Thursday 14 January 2016

आदित्य चोपड़ा की आने वाली अगली नई फिल्म

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  01:06

27 सितम्बर 2015 को यश चोपड़ा जी का जन्मदिन मनाया गया, इस मौके पर उनके परिवार के सभी लोग मौजूद थे| यश जी के 83 वें जन्म दिन पर उनके बेटे आदित्य ने अपने पिता को श्रधांजलि देते हुए एक फिल्म की घोषणा कर दी| आदित्य अपने पिता का प्रोडक्शन हाउस यश राज बैनर को बहुत अच्छे से चला रहे है| यश जी एक नामी निर्देशक व लेखक थे, जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता था| 3 साल पहले उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी| उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म शाहरुख़ के साथ ‘जब तक है जान’ थी, जो बहुत हिट रही|

अपने पिता की ही तरह आदित्य भी बहुत अच्छे डायरेक्टर है, आदित्य ने 7 साल पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में आखिरी बार निर्देशन किया था| इसके बाद से वे नए निर्देशकों को मौका दे रहे थे| आदित्य एक बार फिर निर्देशन में लौट रहे है, और इसकी घोषणा खुद आदित्य चोपड़ा ने की है|

आदित्य चोपड़ा की आने वाली अगली नई फिल्म

Aditya Chopra age height aane wali upcoming next new film in hindi

आदित्य कहते है “पिता के आशीर्वाद से आज उनके जन्म दिन पर मैं अपनी अगली निर्देशित फिल्म की घोषणा करना चाहता हूँ|” आदित्य ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वे यश राज बैनर की सबसे बड़ी हिट बनाये| लेकिन आदित्य ने साफ़ तौर पर बताया कि उनकी अगली फिल्म सबसे बड़ी नहीं होगी, यह 15 cr के आस पास नार्मल बजट की फिल्म होगी| आदित्य ने फिल्म का नाम ‘बेफिक्रे’ बताया है, जो एक रोमेंटिक ड्रामा फिल्म होगी| आदित्य ने क्लियर किया कि ये फिल्म वे 100 या 200 cr के क्लब में शामिल करने के लिए नहीं बना रहे है, ना ही ये फिल्म उनकी पिछली फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे व मोह्हबतें जितनी सफल होगी| लेकिन इसमें वे अपनी निर्देशन की कला को सबके सामने लायेंगे, जिसे सभी लोग बहुत पसंद करेंगे|

आदित्य ने फिल्म की कहानी लिखनी शुरू कर दी है, और कहा है ये बहुत हलकी पुलकी रोमेंटिक फिल्म होगी, जिसे कोई भी आम आदमी अपने जीवन से जोड़ सकता है| आदित्य ने ये भी कहा है कि यह बहुत रिस्की प्रोजेक्ट होगा उनके करियर का, लेकिन वे खुश होंगे इसे बनाकर| सुना है फिल्म में यश जी के पसंदीदा शाहरुख़ खान होंगे, और उनके साथ आदित्य काजोल का लाना चाहते है| ये अपने समय की सबसे हिट जोड़ी रही है, जो रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में एक बार फिर साथ दिखेगी| आदित्य की फिल्म में इसके अलावा रणवीर सिंह के होने की बात सुनने में आई है, फिल्म की कहानी मध्यम उम्र के प्यार को दिखाएगी, जिसमें लव triangle होगा| फिल्म का पूरा नाम Befikre – Those who dare to love है| जो अपने आप में फिल्म की कहानी बयाँ कर रहा है|
आपको आदित्य की अगली फिल्म के लिए कितनी उत्सुकता है, हमारे साथ शेयर कीजिये| आप अपने विचार हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर लिखे|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.