Tips For Good Sleep In Hindi
अच्छी नींद के लिये घरेलु उपाय (Neend Ke Liye Gharelu Upay) इस समस्या के समाधान के लिए बेहतर नुस्खे लिखे गये हैं |

- संतुलित नींद क्या हैं ?
- नींद संबंधी परेशानियाँ क्या हैं ?
- नींद संबंधी परेशानियों के कारण क्या हैं ?
- कम अथवा ज्यादा नींद के नुकसान
- नींद कम करने के घरेलु उपाय |
- नींद बढ़ाने के लिए घरेलु उपाय |
- अच्छी नींद के फायदे |
नींद संबंधी परेशानी स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं जिसके कारण थकावट और बैचेनी बनी रहती हैं | नींद एक आवश्यक चीज़ हैं शरीर के लिए कम और ज्यादा नींद शरीर की क्रियाओं को असंतुलित करती हैं |
क्या हैं अच्छी नींद Good Sleep In Hindi
- बच्चों के लिए 9 से 10 घंटे |
- युवाओं के लिए 7 से 8 घंटे |
- वृद्धो के लिए 5 से 6 घंटे |
उपरोक्त दिए आकंड़ो के अनुसार नींद लेने से तन में स्फूर्ति रहती हैं और दिमाग में शीतलता बनी रहती हैं |पर्याप्त नींद गहरी और शांत होना ही संतुलित नींद हैं |
नींद संबंधी दो परेशानी होती हैं Tips Of Bad Sleep in Hindi
- ज्यादा नींद आना
- कम नींद आना
नींद कम अथवा ज्यादा आने से होने वाली परेशानी Disadvantages Of Bad Sleep In Hindi
- मन अशांत रहता हैं | बात- बात पर गुस्सा आता हैं | काम या पढ़ने में दिमाग नहीं लगता |
- भूख कम लगती हैं जिससे कमज़ोरी आती हैं |
- पाचन क्रिया सही नहीं रहती हैं |
- सिर दर्द एवम शरीर दर्द |
- नींद कम आने से वजन बढ़ने लगता हैं |
- चेहरा मुरझाने लगता हैं |
- कभी कभी चक्कर आने जैसी समस्या बढ़ जाती हैं | यह परेशानी दिमाग पर गहरा असर डाल सकती हैं क्यूंकि संतुलित नींद से शरीर और दिमाग चुस्त दुरुस्त रहता हैं जिससे जीवन के हर क्षेत्र में मनुष्य का रुझान बढ़ता हैं |
Reasons Of Bad Sleep In Hindi
नींद ज्यादा आने के कारण
- मन का एकाग्रचित्त ना होना |
- दिनचर्या असंतुलित होना |
- एक बार में 7 से 8 घंटे की नींद ठीक से ना होना |
- मधुमेह के रोगियों को अधिक नींद आती हैं |
नींद ना आने के कारण :
- मानसिक तनाव
- अत्यधिक थकावट
- पेट ख़राब होना
- दिनचर्या संतुलित ना होना | अर्थात सोने,उठने एवम खाने पीने का कोई निश्चित समय ना होना |
मानसिक तनाव एक बहुत बड़ा कारक हैं जिसके कारण नींद कम आती हैं |
Tips For Good Sleep In Hindi Neend Ke Liye Gharelu Upay
अत्यधिक नींद कम करने के आसान घरेलु उपाय
क्रमांक | उपाय | अन्य लाभ |
1 | बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि अगर सुस्ती बनी रहे और नींद आये तब पान में एक लोंग लपेट कर चबा-चबा कर खाना चाहिये | | नींद कम होगी, आलस कम होगा, सिर दर्द अथवा भारीपन कम होगा, साथ ही पढ़ने में रूचि बनी रहेगी अर्थात पढ़ते वक्त नींद नहीं आएगी | |
2 | सुबह- सुबह लेमन टी अर्थात चाय पत्ती, गरम पानी के साथ नींबू डालकर बिना दूध की चाय बनाकर पिए | | इससे ताजगी बनी रहेगी, नींद दूर जायेगी, दिमाग दुरुस्त होगा| |
3 | वज्रासन दोनों पैरो को मोड़ कर समान रूप से उन पर वजन डालकर बैठने की आदत बनाये इससे दिमाग और शरीर चुस्त रहता हैं | | नींद कम आएगी, पेट के रोग कम होंगे, एकाग्रता बढ़ेगी |
4 | ठंडे पानी से आँखे,चेहरा एवम पैर धोये | | नींद कम होगी, ताजगी महसूस होगी, मन प्रसन्न होगा |
जिस तरह नींद ज्यादा आने से व्यक्ति में आलस और बैचेनी बनी होती हैं उसी तरह नींद ना आने से भी मनुष्य को बहुत तकलीफ होती हैं |
पर्याप्त अथवा अच्छी नींद आने के आसान घरेलु उपाय :
क्रमांक | उपाय | अन्य लाभ |
1 | सोने से पहले पैरो को गरम पानी से धोये | इससे थकावट दूर होगी और नींद आएगी | |
2 | पैरो के तलवे में सरसों के तेल की मालिश करें | बाये हाथ से दायें पैर के तलवे में एवम दायें हाथ से बायें पैर के तलवे में | | इससे रक्तचाप नियंत्रित रहता हैं और नींद अच्छी आती हैं | |
3 | सलाद में कच्चा प्याज खाने से भी नींद अच्छी आती हैं | | इससे नींद आती हैं मानसिक शांति मिलती हैं | |
4 | पुदीने की पत्ती को पानी में उबालकर पीने से भी नींद आती हैं | | दिमाग शांत होता हैं इससे पाचन क्रिया भी ठीक रहती हैं | |
5 | रात को कुनकुना दूध पीयें | नींद अच्छी आती हैं साथ ही पेट साफ़ रहता हैं | |
Benefits Of Good Sleep In Hindi
- पाचन तंत्र सुचारू रहता हैं |
- शरीर का वजन संतुलित रखने में महत्वपूर्ण कारक हैं |
- तन और मन खुशमिजाज रहता हैं |
- एकाग्रता बढ़ती हैं |
- चिंतामुक्त शरीर रहता हैं |
- सिर दर्द और अंगो के दर्द से राहत मिलती हैं |
- स्फूर्ति बनी रहती हैं |
- रोगों के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती हैं |
Tips For Good Sleep In Hindi इस एक पोस्ट में नींद से संबंधी लगभग सभी समस्याओ के बारे हैं हिंदी में लिखा गया हैं ताकि हिंदी पाठको को समझने में आसानी हो | नींद एक जरुरी करार हैं अगर इन सभी घरेलु उपचार से आपको राहत नहीं मिली हैं तब किसी डॉक्टर से जरुर सम्पर्क करे | नजरअंदाज ना करे |
0 comments: