Wednesday 30 December 2015

e-attendance android application for MP Government Employees in hindi

by Amar Ujala Now  |  in सरकारी योजनाये at  02:24

e-attendance यह एक स्मार्ट फ़ोन application हैं जिसे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कार्यप्रणाली को सुचारू एवं व्यवस्थित करने हेतु लागु किया गया  हैं | यह e-attendance कर्मचारियों के आतंरिक उपयोग के लिए बनाया गया हैं | e-attendanceएक पब्लिक एप्प्लिकेशन नहीं है यह सरकारी नौकरी पैशा लोगो के लिए बनाया गया स्मार्ट फ़ोन एप हैं | e-attendance की सुविधा से कर्मचारी अपनी उपस्थिती स्मार्ट फ़ोन के जरिये दर्ज कर सकते हैं |
e-attendance अभी इंदौर सम्भाग के लिए ही लागु किया गया हैं जिसमे e-attendance सुविधा शिक्षा एवम स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के लिए ही बनाई गई हैं और अभी केवल शिक्षा विभाग ही इस application का लाभ उठा सकता हैं उसमे भी गिने चुने शिक्षक एवम अन्य कर्मचारी इसका हिस्सा बने हैं | अभी तक इसके कोई भी उचित परिणाम सामने नहीं आये हैं |

क्या हैं यह What Is e-attendance app and e attendance registration process In Hindi:

  • e-attendance के लिए सभी के पास smart phone होना जरुरी हैं जिसमे एंड्राइड मार्केट से e-attendance app इन्सटाल्ड होना चाहिए |
  • इंस्टालेशन के बाद e-attendance app का icon यूजर के मोबाइल डेस्कटॉप पर बन जाता हैं जिसे क्लिक करने पर application खुल जाता हैं जहाँ से यूजर registration कर सकता हैं |
  • रजिस्ट्रेशन के लिए यूजर को एक फॉर्म भरना पड़ता हैं जिसमे Region, division, district, block, department, institute, designation, name , address, mobile, email Id एवम Photo भरना होता हैं | जिसमे ईमेल ID अनिवार्य हैं |इसके बाद OK पर क्लिक करने पर यूजर की जानकारी submit मानी जाएगी |
  • Submission के बाद verification अनिवार्य हैं जिसके लिए यूजर को अपना मोबाइल DDO (Drawing Dispersing Officer) आहरण समवितरण अधिकारी (DDO के under में Salary बनती है साथ ही इसके अंतर्गत आने वाले स्कूलों के लिए यह उत्तरदायी होता हैं |) के पास देना होता हैं जो कि स्वयं detail verify करके उसमे ID और पासवर्ड डालकर application में लॉग इन करके यूजर को देता हैं |
    e attendance in hidi
  • इस प्रक्रिया के बाद यूजर का रजिस्ट्रेशन पूरा होता हैं और अब वह e-attendance की सभी सुविधाओं का उपयोग कर सकता हैं |
  • e-attendance उपस्थिती के साथ- साथ अन्य सुविधाए भी दी गई हैं जिसमे contact, leave application एवम news हैं |
e attendance in hidi
Attendance : e-attendance की सबसे मत्वपूर्ण सुविधा हैं |DDO के अप्रूवल के बाद यूजर अपनी उपस्थिती अपने स्मार्ट फ़ोन से लगा सकता हैं | जिसके लिए यूजर e-attendance के icon पर क्लिक करे | जिसमे district, division, block एवम department डालकर सर्च पर क्लिक करे | जिसके बाद punch In पर क्लिक करे इससे यूजर की उपस्थिती दर्ज हो जाएगी साथ ही यूजर का in time मतलब स्कूल में यूजर का प्रवेश टाइम भी दर्ज होगा | जब यूजर के स्कूल से निकलते वक्त e-attendance को punch out करे जिससे आपके कार्यालय में बिताये घंटे दर्ज हो जायेंगे |
  1. e attendance in hidie attendance6e attendance7
  2. Leave Application : e-attendance की एक और महत्वपूर्ण सुविधा हैं जिसके जरिये यूजर मोबाइल से ही leave application दे सकता हैं | इसमें यूजर को किस date से किस date तक लीव चाहिए, वह भरना होता हैं जो कि From एवम To में आता हैं , साथ ही No Of Days में कितने दिन की लीव चाहिए भरना होगा | और आखरी में लीव का कारण Reason में डालना होगा | सभी जानकारी भरने के बाद Apply पर क्लिक करने से यूजर की leave application का submission पूरा होगा |
    e attendance in hindi
  3. News: यह भी e-attendance की एक अच्छी सुविधा हैं इससे शिक्षा संबंधी सभी जानकारी एवम अन्य news सभी यूजर को उनके मोबाइल पर ही प्राप्त होगी |
  4. Contact: इस पर क्लिक करने से यूजर को सभी उच्च अधिकारीयों की contact detail मिल जाएगी जैसे कलेक्टर, कमिश्नर आदि | जरुरत के समय अधिकारी इनसे सम्पर्क कर सकता है |
    e attendance

क्यूँ हैं महत्वपूर्ण e attendance Importance or Benefits Of e-attendance In Hindi

  • e-attendance मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लिया गया एक अहम फैसला हैं जिससे एक स्मार्ट सोच का निर्माण होता हैं साथ ही कार्यप्रणाली की गति बढ़ती हैं |
  • e-attendance का फैसला उन कर्मचारियों के लिए बहुत जरुरी हैं जिन्होंने सरकारी स्कूल को अपना मन चाहा व्यापार बना लिया था | e-attendance ऐसे शिक्षको एवम कर्मचारी के लिए गाय के गले में बंधी रस्सी की तरह हैं | e-attendance एक ऐसा खूटा हैं जिसके कारण शिक्षक एवम कर्मचारी जो समय पर कार्यालय नहीं आते या आने के बाद कभी भी अपने निजी कार्यों के लिए बाहर चले जाते हैं वे अब ऐसा नहीं कर सकते |
  • e-attendance app के कारण GPS के जरिये कर्मचारी / शिक्षक working time में कहाँ हैं इसकी जानकारी सभी अधिकारियों के पास होगी | इस तरह मनमानी करने वाले शिक्षकों के लिए यह एक खूटा बन चूका हैं |
  • e-attendance का बहुत से शिक्षकों एवम कर्मचारियों के विरोध किया, शपथ पत्र भरा, साथ ही केस भी किया. लेकिन वे केस हार गए | इन्ही सभी कारणों से e-attendance app अभी तक उचित तरीके से लागू नहीं हो पाया हैं |

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.