Wednesday, 13 January 2016

अक्षय कुमार का जीवन परिचय एवम आने वाली नई फ़िल्में

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  02:40

Akshay Kumar jeevani height aane wali nae film in hindi अक्षय कुमार की अभी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर brothers फिल्म रिलीज हुई, फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ और जैकी है| फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है एवं अच्छा कारोबार कर रही है| अक्षय 1 साल में 2-3 फिल्म तो लेकर आते ही है| अब अक्षय की अगली फिल्म है सिंग इस ब्लिंग (sing is bling) जो अक्टूबर में आनी है| फिल्म का ट्रेलर व एक गाना टंग टंग बजे (Tung Tung Baje) आ चूका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है| अक्षय इससे पहले सरदार की भूमिका में सिंग इस किंग (sing is king) में नजर आये थे|


अक्षय कुमार का जीवन परिचय एवम आने वाली  नई फ़िल्में

Akshay Kumar jeevani height aane wali nae film in hindi

अक्षय कुमार असली नामराजीव हरी ओम भाटिया
जन्म9 सितम्बर 1967अमृतसर , भारत
माता पिता का नामअरुणा भाटिया , हरी ओम भाटिया
कद1.8 m
Akshay Kumar 90 के दशक में फिल्म इंड्रीस्ट्री में आये और सबके खिलाड़ी कुमार बन गए| अक्षय कुमार ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ले रखी है| एक्शन फिल्मों से शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार ने ढेरों अवार्ड अपने नाम किये|
अक्षय कुमार को मिले अवार्ड्स (Akshay Kumar Awards)
पद्म श्री2009 में अक्षय को देश के चोथे सबसे बड़े सम्मान से नवाजा गया|
honorary doctrateकनाडा की एक यूनिवेर्सिटी ने अक्षय को फिल्मों में विशेष योगदान एवं सामाजिक कार्य से जुड़े रहने के लिए 2008 में honorary doctrate से सम्मानित किया|
नेशनल सम्मान2004 में अक्षय को फिल्मों में उनके योगदान के लिए राजीव गाँधी अवार्ड से सम्मानित किया गया था|
एशियन अवार्ड2011 में अक्षय को फिल्मों में योगदान के लिए एशियन अवार्ड से नवाजा गया| 2009 में अक्षय की फिल्म सिंग is किंग के लिए उन्हें एशियन फिल्म अवार्ड से सम्मानित किया गया|
फिल्म फेयर अवार्डफिल्म फेयर अवार्ड के लिए अक्षय को 11 बार नोमिनेट किया गया जिसमें वे 6 बार विजयी रहे| अक्षय को इन फिल्मों के लिए फिल्म फेयर मिला –
1.      दिल तो पागल है
2.      अजनबी
3.      खाकी
4.      मुझसे शादी करोगी
5.      गरम मसाला
6.      ओह माय गॉड
IIFA अवार्डअक्षय को IIFA अवार्ड के लिए 8 बार नोमिनेट किया गया जिसमें से 6 बार अक्षय विजयी रहे|
1.      अजनबी
2.      मुझसे शादी करोगी
3.      गरम मसाला
4.      स्पेशल अवार्ड (जूरी)
5.      स्पेशल अवार्ड
6.      omg

अक्षय कुमार की पहली फिल्म (Akshay Kumar First movie)–
क्रमांकफिल्म का नामडायरेक्टर का नामहिट/फ्लॉप
1.सौगंध (1991)राज सिप्पीफ्लॉप
2.डांसर (1991)किशोर व्यासफ्लॉप
3.खिलाडी (1992)अब्बास मस्तानहिट
Akshay Kumar ने सबसे पहले 1987 में महेश भट्ट की फिल्म “आज” में एक छोटा सा 7 sec का role निभाया था| अक्षय की सौगंध फिल्म में उनके साथ राखी व शांतिप्रिया थी| फिल्म बहुत एवरेज रही और ज्यादा दर्शकों का ध्यान भी अपनी ओर नहीं बटोर पाई| दूसरी फिल्म डांसर भी कमाल नहीं कर पाई| अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म खिलाड़ी से वे खिलाड़ी कुमार बन गए और दर्शक उन्हें जानने पहचाहनने लगे|

