल जाती है|
  • अगर आप गुनगुने पानी का सेवन करते है, तो आपको भविष्य में कभी गठिया की परेशानी नहीं होगी| गर्म पानी हड्डियों व जोड़ो के लिए अच्छा होता है|
  • किसी को अगर श्वास की परेशानी है, तो उसे गुनगुना पानी का ही सेवन करना चाहिए, क्यूंकि ठंडा पानी फेफड़ो में परेशानी देता है|
  • अगर आप नियमित रूप ने गुनगुने पानी का सेवन करेंगे, तो आगे चलकर आपको कोई बीमारी होने की आशंका बहुत होती है|
आज मैंने आपको हलके गर्म पानी के फायदे बताये| इसे आप आज से अभी से अपनाएं, आप अपने शरीर में बहुत जल्द बदलाव महसूस करेंगें| इससे आपको बहुत से फायदे मिलेंगे|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.