Showing posts with label बॉलीवुड मसाला. Show all posts
Showing posts with label बॉलीवुड मसाला. Show all posts

Thursday, 14 January 2016

अमिताभ बच्चन का परिवार जीवनी और आने वाली फिल्म

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  01:49
भारत देश के महानायक के रूप में अमिताभ बच्चन को जाना जाता है| अमिताभ जी एक ऐसा नाम है जो देश विदेश सभी जगह फेमस है| 73 साल के अमिताभ जी पर आज भी दुनिया कायल है| उनकी एक झलक पाने के लिए लोग मरते है| अमिताभ जी एक्टर, टीवी होस्ट , प्रोडूसर, सिंगर के रूप में फेमस है| 70 के दशक में अमिताभ जी को सफलता मिली और उन्हें तब से लोग एंग्री यंग मेन के नाम से जानने लगे| अमिताभ जी हिंदी सिनेमा के महान एक्टर है, इन्हें दुनिया कभी नहीं भूल सकती, इन्होंने अपने काम से सबको आकर्षित किया है| अमिताभ जी ने ढेरों अवार्ड अपने नाम किये| इन्हें लोग ‘one man industry’ के नाम से सम्मानित करते है|

अमिताभ बच्चन का परिवार जीवनी और आने वाली फिल्म

Amitabh Bachchan family jivani new film hindi

अमिताभ जी की आने वाली फ़िल्में वजीर, बुद्धं शरणम् गच्चामी अदि है| अमिताभ जी ऐसे कलाकार है जो इतनी उम्र के बाद भी सबसे ज्यादा व्यस्त होते है| उनको लेने के लिए डायरेक्टर आज भी लाइन लगाये रहते है और ये highest पेड एक्टर में से एक है|
नामअमिताभ बच्चन (बिग बी)
जन्म11 अक्टूबर 1942इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
माता पिता का नामतेजी बच्चन, हरिवंश राय बच्चन
भाई का नामअजिताभ बच्चन
कद1.85 m
अमिताभ जी के पिता हरिवंश राय जी महान लेखक थे, उनकी रचनाएँ आज भी याद की जाती है| भारत में हिंदी किताबों में आज भी इनकी रचनाएँ बच्चों को पढाई जाती है| हरिवंश राय जी इलाहाबाद में रहते थे, वहां से वो मुंबई शिफ्ट हुए| इनकी माता तेजी बच्चन हाउसवाइफ थी| हरिवंश जी की म्रत्यु 2003 में व तेजी जी की म्रत्यु 2007 में हुई थी|
अमिताभ बच्चन को मिले कुछ प्रमुख अवार्ड  (Amitabh Bachchan Awards) –
सिविलियन अवार्ड
  • 1984 में अमिताभ जी को देश का 4th नंबर के अवार्ड पद्म श्री से सम्मान किया गया था|
  • 2001 में बच्चन जी को देश का 3rd नंबर के अवार्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया|
  • 2015 में बच्चन जी को देश का 2nd नंबर के अवार्ड पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया|
नेशनल फिल्म अवार्ड
  • अग्निपथ  (1990) – बेस्ट एक्टर
  • ब्लैक (2005) – बेस्ट एक्टर
  • पा (2009) – बेस्ट एक्टर
फिल्म फेयर अवार्डअमिताभ जी लगभग 50 बार इस अवार्ड के लिए नोमिनेट हुए है, इसमें से वे 15 बार विजयी रहे|
IIFA अवार्डअमिताभ जी ने 6 बार इस अवार्ड को जीता है|
स्क्रीन अवार्डअमिताभ जी को 9 बार इस अवार्ड से सम्मानित किया गया|
स्टार डस्ट अवार्डअमिताभ जी को 10 बार इस अवार्ड से नवाजा गया है|
जी सिने अवार्डअमिताभ जी ने 3 बार इस अवार्ड में जीत हासिल की|
अमिताभ जी ने 180 के लगभग हिंदी फिल्मों में काम किया है| अमिताभ जी महान सुपरस्टार है, जिन्होंने लगातार हिट देकर रिकॉर्ड कायम किया है|
अमिताभ बच्चन की पहली फिल्म (Amitabh Bachchan First Movie)–
क्रमांकफिल्म का नामडायरेक्टर का नामहिट/फ्लॉप
1.सात हिन्दुस्तानी (1969)ख्वाजा अहमद अब्बासएवरेज
2.आनंद (1971)ऋषिकेश मुखर्जीहिट
 अमिताभ जी ने इस समय परवाना, रेशमा और शेरा, बॉम्बे टू गोवा जैसी फ़िल्में भी की, लेकिन ये सब फ़िल्में एवरेज रही और अमिताभ जी को किसी ने भी नोटिस नहीं किया, ना ही उनके अंदर किसी सुपरस्टार वाली क्वालिटी दिखाई दी| इस समय राजेश खन्ना का बुखार सब पे चढ़ा हुआ था, उस समय के वे पहले सुपरस्टार है| हर हिट फिल्म सिर्फ उन्ही के द्वारा दी जा रही थी| ऐसे में नए कलाकार का उठकर सबके सामने आना थोड़ा मुश्किल था|
अमिताभ बच्चन का परिवार  (Amitabh Bachchan Family) –
अमिताभ बच्चन की पत्नी का नामशादी की तारीखबच्चों के नाम
जया बच्चन1973बेटी – श्वेता नंदन
बेटा – अभिषेक बच्चन
बहु – ऐश्वर्या राय