अक्षय कुमार फॅमिली (Akshay Kumar Family Background)–
अक्षय के पिता आर्मी ऑफिसर थे, उन्होंने Akshay को पूरी छूट दी थी, कि वो जो चाहे कर सकता है| अक्षय ने एक्टर बनने की ठान रखी थी| अक्षय कुमार की एक बहन अलका भाटिया भी है|
अक्षय की पत्नी का नामशादी की तारीखबच्चों के नाम
ट्विंकल खन्ना17 जनवरी 2001बेटा – आरव
बेटी – नितारा
ट्विंकल राजेश खन्ना एवं डिंपल कपाड़िया की बेटी है, जिससे अक्षय कुमार इस परिवार के दामाद बन गए| अक्षय का शादी से पहले रवीना टंडन एवं शिल्पा शेट्टी से बहुत जोरदार चक्कर चलता था| कई बार इनकी शादी की खबरें भी आई, लेकिन कहते है कि अक्षय ने दोनों को छोड़ दिया और आगे बढ़ गए|
अक्षय का फ़िल्मी करियर (Akshay Kumar Filmy Career)–
अक्षय कुमार ने दिल्ली में रह कर स्कूल की पढाई की, फिर वे एक्टर बनने मुंबई चले गए| जहाँ उन्होंने कॉलेज की पढाई की| इसके बाद Akshay Kumar मार्शल आर्ट के लिए बैंकांक चले गए| जहाँ अपना भरण पोषण करने के लिए अक्षय कुमार शेफ व वेटर का काम किया करते थे| Akshay Kumar ने मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट भी जीता है| मुंबई आकर अक्षय ने मॉडलिंग शुरू कर दी| जिससे उन्हें अच्छे पैसे मिलने लगे और उन्होंने उसी में आगे बढने का सोचा| अक्षय कुमार  को डांस करना भी बहुत पसंद था, जिससे उन्होंने इसकी ट्रेनिंग ली और कुछ फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर काम करने लगे|Akshay Kumar ने अपनी फिल्म दीदार sign की थी, लेकिन रिलीज़ सौगंध हुई थी| अक्षय कुमार की कुछ ऐसी फिल्मों के नाम बताउंगी, जिनकी वजह से उनका करियर ऊँचा उठ गया और सभी उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से जानने लगे |
क्रमांकफिल्म का नामसाल (year)हिट/फ्लॉप/एवरेज
1.यह दिललगी1994एवरेज
2.मोहरा1994हिट
3.सुहाग1994सेमी हिट
4.मैं खिलाड़ी तू अनारी1994सेमी हिट
5.सबसे बड़ा खिलाड़ी1995हिट
6.खिलाडियों का खिलाड़ी1996हिट
7.दिल तो पागल है1997हिट
8.जानवर1999सेमी हिट
9.हेरा फेरी2000हिट
10.धड़कन2000एवरेज
11.अजनबी2001सेमी हिट
12.अंदाज2003हिट
13.मुझसे शादी करोगी2004हिट
14.ऐतराज2004हिट
15.गरम मसाला2005सेमी हिट
16.फिर हेरा फेरी2006सुपर हिट
17.हे बेबी2007हिट
18.भूल भुलैयां2007हिट
19.नमस्ते लन्दन2007हिट
20.सिंग is किंग2008हिट
21.कम्बक्ख्त इश्क2009एवरेज
22.ब्लू2009एवरेज
23.हाउस फुल2010हिट
24.हाउस फुल 22012हिट
25.राउदी राठौर2012हिट
26.ओह माय गॉड2012हिट
27.स्पेशल 262013एवरेज
28.हॉलिडे2014हिट
29.बेबी2015हिट
30.गब्बर is back2015सेमी हिट
अक्षय कुमार की सभी फिल्म की सूची (Akshay Kumar all movie List)
अक्षय कुमार ने आज तक 104 फ़िल्में की है | जो कुछ इस प्रकार रही|
सुपर हिट7
हिट17
एवरेज28
फ्लॉप52
Akshay Kumar की फ्लॉप फिल्मों की संख्या भले ज्यादा हो, लेकिन अक्षय कुमार हार मानने वालों में से नहीं है| अक्षय कुमार अपने काम को लेकर बहुत सजग है| वे समय पर उठते और काम करते है| सिगरेट शराब जैसी चीजों से कोसों दूर रहते है| अक्षय अपनी हर फिल्म 50 से 60 दिन में पूरी कर लेते है और फिर हर फिल्म के बाद अपनी फॅमिली के साथ एक ट्रिप पर निकल जाते| अक्षय मीडिया एवं पेज 3 पार्टी से थोडा दूर ही रहते है| अक्षय बहुत जल्दी सो जाते है और पार्टी में जाकर अपना समय ख़राब करना पसंद नहीं है|
अक्षय कुमार का टीवी पर आना (Akshay Kumar TV Serial) –
क्रमांकसीरियल का नामसालटीवी चैनल
1.फियर फैक्टर सीजन 1,2,32008,2009,2011कलर्स
2.मास्टर शेफ इंडिया2010-11स्टार प्लस
3.dare to डांस2014life ok
अक्षय की आने वाली फ़िल्में (Akshay Kumar Upcoming aane wali nai film)–
क्रमांकफिल्म का नामरिलीज़ डेटहेरोइन का नामडायरेक्टर का नाम
1.सिंग is ब्लिंगअक्टूबर 2015एमी जैक्सनप्रभु देवा
2.एयर लिफ्टजनवरी 2016निम्रत कौरराजा कृष्णा मेनन
3.हाउस फुल 3जून 2016जैकलीन, अभिषेकसाजिद फरहाद
सिंग इस ब्लिंग (sing is bling) अक्षय कुमार की अगली एक्शन कॉमेडी फिल्म है| यहसिंग इस किंग (sing is king) का सीकुएल नहीं है| यह उससे बिल्कुल अलग है, जिसे प्रभु देवा बना रहे है| राउदी राठौर के बाद प्रभु अपनी और अक्षय की सफलता को दुहराना चाहते है| फिल्म में अक्षय के साथ एमी जैक्सन, लारा दत्ता है|
Akshay Kumar की इसके बाद फिल्म जनवरी 2016 में आएगी, जिसका नाम एयरलिफ्ट (Airlift) है| कुवैत में 1990 में हुई लड़ाई से जुडी कहानी को एक ड्रामा फिल्म के रूप मे दरसाया है| जिसमें अक्षय के साथ निम्रत कौर है| फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन काम चल रहा है|
आपको अक्षय कुमार का जीवन परिचय एवम आने वाली नई फिल्म के बारे मे सभी तरह कि जानकारी देने का हमने प्रयास किया है| अगर आप कुछ और जानना चाहते है या फिर आप अपने किसी पसंदीदा हीरो के बारे मे जानना चाहते है, तो आप हमसे शेयर कर सकते है|

Related Posts

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.