Wednesday 30 December 2015

ATM se Cash Kaise Nikale

by Amar Ujala Now  |  in सरकारी योजनाये at  02:30

आज के समय में रुपये को साथ रखना बंद होता जा रहा हैं यह वक्त हैं प्लास्टिक मनी का, जिसके जरिये रुपये को किसी भी शहर में किसी भी ATM मशीन द्वारा प्राप्त किया जा सकता हैं | यह पैसा उगलती ATM मशीन आज लोगो की खास जरुरत हैं | आप इन डेबिट कार्ड से भी शॉपिंग कर सकते हैं बस अपना पिन नम्बर याद रखे और ध्यान रखें आपका पिन नंबर गोपनीय होना चाहिए | साथ ही ATM कार्ड को सावधानी से रखे क्यूंकि आमतौर पर यह सभी ATM Card, Debit Card Or Master Card होते जिनसे बिना पिन कोड के भी शॉपिंग की जा सकती हैं इसलिए अपने ATM/ Debit Card को ध्यान से रखे और अगर यह आपसे खो जाये तो तुरंत बैंक में इन्फॉर्म करें और अपने ATM/ Debit Card को ब्लाक करवाए |



ATM के इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें |
  • ATM से 5 टाइम्स से ज्यादा पैसा निकालने पर इस प्रक्रिया के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा जो आपके अकाउंट से काट लिया जायेगा |
  • ATM जिस बैंक का हैं अगर उसी बैंक के ATM को उपयोग करें तो बहुत अच्छा हैं लेकिन अगर आस-पास आपकी बैंक का ATM नहीं हैं तो किसी भी ATM का उपयोग कर सकते हैं | पर ध्यान रखे आप किसी भी अन्य बैंक के ATM से पैसा 2 बार से ज्यादा ना निकाले | अगर आप ऐसा करते हैं तो इस प्रक्रिया के लिए आपको शुल्क देना होगा यह शुल्क 20 रुपये का होगा |

 आइये देखे किसी भी ATM से Cash कैसे प्राप्त करें |
  1. ATM से पैसा निकालने के लिए सबसे पहले अपने ATM Card को मशीन में इन्सर्ट करें |
  2. अपनी सुविधा के अनुसार Hindi / English में से भाषा का चयन करें |
  3. उसके बाद आये ऑप्शन में से पैसा निकालने के लिए Withdrawal पर टच करे अथवा उसके साइड के बटन को दबाएँ |
  4. अपने ATM Card के PIN Number को डायल करे |
  5. अब जितना अमाउंट आप निकलना चाहते हैं वो डाले |
  6. अब Saving और Current Account जिसका भी आपका ATM हैं उस पर क्लिक करें |
  7. अगर आप ATM Slip चाहते हैं तब yes पर अथवा No पर क्लिक करें |
  8. अब अपनी राशि प्राप्त करें |
  9. अगर आपने ATM Slip के लिए yes किया हैं तो उसे प्राप्त करें |
  10. सबसे आखरी में Clear पर क्लिक करें |
यह था ATM से पैसा निकालने का आसान तरीका | आज का युवा तो आसानी से यह काम कर सकता हैं लेकिन बुजुर्गो के लिये यह थोड़ा मुश्किल हैं आपकी मुश्किल को आसान बनाने के लिए हमने How to use ATM Card in Hindi यह आर्टिकल लिखा | आप इसी तरह किसी मुश्किल का सामना कर रहे हैं तो हमें लिखे हम आपकी जरुरत के हिसाब से आर्टिकल लिखकर published करेंगे जिससे आपकी और अन्य लोगो की परेशानी कम होगी |
अगर आपको इससे सम्बन्धी कोई भी परेशानी हैं तो कमेंट्स बॉक्स में लिखे |

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.