Thursday 14 January 2016

खजूर खाने के फायदे

by Amar Ujala Now  |  in घरेलु नुस्खे at  02:52

“आसमान से टपके खजूर पर अटके” ये कहावत आपने कहीं ना कहीं सुनी होगी| खजूर का फल लम्बा लम्बा होता है, जिसमें पत्तियां बहुत कम होती है लेकिन इसका फल बहुत मीठा व गुणकारी होता है| इसलिए कहा जाता है कि हमें खजूर के पेड़ की तरह नहीं, बल्कि उसके फल की तरह बनना चाहिए| खजूर खाने से बहुत से रोगों की रोकथाम होती है, यह एक बहुत लाभकारी फल है| यह एक मेवे , फल की तरह उपयोग होता है| ज्यादा महंगा ना होने की वजह से सभी वर्ग के लोग इसे आसानी से उपयोग करते है| यही वजह है ये गरीब की मिठाई व अमीरों के लिए मेवा का काम करता है| इसे मीठे फलों का राजा कहा जाता है| खजूर व नारियल दोनों ही बहुत फायदेमंद होते है, यही वजह है इसके पेड़ को all purpose tree कहा जाता है|

खजूर खाने के फायदे

khajoor khane ke fayde hindi

मुस्लिम समुदाय में खजूर को बहुत मान्यता प्राप्त है, रमजान के दिनों में अपने रोजा को खोलने के लिए ये खजूर का इस्तेमाल करते है| खजूर स्वास्थ की द्रष्टि से बहुत अच्छा है व इसे खाने से शरीर को तुरंत उर्जा व स्फूर्ति मिलती है| यही वजह है, जिससे उपवास तोड़ने के लिए मुस्लिम इसका प्रयोग करते है| ताजा खजूर बहुत सॉफ्ट होता है, जो आसानी से पच जाता है, इसमें ग्लूकोस भी होता है, जिसे खाने के बाद शरीर में ताजगी आती है| इन्ही सब कारणों के कारण खजूर को रमजान के महीने में लोग इसे सुबह उपवास के पहले भी खाते है, ताकि वे पुरे दिन ताजगी व एनर्जी महसूस करें| खजूर को विशेषकर ठण्ड के दिनों का फल कहा जाता है| इसे ठण्ड में दूध के साथ खाने से शरीर में गर्माहट आती है, छोटे मोटे रोगों से छुटकारा मिलता है| खजूर के और भी ढेरों फायदे व गुण है, जिनके बारे में आगे बताया जा रहा है|

खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व (per 100 gm) –
कार्बोहाइड्रेट74.97 ग्राम
प्रोटीन1.81 ग्राम
फैट0.15 ग्राम
कोलेस्ट्रोल0 ग्राम
फाइबर6.7 ग्राम
विटामिन A149IU
विटामिन K2.7 मिली ग्राम
सोडियम1 मिली ग्राम
पोटेशियम696 मिली ग्राम
कैल्सियम64 मिली ग्राम
मैग्नीशियम54 मिली ग्राम
आयरन0.90 मिली ग्राम

