Wednesday, 13 January 2016

सलमान खान की जीवनी और आने वाली फिल्म

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  02:59

Salmaan Khan jeevani height house pariwar upcoming aane wali film in hindi हमारे देश के भाईजान, दबंग सलमान खान सबसे चहिते अभिनेता में से एक है| देश के 3 प्रमुख खानों में से एक सलमान खान है, जिनकी फ़िल्में एक त्यौहार की तरह लोगों के चेहरे पर ख़ुशी ले आती है| सलमान अपनी बुरी छवि को पीछे छोड़ के एक सामाजिक कार्यकर्त्ता के रूप में उभरे है| उनकी हर फिल्म दर्शकों को एक सन्देश देकर जाती है| सलमान खान की अभी कुछ समय पहले ईद पर आई बजरंगी भाईजान बॉलीवुड की साडी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है| और आज फिल्म के 50 दिन पुरे होने पर भी वह कई सिनेमाघर में जगह बनाई हुई है| फिल्म ने इस हफ्ते भी 70 लाख की कमाई की और आल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म की सूची में शामिल हो गई है| सलमान से हमारे देश की जनता बहुत प्यार करती है, वह उनके दुःख में रोती तो सुख में खुशियाँ मनाती है| सलमान की बजरंगी भाईजान के बाद इस साल एक और फिल्म रिलीज़ हो रही है “प्रेम रतन धन पायो” | राजश्री प्रोडक्शन के पसंदीदा हीरो लम्बे अन्तराल के बाद साथ काम कर रहे है|


