Saturday 19 December 2015

First Female Crorepati in season 2013 of Kaun Banega Crorepati

by Amar Ujala Now  |  in मनोरंजन at  02:06

2013 की पहली महिला करोड़पति ”फ़िरोज़ फातमा (Firoz Fatma)”



कौनबनेगा करोड़पति एक सुप्रसिद्ध Reality-Show है,जो महान अभिनेता श्री Amitabh Bacchann द्वारा संचालित किया जा रहा है, इस रियालिटी शो की कामयाबी का अन्दाजा, इसी बात से लगाया जा सकता है कि जब यह शुरु हुआ था, तब सड़को पर लोग नज़र नहीं आते थे, सब बेसबरी से इस शो का इंतज़ार करते थे|इस शो के ज़रिये आम आदमी के सपनो को नई उड़ान और ज्ञान को एक नयी पहचान मिली|

इसी तरह, सहारनपुर की फ़िरोज़ फातमा ने 1 करोर रुपे जीत कर अपना और परिवार का नाम रोशन किया, यह सन 2013 की पहली महिला करोडपति बनी| फातमा, जीती हुई राशि से अपने पिता के कर्ज को चुकाना चाहती है, और आगे की पढाई करना चाहती है| उत्तरप्रदेश की रहने वाली फातमा Science की Student है |


फातमा ने बताया, पहले दो एपिसोड में Hot Seat ना मिलने के कारण, फातमा बहुत निराश थी, पर रविवार को न केवल Hot Seat मिली, अपितु वह इस सीजन की पहली करोड़पति महिला बनी| फातमा को ख़ुशी का एहसास तब हुआ, जब उन्हे दर्शको की करतल ध्वनी एवं अमिताभ बच्चन जी की तरफ से बधाई मिली|

फातमा ने अपनी जीत में न्यूज़ पेपर एवम न्यूज़ चैनल की अहम भूमिका बताई |
कोन बनेगा करोड़पति की लोकप्रियता का विशेष कारण श्री बच्चन जी है, केवल उनसे मिलकर ही प्रतियोगी को जीत का अहसास हो जाता है| उनकी आवाज एवं शैली इतनी प्रभावशाली है कि टीवी के प्रसारण में भी बहुत आनंद मिलता है| इसी कारण पिछले 10 वर्षोँ से भी अधिक समय बीत जाने पर भी इस शो की लोकप्रियता में कोई बदलाव नहीं आया है |

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.