Thursday 14 January 2016

अंजीर के गुण एवम फायदे

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:34

अंजीर एक स्वादिष्ट व स्वास्थ की द्रष्टि से गुणकारी फल है| इसे सुखाकर कर हम मेवे के रूप में इस्तेमाल करते है| अंजीर का फल हमेशा नहीं उपलब्ध होता है, लेकिन सुखा अंजीर हमेशा मिल जाता है| अंजीर से पाचनतंत्र सही रहता है, सर्दी जुखाम, खांसी, अस्तमा, डायबटीज आदि की परेशानी अंजीर का सेवन से दूर हो जाती है|
अंजीर (Anjir) में पाए जाये वाले पोषक तत्व –
प्रोटीन5.5%
सेल्ल्योज7.3%
कार्बोहाइड्रेट63%
चिकनाई1%
मिनरल साल्ट3%
पानी20.8%
एसिड1.2%
फैट0.5%
कोलेस्ट्रोल0%

अंजीर के गुण एवम खाने के फायदे

Anjir fig ke gun fayde in hindi

इसके अलावा इसमें विटामिन A, विटामिन B1, विटामिन B2, कैल्शियम, मैगनीस, फाइबर, फोस्फोरस, आयरन, क्लोरिन, सोडियम, पोटेशियम व गोंद भी पाया जाता है| स्वास्थ के लिए अंजीर को बहुत अच्छा माना जाता है, अंजीर में 28% से ज्यादा फाइबर होता है जो हाई गुलुकोस व हाई कोलेस्ट्रोल लेवल को control करता है, इससे वजन भी कंट्रोल होता है| अंजीर का रंग जितना गहरा होगा वह उतना अधिक फायदेमंद होता है|
अंजीर खाने के फायदे  एवम उपयोग (Anjir ke fayde and benefits)
  1. पाचनतंत्र मजबूत करे – अंजीर में फाइबर होने की वजह से ये पेट के लिए अच्छा है| 3 अंजीर के टुकड़ों में 5 gm फाइबर होता है| जो हमारी रोज की जरुरत का 20% है| अंजीर पाचन से जुडी सारी परेशानी दूर करता है|
  2. वजन कम करे – फाइबर अधिक होने के कारण, सूखे अंजीर में कैलोरी बहुत कम होती है| 1 अंजीर खाने से आपको 47 कैलोरी मिलती है जिसमें 0.2 gm फैट होता है| तो सुखा अंजीर उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो अपने वजन को कम करना चाहते है| ये स्वाद में भी अच्छा होता है जिसे आप आसानी से मजे के साथ खा सकते है|
  3. हाइपरटेंशन कंट्रोल – नमक ज्यादा लेने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढती है, जिससे शरीर में सोडियम-पोटेशियम की मात्रा गड़बड़ा जाती है और नतीजन हाइपरटेंशन की परेशानी होती है| अंजीर इन सब परेशानी को दूर करता है, शरीर में सब की मात्रा सही करता है| 1 सुखा अंजीर 129gm पोटाशियम व सिर्फ 2 gm सोडियम देता है जिससे हाइपरटेंशन की परेशानी दूर होती है|
  4. दिल की सुरक्षा – सूखे अंजीर में antioxidant लेवल अधिक होता है जो खून में विषेले पदार्थ निकालता है जिससे दिल को खतरा होता है| अंजीर से दिल की पूर्णतया रक्षा होती है|
  5. हड्डियाँ मजबूत करे – शरीर में कैल्शियम की रोज की जरुरत के अनुसार अंजीर 3% पूरा करता है| अंजीर से शरीर में हड्डियाँ मजबूत होती है|
  6. मधुमेह के लिए अच्छा – मधुमेह मतलब डायबटीज वालों के लिए अंजीर फाइबर का अच्छा स्त्रोत है| इसमें हल्की मिठास भी होती है जिससे ये आपकी मीठा खाने की अतितीव्र इच्छा को कम करता है| अंजीर का कितना सेवन करना है यह आप अपने डॉक्टर से सलाह ले |
  7. एनीमिया दूर कर – अंजीर में कैल्शियम व आयरन होने की वजह से इसे दूध में मिलाकर पिने से एनीमिया की बीमारी दूर होती है|
  8. गले का दर्द कम करे – गले में खराश व सर्दी की वजह से होने वाले दर्द में आज से आप दवाई लेना बंद करे, इसके लिए आप सूखे अंजीर खाएं या इसे दूध के साथ खाएं| इससे गले के दर्द को बहुत आराम मिलेगा|
  9. अस्थमा – अस्थमा के मरीज को अंजीर व उसके पत्ते का सेवन करना चाहिए| इसमें पोटेशियम होता है जो फायदा देता है, अगर आप इन्सुलिन लेते है तो ये आपको उससे रहत देगा|
  10. संक्रमण दूर करे – सर्दी जुखाम के संक्रमण को अंजीर की मदद से दूर किया जा सकता है| अंजीर के 3-4 टुकड़ों को पानी में उबालें अब से छान कर गुनगुना होने पर सुबह शाम पियें| सर्दी की परेशानी से बहुत जल्द आराम मिलेगा|
  11. ताकत मिलती है – जो लोग जिम जाते है या ज्यादा कसरत करते है उन्हें मेवे खाने की हिदायत दी जाती है| मेवे में खास रूप से अंजीर खाने को बोला जाता है ये शरीर को सरे पोषक तत्व देता है|
  12. बवासीर की परेशानी दूर करे – सुबह खाली पेट अंजीर को गुनगुने पानी के साथ खाएं इस बीमारी से छुटकारा मिलेगा|
  13. कमर व सर्द दूर करे – अंजीर खाने से शरीर में होने वाले दर्दो से आराम मिलता है| अंजीर की खाल का लैप sir में लगाने से सर दर्द दूर होता है|
अंजीर से बहुत सी मिठाइयाँ व आइसक्रीम भी बनती है, भारतियों में ये खासा फेमस ड्राई फ्रूट्स है| लेकिन बाकि मेवों की तरह अंजीर भी थोडा महंगा आता है, जिसे हर कोई इन्सान नहीं ले पाता है| जो इसे ले सकते है उनके लिए ये फायदे आज मैंने बताये है| आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर बहुत से स्वास्थवर्धक लाभ उठा सकते है|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.