सलमान खान की जीवनी परिवार और आने वाली फिल्म

Salmaan Khan Jeevani height house pariwar upcoming aane wali film in hindi

पूरा नामअब्दुल रशीद सलीम सलमान खान
जन्म27 दिसम्बर 1965इंदौर ( मध्य प्रदेश)
माता पिता का नामसुशीला चरक (सलमा खान), सलीम खानहेलेन (सौतेली माँ)
भाई का नामअरबाज खान (पत्नी मलायका खान) , सोहेल खान
बहन का नामअलविरा खान , अर्पिता खान
कद1.74 m
वजन75-80 kg
सलमान खान बॉलीवुड के महान लेखक सलीम खान के बेटे है, सलीम जी ने जावेद अख्तर के साथ जोड़ी बनाकर ढेरों फ़िल्में लिखी जो आज तक याद की जाती है| सलमान को अपने स्टार पिता का फायदा तो मिला और उन्होंने 90 के दशक से अपना करियर शुरू किया| सलमान अपने गुस्से और नेचर के कारण बहुत बदनाम हुए, लेकिन एक्टिंग की बदौलत उन्हें बहुत शौहरत मिली| सलमान को ढेरों अवार्ड से नवाजा गया|
सलमान खान को मिले कुछ प्रमुख अवार्ड (Salman Khan Awards)
नेशनल फिल्म अवार्ड2012 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म चिल्लर पार्टी को बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म अवार्ड मिला था|
फिल्म फेयर अवार्डसलमान को इस अवार्ड के लिए 15 बार नॉमिनेशन मिला जिसमें से 2 बार वे इस अवार्ड के हक़दार रहे| 1990 में आई उनकी फिल्म मैंने प्यार किया के लिए उन्हें बेस्ट debut अवार्ड मिला था|
स्टार स्क्रीन अवार्डइस अवार्ड के लिए सलमान 14 बार नोमिनेट हुए जिसमें 2 बार उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया|
IIFA अवार्डसलमान को 10 बार इसमें नॉमिनेशन मिला जिसमें 1 बार वो विजयी रहे|
जी सिने अवार्ड9 बार नोमिनेट हुए सलमान को 2 अवार्ड मिले|
राजीव गाँधी अवार्ड2008 में सलमान को बॉलीवुड में योगदान के लिए इस अवार्ड ने नवाजा गया|
एक रिसर्च के अनुसार पता चला कि 2013 में सलमान मोस्ट searched सेलेब्रिटी रहे, म्य्ल्ब ऑनलाइन लोगों ने सबसे ज्यादा सलमान को सर्च किया| Salman Khan इस देश के सबसे फेमस बैचलर में से भी एक है| 50 साल के सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन आज उनकी आधी उम्र से कम की भी लड़कियां उनसे शादी करने को तैयार है|
सलमान खान की सभी फिल्म की सूची (List of Salman Khan All Movies)
सलमान खान की टोटल रिलीज़ फ़िल्में 70 है, जिसमें
ब्लॉकबस्टर / सुपर हिट17
हिट13
एवरेज11
फ्लॉप29
डिजास्टर3
सक्सेस %56.71%
सलमान की पहली फिल्म (Salman Khan First Movie)–
क्रमांकफिल्म का नामडायरेक्टर का नामहिट/फ्लॉप
1.       बीवी हो तो ऐसी (1988)J.K बिहारीफ्लॉप
2.       मैंने प्यार किया (1989)सूरज बडजात्याआल टाइम ब्लॉकबस्टर
सलमान की पहली फिल्म बीवी है,इसमे उनका supporting role था, इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में रेखा व फारुख शेख थे| फिल्म एवरेज थी, लेकिन सलमान पर ज्यादा किसी ने ध्यान नहीं दिया| इसी के बाद सलमान की मुख्य किरदार में भाग्यश्री के साथ मैंने प्यार किया आई, जो बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई|
सलमान का फ़िल्मी करियर (Salman Filmy Career)–
फ़िल्मी बैकग्राउंड होने से सलमान को बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी| पहली फिल्म जरुर फ्लॉप रही, लेकिन दूसरी ही फिल्म उन्हें राजश्री प्रोडक्शन की मिल गई| जिसके डायरेक्टर सूरज बडजात्या ने भी मैंने प्यार किया के साथ debut किया| इस हिट के बाद सलमान की बागी, साजन, पत्थर के फूल जैसी फ़िल्में आई लेकिन ये सब फ़िल्में बुरी तरह फ्लॉप रही| इन फ्लॉप के बाद सलमान ने 1994 में एक बार फिर सूरज बडजात्या के साथ “हम आपके कौन की” जो अभी तक की सबसे फेमस और आल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई|
सलमान की जानी मानी फ़िल्में (Salman Khan Popular Movie List)-
क्रमांकफिल्म का नामसाल (year)हिट/फ्लॉप/एवरेजकलेक्शन
1.       मैंने प्यार किया1989आल टाइम ब्लॉकबस्टर15 cr
2.       साजन1991सुपरहिट10 cr
3.       हम आपके है कौन1994आल टाइम ब्लॉकबस्टर70 cr
4.       करण अर्जुन1995सुपर हिट33 cr
5.       प्यार किया तो डरना क्या1998सेमी हिट17 cr
6.       कुछ कुछ होता है1998आल टाइम ब्लॉकबस्टर45.25 cr
7.       हम दिल दे चुके सनम1999सुपरहिट21 cr
8.       हम साथ साथ है1999हिट28 cr
9.       मुझसे शादी करोगी2004हिट29.4 cr
10.   नो एंट्री2005सुपर हिट43 cr
11.   पार्टनर2007ब्लॉकबस्टर61.2 cr
12.   वांटेड2009सुपरहिट61 cr
13.   दबंग2010आल टाइम ब्लॉकबस्टर141 cr
14.   रेडी2011ब्लॉकबस्टर120 cr
