Tuesday 29 December 2015

शाहरुख़ खान का नाम दुनियाँ के अमीरों की लिस्ट में हुआ शामिल, पढ़े उनकी सम्पति का ब्यौरा |

by Amar Ujala Now  |  in बॉलीवुड मसाला at  03:30

शाहरुख़ खान का नाम अब दुनिया के 10 अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल | यह पहले ऐसे भारतीय कलाकार हैं जिन्होंने सबसे अधिक 10 धनवानों की list में नाम पाया | शाहरुख़ उस लिस्ट में दुसरे पायदान पर हैं| पहले पर हैं, कॉमेडियन Jerry Seinfeld |
स्वदेश में भी King Khan दुसरे स्थान पर हैं | पहले स्थान पर रिलायंस चेयरमैन मुकेश अम्बानी हैं | यह जानकारी वेल्थ X (Wealth Research Firm) ने बुधवार को दी | शाहरुख़ खान के पास 3600 रुपये की सम्पति होने का अंदाजा लगाया गया हैं जो उन्हें वर्ल्ड के रिचेस्ट अभिनेता की लिस्ट में शामिल करता हैं |
इस दौड़ में शाहरुख़ ने हॉलीवुड के Tom Cruise, Tom Hanks, Clint Eastwood or Adam Sandler को पीछे छोड़ दिया |
शाहरुख़ खान देश के दिग्गज अभिनेता होने के साथ साथ प्रोडूसर, टीवी होस्ट, क्रिकेट टीम के मालिक भी हैं | और अब तक 50 से भी ज्यादा फिल्मे कर चुके हैं | वैसे भी फिल्मे अब केवल शाहरुख़ के नाम से ही चल उठती हैं और कई करोड़ो का कारोबार करती हैं |

महानायक अमिताभ बच्चन को भी दर्शको की नजरों में अपनी जगह बनाना पड़ता हैं लेकिन किंग खान का जादू तो बस नाम से ही चल जाता हैं |
सबसे बड़ी बात यह हैं कि शाहरुख़ इस इंडस्ट्री में टीवी की दुनियाँ से होकर निकले हैं और उसके बाद इन बुलंदियों पर पहुंचे | इससे समझ आता हैं कि शाहरुख़ ने लाइफ में सब कुछ अपनी मेहनत से पाया और आज उसी मेहनत का फल उन्हें मिल रहा हैं |
भारतीय काफी भावुक होते हैं शाहरुख़ का नाम इस लिस्ट में पहुँचने के बाद उनके फेन्स भी बहुत खुश हैं और ख़ुशी से कईयों की आँखे तक भर आई जबकि शाहरुख़ अपनी सम्पत्ति से एक चाय भी इन्हें नहीं पिलाने वाले पर अपने स्टार की सफलता से दर्शक भी बहुत प्रसन्न हैं |ऐसी ही हैं हमारा देश भारत |
अब शाहरुख़ की फ़िल्म हैप्पी न्यू इयर आने वाली हैं देखना हैं कि यह कितने करोडो का कारोबार करती हैं |
शाहरुख़ के बाद कौनसा अभिनेता इस लिस्ट में अपनी जगह बनाता हैं | इंडस्ट्री में खान ही हैं जो सालो से चल रहे हैं जिनमे से आमिर और सलामान के इस लिस्ट में जगह बनाने के कोई आसार नहीं हैं क्यूंकि ये दोनों ही अपनी सम्पति का बहुत बड़ा हिस्सा चैरिटी में देदेते हैं | उसके बाद हैं सैफअली खान | इनके पास करीना हैं इसलिए इनका नाम भी आना मुश्किल ही लगता हैं | यह कितने ही बड़े नवाब हो लेकिन बीवी अगर करीना हैं तो ज्यादातर कमाई शोपिंग में ही चली जाती होगी |
आगे कौनसा अभिनेता इस लिस्ट में पहुँचता हैं यह तो वेल्थ X से ही पता चलेगा | लेकिन फिलहाल किंग खान के लिए यह एक ख़ुशी का मौका हैं | जिसके लिए उनके सभी फेन्स उन्हें बधाई और बहुत सा प्यार दे रहे है |

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.