Saturday 2 January 2016

वजन घटाने / मोटापा कम करने के उपाय

by Amar Ujala Now  |  in सेहत at  02:15

वजन कम करने/ मोटापा घटाने के उपाय Vajan Kam Karne Ke Upay Tips In Hindi आपकी सेहत ही आपका संबल हैं अच्छी आदतों  के जरिये जीवन को खुशनुमा बनाये, आपकी सेहत केवल आपके हाथो में हैं |सेहत संबंधी जरुरी टिप्स हिंदी में लिखी गई हैं |
आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति बढ़ते वजन से परेशान हैं जिसके लिए किसी के पास एक्स्ट्रा टाइम भी नहीं हैं लेकिन हम सभी को सबसे पहले अपने शरीर के लिए वफादार होना जरुरी हैं | सुन्दरता चेहरे में नहीं, बल्कि तंदरुस्त शरीर में होती हैं इसलिए वजन आवश्यक्ता से कम हो अथवा ज्यादा दोनों ही शरीर के लिए बुरा हैं | 
हमारे पिछले ब्लॉग में हमने वजन कैसे बढ़ाये पर कुछ आसन टिप्स दिए थे | इस ब्लॉग में वजन कैसे घटाये पर कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं पर इन्हें सो प्रतिशत रूप से अपने जीवन में उतरना आपके हाथ में हैं केवल पढ़ने से वजन कम नहीं हो सकता |
वजन कम करना बहुत आसान नहीं हैं पर नामुमकिन भी नहीं हैं | मैं खुद बचपन से बहुत मोटी थी | आज से दो वर्ष पहले मेरा वजन 80 किलो था और आज 60 किलो हैं जिसे मुझे 50 किलो तक ले जाना हैं यह मैं इसलिए बता रही हूँ कि आप जान सके की वजन कम करना नामुमकिन नहीं हैं |
मैंने केवल वजन ही कम नहीं किया बल्कि एक स्वस्थ शरीर भी पाया | पहले मेरे मसल्स कमजोर थे | मैं जल्दी थक जाती थी | मेरे शरीर में विटामिन, पानी और प्रोटीन जैसे आवश्यक तत्व कम थे लेकिन एक अच्छे रूटीन के कारण ये सभी तत्व मेरे शरीर में सामान्य हैं जिससे मैं फुर्तीला महसूस करती हूँ और मिज़ाज भी खुश रहता हैं |
वजन कम करने का एक ही फार्मूला हैं कम कैलोरी लेना और ज्यादा बर्न करना अर्थात दिन भर के क्रियाकलापों और शारीरिक व्यायाम के लिए उर्जा की कुछ मात्र भोजन से लेना एवम कुछ मात्रा शरीर में जमी चर्बी से लेना |

