Kangana Ranaut Height Weight Jeevani Upcoming Nae Film Movie In Hindi के माध्यम से हम कंगना रनौत के समस्त जीवन के बारे मे बताना चाहते हैं | कंगना रनौत भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की ऐसी कलाकार है, जिन्हें आज बच्चा बच्चा पहचानता है| इन्होंने अपनी एक्टिंग से सबका मन मोह लिया है| कंगना रनौत ने अपनी सूझ बूझ से बॉलीवुड में अपने पैर इस तरह स्थापित कर लिए है कि उनको अब हटा पाना नामुमकिन है| दो राष्टीय फिल्म पुरुस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरुस्कार जीत चुकी| कंगना रनौत हमेशा से कुछ अलग करते आई है| इन्होंने कभी अपनी image बांधकर नहीं रखी , हमेशा से कुछ नया सीखने की चाह और कुछ अलग कर दिखाने का जूनून के चलते अलग – अलग तरह की फिल्मे sign की|

Kangana Ranaut Height Weight Jeevani Upcoming Nae Film Movie In Hindi
कंगना रनौत की जीवनी एवम नई फिल्म
Kangana Ranaut का जन्म हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के छोटे से गाँव भाम्बला में 20 मार्च 1987 को एक राजपूत परिवार में हुआ था| कंगना रानौत के पिता अमरदीप रनौत एक व्यापारी है और उनकी माँ आशा रनौत एक स्कूल टीचर| कंगना रनौत की एक बड़ी बहन रंगोली और एक छोटा भाई अक्षित है| Kangana Ranaut का परिवार आज भी भाम्बला गाँव में रहता है| कंगना रनौत ने अपने स्कूल की पढाई DAV मॉडल स्कूल से पूरी की| Kangana Ranaut पढाई में बहुत अच्छी थी, जिसकी वजह से परिवार के सभी लोग चाहते थे, कि वो डॉक्टर बने| कंगना रनौत ने साइंस सब्जेक्ट भी लिया, मगर एक यूनिट टेस्ट में वे केमिस्ट्री में फ़ैल हो गई| जिसकी वजह से वे हताश हो गई और डॉक्टर बनने का ख्याल छोड़ दिया| कंगना रनौत बचपन से ही बहुत जिद्दी और अपनी मनमानी करने वाली रही , यही वजह है कि आजादी पाने की चाह में वे 16 साल की उम्र में दिल्ली आ गई और वहा elite मॉडलिंग एजेंसी में ज्वाइन कर लिया| उनको कुछ मॉडलिंग ऑफर भी आये, मगर Kangana Ranaut वो इस फ़ील्ड में इंटरेस्ट नहीं आ रहा था| जिसके बाद कंगना रनौत ने elite छोड़ दी और अस्मिता theartre ग्रुप ज्वाइन कर लिया| यहाँ उनकी मुलाकात अरविन्द गौर से हुई जो इस theartre के डायरेक्टर थे| इन्हीं ने कंगना रनौत को एक्टिंग की ट्रेनिंग दी|
Kangana Ranaut ने बहुत से theartre शो किये, पब्लिक से अच्छी सराहना मिली, इसलिए Kangana Ranaut ने एक्टिंग को ही अपना करियर बनाने की ठान ली और मुंबई चली गई| मुंबई में आकर कंगना रनौत को बहुत सी मुसीबतों का सामना करना पड़ा| उनके पास रहने और खाने को भी पैसे नहीं होते थे| घर वाले भी नाराज थे और कोई मदद नहीं करते थे|कंगना रनौत बताती है कुछ दिन उन्होंने ब्रेड और आचार खा कर अपना गुजारा किया था| कंगना रनौत के सभी रिश्तेदार भी उनसे नाराज थे, कोई भी उनके फिल्म इंडस्ट्री में आने से खुश नहीं था|
