Wednesday 13 January 2016

घर पर बनाये फेस स्क्रब और जाने उसके फायदे

by Amar Ujala Now  |  in सुन्दरता at  03:23

हेलो दोस्तों कैसे है आप? हमेशा की तरह आज मैं आपके लिए कुछ नया घरेलु तरीका लेकर आई हूँ| आप भी मेरी तरह अपनी स्किन हमेशा साफ सुथरा रखना पसंद करते होंगे| आप भी चाहते होंगे कि आप हमेशा सुंदर और आकर्षित दिखें| लेकिन आप सुंदर दिखने के लिए बहुत पैसा और समय खर्च नहीं करना चाहती होंगी| तो चलिए आज मैं आपको घर में ही सुंदर कैसे बने ये बताती हूँ|

चेहरे की सुन्दरता के लिए हमें इसका खास ख्याल रखना चाहिए| एक्स्ट्रा केयर पाकर हमारा चेहरा खिल उठता| चेहरा फूलों के समान कोमल और सुंदर होता है, तो इसे फूल के सामान ही संभाल के रखना चाहिए| मैंने आपको घर पर फ्रूट फेसिअल करने का तरीका तो बताया था| अब मैं आपको घर पर स्क्रब कैसे करे ये बताती हूँ| स्क्रब फेस के लिए बहुत जरुरी होता है| इससे फेस की dead स्किन, एक्स्ट्रा आयल और धुल मिटटी निकल जाती है| अब आप जब भी facial करे तो घर पर बने स्क्रब का ही उपयोग करें| इससे आपके बहुत पैसे भी बचेंगे और आप केमिकल से भरे स्क्रब से अपने फेस को बचा लेंगे| आप घर पर अपनी स्किन और पसंद के हिसाब से स्क्रब बना सकती है|
अगर अचानक आपको किसी पार्टी में जाना हो फेस dull, बेजान थका हुआ हो, तो बस फटाफट घर पर ही ये स्क्रब बनाये और scrubing करें| आपका फेस तुरंत तरोताजा और सुंदर हो जायेगा|

घर पर बनाये फेस स्क्रब और जाने उसके फायदे

Ghar per banaye face scrub or jaane uske  fayde in hindi

सबसे पहले शुरुआत फलों से बने स्क्रब से करते है| चेहरे के लिए फलों से अच्छा दोस्त क्या हो सकता है| फल खाने के तो बहुत फायदे आपको पता है, लेकिन इसे स्किन पर लगाने के भी बहुत फायदे है| आप मौसम के हिसाब से फलों का चुनाव कर सकती है| फल खाने से आपका शरीर स्वस्थ व तंदरुस्त रहता है| जो भी फल आपके पास हो उनके साथ थोड़ी क्रिएटिविटी कर के आप अपना बेस्ट स्क्रब बना सकती है|

