जब भी किसी का पेट ख़राब होता है, और वह बार बार बाथरूम की तरफ भागे, समझ जाइये उसे दस्त हो गए है| यह एक बहुत आम बीमारी है, लेकिन जब कभी हो जाये, तो इन्सान परेशान हो जाता है| इसमें पूरा शरीर ऐसा थक जाता है जैसे हमने कोई बहुत मेहनत वाला काम किया है| ऐसा होने पर बार बार बाथरूम जाना थोडा अजीब लगता है, लेकिन इस पर हमारा जोर नहीं चलता| दस्त होने पर हमारे शरीर के अंदर का पूरा पानी निकल जाता है और हम कमजोर हो जाते है| यह डायरिया का ही रूप है जिसमें शरीर में पानी की कमी हो जाती है और दस्त होने लगते है| यह बच्चों को बहुत जल्दी होता है, क्यूंकि वो कम पानी पीते है| इसमें पेट में दर्द, कमजोरी, बुखार जैसी शिकायतें होती है |

loose motion होने के कारण – वैसे तो दस्त होने के बहुत से कारण हो सकते है, लेकिन में आपको कुछ मुख्य कारण यहाँ बता रही हूँ|
| 1 | फ़ूड posioning |
| 2 | किसी खाने की चीज से एलर्जी की वजह से |
| 3 | पाचन तंत्र का सही ढंग से काम ना करना |
| 4 | किसी दवाई से एलर्जी |
| 5 | शराब अधिक पीना |
| 6 | तनाव |
| 7 | ज्यादा खाना |
| 8 | पानी कम पीना |
- उलटी होना
- बार बार motion फील होना
- पेट में मरोड़
- बुखार
- वजन कम होना
- loose motion में ब्लड का भी आना
- अजीबो गरीब motion होना
ये सभी लक्षण बताते है कि व्यक्ति dast से परेशान हो गया है| यह वैसे बहुत सीरियस बीमारी नहीं है| इसका इलाज आसानी से घर पर किया जा सकता है| मैं आज आपको इस बीमारी का घरेलु उपचार (home remedy) बताउंगी| जिसकी मदद से आपको dast से बहुत जल्द आराम मिल जायेगा|
दस्त का घरेलू इलाज
Loose motion dast ka gharelu ilaj in hindi
| सरसों (राई) के दाने – | सरसों में antibactiria propertie होती है जो loose motion रोकने में मदद करती है| ¼ tsp राई के दानो को 1 tbsp पानी में 1 घंटे तक भिगो कर रखें| अब इस पानी को दवाई की तरह पी लें| इसे दिन में 2-3 बार पियें| आपको dast से बहुत जल्द आराम मिलेगा| |
| नीम्बू – | नीम्बू में citric एसिड होने की वजह से वह पेट को अच्छे से साफ कर देता है, यह पेट से सारी गन्दगी हटाने में मदद करता है| 1 नीम्बू से पूरी तरह अच्छे से रस निकाल लें| अब इसमें 1 tsp नमक और 1 tbsp शक्कर मिलाएं| इसे अच्छे से मिलाएं| अब आप इसे हर घंटे पियें| आपको आराम मिलेगा| आराम मिल जाये तब भी 1-2 दिन तक इसे दिन में 2 बार पियें जिससे आपका पेट पूरी तरह से साफ होकर अच्छे से काम करने लगेगा| |
| अनार – | अनार एक ऐसा फल है जो dast में आराम देता है और जिसको यह बीमारी बार बार होती है उन्हें अनार खाने से बहुत आराम मिलता है| loose motion होने पर अनार के दाने ज्यादा से ज्यादा खाएं| इससे आपको आराम मिलेगा| दिन में 2 अनार से ज्यादा ना खाएं| इसके अलावा आप अनार का रस निकाल कर कम से कम दिन में 3 बार पियें| इसके अलावा आप अनार के पत्तों को पानी में उबालें और उस पानी को पियें| आपको इससे बहुत जल्द आराम मिलेगा| |
| मैथी – | मैथी में antibactiria और antifungal प्रॉपर्टीज होती है| मैथी के दानों को पीस कर पाउडर बना लें| अब 2 tbsp मैथी पाउडर को 1 गिलास पानी में डालें और सुबह खली पेट पियें| 2-3 दिन ऐसा करने से आपको पूरी तरह से दस्त मे आराम मिलेगा| |
| शहद – | शहद एक आयुर्वेद तरीका है इससे बहुत सी बीमारी ठीक होती है| 1 चम्मच अच्छी शहद लें, अब इसमें ½ tsp दालचीनी का पाउडर मिलाएं| इसको 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं| इसे सुबह खाली पेट पियें| फिर बाद में भी 1-2 बार पियें| आपको 1 दिन में ही loose motion से आराम मिलेगा| |
| छाछ (मठा) – | हमारे भारत में छाछ को healthy ड्रिंक माना जाता है| हमारे पेट के लिए इसे बहुत अच्छा माना जाता है| इसे पिने से पेट का पाचन तंत्र सुचारू रूप से काम करने लगता है और पेट की बहुत सी बीमारियाँ दूर हो जाती है| छाछ में मौजूद एसिड बैक्टीरिया और पेट के रोगाणु से लड़ने में मदद करता है| 1 गिलास छाछ में 1 tsp नमक, थोड़ी सी जीरा पाउडर, काली मिर्च या हल्दी मिलाएं| इसे मिलाकर दिन में 2-3 बार छाछ को पियें इससे आपको बहुत फर्क पड़ेगा| |
