Thursday 14 January 2016

अदरक के फायदे एवम उपयोग

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:53

भारत में अदरक एक तरह का मसाला है, जिसे बहुत सी खाने की वस्तुओं में स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाता है| भारत के अलावा ये दूसरी जगह भी अलग अलग तरह से इस्तेमाल होता है| अदरक के बहुत सारे स्वास्थ के लाभ है| अदरक को हल्दी , इलायची के परिवार का माना जाता है| इसकी सबसे पहले खेती साउथ एशिया में शुरू हुई थी, इसके बाद ये ईस्ट अफ्रीका और फिर दुसरे देशों में शुरू हुई| अदरक एक बहुत तेज खुशबू व स्वाद वाला होता है, जिसे खाने व बहुत से पे पदार्थ में उपयोग करते है|

अदरक के गुण फायदे एवम उपयोग

Adrak / Ginger gun fayde upyog in hindi

हमारे शरीर को जितने भी पोषक तत्व की आवशकता होती है, वो सब अदरक में पाए जाते है, खासतौर पर इसमें कॉपर और मैगनीज होता है| अदरक अत्याधिक गर्म तासीर का होता है, इसलिए इसे गर्मी में कम उपयोग किया जाता है व ठण्ड में उतना ही अधिक उपयोग होता है| अदरक हमें बहुत से रोगों से भी बचाता है|
अदरक के उपयोग (Ginger / Adrak upyog) –
  • अदरक का जूस बनाकर
  • अदरक का आचार
  • अदरक की चाय
  • अदरक को कई सब्जी में भी उपयोग करते है|
  • अदरक का तेल
अदरक के गुण (Ginger / Adrak gun) –
  • संक्रमण से बचाता है|
  • कैंसर जैसी बीमारी से बचाए|
  • तरह तरह के दर्द मिटाए|
  • खून साफ़ करे|
अदरक के फायदे / लाभ (Ginger Benefits / Labh )–
  1. सर्दी खांसी मिटाए – सर्दी खांसी जुखाम होने पर अदरक तुरंत आराम देता है| गले में खराश होने पर आप अदरक के जूस में शहद मिलाकर कुछ दिन पियें| बहुत आराम मिलेगा| इसके अलावा गला नाक बंद होने पर अदरक की चाय पियें| इसे आप रोज पियें, गले से जुडी सारी परेशानी दूर होगी|
  2. अस्थमा – अस्थमा की बीमारी में अदरक आपको बहुत आराम देगा| इसके लिए अदरक के जूस में मैथी पाउडर व शहद मिलाकर खाएं| कुछ दिन रोज इसे लें, जल्द आराम मिलेगा|
  3. पाचन तंत्र मजबूत बनाये – अदरक से पाचनतंत्र मजबूत होता है| पेट से जुडी सारी परेशानी दूर होती है| अदरक का जूस पियें, इससे कब्ज की परेशानी दूर होगी, साथ ही ये गैस की परेशानी से भी निजात देता है| उल्टी जैसा महसूस होने पर ताजा अदरक का छोटा सा टुकड़ा लेकर उसे चबाएं| थोड़ी देर में ही आराम मिलेगा| पेट के अल्सर को अदरक के द्वारा आराम दिया जा सकता है|
  4. गठिया रोग दूर करे – जोड़ो का दर्द, गठिया में होने वाला दर्द को अदरक के द्वारा मिटाया जा सकता है| शरीर में होने वाले दर्द, सूजन को अदरक का नियमित उपयोग कर ठीक कर सकते है| अदरक के जूस को सीधा या शहद में मिलाकर दिन में एक बार जरुर पियें, इसे रोजाना पियें इससे आपको जरुर आराम मिलेगा| एक शोध के अनुसार जो लोग रोज अदरक का सेवन करते है उन्हें नए पुराने कोई भी तरह का दर्द हो ठीक हो जाता है|
  5. कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोके – अदरक खाने से शरीर में कैंसर की कोशिकाएं नहीं बढ़ पाती है| खासतौर पर ये स्तन कैंसर को रोकने में मदद करता है|
  6. माइग्रेन का दर्द दूर करे – अदरक में माइग्रेन जैसे दर्द को दूर करने की भी क्षमता होती है, सर दर्द, दांतों का दर्द को अदरक से आराम मिलता है|
  7. कोलेस्ट्रोल कम करे – अदरक का जूस रोज पियें इससे कोलेस्ट्रोल हमेशा कंट्रोल में रहेगा, अदरक सेवन से खून के थक्के नहीं बनते है जिससे स्ट्रोक, हार्टअटैक की आशंका बहुत कम रह जाती है|
  8. ब्लडप्रेशर – अदरक ब्लडप्रेशर कंट्रोल में भी सहायक है| अदरक के जूस पीने से खून एक सा पतला रहता है, इसमें गुलुकोस की भी मात्रा एक सामान बनी रहती है| ब्लडप्रेशर मरीज को रोज इसका सेवन करना चाहिए|
  9. रुसी की परेशानी से निजात दे – अदरक के तेल से सर पर मसग करें, फिर बाल धो लें लगातार इसका प्रयोग से रुसी की परेशानी से आपको राहत मिलेगी| अदरक बालों का गिरना कम करता है, बालों को बढाता है व बालों के बीच खून का संचार सही ढंग से करता है|
  10. सौन्दर्य – अदरक से रूप भी निखारा जा सकता है| अदरक के जूस से दाग धब्बे मुहांसे की समस्या से निजात पाया जा सकता है| अदरक झुरियां को भी कम करने में सहायक है| इससे आपका चेहरा हमेशा खिला खिला रहता है|
  11. मेटापोलिस्म बढ़ाये – अदरक से शरीर का एक्स्ट्रा फैट बाहर निकल जाता है| ग्रीन चाय में अदरक मिलाकर पीने से आपका वजन कंट्रोल में रहता है| इसके अलावा अदरक के सेवन से शरीर में मेटापोलिस्म बढ़ता है जिससे खाना फैट में नहीं बदलता|
अदरक के इतने सारे फायदे पढ़कर आप इसकी उपयोगिता जान गए होंगे| अदरक को ठण्ड में जितना हो सके उतना इस्तेमाल करें ये आपके शरीर को बहुत फायदे देगा| आप अपना अनुभव हमारे साथ कमेंट बॉक्स में शेयर करें| किसी अन्य अदरक के फायदे गुण के बारे में भी आप बता सकते है|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.