पोती – आराध्य बच्चन
अमिताभ जी ने अपनी पहली हिट जंजीर के बाद जया जी से शादी कर ली थी, दोनों ने साथ में बहुत सी हिट दी| अमिताभ जी की जोड़ी रेखा के साथ भी बहुत फेमस हुई| दोनों ने कई फिल्मों में काम किया, कहते है दोनों के बीच कुछ रिश्ता भी था| लेकिन अमिताभ जी ने कभी ये नहीं माना और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ सुखी जीवन बिताने लगे| उन्होंने ग़लतफहमी के बाद रेखा के साथ कभी ना काम करने एलान कर दिया|
अमिताभ जी के परिवार में उनकी बेटी को छोड़ सभी फ़िल्मी दुनिया से जुड़े हुए है| उनकी बेटी श्वेता ने एक व्यवसाई से शादी कर घर बसा लिया, व उनके बेटे अभिषेक फिल्मों में सक्रीय है व बहु ऐशवर्या बेटी के जन्म के बाद अभी जज्बा फिल्म के साथ वापसी कर रही है|
अमिताभ बच्चन का फ़िल्मी करियर (Amitabh Bachchan Filmy Career)–
अमिताभ जी ने 1973 में जंजीर फिल्म की, जो उनके करियर की पहली सबसे बढ़ी हिट साबित हुई| इसी के बाद से उनका नाम एंग्री यंग man पड़ गया| इस फिल्म ने अमिताभ को रातों रात सुपरस्टार बना दिया| अमिताभ जी ने अभिमान, कभी कभी, अग्निपथ, शराबी, नमक हलाल जैसी सुपरहिट फ़िल्में दी| अमिताभ जी ने अपने फ़िल्मी करियर में बहुत उतार चढ़ाव देखे, शुरुवात में उनको देख सब यही कहते थे कि इतना लम्बा, दुबला पतला लड़का कुछ नहीं कर सकता| उनकी आवाज को लेकर भी लोग बोलते थे, और आज वही आवाज देश की आवाज बन गई, एक्टिंग के अलावा अमिताभ जी ने कई फिल्मों में सूत्रधार की भूमिका निभाई है| इसके अलावा अमिताभ जी ने कई फिल्मों में गाने भी गाये है| 1984-1987 तक अमिताभ जी ने पॉलिटिक्स में राजीव गाँधी के साथ खड़े रहे| इसके बाद वे फिल्मों में आये और 1990 में अग्निपथ के साथ नेशनल अवार्ड जीता| इसके बाद अमिताभ जी ने प्रोडक्शन हाउस खोला, और कुछ फ़िल्में भी की लेकिन ये सब फ्लॉप होती गई, इस समय तीनों खान का बोल बाला था| जिसके चलते अमिताभ जी ने फिल्मों से दुरी ही बना ली|
21वीं सदी में अमिताभ जी ने कमबैक किया और फिल्मों के अलावा टीवी पर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसा सुपरहिट शो दिया|
अमिताभ बच्चन की जानी मानी फ़िल्में (Amitabh Bachchan Hit Film)–
  • ज़ंजीर
  • अभिमान
  • दीवार
  • शोले
  • कभी कभी
  • अमर अकबर एंथोनी
  • डॉन
  • मुक्कदर का सिकंदर
  • दोस्ताना
  • लावारिस
  • सिलसिला
  • सत्ते पे सत्ता
  • शराबी
  • मर्द
  • शहनशाह
  • अग्निपथ
  • हम
  • खुदा गवाह
  • सूर्य्वंषम
  • मोहब्बतें
  • कभी ख़ुशी कभी गम
  • बागवान
  • ब्लैक
  • सरकार
  • पा
  • भूतनाथ
  • पिकू
अमिताभ जी ने फिल्मों के अलावा टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति, बिग बोस जैसे हिट सीरियल भी किये| अभी इनका एक नया सीरियल आज की रात है ज़िन्दगी स्टार प्लस पर शुरू हो गया है| अमिताभ जी हमेशा अपनी जनता से जुड़े रहना पसंद करते है, वे हमेशा फेसबुक, ट्विटर व अपने ब्लॉग के द्वारा जनता से जुड़े रहते है व बातें करते है| देश की जनता इनसे बहुत प्यार करती है, इस बात का नमूना है कि 33 सालों से लगातर हर रविवार अमिताभ जी के घर जलसा के सामने हजारों लोगों की भीड़ उनकी एक झलक पाने की लिए इक्कठा होती है|
अमिताभ बच्चन की आने वाली नई फिल्म  (Amitabh Bachchan Upcoming new movie) –
क्रमांकफिल्म का नामरिलीज़ डेटडायरेक्टर का नाम
1.वजीर2016बिजोय नम्बिअर
2.बुद्धं शरणम् गच्छामि2016राजकुमार संतोषी
3.the लीजेंड of कुनाल2016चंद्रप्रकाश द्विदेदी
फिल्म वजीर में अमिताभ जी के साथ फरहान अख्तर है, फिल्म में इनका किरदार हैंडीकैप है, जिसकी मदद फरहान अख्तर करते है| फिल्म के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है, फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग हो चुकी है, उम्मीद है यह फिल्म अगले साल शुरुवात में ही दर्शकों के सामने आएगी|
उम्मीद है अमिताभ जी अपने काम से हम दर्शकों का मनोरंजन ऐसे ही करते रहे| हम उनके स्वास्थ व उज्जल भविष्य की कामना करते है|

