Tuesday 29 December 2015

जानिए रुपये कार्ड (RuPay Card) की उपयोगिता |

by Amar Ujala Now  |  in सरकारी योजनाये at  03:24

सभी हिंदी भाषी पाठको के लिए RuPay Card In Hindi |
कुछ समय पहले वित्त मंत्रालय ने आधार कार्ड की व्यवस्था लागू की थी जो कुछ नेक इरादों एवम लक्ष्य को ध्यान में रख कर लिया गया निर्णय था जिसे देशव्यापी स्तर पर लागू करवाने के लिए कई तरह के आदेश दिए गए पर दुर्भाग्य से आधार कार्ड का असली उद्देश्य सफल नहीं हो पाया | परन्तु फिर भी यह एक परिचय पत्र के तौर पर काफी विश्वसनीय माना जा रहा हैं जिसका उपयोग बेंक, सरकारी कार्यों एवम परिवहन इत्यादी जहाँ भी एक परिचय पत्र की आवश्यक्ता हैं वहां इसका उपयोग जारी हैं |


लेकिन अब वित्त मंत्रालय ने एक नये “रूपए पत्र / Rupay Card” की घोषणा की हैं जो कि एक ATM CARD की तरह हैं और यह कार्ड (रूपए पत्र / Rupay Card) सभी कल्याण योजनाओ में आधार कार्ड की जगह लेगा |
आधार कार्ड भी अपनी जगह उपयोग में लिया जायेगा पर रूपए पत्र /Rupay Card को ज्यादा महत्व दिया जायेगा और उसे अधिक स्थानों में उपयोगी बने ऐसे अधिकार दिए गए हैं |
RuPay card  रूपए कार्ड क्या हैं ?
RuPay card(रूपए कार्ड) NPCI (नेश्नल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया/ भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम) की खोज हैं जिसकी वित्त मंत्रालय ने मई 2014 में घोषणा की | RuPay Card (रूपए कार्ड) यह शब्द Rupay तथा Payment दोनों शब्दों को जोड़कर बनाया गया हैं जिससे उसके महत्व को जाना जा सकता हैं कि RuPay Card (रूपए कार्ड) पेमेंट सम्बन्धी सभी लेने देन के क्षेत्र में उपयोगी हैं | इसका उदेश्य चेक तथा केश में होने वाले लेनदेन को कम करना हैं | साथ ही सभी वर्गों को कार्ड पेमेंट की तरफ खीचना भी हैं  | भारत में ATM की सुविधा होते हुए भी सामान्य व्यक्ति उसके इस्तेमाल से कतराता हैं |
RuPay Card (रूपए कार्ड) उपयोगिता क्या हैं ?
RuPay Card (रूपए कार्ड)  को अधिक शक्तिशाली बना देने के कारण यह उपभोक्ताओं के साथ साथ बैंक के लिए भी उपयोगी हैं | इसके सरल व्यवहार के कारण और अधिका अधिक उपयोगी होने के कारण यह उपभोक्ता के लिए पहली पसंद बन गया हैं |
  • यह money transaction में लगने वाली राशि को कम करता हैं इस कारण यह उपभोक्ताओ के लिए अधिक प्रभावशाली हैं |
  • यह अनुकूलित सेवाओं और उत्पादों का विकास सुनिश्चित करेगा |
  • यह लेनदेन की प्रक्रिया को सुरक्षित करता हैं अर्थात इसमें धोखाधड़ी की सम्भावना नहीं हैं |
  • सबसे महत्वपूर्ण बात, यह केंद्रीकृत और बायोमेट्रिक लेनदेन प्रणाली हैं जिसे ग्रामीण क्षेत्रो में पहुँचाने के लिए बनाया गया हैं  | जिससे सफलतापूर्वक पूरा देश एक केन्द्रीय लेनदेन की प्रक्रिया निर्मित कर सके |
  • वित्त मंत्रालय द्वारा इसका उचित मूल्य निर्धारित कर,अधिक व्यावहारिक बनाने की योजना है |
RuPay Card (रूपए कार्ड) एवम Aadhar card (आधार कार्ड) में अंतर :
RuPay Card (रूपए कार्ड) एवम Aadhar Card दोनों एक दुसरे से भिन्न हैं इनका उपयोग अलग-अलग भाग में किया जाता हैं | आधार कार्ड एक परिचय पत्र के तौर पर उपयोगी हैं एवं बैंक में अकाउंट बनाने जैसी सुविधाओ में उपयोगी हैं |
RuPay Card (रूपए कार्ड) एक एटीएम कार्ड की तरह उपभोक्ता के लिए उपयोगी हैं जो कई प्लेटफार्म पर सुविधाजनक हैं | आधार कार्ड की असफलता के कारण वित्त मंत्रालय ने RuPay Card (रूपए कार्ड)  की घोषणा की | वित्त मंत्रालय का मुख्य कारण था वह धन के लेन देन के विवरण को एक ही स्थान पर केन्द्रित करना चाहते थे जिससे एक सभी प्रकार के transaction के लिए  one stop solution बनाया जा सके | परन्तु आधार कार्ड इसमें असफल साबित हुआ | इस हेतु RuPay Card (रूपए कार्ड) लाया गया जिसे सभी जगह स्वीकृति दी गई हैं जिससे सुरक्षा सम्बन्धी परेशानियों को नियत्रण में लाना आसान होगा साथ ही लेन देन सम्बन्धी विवरण में पारदर्शिता भी बढ़ेगी |
लेकिन अभी भी RuPay Card (रूपए कार्ड) के सामने सबसे बड़ी चुनौति हैं इसे पुरे देश में जल्द से जल्द लागू करना तथा ग्रामीण इलाकों में लोगों को इसके प्रति जागरूक बनाना| इसी तरह कि परेशानी आधार कार्ड के सामने भी थी | और भारत में अधिक ग्रामीण तथा छोटी जगह के लोग होने के कारण यह कार्ड की सफलता कठिन हैं | उन्हें इस एटीएम रूपी कार्ड के इस्तेमाल के लिए तैयार कर पाना बहुत बड़ा चेलेंज हैं |
RuPay Card In Hindi यह जानकारी हमारे पाठको को कैसी लगी ? कृपया हमें कमेंट्स करके बताये | धन्यवाद 

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.