Thursday 14 January 2016

पानी की बचत कैसे करे पर निबंध उपाय पानी बचाओ कविता

by Amar Ujala Now  |  in निबंध at  00:03

जल ही जीवन है, ये हमेशा हम सुनते है, लेकिन मानते कितना है? क्या हम जल की रक्षा जीवन की तरह करते है? क्या हम उसे भी उतनी तब्बजो देते है, जितना किसी इन्सान की जिंदगी को? इन सवाल के जबाब सबके पास ना में ही होंगे| हम सब जानते है कि पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते| लेकिन फिर भी हम इसे फिजूल में खर्च कर देते है| हमारी प्रथ्वी के 70% भाग जल से डूबा हुआ है लेकिन 1-2 % ही इसमें से उपयोग करने लायक है| हमें जल को बहुत सहेज के रखने की जरुरत है, नहीं तो वह दिन दूर नहीं जब हम एक एक बूँद को तरसेंगे| पानी एक ऐसा धन है जिसे हम सहेज कर रखेंगे तभी हमारी आने वाली पीढ़ी उसे उपयोग कर पायेगी| जल है तो कल है|


पानी की बचत कैसे करे पर निबंध उपाय एवम पानी बचाओं कविता

Pani bachao save water upay essay kavita slogans nibandh in hindi

पानी की बर्बादी को रोकने के लिए हम अपने घर से ही शुरुआत कर सकते है| बस थोड़ीसी समझदारी और एक उठाये हुए कदम के साथ हम अपनी आने वाली पीढ़ी को यह तोहफा दे सकते है|
पानी की बचत कैसे करे और बचाने के तरीके (Pani ki bachat kaise kare ke tareeke)–
  1. नल को खुला ना छोड़े – आप जब भी ब्रश करें, दाढ़ी बनायें, सिंक में बर्तन धोएं, तो जरूरत ना होने पर नल बंद रखे, बेकार का पानी ना बहायें| ऐसा करने से हम 6 लीटर हर एक min में पानी बचा सकते है| नहाते समय भी बाल्टी से पानी को व्यर्थ ना बहायें|
  2. नहाने के लिए शावर की जगह बाल्टी का उपयोग करें| अगर शावर उपयोग भी करें तो छोटे वाले लगायें, जिससे पानी की कम खपत हो| शावर का उपयोग ना करके हम 40-45 लीटर पानी हर 1 min में बचा सकते है|
  3. जहाँ कहीं भी नल लीक करे, उसे तुरंत ठीक करवाएं| नहीं तो उसके नीचे बाल्टी या कटोरा रखें और फिर उस पानी का प्रयोग करें|
  4. लो पॉवर वाली वाशिंग मशीन उपयोग करें, इससे पानी की बचत होती है एवं बिजली भी कम लगती है| वाशिंग मशीन में रोज थोड़े थोड़े कपड़े धोने की जगह इक्कठे करके धोएं|
  5. पोधों में पानी पाइप की जगह वाटर कैन से डालें, इससे बहुत कम पानी उपयोग होता है| पाइप से 1 घंटे में 1000 लीटर पानी तक पानी उपयोग हो जाता है, जो पूरी तरह से पानी का नुकसान है| हो सके तो कपड़े धोने वाले पानी को पोधों पर डालें|
  6. घर में पानी का मीटर लगवाएं| आप जितना पानी उपयोग करेंगे, उसके हिसाब से उसका बिल आएगा| बिल देते समय आपको समझ आएगा कि आपने कितना बर्बाद किया है और फिर आगे से ध्यान रखेंगे|
  7. गीजर से गर्म पानी निकालते समय उसमें पहले ठंडा पानी आता है जिसे हम फेंक देते है| ऐसा नहीं करें, ठन्डे पानी को अलग बाल्टी में भरें, फिर गर्म पानी को दूसरी में| इस पानी को आप दूसरी जगह उपयोग कर सकते है|
  8. फ्लश में भी बहुत अधिक पानी उपयोग होता है, इसलिए ऐसा फ्लश लगवाएं जिसमें पानी का फ़ोर्स कम हो|
  9. नालियां हमेशा साफ रखें, क्यूंकि जब ये चोक हो जाती है तो साफ करने के लिए बहुत पानी को बहाया जाता है| इसलिए पहले से ही साफ सफाई रखें|
  10. पेड़ पोधे लगायें जिससे अच्छी बारिश हो और नदी नाले भर जाएँ|
पानी को बचाने की जरुरत क्यों है?
  • पैसों की बचत के लिए
  • बिजली की बचत के लिए
  • हमारे बचाने से जरूरतमंद के काम आएगा|
जल की रक्षा हमेशा करें, और ऐसा करने के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें| हम करेंगे तभी हमारे छोटे भी हमसे सीखेंगे| रास्ते में कभी भी कही पर कोई नल खुला हुआ हो, तो उसे बंद करें, पाइप लाइन फूटी हो तो उसकी complaint करें| आजकल तो हमारे घर में पानी आ जाता है, पानी की कीमत वो लोग समझते है जो 4-5 km पैदल चलकर पानी भरने जाते है| 1-2 बाल्टी के लिए उन्हें घंटो लाइन में खड़े होना पड़ता है| हम उनकी मदद सीधे तौर पर तो नहीं कर सकते| लेकिन कम से कम पानी बचायें, जिससे सही हाथों तक ये पहुँच सके| आज से ही यह शुरुआत अपने घर से करे, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है जो हम सब को साथ मिल कर उठानी चाहिए|
==============

Save Water Hindi Poem

  • पानी बचाओ कविता 

माना पानी का नही हैं मोल 
पर जीवन के लिए हैं ये अनमोल 
साँसे जहाँ चलती हैं 
वहीँ पानी से पनपती हैं 
यह महज़ एक कविता नहीं 
जीवन की एक सीख हैं 
पानी बचाओ पानी बचाओ 
वर्ना दुखदाई अंत हैं 
जल की कोई सीमा नहीं 
पर पिने को वो योग्य नहीं 
जो जल जीवन बनाता हैं 
वो हर जगह नहीं मिल पाता हैं 
करो इसका मोल अभी 
वर्ना पछताओगे 
पानी बचालो आज सभी 
वर्ना कठिन समस्या पाओगे  
===================

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.