Mandana Karimi in Hindi | मंदना करीमी पति बिग बॉस 9 मे रोल नई फिल्म जीवनी

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  01:38
मंदना करीमी अभी आपको बिग बोस 9 में दिखाई दे रही है| सुंदर लम्बी सी ये अभिनेत्री ईरान की है| इनके पिता इंडियन व माता ईरान की है| मंदना तेहरान में ही पली बढ़ी है| मंदना को पहले मनिज्हे करीमी नाम से जाना जाता था, फैशन world में इन्हें मैंडी नाम से सब जानते है|
मंदना करीमी पति बिग बॉस  9 मे रोल नई फिल्म जीवनी
Mandana Karimi husband new film bigg boss jivani hindi
नाममंदना करीमी
जन्म19 मार्च 1988ईरान
घरमुंबई
काममॉडलिंग, एक्टर
कद5.11 इंच
वजन50 kg
पति का नामललित (2011 में शादी की)
 
मंदना करीमी के करियर की शुरुवात (Mandana Karimi Initial Carrier)–
मंदना ने अपने करियर की शुरुवात एयर होस्टेज के रूप में की थी| कुछ समय बाद वे भारत आ गई और यहाँ मोडलिंग में हाथ अजमाना चाहा| यहाँ उन्होंने सत्यपौल, संदीप खोसला जैसे बड़े फैशन डिज़ाइनर के साथ काम किया| इसके बाद इन्हें रनबीर कपूर की फिल्म रॉय में छोटा सा cameo करने का मौका मिला| इसके बाद विक्रम भट्ट ने इन्हें अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘भाग जोनी’ में कास्ट कर लिया| इस फिल्म में मंदना ने कुनाल खेमू के साथ काफी हॉट सीन दिए| इस ईरानी सुंदर बाला को भारतीय दर्शक काफी पसंद कर रहे है| अब ये बिग बोस 9 में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने आई है| बिग बॉस डबल ट्रबल में इनकी जोड़ी कैथ के साथ बनी है जो एक मॉडल है, उनकी गर्लफ्रेंड रोचेल भी शो में है, तीनों के बीच की गर्मजोशी दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है|
इसके अलावा मंदना एकता कपूर की एडल्ट कॉमेडी फिल्म ‘क्या कूल है हम 3’ में भी नज़र आएगी| फिल्म की शूटिंग हो चुकी है| रणवीर हुड्डा की फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ में मंदना ने छोटा सा role निभाया है| यह फिल्म इसी महीने अक्टूबर में आ रही है|
मंदना करीमी की शादी (Mandana Karimi Husband) –
फैशन डिज़ाइनर रोहित बाल और ललित कुमार gay कपल थे, जिन्होंने 3 साल की रिलेशन के बाद 2011 में ब्रेकअप कर लिया था| इसके बाद खबर आई कि ललित मैंडी को डेट कर रहे है, मैंडी को ललित से रोहित ने ही मिलवाया था| ललित से उनके अंदर आये बदलाव के बारे में पुछा गया कि अचानक कैसे वो gay से नार्मल कपल बन गए| इस पर ललित ने चुप्पी साधी रही| ललित व मंदना ने 18 फ़रवरी 2011 को आर्य समाज में शादी कर ली थी| इनका मैरिज सर्टिफिकेट एक अख़बार में भी छपा था| अपनी शादी को लेकर मंडाना ने कभी हामी नहीं भरी, उनसे पूछने पर वे यही कहती है कि वे और ललित अच्छे दोस्त है और वे अभी तक सिंगल है, उनकी शादी नहीं हुई है, इस समय अपने करियर पर ध्यान दे रही है|