सन 2004 में Kangana Ranaut महेश भट्ट के ऑफिस गई| जहां वे अनुराग वासु से मिली, जो उस समय गैंगस्टर मूवी के लिए हेरोइन की तलाश में थे| अनुराग को कंगना रनौत पसंद भी आ गई, लेकिन महेश जी ये कह कर मना कर दिया कि किरदार के हिसाब से कंगना रनौत बहुत छोटी उम्र की है| कंगना की जगह उन्होंने चित्रंगना सिंह को फाइनल कर लिया| लेकिन बाद में चित्रंगना सिंह ये मूवी नहीं कर पाई और अनुराग ने Kangana Ranaut को फाइनल कर लिया| 2006 में आई ये फिल्म सुपरहिट रही| Kangana Ranaut ने इस में एक नशीली लड़की का सिमरन का मुख्या किरदार निभाया था , इसमें त्रिकोड़ प्यार दिखाया गया था| कंगना के साथ इसमें इमरान हाश्मी और shiney आहूजा थे| कंगना को इस फिल्म के लिए बेस्ट फीमेल debut के बहुत से अवार्ड मिले जिसमे फिल्मफेयर अवार्ड भी शामिल है| कंगना को अगली फिल्म मोहित सूरी की वो लम्हे मिली| ये फिल्म बॉलीवुड की फेमस हिरोइन परवीन बाबी और महेश भट्ट के रिश्ते पर आधारित थी| ये फिल्म बहुत बड़ी हिट नहीं रही लेकिन कंगना के किरदार को बहुत सराहा गया| सबने कंगना की एक्टिंग की जम के तारीफ की , किसी ने तो उन्हें स्मिता पाटिल और शबाना आज़मी के समान भी बोला|
अनुराग बासु ने अपनी अगली फिल्म life in a metro के लिए भी कंगना को sign किया| इस फिल्म में भी कंगना की एक्टिंग की तारीफ हुई| 2007 में आई फिल्म शाकालाका बूम बूम में कंगना ने अपने गाने का हुनर भी दिखाया| 2008 में आई मधुर भंडारकर की मूवी फैशन कंगना के कैरियर की एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई| फैशन की दुनिया को मधुर ने बहुत ही अच्छे ढंग से प्रस्तुत किया| कंगना इसमें सुपर मॉडल शोनाली होती है जो अपने घमंड और ड्रग्स की आदत के चलते सब कुछ खो देती है| इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्या किरदार में होती है| इस फिल्म के लिए कंगना को पहली बार बेस्ट supporting role के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार मिला और साथ ही फिल्मफेयर अवार्ड से भी उन्हें नवाजा गया|
मोहित सूरी के द्वारा बनी राज 2 कंगना की अगली हिट रही| शेखर सुमन के बेटे अध्यन सुमन के साथ बनी इस फिल्म में इमरान हाश्मी भी थे| इस फिल्म के बाद कंगना और अध्यन के बीच रिश्ते की बात बहुत उडी थी| कुछ समय तक इनका रिश्ता रहा भी लेकिन फिर ज्यादा ना चल सका| इसके बाद कंगना ने कुछ तेलगु फिल्मे भी की थी| 2010 में कंगना ने ह्रितिक के साथ kites फिल्म की , जो की बहुत बड़ी फ्लॉप रही| इसके बाद कंगना ने मिलन लुथरिया की फिल्म once upon a time in Mumbai में अजय देवगन के साथ काम किया| फिल्म अच्छी हिट रही लेकिन पूरा श्रेय अजय और इमरान को मिला| इसके बाद कंगना ने knock out और no problem की, दोनों ही बुरी तरीके से पिट गई| इन फिल्मों की असफलता के साथ ही कंगना का करियर बॉलीवुड में डगमगा गया|
2011 में आनंद राय निर्दशित तनु वेड्स मनु के साथ कंगना ने अपने करियर की दूसरी पारी शुरू की| सुपर डुपर हिट रही इस फिल्म ने कंगना ने R माधवन के साथ काम किया| कहते है इस फिल्म ने कंगना के लिए game changer का काम किया| अपनी पिछली फिल्मों से बिल्कुल अलग इस फिल्म में कंगना ने कॉमेडी रोल किया| बहुत से अवार्ड के लिए उनके नाम को नामांकित किया गया था| इस बड़ी हिट के बाद कंगना 4 और फिल्में की जिसमे game, डबल धमाल, रस्क्ला और मिले ना मिले हम शामिल है| डबल धमाल के बाद कि कोई भी फिल्म नहीं चली|
