Monday 21 December 2015

Indian President ‘Smt. Pratibha Patil’ Facts

by Amar Ujala Now  |  in सामान्य ज्ञान at  21:45

श्रीमती प्रतिभा पाटिल (Smt. Pratibha Patil) भारत की बारहवीं और पहली महिला राष्ट्रपति रही| इनका जन्म 19 दिसंबर, 1934 को महाराष्ट्र के Jalgaon जिले में Nadgaon गाँव में हुआ था| इनके पिता का नाम नारायण राव थे जो एक local politician थे| Pratibha जी की प्रारंभिक शिक्षा Jalgaon के R.R विद्यालय से हुई थी| इसके बाद college की पढाई उन्होंने Jalgaon के Moolji Jaitha college से की| कानून की पढाई के लिए वे Govt. law college Mumbai चली गई| आगे इन्होंने political science एवं economics में master’s की degree प्राप्त की| school के दिनों से ही इनका रूझान खेल की तरफ रहा| college में आ कर इन्होंने बहुत से खेलों में भाग लिया| Table Tennis की ये बहुत बेहतरीन खिलाड़ी थी| Smt. Pratibha Patil जी जितनी ह्रदय से सुंदर थी उतनी ही बाहरी खूबसूरती से भी सबको आकर्षित करती थी यही वजह है की उन्होंने 1962 में M.J. college में ‘College Queen’ का ख़िताब जीता|



Pratibha जी ने law की practice Jalgaon District Court से शुरू की| Pratibha जी का हमेशा से सामाजिक गतिविधियों के लिए कार्य करने का मन था वे भारतीय महिलाओं की स्थिति को सुधारने के लिए हमेशा कार्यरत रही| 7 जुलाई 1965 को Pratibha जी ने Devisingh Ranshigh Shekhawat से विवाह कर लिया| Pratibha जी के 1 बेटा एवं 1 बेटी है|


Pratibha जी का राजनैतिक सफ़र 27 साल की उम्र से तब शुरू हुआ जब वे Maharashtra state की Jalgaon सीट से विधानसभा सदस्य बनी| 1962 से लगातार 4 साल तक Pratibha जी Edlabad (Muktai Nagar) विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की टिकट प्राप्त कर जीतती रही और MLA के पद में विराजमान रही| महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री यशवंत राव चौहान एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता से वे बहुत अधिक प्रभावित हुई यही वजह है की राजनीती से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात वे इनसे पूछती और उनसे समझ कर कार्य करती| Maharashtra विधानसभा में कई साल वे अलग अलग पद में कार्यरत रही| सन 1967-72 के बीच Smt. Pratibha Patil Deputy Minister of education का कार्य संभाला और साथ ही साथ दुसरे मंत्रालयों के कार्य देखे|

Smt. Pratibha Patil जी प्रदेश कॉग्रेस समिति महाराष्‍ट्र की अध्यक्ष एवं Maharashtra विधानसभा में विपक्ष की leader भी रही| वे राष्‍ट्रीय शहरी सहकारी बैंक एवं ऋण संस्‍थाओं की निदेशक, भारतीय राष्‍ट्रीय सहकारी संघ की शासी परिषद की सदस्‍य भी रही| इसके साथ ही साथ राज्यसभा में उनका नाम निर्वाचित किया गया| Smt. Pratibha जी 8 november, 2004 को Rajasthan की गवर्नर बन गई जिसपे उन्होंने 2007 तक कार्य किया| 25 जुलाई 2007 में अपने विरोधी Bhairon Singh Shekhawat को 3 lakh वोटों से हरा कर Smt. Pratibha जी राष्ट्रपति के पद पर विराजमान हो गई| 2011 तक वे इस पद में विराजमान रही|

राजनीती के अलावा Smt. Pratibha Patil जी हमेशा सामाजिक कार्यो से भी जुड़ी रही| वे 1982 से 85 तक Maharashtra State Water Pollution Control Board की अध्यक्ष भी रही| 1988-90 तक Maharashtra Pradesh Congress Committee (PCC) की president रही| 1985 में Smt. Pratibha जी AICC की member रही| 1988 में वे Commonwealth Presiding Officers Conference की member रही जो London में हुई थी| Australia में आयोजित ‘status of women’ कार्यक्रम में वे भारत की प्रतिनिधि के तौर पे सम्मलित हुई| 1995 में World Women’s Conference जो Bejing में हुई थी इनको प्रतिनिधि के तौर में चुना गया|


महिलाओं के कल्‍याण एवं ग्रामीण अर्थव्‍यवस्‍था के विकास के लिए Smt. Pratibha Patil जी ने बहुत से कार्य किये| जलगांव जिले में महिला होम गार्ड की स्थापना की| निर्धन और जरूरतमंद महिलाओं के लिए सिलाई, संगीत एवं computer की कक्षायें भी खुलवाई| पिछड़े वर्गों, गरीब और अन्‍य पिछड़े वर्गों के बच्‍चों के लिए नर्सरी स्‍कूल की स्थापना भी Smt. Pratibha Patil जी ने की| अमरावती में दृष्टिहीनों के लिए एक औद्योगिक प्रशिक्षण विद्यालय एवं किसानों को अच्छी फसल उगाने की वैज्ञानिक तकनीकें सिखाने के लिए ‘कृषि विज्ञान केंद्र’ की स्थापना की | Mumbai एवं Delhi में घर से दूर रहने वाली कामकाजी लडकियों एवं महिलाओं के लिए hostel खुलवाए|

एक महिला होते हुए भी Smt. Pratibha Patil जी राष्ट्रपति पद तक पहुची और सफलतापूर्वक कार्य संभाला| उन्होंने इस बात को गलत साबित कर दिया की ओरतें सिफर घर संभल सकती, मौका मिले तो वे देश भी बखूबी चला सकती है| देश की हर महिला के लिए Smt. Pratibha Patil जी एक प्रेरणा है|

Indian President ‘Smt. Pratibha Patil’ Facts In Hindi यह ब्लॉग हिंदी पाठको की सुविधा के लिए लिखा गया हैं | अगर लिखी गई जानकारी के अलावा आप कुछ Indian President ‘Smt. Pratibha Patil’ Facts के बारे में कुछ कहना चाहते हैं तो हमे कमेंट बॉक्स में लिखे |

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.