2012 में ललित व मंडाना को बहुत कम एक साथ देखा गया| इसी दौरान मंडाना के पासपोर्ट को लेकर कुछ इशू हुआ था, जिसे बहुत मुश्किल से सोल्व किया गया था| इस साल रोहित और ललित को एक साथ एक इवेंट में देखा गया, जहाँ रोहित ने ललित को किस भी किया| ये सब बातें मंडाना पर एक सवाल उठाती है कि क्या मंडाना ने एक gay इन्सान से शादी की है? क्या यह एक फेक शादी थी? दोनों की शादी के डॉक्यूमेंट तो असली है लेकिन दोनों के बीच का रिलेशन डाउटफुल है| मंडाना जैसी हॉट लड़की ने आखिर क्यों gay से शादी करी? सबका कहना है इंडियन पासपोर्ट के लिए मंडाना ने ऐसा किया है|
मंदना करीमी को बिग बोस 9 में देखने के 5 रीज़न (5 reason to watch out Mandana in big boss 9) –
  1. सुन्दरता – बिग बॉस में हर बार सुंदर लड़कियों का बोल बाला होता है, ब्यूटी विद ब्रेन लडकियों को दर्शक पसंद करते है और ये अंत तक शो में बनी रहती है| मंडाना बिग बॉस हाउस में या तो मिरर के सामने अपनी सुन्दरता निहारती है या यहाँ की चुगली वहां करती है|
  2. फिरंगी मैम – हर बार बिग बोस में कोई ना कोई फिरंगी आती है जो यहाँ आकर हिंदी सीखती है| इनके मुंह से अजीब तरीके से हिंदी सुनना दर्शकों को बहुत भाता है| इसके पहले एली, नताशा, सनी लीओन, पामेला फिरंगियों को सबने पसंद किया था| मंडाना शो में हिंदी सीखने की बहुत इच्छुक दिखाई देती है, साथ ही वे कुकिंग भी सीख रही है, ये दोनों ही गुण उन्हें शो में लम्बे समय तक टिके रहने के लिए मदद करेंगे|
  3. ड्रामा क्वीन – लगता है मंडाना ने बिग बोस के पिछले सारे सीजन अच्छे से देख कर आये है| वे अच्छे से देख समझ कर आई है, और पता कर के आई है कि शो में बने रहने के लिए क्या करना होगा| कैथ के साथ उनकी जोड़ी फिर उनकी गर्लफ्रेंड रोचेल के साथ कैटफाइट ने अभी से सुर्ख़ियां बटोरना शुरू कर दिया है| इसके पहले पूजा मिश्रा भी इसी नेचर के कारण सुर्ख़ियों में रही है|
  4. not supporting – बिग बॉस में जो बिल्कुल पोपुलर नहीं होता है, entry के बाद सबसे ज्यादा वही फेम पाता है| मंडाना के साथ भी यही हो रहा है| मंडाना का नेचर unfriendly है, जो सभी घर वालो को irritate कर रही  है| उनके पार्टनर कैथ भी इस बात से सहमत है, और इतने दिन के बाद भी उनसे अच्छा कनेक्शन नहीं बना पाए है| मंडाना की अभी तक रोचेल, अमन, युविका और भी घर वालो से झड़प हो चुकी है|
  5. फेमस in सोशल मीडिया – अपनी शादी को लेकर मंडाना लगातर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है, यह एक वजह है कि सब उन्हें जानने लगे है एवं और भी उनके बारे में जानना चाहते है|
आपको मंदना करीमी बिग बॉस में कैसी लग रही है हमें बताएं, इसके अलवा आपके हिसाब से बिग बॉस में लम्बी रेस का घोड़ा कौन है जो शो में अंत तक रहेगा| आप अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स में शेयर करें|

कादर खान का स्वास्थ, परिवार, आने वाली फ़िल्में व जीवन परिचय

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  01:36
कॉमेडी किंग कादर खान जी देश के बहुत फेमस अभिनेता है| 90 के दशक में ज्यादातर फिल्मों में कादर जी हमें दिखाई दिए, गोविंदा के साथ इनकी जोड़ी बहुत फेमस थी और दोनों ने कॉमेडी फिल्मों को एक नया रुख दिया था| कादर जी अभिनेता, कॉमेडियन, स्क्रिप्ट व डायलोग राइटर, साथ ही डायरेक्टर भी रहे है| कादर जी ने लगभग 300 फ़िल्में की है|

कादर खान का स्वास्थ, परिवार, आने वाली फ़िल्में व जीवन परिचय

Kader Khan health family dialogues upcoming film jivani in hindi

नामकादर खान
जन्म1935काबुल अफगानिस्तान
माता पिता का नामइकबाल बेगम, अब्दुल रहमान खान
भाई का नामशम्स रहमान, फज़ल रहमान, हबीब रहमान
बेटे का नामसरफराज खान, शाहनवाज खान
कादर खान के बेटे सरफराज खान भी एक बॉलीवुड कलाकार है, उन्हें हम सलमान खान के साथ तेरे नाम व वांटेड में देख चुके है|
 कादर खान का स्वास्थ और उससे जुडी लेटेस्ट खबर (Kadar khan health and current news)-
कादर जी 80 साल के है, 14 अक्टूबर बुधवार को उनका स्वास्थ ख़राब हो जाने के कारण उन्हें हरिद्वार के रामदेव पतंजलि योगपीठ में भर्ती कराया गया| कादर जी को बढ़ती उम्र के साथ बहुत सी बीमारियों ने घेर लिया है, डॉक्टरों के अनुसार उन्हें डायबटीज और भी अन्य बीमारी है| रामदेव बाबा के दाहिने हाथ माने जाने वाले आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कादर जी को लगभग 3 हफ्ते यही रहना होगा, उन्होंने ये भी बोला है, कि कुछ समय पहले जब वे कादर खान से मिले थे, तो उनको हरिद्वार के पतंजलि योगपीठ में अपना चेकउप करने की सलाह दी थी|


कादर जी बुधवार को अपने बेटे शाहनवाज के साथ फ्लाइट से देहरादून आये उसके बाद उन्हें हरिद्वार लाया गया| कादर जी बहुत लम्बे समय से बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर है| लम्बे अन्तराल के बाद उनकी फिल्म ‘हो गया दिमाग का दही’ आ रही है, जो 16 अक्टूबर 2015 को रिलीज़ होनी थी| कादर जी के जोड़ो में दर्द होने के कारण वे चलने में असमर्थ है, जिस वजह से वे व्हील चेयर का सहारा लेते है| पिछले साल कादर जी अपने 2 बेटों के साथ हज यात्रा के लिए मक्का गए थे|
कादर खान की पहली फिल्म (Kadar khan first film )–
कादर खान का जन्म अफगानिस्तान में जरुर हुआ था, लेकिन वे भारत में ही रहे थे| उन्होंने इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजिनियर इंडिया से सिविल इंजीनियरिंग की थी, इसके बाद वे कुछ सालों तक कॉलेज में प्रोफेसर भी रहे| कॉलेज के एक funtion में कादर जी ने एक प्ले किया था, वहाँ दिलीप कुमार जी चीफ गेस्ट थे, उन्होंने वह एक्ट देखा और कादर जी को बुलाकर एक और प्ले तैयार करने को कहा| कादर जी ने दिलीप कुमार के लिए स्पेशल इन्तेजाम किये और उनके सामने एक्ट किया, दिलीप जी उनसे बहुत प्रभावित हुए और उन्होंने तुरंत उन्हें अपनी अगली 2 फिल्म सगीना महतो और बैराग के लिए साइन कर लिया|
क्रमांकफिल्मडायरेक्टर का नामहिट/फ्लॉप
1.दाग (1973)यश चोपडाहिट
2.बैराग (1976)असित सेनफ्लॉप