खजूर के उपयोग –
  • खजूर का उपयोग ताकत के लिए दूध में मिलाकर पीने मे किया जाता है|
  • खजूर की चटनी बनाकर खाएं|
  • खजूर की मिठाई या हलवा बना सकते है|
  • खजूर को मेवे की तरह उपयोग कर सकते है|
खजूर खाने के लाभ (khajoor khane ke labh)
  1. दिल की सुरक्षा – हमारा दिल स्वस्थ रहता है तो हमारा पूरा शरीर स्वस्थ रहता है| खजूर को रात को भिगो के रख दें सुबह इसे खाएं| इससे कमजोर दिल ताकत पाता है| खजूर में पोटेशियम होता है जिससे इसे खाने से स्ट्रोक व दिल से जुड़ी अन्य परेशानी का खतरा कम हो जाता है| हफ्ते में मात्र 2 बार इसे खाने से आप अपने दिल की पूर्णत रक्षा कर सकते है|
  2. एनीमिया दूर करे – जब हमारे खून में लाल सेल्स कम हो जाते है तब एनीमिया की बीमारी हो जाती है| खजूर में आयरन अधिक होता है जिससे ये खून में सबकी मात्रा सही बनाता है| ये शरीर में हिमोग्लोबिन की भी मात्रा सही करता है| एनीमिया के मरीज को खजूर रोजाना लेना चाहिए इससे बहुत फायदा मिलेगा|
  3. कब्ज की परेशानी मिटाए – खजूर में मौजूद फाइबर शरीर में आसानी से घूल जाते है| कब्ज की परेशानी से ये हमें निजात देता है| रात भर भिगोये खजूर को सुबह खाली पेट खाएं व उसका पानी पियें| रोजाना करने से आपको कब्ज की कभी शिकायत नहीं होगी|
  4. वजन वृधि में सहायक – यह एक स्वास्थवर्धक फल है, इसमें शुगर, प्रोटीन व बहुत सरे विटामिन होते है| अगर आप दुबले पतले है, बलबंत होना चाहते है या अपने शरीर में ताकत लाना चाहते है तो 4-5 खजूर को दूध के साथ खाएं| बहुत जल्दी आपको फर्द समझ आएगा|
  5. गर्भवती महिलाओं ले लिए फायदेमंद – गर्भवती महिलाओं को तरह तरह की परेशानी होती है| दवाई लेने के बावजूद कुछ ना कुछ लगा रहता है| पूरी तरह से स्वास्थ रहना चाहते है तो खजूर का सेवन करें| खजूर माँ के साथ साथ बच्चे के लिए भी फायदेमंद होता है| खजूर खाने से डिलीवरी में होने वाली परेशानी दूर होती है, व माँ के शरीर में दूध की मात्रा भी बढती है|
  6. रात का अंधापन मिटाए – कई लोगों को रात में देखने में परेशानी होती है, इस बीमारी को दूर करने के लिए खजूर की पत्ती को पीस कर आँख के आस पास लगायें व खजूर को रोज खाया करें| यह उपाय गाँव में बहुत प्रचलित है| इसके अलावा खजूर आँखों को भी स्वस्थ रखता है| एक शोध के अनुसार रोज खजूर खाने से ज़िन्दगी भर आँखे स्वस्थ रहती है| खजूर में विटामिन A होता है जो आँखों की रोशनी बढ़ने में बहुत अधिक सहयोगी होता है|
  7. कैल्सियम की कमी दूर करे – खजूर में कैल्शियम होता है, इसे खाने से कमी दूर होती है| कैल्शियम की कमी से हड्डी कमजोर होती है जोड़ो में दर्द होता है| खजूर रोज खाने से आपकी ये परेशानी दूर होगी|
  8. दांत से जुडी परेशानी दूर करे – खजूर खाने से दांत की बहुत सी परेशानियाँ दूर होती है| दांत की सडन को भी खजूर मिटाता है|
  9. भूख मिटाए – खजूर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है| बार बार भूख लगने पर आप खजूर खाएं इससे भूख बहुत जल्दी शांत होती है व आपको ताकत भी मिलती है| ये आपका वजन कम करने में भी सहायक है|
  10. प्रतिरोधक क्षमता – सर्दी के मौसम में खजूर खाने से सर्दी खांसी जुखाम की परेशानी नहीं होती है|
  11. बच्चों के लिए फायदेमंद – जिन बच्चों को बार बार बाथरूम की परेशानी होती है, जो रात को बिस्तर गीला कर देते है उन्हें खजूर खिलाना चाहिए| बहुत जल्दी फायदा मिलेगा|
  12. कोलेस्ट्रोल – खजूर खाने से कोलेस्ट्रोल कंट्रोल होता है| low कोलेस्ट्रोल की परेशानी को खजूर द्वारा दूर किया जा सकता है|
  13. बच्चों को अगर डायरिया हो जाये तो उन्हें शहद के साथ खजूर देना चाहिए| लाभ पहुंचेगा|
खजूर के विषय में महान कवी रहीम ने लिखा था –
“बड़ा हुआ सो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर,
पंथी को छाया नहीं, फल लागे अतिदूर|”
अपने अपने इस आर्टिकल मे आपको खजूर के ढेर सारे लाभ बताये हैं, जिसे आप अपनाकर स्वास्थवर्धक लाभ पा सकते है|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.