2013 में संजय गुप्ता ने शूटआउट at wadala के लिए कंगना को जॉन अब्राहम के opposite sign किया| कंगना का किरदार ज्यादा दमदार ना होने की वजह से किसी ने उन्हें नोटिस ही नहीं किया| 2013 में ही आई राकेश रोशन की फिल्म krish 3 में कंगना ने काया नाम की सुपर वीमेन का किरदार निभाया| फिल्म में उनके साथ ह्रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा और विवेक ओबरॉय भी थे| फिल्म में उनका मुख्या किरदार नहीं था लेकिन जितना भी था दमदार था और कंगना ने बहुत अच्छे तरीके से उस पर काम किया था| इस किरदार के लिए कंगना की काफी सराहना हुई थी| इसी साल कंगना ने रज्जो फिल्म में भी काम किया जो बुरी तरीके से पिट गई|
2014 में कंगना की क्वीन फिल्म आई जिसमें राजकुमार राव और लिसा haydon भी थे| यह फिल्म कंगना के लिए इतनी बड़ी हिट साबित हुई की खुद कंगना ने भी कभी नहीं सोचा होगा| इस फिल्म के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय पुरुस्कार भी मिला| फिल्म में कंगना ने रानी नाम की आम लड़की का किरदार निभाया था जिसकी शादी टूट जाती है और वो अकेले ही हनीमून के लिए पेरिस चली जाती है| इस फिल्म के कुछ dialogue खुद कंगना ने लिखे और change करवाए थे| इस फिल्म के लिए कंगना को फिल्मफेयर के साथ ही अन्य और भी बहुत से अवार्ड भी मिले| इसी के बाद कंगना ने रिवाल्वर रानी फिल्म में एक तेज तर्रार नेता का किरदार निभाया| इसी साल कंगना की इमरान हाश्मी साथ उंगली भी आई|
इस साल 2015 की अब तक की सबसे बड़ी हिट कंगना ने ही दी| तनु वेड्स मनु की अगली कड़ी तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के साथ कंगना ने अपने करियर में चार चाँद लगा लिए| कंगना ने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में डबल role किया, एक तनूजा त्रिवेदी और दूसरा athlete दत्तो जो हरियाणवी रहती है| किरदार में जान डालने के लिए कंगना ने हरियाणवी सीखी और इसके लिए अलग से ट्रेनिंग भी ली| कंगना की एक्टिंग देखते ही बनती है इस फिल्म में, उन्होंने दोनों ही role को बहुत अच्छे ढंग से किया है| इस फिल्म ने कुछ दिनों में ही 100 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया| हम कंगना को इस हिट के लिए बधाई देते है और उनके मंगल भविष्य की कामना करते है|
Kangana Ranaut Upcoming Nae Film Movie
कंगना रनौत की नई फिल्म
Film | Year |
Gangster | 2006 |
Life in a… Metro | 2007 |
Fashion | 2008 |
Raaz: The Mystery Continues | 2009 |
Once Upon a Time in Mumbaai | 2010 |
Tanu Weds Manu | 2011 |
Krrish 3 | 2013 |
Queen | 2014 |
Tanu Weds Manu Returns | 2015 |
कंगना रोनावत का जीवन परिचय एवम नई फिल्म ब्लॉग आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताइए. इसी तरह stories पढने के लिए Hindi Story मे क्लिक करें |
0 comments: