Thursday 14 January 2016

Mandana Karimi in Hindi | मंदना करीमी पति बिग बॉस 9 मे रोल नई फिल्म जीवनी

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  01:38

मंदना करीमी अभी आपको बिग बोस 9 में दिखाई दे रही है| सुंदर लम्बी सी ये अभिनेत्री ईरान की है| इनके पिता इंडियन व माता ईरान की है| मंदना तेहरान में ही पली बढ़ी है| मंदना को पहले मनिज्हे करीमी नाम से जाना जाता था, फैशन world में इन्हें मैंडी नाम से सब जानते है|
मंदना करीमी पति बिग बॉस  9 मे रोल नई फिल्म जीवनी
Mandana Karimi husband new film bigg boss jivani hindi
नाममंदना करीमी
जन्म19 मार्च 1988ईरान
घरमुंबई
काममॉडलिंग, एक्टर
कद5.11 इंच
वजन50 kg
पति का नामललित (2011 में शादी की)
 
मंदना करीमी के करियर की शुरुवात (Mandana Karimi Initial Carrier)–
मंदना ने अपने करियर की शुरुवात एयर होस्टेज के रूप में की थी| कुछ समय बाद वे भारत आ गई और यहाँ मोडलिंग में हाथ अजमाना चाहा| यहाँ उन्होंने सत्यपौल, संदीप खोसला जैसे बड़े फैशन डिज़ाइनर के साथ काम किया| इसके बाद इन्हें रनबीर कपूर की फिल्म रॉय में छोटा सा cameo करने का मौका मिला| इसके बाद विक्रम भट्ट ने इन्हें अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘भाग जोनी’ में कास्ट कर लिया| इस फिल्म में मंदना ने कुनाल खेमू के साथ काफी हॉट सीन दिए| इस ईरानी सुंदर बाला को भारतीय दर्शक काफी पसंद कर रहे है| अब ये बिग बोस 9 में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने आई है| बिग बॉस डबल ट्रबल में इनकी जोड़ी कैथ के साथ बनी है जो एक मॉडल है, उनकी गर्लफ्रेंड रोचेल भी शो में है, तीनों के बीच की गर्मजोशी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है|
इसके अलावा मंदना एकता कपूर की एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल है हम 3’ में भी नज़र आएगी| फिल्म की शूटिंग हो चुकी है| रणवीर हुड्डा की फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ में मंदना ने छोटा सा role निभाया है| यह फिल्म इसी महीने अक्टूबर में आ रही है|
मंदना करीमी की शादी (Mandana Karimi Husband) –
फैशन डिज़ाइनर रोहित बाल और ललित कुमार gay कपल थे, जिन्होंने 3 साल की रिलेशन के बाद 2011 में ब्रेकअप कर लिया था| इसके बाद खबर आई कि ललित मैंडी को डेट कर रहे है, मैंडी को ललित से रोहित ने ही मिलवाया था| ललित से उनके अंदर आये बदलाव के बारे में पुछा गया कि अचानक कैसे वो gay से नार्मल कपल बन गए| इस पर ललित ने चुप्पी साधी रही| ललित व मंदना ने 18 फ़रवरी 2011 को आर्य समाज में शादी कर ली थी| इनका मैरिज सर्टिफिकेट एक अख़बार में भी छपा था| अपनी शादी को लेकर मंडाना ने कभी हामी नहीं भरी, उनसे पूछने पर वे यही कहती है कि वे और ललित अच्छे दोस्त है और वे अभी तक सिंगल है, उनकी शादी नहीं हुई है, इस समय अपने करियर पर ध्यान दे रही है|

2012 में ललित व मंडाना को बहुत कम एक साथ देखा गया| इसी दौरान मंडाना के पासपोर्ट को लेकर कुछ इशू हुआ था, जिसे बहुत मुश्किल से सोल्व किया गया था| इस साल रोहित और ललित को एक साथ एक इवेंट में देखा गया, जहाँ रोहित ने ललित को किस भी किया| ये सब बातें मंडाना पर एक सवाल उठाती है कि क्या मंडाना ने एक gay इन्सान से शादी की है? क्या यह एक फेक शादी थी? दोनों की शादी के डॉक्यूमेंट तो असली है लेकिन दोनों के बीच का रिलेशन डाउटफुल है| मंडाना जैसी हॉट लड़की ने आखिर क्यों gay से शादी करी? सबका कहना है इंडियन पासपोर्ट के लिए मंडाना ने ऐसा किया है|
मंदना करीमी को बिग बोस 9 में देखने के 5 रीज़न (5 reason to watch out Mandana in big boss 9) –
  1. सुन्दरता – बिग बॉस में हर बार सुंदर लड़कियों का बोल बाला होता है, ब्यूटी विद ब्रेन लडकियों को दर्शक पसंद करते है और ये अंत तक शो में बनी रहती है| मंडाना बिग बॉस हाउस में या तो मिरर के सामने अपनी सुन्दरता निहारती है या यहाँ की चुगली वहां करती है|
  2. फिरंगी मैम – हर बार बिग बोस में कोई ना कोई फिरंगी आती है जो यहाँ आकर हिंदी सीखती है| इनके मुंह से अजीब तरीके से हिंदी सुनना दर्शकों को बहुत भाता है| इसके पहले एली, नताशा, सनी लीओन, पामेला फिरंगियों को सबने पसंद किया था| मंडाना शो में हिंदी सीखने की बहुत इच्छुक दिखाई देती है, साथ ही वे कुकिंग भी सीख रही है, ये दोनों ही गुण उन्हें शो में लम्बे समय तक टिके रहने के लिए मदद करेंगे|
  3. ड्रामा क्वीन – लगता है मंडाना ने बिग बोस के पिछले सारे सीजन अच्छे से देख कर आये है| वे अच्छे से देख समझ कर आई है, और पता कर के आई है कि शो में बने रहने के लिए क्या करना होगा| कैथ के साथ उनकी जोड़ी फिर उनकी गर्लफ्रेंड रोचेल के साथ कैटफाइट ने अभी से सुर्ख़ियां बटोरना शुरू कर दिया है| इसके पहले पूजा मिश्रा भी इसी नेचर के कारण सुर्ख़ियों में रही है|
  4. not supporting – बिग बॉस में जो बिल्कुल पोपुलर नहीं होता है, entry के बाद सबसे ज्यादा वही फेम पाता है| मंडाना के साथ भी यही हो रहा है| मंडाना का नेचर unfriendly है, जो सभी घर वालो को irritate कर रही  है| उनके पार्टनर कैथ भी इस बात से सहमत है, और इतने दिन के बाद भी उनसे अच्छा कनेक्शन नहीं बना पाए है| मंडाना की अभी तक रोचेल, अमन, युविका और भी घर वालो से झड़प हो चुकी है|
  5. फेमस in सोशल मीडिया – अपनी शादी को लेकर मंडाना लगातर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है, यह एक वजह है कि सब उन्हें जानने लगे है एवं और भी उनके बारे में जानना चाहते है|
आपको मंदना करीमी बिग बॉस में कैसी लग रही है हमें बताएं, इसके अलवा आपके हिसाब से बिग बॉस में लम्बी रेस का घोड़ा कौन है जो शो में अंत तक रहेगा| आप अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स में शेयर करें|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.