कादर खान को मिले कुछ प्रमुख अवार्ड (Kadar Khan Awards)–
फिल्म फेयर अवार्ड (Filmfare Award)कादर खान ने अब तक 9 बार यह अवार्ड जीता है और हर बार उन्हें बेस्ट कॉमेडियन केटेगरी का अवार्ड मिला है|
फिल्म फेयर अवार्ड for diffrent केटेगरी·         मेरी आवाज सुनो (1982) for बेस्ट डायलोग
·         बाप नंबरी बेटा दस नंबरी (1991) for बेस्ट कॉमेडियन
·         अंगार(1993) for बेस्ट डायलोग
·         मुझसे शादी करोगी(2004) for supporting role

साथिया शिरोमणि अवार्ड2013 में हिंदी सिनेमा में उनके योगदान के लिए साथिया शिरोमणि अवार्ड से कादर जी को सम्मानित किया गया|

कादर जी ने हिंदी उर्दू मिलाकर 300 के आस पास फिल्मों में काम किया है, एवं 250 से ज्यादा फिल्मों के डायलोग लिखे है| कादर जी 70 के दशक से 21वी सदी तक फिल्मों में एक्टिव रहे है|
कादर खान की जानी मानी फ़िल्में (Kadar Khan Hit Films)-
क्रमांकफिल्म का नामसाल
1.बीवी हो तो ऐसी1988
2.साजन1991
3.राजा बाबु1994
4.कुली नंबर 11995
5.हीरो नंबर 11997
6.आंटी नंबर 11998
7.आ अब लौट चले1999
8.सूर्यवंशम1999
9.जोरू का गुलाम2000
10.मुझसे शादी करोगी2004
11.किल दिल2014
12.ऊँगली2014

कादर खान के डायलाग वाली फिल्मे (Kader Khan dialogues movies )
इसके अलावा कादर जी ने जिन फिल्मों के डायलोग भी लिखे है, उसमें से कुछ खास ये हैं –
  • गंगा जमुना सरस्वती
  • कुली
  • अमर अकबर एंथोनी
  • मुकद्दर का सिकंदर
  • मिस्टर नटवरलाल
  • सत्ते पे सत्ता
  • दो और दो पांच
  • अग्निपथ
  • हिम्मतवाला
  • मैं खिलाड़ी तू अनारी
  • कुली नंबर 1
  • हम
  • सरफ़रोश
कादर खान जी की आने वाली फ़िल्में (Kadar Khan upcoming Movies) –
कादर जी की 16 अक्टूबर को ‘हो गया दिमाग का दही’ फिल्म आ रही है, फिल्म के निर्देशक फौजिया अर्शी है| फिल्म में कादर जी के अलावा ओम पूरी, संजय मिश्रा, राजपाल यादव जैसे उन्दा कलाकार है| इन सब बेहतरीन कलाकारों को एक साथ देखना दिल्चप्स होगा| इसके अलवा कादर जी ‘हेरा फेरी 3’ में भी नजर आयेंगे, फिल्म साल के अंत में रिलीज़ होने की सम्भावना है| हेरा फेरी सीरीज की फ़िल्में बहुत हिट रही है, दोनों फिल्म में परेश रावल जी ने कॉमेडी का तड़का लगाया था, इस उनके साथ कादर खान भी दिखाई देंगे|
कादर खान गैर फ़िल्मी परिवार के होने बावजूद अपनी मेहनत के चलते देश विदेश में इतना नाम कमाया है, ऐसे अच्छे कलाकार के लिए हिंदी सिनेमा उनका हमेशा रिणी रहेगा| हम उनके स्वास्थ व उनकी लम्बी उम्र की कामना करते है|

आदित्य चोपड़ा की आने वाली अगली नई फिल्म

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  01:06
27 सितम्बर 2015 को यश चोपड़ा जी का जन्मदिन मनाया गया, इस मौके पर उनके परिवार के सभी लोग मौजूद थे| यश जी के 83 वें जन्म दिन पर उनके बेटे आदित्य ने अपने पिता को श्रधांजलि देते हुए एक फिल्म की घोषणा कर दी| आदित्य अपने पिता का प्रोडक्शन हाउस यश राज बैनर को बहुत अच्छे से चला रहे है| यश जी एक नामी निर्देशक व लेखक थे, जिनके साथ हर कोई काम करना चाहता था| 3 साल पहले उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी| उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म शाहरुख़ के साथ ‘जब तक है जान’ थी, जो बहुत हिट रही|

