Monday 11 January 2016

सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय

by Amar Ujala Now  |  in सुन्दरता at  23:12

Home Remedies For White Hair safed baal getting black kale hair gharelu upay in hindi आजकल समय से पहले बालों का सफ़ेद होना एक आम बात है| पहले 40-45 उम्र के बाद बालों का सफ़ेद होना शुरू होता था, जो कि प्राकतिक था| लेकिन अब बालों का सफ़ेद होना एक समस्या बन गई है, आजकल किसी भी उम्र में किसी को भी इस समस्या से ग्रसित देखा जा सकता है| बच्चे, जवान, बड़े, मर्द, औरत सभी इससे परेशान है| नौजवानों को कई बार इस समस्या की वजह से सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ता है|  बाल सफ़ेद होने से सब आपको बूढ़ा कहकर चिढ़ाने लगते है| इस समस्या से आपकी सुन्दरता पर असर पड़ता है और आप सबके सामने आने से कतराते है| आज हम आपको सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय बताएंगे|
बाल सफ़ेद होने के मुख्य कारण (Reason of white Hair)-
1तनाव
2सही खानपान ना होना
3ज्यादा हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना
4हल्की क्वालिटी के प्रोडक्ट उपयोग करना
5प्रदुषण
6कई बार ये समस्या आनुवंशिक भी होती है|
औरतों के लिए सफ़ेद बाल किसी भयानक सपने से कम नहीं होता| वैसे सफ़ेद बालों की समस्या से आज लड़के भी परेशान है| मेरे भाई के बाल 19-20 साल से सफ़ेद होने लगे थे, और ना चाहते हुए भी उसे डाई का सहारा लेना पड़ा| ऐसे बहुत से लोग है जो इस समस्या से परेशान होकर डाई या कलर करने पर मजबूर हो जाते है| आज हम आपको  सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय (Home Remedies For White Hair safed baal getting black kale hair gharelu upay in hindi) बताएँगे| बालों में कलर या डाई करने से ये काले तो हो जाते है लेकिन ये बालों की जड़ो पर असर करते है| ये कलर डाई हमारी स्किन पर लग जाये तो उससे इन्फेक्शन भी हो सकता है|

सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय

Home Remedies For White Hair getting black hair

Safed baal kale karne ke gharelu upay in hindi

  • चायपत्ती – ये नेचुरल डाई होती है, जिससे लगाने से बाल काले होते है| काली चाय समय से पहले सफ़ेद हुए बालों को काला करती है|  इसे उपयोग करना भी बहुत आसान होता है|2 चम्मच चायपट्टी को पानी में उबाल लें| अब इसे 2 घंटे तक ठंडा होने दें| पानी को छान कर एक स्प्रे बोतल में भर लें| अब इस स्प्रे बोतल से अपने बालों में स्प्रे करें| कम से कम 1 घंटे इसे रहने दें फिर पानी से धो लें| इसके बाद शैम्पू ना करें|
  • नारियल तेल –  नारियल तेल के साथ नीम्बू का रस लगाने से बाल चमकदार और काले होते है|अपने बालों के अनुसार नारियल तेल लें, उसमें 3 tbsp नीम्बू का रस मिलाएं| अब इससे अपने बालों की जड़ की मसाज करें| इसके बाद कंघी कर लें| 1 घंटे इसे ऐसे ही रहने दें फिर mild शैम्पू से धो लें| हफ्ते में 2 बार इसे लगायें, जिससे आपको मिलेंगे काले चमकदार सॉफ्ट बाल|
  • नीम की पत्ती – नीम की पत्ती में नारियल तेल मिला कर लगाने से बाल का पोषण होता है| बाल बढ़ते है और सफ़ेद होने की क्षमता घटती है| थोड़ी सी नीम पत्ती को नारियल तेल में उबालें| अब पत्ती अलग कर तेल को ठंडा होने दें| अब इस तेल से अपने जड़ों की मसाज करें| और 1 घंटे बाद शैम्पू से धो लें| हफ्ते में 2 बार 1 महीने तक रोज करें|
  • मेहँदी (हिना) – सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय (Home Remedies For White Hair safed baal getting black kale hair gharelu upay in hindi) मे  ये नेचुरल डाई है, जो सबसे पुराना इफेक्टिव उपाय है| मेहँदी से बाल काले और सॉफ्ट होते है| यह बहुत अच्छा कंडीशनर भी होता है| मेहँदी लगाने का प्रचलन सदियों से चला आ रहा है| हमारी दादी नानी के नुस्खे आज भी हमें मेहँदी लगाने की सलाह देते है| पहले लोग घर पर ही मेंहदी पीस कर उसे बालों में लगाया करते थे| अब मेहँदी पाउडर हमें आसानी से बाज़ार में मिल जाता है| मेहँदी लगाने में समय जरुर लगता है लेकिन बहुत असरदार होता है. और साथ ही कोई नुकसान नहीं होता हमारे बालो और स्किन को|
एक लोहे या स्टील का बर्तन लें, अब इसमें 1 कप मेंहदी, 2 tbsp कॉफ़ी पाउडर, 1 tbsp दही, 1 tbsp नीम्बू का रस, 1 tbsp आमला पाउडर, 1 tbsp शिकाकाई पाउडर, 2-3 tbsp विनेगर मिलाएं| थोडा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें| अब इस मिक्सचर को रात भर नहीं तो कम से कम 2 घंटे ढककर रख दें| अब इसे अपने बालों पर अच्छे लगायें और सूखने दें| अब इसे पानी से धो लें और अगले दिन शैम्पू करें| हफ्ते में 1 बार इसे जरुर लगायें|
  • काली मिटटी – हमारे देश की मिटटी बहुत अच्छी और उपजाऊ होती है| ये मिटटी हमारे बालों के लिए भी बहुत अच्छी होती है, इससे बाल काले, सॉफ्ट चमकदार होते है| काली मिटटी आपको तालाब या नदी के किनारे मिल जाएगी|ये मिट्टी बहुत चिकनी होती है, इसमें कंकड़ पत्थर नहीं होते है| मिटटी अगर सूखी हो तो उसमें थोडा सा पानी मिला लें| अब इस मिटटी को अपने बालों और जड़ में लगायें| 10-15 बाद पानी से धो कर शैम्पू कर लें| हर हफ्ते इसे लगायें| इससे बाल काले घने और मजबूत बनेंगे|
  • काली तिल – तिल में बहुत से खनिज पदार्थ और विटामिन होते है| ये बालों का गिरना कम करते है और उन्हें काला बनाते है| (काली तिल ना हो तो आप सफ़ेद तिल भी इस्तेमाल कर सकते है|) तिल को पानी में थोड़ी देर भिगो दें| अब इसे मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना लें| इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छे से लगायें और मसाज करें| ½ घंटे बाद पानी से धो कर शैम्पू कर लें| हफ्ते में 1 बार इस्तेमाल करें| इससे आपको परिणाम जरुर मिलेगा|
  • मैथी पाउडर – मैथी को नारियल तेल साथ मिलाकर लगाने से बालो का सफ़ेद होना कम हो जाता है|½ चम्मच मैथी पाउडर को 1 tbsp नारियल तेल में मिलाएं| इसे अपने बालों में लगाकर मसाज करें| ½ घंटे बाद पानी से धो लें| महीने में 5-6 बार उपयोग करें परिणाम जल्दी मिलेगा|
  • आम के पत्ते – आम के पत्तों को पीस कर पेस्ट बना लें| इसे अपने बालों में लगायें और 15-20 min बाद पानी से धो लें| इससे बाल बढ़ेंगे और काले भी होंगे|इसके अलावा आप आम के कुछ पत्ते और आम के छिल्कों को पीस कर पेस्ट बनायें| इस पेस्ट को नारियल तेल में मिलाकर कर डब्बे में भर दें| इस डब्बे को कई दिनों तक धुप में रखें| अब हमेशा इस तेल का इस्तेमाल अपने बालों में करें| यह बालों का गिरना कम करता है और बाल काले करता है|  आम के ये दोनों ही इलाज बहुत ही लाभकारी सिद्ध हुए है|
  • आमला – ½ लीटर पानी में 2 tbsp आमला पाउडर मिलाएं, अब इसमें ½ नीम्बू का रस मिलाएं| जब भी आप बाल धोएं इस पानी को पहले अपने बालों में लगायें फिर शैम्पू करें| थोड़े ही समय में आपके बालों में असर समझ आएगा|

सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय के कुछ और तरीके

Home Remedies For White Hair getting black hair

Safed baal kale karne ke gharelu upay in hindi

  • नारियल तेल/आमला तेल/बादाम का तेल किसी भी एक तेल को हल्का गर्म करें और उससे अपने बालों और जड़ो की मसाज करें| इससे आपके बाल कभी सफ़ेद नहीं होंगे और काल बने रहेंगे|
  • अपने सुंदर बालों में कभी निष्ठुरता से कंघी नहीं करनी चाहिए| ये बहुत कोमल होते है इन्हें बहुत आराम और प्यार से रखना चाहिए| हमेशा धीरे धीरे सही ढंग से अपने बालों में कंघी करें|
  • बाजार में तरह तरह के शैम्पू उपलब्ध है जिससे हम चकरा जाते है और गलत प्रोडक्ट उपयोग करने लगते है| आप किसी भी शैम्पू का चुनाव अपने बालों की बनावट के अनुसार करें| शैम्पू के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद ही इस्तेमाल करें| अगर आपको समझ नहीं आ रहा है तो आप अपने पार्लर में जाकर वहां किसी से पूंछे|
  • बालों में gel और तरह तरह के प्रोडक्ट उपयोग करने से बचें|
  • बालों में ironing या blow dryer करने से बचें| ये बालों को ड्राई करता है और उन्हें बेजान बना देता है|
  • कई लोग लम्बे बालों की चाह में अपने बाल नहीं कटवाते है जिससे नीचे के ख़राब बाल पुरे बालों को ख़राब करने लगते है| हमें समय समय पर अपने बालों की trimming करनी चाहिए जिससे नीचे के ख़राब बाल काट जाएँ| इससे आपके बालों की ग्रोथ कम नहीं होगी बल्कि अच्छे बाल बढ़ेंगे|
  • गाय का शुद्ध घी से अपने बालों की मसाज करने से बाल काले घने और सॉफ्ट होते है|
सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय (Home Remedies For White Hair safed baal getting black kale hair gharelu upay in hindi) आर्टिकल में मैंने आपको घर में मौजूद सामान के साथ अपने बालो को काले करना का नुस्खा बताया है|  सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय (Home Remedies For White Hair safed baal getting black kale hair gharelu upay in hindi) के सभी नुस्खे नेचुरल है जिससे आपके बालो और स्किन पर बुरा असर नहीं होगा| वैसे आजकल बाज़ार में बहुत से कलर डाई आ गए है| पार्लर में बालों को काले करने का ट्रीटमेंट भी होता है| ये सभी बहुत महंगे और नुकसानदायी होते है| इसमें बहुत से केमिकल होते है जो स्किन पर असर करते है, अगर ये आँख में चले जाये तो आँख की रौशनी भी जा सकती है| इसलिए इन सभी पर लिखा हुआ होता है कि इसे अपने बच्चों की पहुँच से दूर रखें|
आप  सफ़ेद बाल काले करने के घरेलु उपाय (Home Remedies For White Hair safed baal getting black kale hair gharelu upay in hindi) के नेचुरल तरीके आज ही अपनाइए और घर पर ही अपना ट्रीटमेंट शुरू कर दीजिये|  ये आप पर कितना असरदार हुए मुझे जरुर बताएं| आपको किसी और बात पर घरेलु नुस्खे चाहिए है तो वो भी आप हमसे पूछ सकते है| आप अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स में जाकर शेयर करें| हम आपको आगे भी इसी तरह और भी घरेलु नुस्खे देते रहेंगे|

1 comment:

  1. Bahut achha article lika h aapne muje bahut pasnd aaya hai isliye mene aapki website ko subscribe bi kar liya hai.
    white hair ko black karne ke tips in hindi

    ReplyDelete

Proudly Powered by Blogger.