15.   बॉडीगार्ड2011ब्लॉकबस्टर145 cr
16.   एक था टाइगर2012ब्लॉकबस्टर199 cr
17.   दबंग 22012ब्लॉकबस्टर154 cr
18.   किक2014ब्लॉकबस्टर233 cr
19.   बजरंगी भाईजान2015आल टाइम ब्लॉकबस्टर320 cr
सलमान खान बॉलीवुड के दबंग खान है| उनका नाम लगातार 5 ब्लॉकबस्टर देने का रिकॉर्ड है और 5 लगातार फ़िल्में 100cr क्लब में शामिल हुई है| सलमान खान एक अभिनेता के साथ साथ प्रोडूसर और सामाजिक कार्यकर्त्ता भी है| सलमान का बीइंग ह्यूमन (Being Human) नाम का NGO भी है, जो बहुत से गरीब बच्चों के लिए काम करता है| सलमान ने इसी नाम से प्रोडक्शन हाउस भी खोला है| सलमान आज के नए कलाकार को मौका देने से भी पीछे नहीं हटते है, वे बहुत से लोगों के मेंटर है, जो सलमान के कहने पर चलते है| सलमान ने रितिक रोशन, अर्जुन कपूर, हिमेश रेशम्मिया, सूरज पांचोली, अतिया शेट्टी, अरमान कोहली और भी बहुत से लोगों की मदद की है और उनके करियर को नया मोड़ दिया है|
सलमान खान के टीवी शो –
सलमान खान सबसे पहले TV पर 2008 में दस का दम में दिखे थे, इसके बाद 2010 में सलमान बिग बोस सीजन 4 में नजर आये| इसमें लोगों ने इन्हें इतना पसंद किया कि वे इसके रेगुलर होस्ट बन गए| इस साल भी बिग बॉस 9 सलमान होस्ट करने वाले है|
सलमान खान विवाद (Salman Khan Controversy ) –
एक समय था जब सलमान और controversy एक दुसरे के पर्याय थे| सलमान की ज़िन्दगी में एक दौर था, जब सब कुछ उनसे दूर जा रहा था| ना उनकी कोई फ़िल्में चल रही थी, और बुरे व्यवहार के कारण कोई इन्हें अपनी फिल्मों में लेना भी नहीं चाहता था| 4 ऐसी controversy है जिसे सलमान के साथ साथ देश वाले भी नहीं भुला सकते|
  1. 28 सितम्बर 2002 की रात सलमान के लिए बहुत भयानक साबित हुई| सलमान को उस रात सड़क किनारे सो रहे लोगों पर गाडी चढ़ाने और भाग जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया| जिसमें 1 व्यक्ति की मौत भी हो गई थी| उन पर आरोप था, कि वे शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे| इसका केस आज तक चल रहा है| कौन सही कौन गलत इस बात का अभी तक पता नहीं चला है|
  2. ऐश्वर्या राय सलमान की गर्लफ्रेंड थी, ये तो सबको पता है| ऐश के घर वालो ने पुलिस में सलमान के खिलाफ रिपोर्ट लिखी थी कि वो उन्हें उनकी बेटी को मारता पीटता है|
  3. सलमान पर काले हिरन का शिकार करने का भी आरोप लगा है, जिसके चलते 2006 में उन्हें 1 साल की जेल की सजा सुने थी| लेकिन उन्हें जमानत मिल गई और यह केस भी अभी चल रहा है|
  4. 26/11 मुंबई में हुए धमाके पर सलमान ने अजीबो गरीब टिपण्णी दी, जिसके चलते वे परेशानी में फंस गए थे| सलमान ने कहा था कि इससे पहले क्यों बड़े होटलों में धमाके नहीं किये, ट्रेन रोड में धमाके होने से ज्यादा बातें नहीं होती है| उन्होंने ये भी बोला इसमें पाकिस्तान की नहीं बल्कि हमारी सुरक्षा एजेंसियों की गलती है| इसके बाद सलमान का पुरे देश में विरोध हुआ था|
सलमान की आने वाली फ़िल्में (Salman Khan Upcoming New Movie)–
क्रमांकफिल्म का नामरिलीज़ डेटहेरोइन का नामडायरेक्टर का नाम
1.       प्रेम रतन धन पायोनवम्बर 2015सोनम कपूरसूरज बडजात्या
2.       सुल्तानईद 2016कृति सेननआदित्य चोपड़ा
3.       दबंग 3ईद 2017फाइनल नहीं हैअरबाज खान
सलमान मैंने प्यार किया व हम आपके है कौन की सफलता एक बार फिर दुहराना चाहते है| बड़े लम्बे समय के बाद राजश्री प्रोडक्शन को उनका प्रेम वापस मिला है| प्रेम रतन धन पायो में सलमान का डबल role है एक प्रेम जो राजकुमार है, दूसरा विजय जो एक फाइटर है| इस फिल्म में सलमान के साथ सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर, अरमान कोहली, स्वर भास्कर अदि| वैसे सलमान अपनी हर फिल्म ईद पर लाते है लेकिन बहुत समय बाद ये बदलाव आया है और सलमान इस दीवाली यह फिल्म ला रहे है| फिल्म का प्रोमो अभी नहीं आया है लेकिन फिल्म से जुड़े सारे काम हो चुके है, और जल्द ही इसका प्रोमो आएगा|
अगले साल सलमान की यश राज बैनर के साथ सुल्तान आएगी, जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी तो नहीं है बीएस हेरोइन के लिए कृति फाइनल हुई है| यह फिल्म ईद पर शाहरुख़ की रईस को टक्कर देगी| दोनों खानों की फिल्मों की लड़ाई देखते ही बनेगी|
आगे भी हम आपको सलमान की फिल्मों व उनकी निजी ज़िन्दगी से जुडी बातें बताते रहेंगे| अभी आप सलमान का TV पर इंतजार करिए जो जल्दी ही बिग बॉस 9 में नजर आयेंगे|

Related Posts

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.