अपने पिता की ही तरह आदित्य भी बहुत अच्छे डायरेक्टर है, आदित्य ने 7 साल पहले ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में आखिरी बार निर्देशन किया था| इसके बाद से वे नए निर्देशकों को मौका दे रहे थे| आदित्य एक बार फिर निर्देशन में लौट रहे है, और इसकी घोषणा खुद आदित्य चोपड़ा ने की है|

आदित्य चोपड़ा की आने वाली अगली नई फिल्म

Aditya Chopra age height aane wali upcoming next new film in hindi

आदित्य कहते है “पिता के आशीर्वाद से आज उनके जन्म दिन पर मैं अपनी अगली निर्देशित फिल्म की घोषणा करना चाहता हूँ|” आदित्य ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि वे यश राज बैनर की सबसे बड़ी हिट बनाये| लेकिन आदित्य ने साफ़ तौर पर बताया कि उनकी अगली फिल्म सबसे बड़ी नहीं होगी, यह 15 cr के आस पास नार्मल बजट की फिल्म होगी| आदित्य ने फिल्म का नाम ‘बेफिक्रे’ बताया है, जो एक रोमेंटिक ड्रामा फिल्म होगी| आदित्य ने क्लियर किया कि ये फिल्म वे 100 या 200 cr के क्लब में शामिल करने के लिए नहीं बना रहे है, ना ही ये फिल्म उनकी पिछली फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे व मोह्हबतें जितनी सफल होगी| लेकिन इसमें वे अपनी निर्देशन की कला को सबके सामने लायेंगे, जिसे सभी लोग बहुत पसंद करेंगे|

आदित्य ने फिल्म की कहानी लिखनी शुरू कर दी है, और कहा है ये बहुत हलकी पुलकी रोमेंटिक फिल्म होगी, जिसे कोई भी आम आदमी अपने जीवन से जोड़ सकता है| आदित्य ने ये भी कहा है कि यह बहुत रिस्की प्रोजेक्ट होगा उनके करियर का, लेकिन वे खुश होंगे इसे बनाकर| सुना है फिल्म में यश जी के पसंदीदा शाहरुख़ खान होंगे, और उनके साथ आदित्य काजोल का लाना चाहते है| ये अपने समय की सबसे हिट जोड़ी रही है, जो रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में एक बार फिर साथ दिखेगी| आदित्य की फिल्म में इसके अलावा रणवीर सिंह के होने की बात सुनने में आई है, फिल्म की कहानी मध्यम उम्र के प्यार को दिखाएगी, जिसमें लव triangle होगा| फिल्म का पूरा नाम Befikre – Those who dare to love है| जो अपने आप में फिल्म की कहानी बयाँ कर रहा है|
आपको आदित्य की अगली फिल्म के लिए कितनी उत्सुकता है, हमारे साथ शेयर कीजिये| आप अपने विचार हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर लिखे|

Wednesday, 13 January 2016

सलमान खान की जीवनी और आने वाली फिल्म

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  02:59
Salmaan Khan jeevani height house pariwar upcoming aane wali film in hindi हमारे देश के भाईजान, दबंग सलमान खान सबसे चहिते अभिनेता में से एक है| देश के 3 प्रमुख खानों में से एक सलमान खान है, जिनकी फ़िल्में एक त्यौहार की तरह लोगों के चेहरे पर ख़ुशी ले आती है| सलमान अपनी बुरी छवि को पीछे छोड़ के एक सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में उभरे है| उनकी हर फिल्म दर्शकों को एक सन्देश देकर जाती है| सलमान खान की अभी कुछ समय पहले ईद पर आई बजरंगी भाईजान बॉलीवुड की साडी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है| और आज फिल्म के 50 दिन पुरे होने पर भी वह कई सिनेमाघर में जगह बनाई हुई है| फिल्म ने इस हफ्ते भी 70 लाख की कमाई की और आल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म की सूची में शामिल हो गई है| सलमान से हमारे देश की जनता बहुत प्यार करती है, वह उनके दुःख में रोती तो सुख में खुशियाँ मनाती है| सलमान की बजरंगी भाईजान के बाद इस साल एक और फिल्म रिलीज़ हो रही है “प्रेम रतन धन पायो” | राजश्री प्रोडक्शन के पसंदीदा हीरो लम्बे अन्तराल के बाद साथ काम कर रहे है|


