Wednesday 30 December 2015

This is an Image of India from Space During Diwali Festival

by Amar Ujala Now  |  in हॉट टॉपिक at  01:42

दीपावली भारत देश का सबसे बड़ा त्यौहार जिसे हर भारतवासी बड़े उत्साह से मनाता हैं जिसका अनुमान इस चित्र को देख लगाया जा सकता हैं | यह चित्र ब्रह्माण से लिया गया हैं दुनियाँ के कई देशों के बीच हमारा देश एक साथ जगमगाता हुआ अलग ही दिखाई पड़ रहा हैं यही हैं देश की परम्परा का उद्देश्य कि त्यौहारों पर एकता देखते ही बनती हैं |



23 अक्टूबर 2014 को दीपावली के एक दिन पूर्व नासा द्वारा यह चित्र लिया गया जिसमे भारत का मानचित्र अलग ही उभर कर सामने आ रहा हैं |असल में इस तरह के चित्र विगत कुछ समय से सामने आ रहे हैं पर इनकी सच्चाई यह हैं कि यह सही मायने में एक चित्र नहीं हैं अपितु बहुत से चित्रों का समूह हैं जिसे Defense Meteorological Satellite Program (DMSP) द्वारा एकत्र किया गया जिसे  NOAA के वैज्ञानिक Chris Elvidge ने मूर्त रूप दिया इन्होने इस चित्र के जरिये जनसंख्या वृद्धि का आकलन किया था2012 में Robert Johnson ने इस चित्र में दिखाई देने वाली लाइट्स का कारण बताते हुए कहा कि यह भिन्न भिन्न समय सीमा में देश में होने वाली जनसँख्या वृद्धि का प्रतीक हैं |इस आर्टिकल के जरिये यह बताना चाहते हैं कि यह देश में मनाई जाने वाली 5 दिन की दीपावली का चित्र नहीं हैं | वैसे अन्तरिक्ष से दीपावली के समय भारत में अत्यधिक रौशनी को देखा जाता हैं पर वह रौशनी भिन्न भिन्न रंगो में दिखाई नहीं पड़ती हैं |पर दीपावली के इस उत्सव में देश की छवि कुछ ऐसी ही बनती होगी इसका अनुमान इस चित्र से लगाया जा सकता हैं |

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.