वजन कम करने/ मोटापा घटाने के उपाय Vajan Kam Karne Ke Upay Tips In Hindi

  • सुबह कैसी हो :
  • रात्रि में अपने पास पानी भरकर रखे जिसे सुबह आँख खुलते ही पीये | जिसके बाद आप फ्रेश होकर
  1. शहद, नींबू की कुछ बुँदे, कुनकुने पानी में डालकर एक गिलास पानी पीये |
  2. रात्रि में भिगोई हुए मैथी दाना को सुबह पानी सहित पी ले |
  3. आधा चम्मच मैथी दाना पाउडर को कुनकुने पानी के साथ भी ले सकते हैं |
अपनी सुविधा अनुसार इन तीनो में से किसी एक का चयन करें |
  • इसके 15 मिनिट बाद चाय, कॉफ़ी जो भी आप लेते हैं पर इनके साथ दो बिस्किट जरुर खाएं खाली पेट चाय या कॉफ़ी एसीडिटी का कारण बनती हैं जो वजन कम करने में एक बड़ा अवरोध हैं | इस वक्त अगर आप काली चाय, ग्रीन टी या ब्लैक कॉफ़ी लेते हैं तो और भी फायदेमंद होगा क्यूंकि ये सभी पदार्थ मेटाबोलिज्मबढ़ाते हैं और शरीर को उर्जा देते हैं |
  • नाश्ता कैसा ले :इसके 1 घंटे बाद नाश्ता करें जिसमे आप पोहा, स्टफ रोटी, उपमा, घर का बना डोसा, दो इडली, स्प्राउट्स, व्हीट फ्लेक्स, अंडा, ओट्स, दलिया आदि ले सकते हैं इसके साथ एक छोटा मग स्किम्ड मिल्क (रात का दूध जिसमे से मलाई की परत हटा दी गई हो ) या ज्यूस अथवा फल ले | ध्यान रहे केला, आम, चीकू एवम अंगूर से बचे | सुबह सेवफल खाना सबसे अच्छा होता हैं |
  • दोपहर भोजन में क्या हो : भोजन में सलाद को विशेष जगह दे साथ ही भोजन के 10 मिनिट पहले एक गिलास कुनकुना पानी पियें | भोजन में भूख से एक चपाती कम खाएं | दाल, सब्जी, दही आदि से पेट भरे | अगर ज्वार की चपाती खा सके और ज्यादा अच्छा साथ ही ब्राउन राइस भी ले सकते हैं इनमे शर्करा नहीं होता |
  • इविनिंग ब्रैक फ़ास्ट : शाम के वक्त चाय के साथ परमल भेल या खाखरा या सीके परमल या बिस्किट या टोस्ट आदि ले |
  • इविनिंग ब्रैक फ़ास्ट एवम रात्रि भोजन के मध्य : इस टाइम में फल या ज्यूस या नारियल पानी ले सकते हैं |
  • रात्रि भोजन में क्या ले :भोजन रात्रि 9 बजे से पहले करने की कोशिश करें | अगर ज्यादा देर होती हैं तो इविनिंग ब्रैक फ़ास्ट एवम रात्रि भोजन के मध्य कुछ भारी जैसे ब्राउन ब्रेड, फ्लेक्स अथवा ओट्स आदि ले | और रात्रि में केवल फल ले | अगर जल्दी भोजन कर रहे हैं तो भोजन के पहले एक गिलास पानी, सलाद, एक चपाती, दाल एवम सब्जी ले | अगर भूख कम हैं तो ब्रेकफास्ट में दिए गए ऑप्शन में से किसी एक का चुनाव करे |
  • पानी की उचित मात्रा: पानी शरीर से जहरीले पदार्थ को बाहर करता हैं दिन भर में 4 लीटर पानी पीये | बीच- बीच में कुनकुना पानी भी फायदेमंद हैं | पानी से त्वचा भी निखरती हैं |
  • फलो का महत्व : दिन में लगभग 3 बार फल अथवा ज्यूस ले इससे पाचन शक्ति बढ़ती हैं साथ ही इससे भोजन के खास तत्व शरीर को मिलते हैं साथ ही इसमें कम कैलोरी होने के कारण यह फायदेमंद हैं |
उपर दिए गये सभी पॉइंट्स खाने से संबंधी थे लेकिन यह पर्याप्त नहीं हैं आपको दिन में से कम से कम 40 मिनिटस किसी न किसी शारीरिक क्रिया को देना आवश्यक हैं

वजन कम करने/ मोटापा घटाने के लिए शारीरिक वर्क आउट उदाहरण Vajan Kam Karne Ke Upay Tips In Hindi

  • एरोबिक्स : आप घर में डांस भी कर सकते हैं जिसे एक बार आप इन्टरनेट अथवा किसी प्रशिक्षक से सीखे |
  • प्राणायाम : प्राणायाम में कपाल भारती, अन्नोमविलोम जैसे प्राणायाम कर सकते हैं पर इन्हें सावधानी से सीखे फिर करें |
  • योग : इसमें आप सूर्यनमस्कार कर सकते हैं या भी पॉवर योगा भी कर सकते हैं लेकिन योग पहले किसी प्रशिक्षक से सीखकर ही करें |
  • जिम : वजनीय एक्सरसाइज़ भी लाभदायक हैं इसमें कोई नुकसान नहीं | इससे शरीर मजबूत और सुडोल बनता हैं |
  • कार्डियो:जिम के साथ कार्डियो अर्थात वाक, रनिंग, साइकिलिंग करना अच्छा होता हैं इससे फेट बर्न तेजी से होता हैं |
सामान्यतः आपने सुना होगा जिम, योग अथवा एरोबिक्स की आदत हो जाती हैं जिसे छोड़ते ही वजन बढ़ता हैं | यह कई मायनों में सही हैं पर इन सबकी आदत पड़ना गलत नहीं हैं यह कोई नशा नहीं जो जान लेवा हो अपितु शरीर को स्वस्थ्य रखने का आसान तरीका हैं | इस तरह की बातों से दूर रहे हैं |
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो खान पान के साथ साथ शारीरिक व्यायाम भी जरुरी हैं जिसे सुबह या शाम किसी भी वक्त करें | दोपहर में भी कर सकते हैं अगर आप सुबह या शाम वक्त नहीं दे पा रहे हैं |
वजन कम करने/ मोटापा घटाने के उपाय Vajan Kam Karne Ke Upay Tips In Hindi यह आपकी मदद करे तो कमेंट अवश्य करे |

5 comments:

Proudly Powered by Blogger.