सलमान खान की जीवनी परिवार और आने वाली फिल्म

Salmaan Khan Jeevani height house pariwar upcoming aane wali film in hindi

पूरा नामअब्दुल रशीद सलीम सलमान खान
जन्म27 दिसम्बर 1965इंदौर ( मध्य प्रदेश)
माता पिता का नामसुशीला चरक (सलमा खान), सलीम खानहेलेन (सौतेली माँ)
भाई का नामअरबाज खान (पत्नी मलायका खान) , सोहेल खान
बहन का नामअलविरा खान , अर्पिता खान
कद1.74 m
वजन75-80 kg
सलमान खान बॉलीवुड के महान लेखक सलीम खान के बेटे है, सलीम जी ने जावेद अख्तर के साथ जोड़ी बनाकर ढेरों फ़िल्में लिखी जो आज तक याद की जाती है| सलमान को अपने स्टार पिता का फायदा तो मिला और उन्होंने 90 के दशक से अपना करियर शुरू किया| सलमान अपने गुस्से और नेचर के कारण बहुत बदनाम हुए, लेकिन एक्टिंग की बदौलत उन्हें बहुत शौहरत मिली| सलमान को ढेरों अवार्ड से नवाजा गया|
सलमान खान को मिले कुछ प्रमुख अवार्ड (Salman Khan Awards)
नेशनल फिल्म अवार्ड2012 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म चिल्लर पार्टी को बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म अवार्ड मिला था|
फिल्म फेयर अवार्डसलमान को इस अवार्ड के लिए 15 बार नॉमिनेशन मिला जिसमें से 2 बार वे इस अवार्ड के हक़दार रहे| 1990 में आई उनकी फिल्म मैंने प्यार किया के लिए उन्हें बेस्ट debut अवार्ड मिला था|
स्टार स्क्रीन अवार्डइस अवार्ड के लिए सलमान 14 बार नोमिनेट हुए जिसमें 2 बार उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया|
IIFA अवार्डसलमान को 10 बार इसमें नॉमिनेशन मिला जिसमें 1 बार वो विजयी रहे|
जी सिने अवार्ड9 बार नोमिनेट हुए सलमान को 2 अवार्ड मिले|
राजीव गाँधी अवार्ड2008 में सलमान को बॉलीवुड में योगदान के लिए इस अवार्ड ने नवाजा गया|
एक रिसर्च के अनुसार पता चला कि 2013 में सलमान मोस्ट searched सेलेब्रिटी रहे, म्य्ल्ब ऑनलाइन लोगों ने सबसे ज्यादा सलमान को सर्च किया| Salman Khan इस देश के सबसे फेमस बैचलर में से भी एक है| 50 साल के सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन आज उनकी आधी उम्र से कम की भी लड़कियां उनसे शादी करने को तैयार है|
सलमान खान की सभी फिल्म की सूची (List of Salman Khan All Movies)
सलमान खान की टोटल रिलीज़ फ़िल्में 70 है, जिसमें
ब्लॉकबस्टर / सुपर हिट17
हिट13
एवरेज11
फ्लॉप29
डिजास्टर3
सक्सेस %56.71%
सलमान की पहली फिल्म (Salman Khan First Movie)–
क्रमांकफिल्म का नामडायरेक्टर का नामहिट/फ्लॉप
1.       बीवी हो तो ऐसी (1988)J.K बिहारीफ्लॉप
2.       मैंने प्यार किया (1989)सूरज बडजात्याआल टाइम ब्लॉकबस्टर
सलमान की पहली फिल्म बीवी है,इसमे उनका supporting role था, इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में रेखा व फारुख शेख थे| फिल्म एवरेज थी, लेकिन सलमान पर ज्यादा किसी ने ध्यान नहीं दिया| इसी के बाद सलमान की मुख्य किरदार में भाग्यश्री के साथ मैंने प्यार किया आई, जो बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई|
सलमान का फ़िल्मी करियर (Salman Filmy Career)–
फ़िल्मी बैकग्राउंड होने से सलमान को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी| पहली फिल्म जरुर फ्लॉप रही, लेकिन दूसरी ही फिल्म उन्हें राजश्री प्रोडक्शन की मिल गई| जिसके डायरेक्टर सूरज बडजात्या ने भी मैंने प्यार किया के साथ debut किया| इस हिट के बाद सलमान की बागी, साजन, पत्थर के फूल जैसी फ़िल्में आई लेकिन ये सब फ़िल्में बुरी तरह फ्लॉप रही| इन फ्लॉप के बाद सलमान ने 1994 में एक बार फिर सूरज बडजात्या के साथ “हम आपके कौन की” जो अभी तक की सबसे फेमस और आल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई|
सलमान की जानी मानी फ़िल्में (Salman Khan Popular Movie List)-
क्रमांकफिल्म का नामसाल (year)हिट/फ्लॉप/एवरेजकलेक्शन
1.       मैंने प्यार किया1989आल टाइम ब्लॉकबस्टर15 cr
2.       साजन1991सुपरहिट10 cr
3.       हम आपके है कौन1994आल टाइम ब्लॉकबस्टर70 cr
4.       करण अर्जुन1995सुपर हिट33 cr
5.       प्यार किया तो डरना क्या1998सेमी हिट17 cr
6.       कुछ कुछ होता है1998आल टाइम ब्लॉकबस्टर45.25 cr
7.       हम दिल दे चुके सनम1999सुपरहिट21 cr
8.       हम साथ साथ है1999हिट28 cr
9.       मुझसे शादी करोगी2004हिट29.4 cr
10.   नो एंट्री2005सुपर हिट43 cr
11.   पार्टनर2007ब्लॉकबस्टर61.2 cr
12.   वांटेड2009सुपरहिट61 cr
13.   दबंग2010आल टाइम ब्लॉकबस्टर141 cr
14.   रेडी2011ब्लॉकबस्टर120 cr
