Wednesday 13 January 2016

दांत दर्द के घरेलू उपचार

by Amar Ujala Now  |  in घरेलु नुस्खे at  03:34

दांतों का दर्द एक ऐसा दर्द है जो हमारी पूरी दैनिक प्रतिक्रिया को प्रभावित करता है| कई बार ये दर्द मामूली होता है जिसे हम सहन कर लेते है, लेकिन कई बार ये सहनशीलता से बाहर हो जाता है| दर्द इतना भयानक होता है कि कुछ समझ नहीं पड़ता क्या करें| ये दर्द कभी दांत में तो कभी पुरे जबड़े में होता है| दांत दर्द की समस्या किसी एक उम्र में नहीं होती है, यह तो कभी भी किसी को हो सकती है| एक छोटे बच्चे से लेकर बड़ा बूढा भी इससे परेशान होता है|

दांत दर्द के कारण (Dant dard / tooth pain ka karan)– उम्र के हिसाब से इस दर्द के कई अलग अलग कारण होते है|
  • कैविटी
  • इन्फेक्शन
  • अक्ल की दाढ़ आना
  • ज्यादा मीठा खाने से
  • अच्छे से ब्रश ना करने से
  • दांतों में क्रैक होना
दांतों से जुड़ी परेशानी (Daant dard / tooth pain se judi pareshani)–
  • मसूढ़े कमजोर होना
  • मसूड़ो से खून आना
  • मुंह से दुर्गंध आना
  • दांत का हिलना
  • मसूड़ो में सूजन
  • दांतों के बीच खाना फंस जाना

दांत दर्द की समस्या का घरेलू उपचार

Daant dard tooth pain ke gharelu upchar in hindi

वैसे दांत की समस्या इतनी दर्द भरी होती है कि हम बर्दाश नहीं कर पाते और तुरंत डॉक्टर के पास जाते है| लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है कि हमें कुछ देर की राहत के लिए घरेलु उपचार का सहारा लेना पड़ता है| मैं आज आपको ऐसें ही कुछ इलाज बताउंगी जो आप को दांत दर्द से कुछ देर की रहात देंगे|
  1. नमक व काली मिर्च – दोनों ही एंटीबायोटिक है, जिसका उपयोग करने से दांत का दर्द बहुत जल्द चला जाता है|
  • नमक व काली मिर्च पाउडर को सामान मात्रा में लें, फिर इसमें कुछ बूंदे पानी की डालें, जिससे ये पेस्ट बन जाये| अब इसे दांतों में जहाँ दर्द है, वहां लगायें और थोड़ी देर लगे रहने दें| दिन में 2-3 बार ऐसा करें आराम मिलेगा|
  1. लहसून – लहसून भी एंटीबायोटिक होता है, जो एक दवाई की तरह काम करता है| बहुत सी दवाइयों में इसका उपयोग होता है|
  • लहसून की कलियों को पीस लें, अब इसमें चुटकी भर नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं| इस मिश्रण को दाँतों में जहाँ दर्द है वहां लगायें, थोड़ी देर लगे रहने दें| दिन में 1-2 बार ऐसा करें आराम मिलेगा|
  • आप चाहें तो लहसून की कलियों को ऐसे ही मुंह में डाल कर चबाएं| दांत दर्द कम हो जायेगा|
  1. लौंग – अगर दांतों में इन्फेक्शन की वजह से दर्द हो रहा है, तो ये तरीका बहुत असरदार है| यह तरीका बहुत आसान और सबसे कॉमन है|
  • लौंग को थोड़ा पीस लें, अब इसमें कुछ बूदें सरसों के तेल की डालें| इसे दांतों में लगायें| थोड़ी देर लगे रहने दें| आराम मिलेगा|
  • इसके अलावा लौंग के तेल को कॉटन में लेकर दांतों में लगायें| दर्द बहुत जल्द गायब हो जायेगा|
  • इसके अलावा 1 ग्लास पानी में लौंग तेल की कुछ बूंदे डालें और इस पानी से कुल्ला करें दर्द भाग जायेगा|
  1. प्याज – मुंह में होने वाले बैक्टीरिया को प्याज ख़त्म कर देता है| इसलिए यह दान्त दर्द में बहुत सहायक है|
  • आपको कभी भी दांत दर्द को, कच्ची प्याज को काट कर चबाने लगिए|
  • अगर आप प्याज चबाना नहीं चाहते है, तो उसके टुकड़े को दर्द वाली जगह पर दबाएँ| कुछ देर बाद आराम मिलेगा|
  1. हींग – हींग बहुत ही पावरफुल सामग्री है| हींग से दांतों से जुड़ी बहुत सी परेशानी दूर होती है|
  • 2 चम्मच नीम्बू के रस में चुटकी से भी कम हींग डालें, अब इसे हल्का गर्म करें, अब इस मिश्रण को कॉटन में लें और दर्द वाले स्थान में रखें| दर्द से बहुत जल्द आराम मिलेगा|
  • इसके अलावा जरा सी हींग को मक्खन में डाल फ्राई करें| अब इसे दर्द वाले दांत में लगायें| तुरंत आराम मिलेगा|
  1. नमक का पानी – गुनगुने पानी में नमक डाल कर कुल्ला करने से दांत का दर्द बहुत हद तक कम हो जाता है| मसूड़ो में होने वाली सूजन, इन्फेक्शन, दांत दर्द को ये बहुत जल्द आराम देता है|
  2. अमरुद की पत्ती – ताज़ी अमरुद की पत्तियां भी दांत के दर्द को दूर करती है| ये एंटीसेप्टिक होती है जिससे इन्फेक्शन दूर होता है|
  • ताज़ी पत्ती को लेकर मुंह में तब तक चबाएं, जब तक उसका रस दांतों तक ना पहुंचे| आप इसकी जगह पालक की पत्ती भी उपयोग कर सकती है| दर्द बहुत जल्दी कम होगा|
  • इसके अलावा आप 4-5 अमरुद के पत्तों को पानी में उबालें, इसमें जरा सा नमक डाल कर ठंडा करें| अब इसे माउथवाश की तरह उपयोग करें| आराम मिलेगा|
  1. वनिला एसेंस – दांतों के दर्द को दूर करने के लिए ये बहुत फेमस तरीका है| वनिला बहुत पावरफुल एसेंस है|
  • कॉटन में जरा सा एसेंस लें और इसे दर्द वाले स्थान पर रखें|
  • थोड़ी देर इसे दांतों के बीच दबाएँ रखें|
  • दिन में 2-3 बार ऐसा करें आराम मिलेगा|
  1. गेहूं की घास (Wheatgrass) – दांत के दर्द के लिए ये काफी असरदार है| गेंहूँ की घास का जूस निकालें और उसे माउथवाश की तरह इस्तेमाल करें| ये मुंह में होने वाले बैक्टीरिया को मारता है| आप चाहें तो इसे ऐसे ही चबा सकते है|
  2. बर्फ – बर्फ भी दांत दर्द दूर करने में सहायक है|
  • एक कॉटन के कपड़े में 1 बर्फ का टुकड़ा रखें, अब इसे जहाँ दांतों में दर्द है, उसके बहरी हिस्से मतलब गाल पर रखे, इससे आपके दांत के दर्द में आराम मिलेगा|
ये दांत के दर्द को भगाने के कुछ घरेलु नुस्खे है जिन्हें आप कहीं पर भी कभी भी अपना सकते है| लेकिन ये उपाय हमेशा के लिए नहीं बल्कि कुछ समय के लिए दांत दर्द से आराम देंगे| इस दर्द के लिए आपको एक बार दांत के डॉक्टर को जरुर दिखाना चाहिए| कई बार हमारी समझ में नहीं आता है, लेकिन ये समस्या बड़ी होती है, जो डॉक्टर के उपचार से ही ठीक होती है|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.