फल से बने फेस स्क्रब के फायदे ( Fruits se bane Face Scrub ke fayde)–

  • अगर आपको फल पसंद है तो आप किसी ना किसी रूप में इसे अपने आहार में शामिल कर ही लेते है| सौन्दर्य के रूप में इसे इस्तेमाल करना भी बहुत अच्छा तरीका है| अगर आप फल नहीं भी खाते है तब भी आप इसे लगा तो सकते है|
  • फल से स्क्रब बनाना बहुत आसान है, इसमें फल के साथ उसके छिलके भी उपयोग में आ जाते है|
  • ये आसान और कम खर्चीला होता है| फल का एक जरा सा टुकड़ा आपके चेहरे को नयी रंगत दे सकता है|
  • फल में ऐसे बहुत से पोष्टिक तत्व होते है जो आपके फेस के लिए जरुरी होते है| केमिकल वाली क्रीम से कहीं ज्यादा अच्छे ये ताजा फल होते है|
फलोंसे बने फेस स्क्रब  ( Fruits se bane Face Scrub)
  • संतरे से बना स्क्रब – ठण्ड में संतरा आना शुरू हो जाता है, ऐसे में संतरे से ही स्क्रब बनाकर उपयोग किया जाये| संतरे में विटामिन छ होता है जिससे citric एसिड बनता है| संतरे में इसकी अपनी खुशबू भी होती है, जो स्किन को एक ताजगी से भर देती है|
2 tbsp संतरे के जूस में 2 tbsp ओट्स मिलाकर पेस्ट बना लें| अब फेस धोकर साफ कर लें फिर उसमें स्क्रब लगाकर मसाज करें| 2-3 min बाद इसे धो लें और फेस क्रीम लगा लें| ठण्ड के समय में यह परफेक्ट स्क्रब है आपकी स्किन के लिए|
  • तरबूज से बना स्क्रब – गर्मी का फल तरबूज मिनिरल्स से भरा हुआ होता है| हमारे शरीर में गर्मी के समय होने वाली पानी की कमी को तरबूज पूरा करता है| गर्मी की तपती धुप से तरबूज हमें राहत देता है| गर्मी में धुप और जलन से चेहरा झुलस जाता है, ऐसे में तरबूज स्क्रब करने से ताजगी व नयी रंगत मिलती है|
1 कप तरबूज का जूस लें, उसमें 2 tbsp बेसन मिलाएं| अब फेस पर इससे मसाज करें और 2-3 min बाद धो लें| इससे चेहरे रंगत वापस आ जाएगी और फेस बेजान नहीं दिखेगा|
  • पपीता से बना स्क्रब – पपीता एक ऐसा फल है, जो हमारे देश में हमेशा मिलता है, लेकिन चेहरे के लिए इसे बरसात में उपयोग करना सबसे अच्छा है| पपीता का पल्प व उसका छिलका दोनों ही फेस के लिए अच्छा होता है| जब भी पपीता खाएं उसके छिलके को लेकर बस अपने फेस में घिस लें| बहुत जल्दी आपकी स्किन को नयी रंगत मिलेगी|
स्क्रब के लिए आप ½ कप पपीता के पल्प में 1 tbsp शक्कर और 1 tbsp ओट्स मिलाएं| इसे फेस पर लगायें और सर्कुलेशन motion में मसाज करें| इससे फेस के dead सेल्स निकल जायेंगे| 2 min रहने दे फिर फेस साफ कर लें|
  • नीम्बू से बना स्क्रब – नीम्बू एक ऐसी चीज है जो हर किसी के घर में हर समय रहती है| नीम्बू में मौजूद citric एसिड फेस के लिए अच्छा होता है, इसे लगाने से फेस का कलर लाइट भी होता है|
1 tbsp नीम्बू का रस लें उसमें 1 tbsp शहद और ½ tbsp शक्कर मिलाएं| इस स्क्रब को अपने फेस पर लगायें, अब सर्कुलेशन motion में मसाज करें| मसाज करने से शक्कर धीरे धीरे पिघलने लगेगी| यह बहुत आसान और जल्दी बनने वाला स्क्रब है| इससे फेस के काले धब्बे भी दूर होते है और फेस को गोरापन मिलता है|
  • केले से बना स्क्रब – केला भी ऐसा फल है जो आसानी से सारे मौसम में मिलता है, केला स्क्रब से फेस की dryness दूर होती है और फेस को moistur मिलता है|
स्क्रब बनाने के लिए आप 2 चम्मच केला को मैश करें, इसमें 1 चम्मच दूध और 2 चम्मच ओट्स मिलाएं| अब इसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं| सबको मिलाएं और एक पेस्ट बना लें| इसे फेस पर लगायें और कुछ देर मसाज करें| अब 10 min के बाद इसे पानी से साफ कर लें| धीरे धीरे मसाज करने से चेहरे की गन्दगी और dead सेल्स निकल जाते है| यह स्क्रब संवेदनशील स्किन के लिए बहुत अच्छा है| इसे लगाने से आपके फेस को कोई नुकसान नहीं होगा और ना ही कोई एलर्जी होगी|
ये सब फल से बने स्क्रब है| अब मैं आपको दुसरे स्क्रब बताती हूँ जो आप घर पर आसानी से बना सकते है और इस्तेमाल कर सकते है|
  • शुगर फेस स्क्रब – इसके लिए आप 1 tbsp नारियल तेल में 2 tbsp शक्कर मिलाएं| अब इस स्क्रब को फेस पर हल्के हाथ से मसाज करते हुए लगायें| मसाज सर्कुलर motion में ही करें| 60 sec मसाज करें फिर गुनगुने पानी से धो लें|
यह बहुत आसान है, जब आपके पास ज्यादा समय ना हो और कुछ समझ में ना आये कि फेस पर क्या लगायें, इस सिप्मल तरीके को अपनाएं|  इसे आप एक डब्बे में बना कर भी रख सकती  है और जरूरत में उपयोग करें|
  • चॉकलेट फेस स्क्रब – चॉकलेट आपके फेस के लिए कितना अच्छा है ये मैं आपको पहले चॉकलेट फेसपैक और हेयर मास्क के घरेलु नुस्खे में बता चुकी हूँ, इसमें मैंने आपको चॉकलेट फेस पैक के बारे में बताया था| अब आज में आपको चॉकलेट स्क्रब के बारे में बताउंगी|
स्क्रब के लिए आप ¼ कप ब्राउन शुगर लें| उसमें 1/8 कप ओलिव आयल, 1 tbsp कोको पाउडर और ¼ tsp वानिला एस्सेंस डाले| सबको अच्छे से मिक्स करें और फेस पर लगाकर 60 sec तक मसाज करें| तब 10 min तक लगे रहने दें फिर धो लें|
  • ओट्स फेस स्क्रब – 1 tbsp ओट्स में 1 चम्मच शहद और ½ tsp ओलिव आयल डालें| अब इससे अपने फेस की मसाज करें और फिर धो लें|
  • टमाटर फेस स्क्रब – टमाटर के पल्प में शक्कर मिलाकर पेस्ट बनाये| अब इससे फेस की मसाज करें|
  • कॉफ़ी स्क्रब – ओलिव आयल , शहद और कॉफ़ी को मिलाएं और स्क्रब की तरह फेस पर लगायें|
कुछ ध्यान रखने योग्य बातें –
  • हफ्ते में 2 बार से ज्यादा स्क्रब ना करें|
  • स्क्रब करने से पहले अपने फेस को पानी से जरुर साफ कर लें|
  • स्क्रब कभी 3-4 min से ज्यादा ना करें|
  • स्क्रब के बाद moisturizer जरुर लगायें|
आपको आज मैंने घर पर स्क्रब कैसे बनायें और उसके इस्तेमाल से होने वाले वाले लाभ बताये| अब आप जब चाहें इन्हें बनाकर इस्तेमाल कर सकती है| आप इसके इस्तेमाल के बाद कितना फर्क महसूस कर करे है, अपने अनुभव हमसे शेयर कर सकते हैं|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.