15.   बॉडीगार्ड2011ब्लॉकबस्टर145 cr
16.   एक था टाइगर2012ब्लॉकबस्टर199 cr
17.   दबंग 22012ब्लॉकबस्टर154 cr
18.   किक2014ब्लॉकबस्टर233 cr
19.   बजरंगी भाईजान2015आल टाइम ब्लॉकबस्टर320 cr
सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान है| उनका नाम लगातार 5 ब्लॉकबस्टर देने का रिकॉर्ड है और 5 लगातार फ़िल्में 100cr क्लब में शामिल हुई है| सलमान खान एक अभिनेता के साथ साथ प्रोडूसर और सामाजिक कार्यकर्त्ता भी है| सलमान का बीइंग ह्यूमन (Being Human) नाम का NGO भी है, जो बहुत से गरीब बच्चों के लिए काम करता है| सलमान ने इसी नाम से प्रोडक्शन हाउस भी खोला है| सलमान आज के नए कलाकार को मौका देने से भी पीछे नहीं हटते है, वे बहुत से लोगों के मेंटर है, जो सलमान के कहने पर चलते है| सलमान ने रितिक रोशन, अर्जुन कपूर, हिमेश रेशम्मिया, सूरज पांचोली, अतिया शेट्टी, अरमान कोहली और भी बहुत से लोगों की मदद की है और उनके करियर को नया मोड़ दिया है|
सलमान खान के टीवी शो –
सलमान खान सबसे पहले TV पर 2008 में दस का दम में दिखे थे, इसके बाद 2010 में सलमान बिग बोस सीजन 4 में नजर आये| इसमें लोगों ने इन्हें इतना पसंद किया कि वे इसके रेगुलर होस्ट बन गए| इस साल भी बिग बॉस 9 सलमान होस्ट करने वाले है|
सलमान खान विवाद (Salman Khan Controversy ) –
एक समय था जब सलमान और controversy एक दुसरे के पर्याय थे| सलमान की ज़िन्दगी में एक दौर था, जब सब कुछ उनसे दूर जा रहा था| ना उनकी कोई फ़िल्में चल रही थी, और बुरे व्यवहार के कारण कोई इन्हें अपनी फिल्मों में लेना भी नहीं चाहता था| 4 ऐसी controversy है जिसे सलमान के साथ साथ देश वाले भी नहीं भुला सकते|
  1. 28 सितम्बर 2002 की रात सलमान के लिए बहुत भयानक साबित हुई| सलमान को उस रात सड़क किनारे सो रहे लोगों पर गाडी चढ़ाने और भाग जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया| जिसमें 1 व्यक्ति की मौत भी हो गई थी| उन पर आरोप था, कि वे शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे| इसका केस आज तक चल रहा है| कौन सही कौन गलत इस बात का अभी तक पता नहीं चला है|
  2. ऐश्वर्या राय सलमान की गर्लफ्रेंड थी, ये तो सबको पता है| ऐश के घर वालो ने पुलिस में सलमान के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी कि वो उन्हें उनकी बेटी को मारता पीटता है|
  3. सलमान पर काले हिरन का शिकार करने का भी आरोप लगा है, जिसके चलते 2006 में उन्हें 1 साल की जेल की सजा सुने थी| लेकिन उन्हें जमानत मिल गई और यह केस भी अभी चल रहा है|
  4. 26/11 मुंबई में हुए धमाके पर सलमान ने अजीबो गरीब टिपण्णी दी, जिसके चलते वे परेशानी में फंस गए थे| सलमान ने कहा था कि इससे पहले क्यों बड़े होटलों में धमाके नहीं किये, ट्रेन रोड में धमाके होने से ज्यादा बातें नहीं होती है| उन्होंने ये भी बोला इसमें पाकिस्तान की नहीं बल्कि हमारी सुरक्षा एजेंसियों की गलती है| इसके बाद सलमान का पुरे देश में विरोध हुआ था|
सलमान की आने वाली फ़िल्में (Salman Khan Upcoming New Movie)–
क्रमांकफिल्म का नामरिलीज़ डेटहेरोइन का नामडायरेक्टर का नाम
1.       प्रेम रतन धन पायोनवम्बर 2015सोनम कपूरसूरज बडजात्या
2.       सुल्तानईद 2016कृति सेननआदित्य चोपड़ा
3.       दबंग 3ईद 2017फाइनल नहीं हैअरबाज खान
सलमान मैंने प्यार किया व हम आपके है कौन की सफलता एक बार फिर दुहराना चाहते है| बड़े लम्बे समय के बाद राजश्री प्रोडक्शन को उनका प्रेम वापस मिला है| प्रेम रतन धन पायो में सलमान का डबल role है एक प्रेम जो राजकुमार है, दूसरा विजय जो एक फाइटर है| इस फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, अरमान कोहली, स्वर भास्कर अदि| वैसे सलमान अपनी हर फिल्म ईद पर लाते है लेकिन बहुत समय बाद ये बदलाव आया है और सलमान इस दीवाली यह फिल्म ला रहे है| फिल्म का प्रोमो अभी नहीं आया है लेकिन फिल्म से जुड़े सारे काम हो चुके है, और जल्द ही इसका प्रोमो आएगा|
अगले साल सलमान की यश राज बैनर के साथ सुल्तान आएगी, जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी तो नहीं है बीएस हेरोइन के लिए कृति फाइनल हुई है| यह फिल्म ईद पर शाहरुख़ की रईस को टक्कर देगी| दोनों खानों की फिल्मों की लड़ाई देखते ही बनेगी|
आगे भी हम आपको सलमान की फिल्मों व उनकी निजी ज़िन्दगी से जुडी बातें बताते रहेंगे| अभी आप सलमान का TV पर इंतजार करिए जो जल्दी ही बिग बॉस 9 में नजर आयेंगे|

Proudly Powered by Blogger.