| साबूदाना – | आपको शायद नहीं पता होगा कि साबूदाना हमारे पेट दर्द को कम करता है और पाचन सही ढंग से करता है| साबूदाना को 3 घंटे तक पानी में भिगो दें| साबूदाना में ज्यादा पानी लगता है इसलिए ध्यानपूर्वक उसमें पानी डालें| अब इस पानी को पी लें आपको loose motion से आराम मिलेगा और पेट दर्द भी कम होगा| आप इस पानी को दिन में कई बार पियें| बहुत जल्द आराम मिलेगा| |
| लिक्विड लेते रहें – | अगर आपको कई बार dast हो रहे है, तो आपके शरीर में जल्दी पानी की कमी हो जाएगी और आप dehydrated हो जाओगे| इससे बचने के लिए जरुरी है की आप अपने शरीर को पानी की भरपूर मात्रा देते रहे| जब भी आपको dast हो आप पानी पीना ना छोड़ें| थोड़ा थोड़ा कर के पानी पीते रहे| दिन में कम से कम 7-8 ग्लास पानी पियें| इसके अलावा आप सूप या फलों का रस भी लेते रहें| Electrol पाउडर को पानी में घोल कर दिन में कई बार पियें| पेट में बहुत आराम मिलेगा| नारियल पानी पिने से भी बहुत आराम मिलता है| |
| पुदीना – | पुदीना दस्त में रामबाण की तरह है| इससे पेट में बहुत ठंडक मिलती है और आराम भी| पुदीना में antibactirial प्रॉपर्टीज होती है जो पाचन में बहुत जल्द मदद करता है| इसे आप बहुत से तरीके से ले सकते है| आप चाहें तो पुदीने की ताजा 2-3 पत्तियों को खाना खाने के बाद चबा लें, पाचन अच्छे से होगा| पुदीने की ताजी पत्तियों को पीस कर उसका रस निकाल लें| अब 1 tsp पुदीने के रस में 1 tsp शहद और 1 tsp नीम्बू का रस मिलाएं| इसको अच्छे से मिलाकर दिन में 2-3 बार लें| 1 दिन में ही आराम मिलेगा| |
| Healthy ड्रिंक – | यह एक ऐसी ड्रिंक है जो बहुत आराम देती है| इसको बनाने के लिए 2 tbsp दही, ¼ tsp हल्दी, 1 चुटकी हींग, मीठी नीम, नमक इन सबको मिलाकर 1 गिलास पानी में उबालें| जब पानी उबलने लगे तब इसे छान लें और ठंडा होने दें| इसे दिन में 2 बार 3 दिन तक पियें| |
| बेल पत्ती – | बेल पत्ती और इसका फल पेट को बहुत आराम देता है| बेल पत्ती को सुखाकर पीस लें| अब 2 tbsp पाउडर में 2 tbsp शहद मिलाएं| इसे दिन में 3-4 बार खाएं| इसे कुछ दिन तब तक खाएं, जब तक आप पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाती| |
| अदरक – | अदरक में antibactiria और antifungal प्रॉपर्टीज होती है जो पेट के दर्द और loose motion में आराम देता है| 1 कप छाछ में ½ tsp सूखा अदरक का पाउडर को मिलाएं| इसे दिन में 2-3 बार पियें| 1 दिन में ही फर्क समझ आएगा| |
| पपीता – | पपीता बहुत आराम देता है| पेट में होने वाली मरोड़ को यह दूर करता है| कच्चा पपीता को लें और किस लें| अब 3 कप पानी में इसे डाल कर 10 min तक उबालें| अब छान कर ठंडा करें और इसे पी लें| दिन में 2-3 बार पियें आराम मिलेगा| |
अन्य कुछ उपाय –
- हर्बल tea बना कर पियें|
- दूध से बना सामान जैसे चीज, दूध, पनीर, कॉफ़ी इन सबको खाने से बचें| loose motion में दूध अच्छा नहीं होता है|
- केला को दही में मिला कर खाएं|
- केला में हल्का सा नमक डाल कर मैश करें और दिन में 2-3 बार खाएं|
- बिना शक्कर की काली चाय पियें|
- इस समय ज्यादा से ज्यादा आराम करना चाइये|
- खाने की जगह थोडी थोड़ी देर में लिक्विड लेते रहें|
- अगर भूक लगे तो बहुत हल्का खाना खाएं जो आसानी से पच जाएँ|
- आलू, ज्यादा मसाला वाला खाना खाने से बचें|
आज मैंने आपको दस्त का घरेलू इलाज बताये| इन तरीकों को अपनाकर आप बहुत जल्द आराम पा सकती हैं| अगर आपके dast इन तरीकों को अपनाकर भी 24 घंटे में ठीक नहीं होते है, तो आप तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ और उसकी सलाह लें| वैसे ये सारे तरीके बहुत किफायती और फायदेमंद है| मैं हमेशा कोशिश करती हूँ, कि आपकी रोजमर्रा की तकलीफों के किफायती, आसन और घरेलु उपाय बताऊँ| आपको आज का आर्टिकल कैसा लगा जरुर बताएं| आप अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर शेयर करें|


0 comments: