Monday 21 December 2015

Culprit People Of India In 2013

by Amar Ujala Now  |  at  22:31

समय अपनी ही धुन में बजता है, अपनी ही लय में बहता रहता है| समय भले पीछे मुड़कर ना देखता हो पर आज साथ में खड़ा सब निहारता रहता है| ये समय का फेर ही है कि कल तक जिसकी बातों को सब मानते थे, कल तक जो भारत की शान बना हुआ था वो आज देश के लिए एक गन्दा दाग बन गए है| ये ऐसे कुछ इन्सान है जिन्हें समय और जीवन ने औरों से बेहतर और अधिक मौके दिए| लेकिन कहते है ना इन्सान खुद का सबसे बड़ा दुश्मन होता है और अपनी लालच, नासमझी और अपरिपक्वता के चलते ये लोग गलत दिशा में चले गए और स्वयं के साथ साथ पुरे देश और देशवासियों को भारी क्षति पंहुचाई है|asa

Asharam bapu(आध्यात्मिक गुरु)– भगवान का चोला पहने इन्सान की असलियत एक न एक दिन सामने आ ही जाती है| Asharam bapu भी ऐसे ही इन्सान है जो गुरु के नाम पर लाखों लोगों की भावनाओं के साथ कई सालों तक खेलते रहे| देश विदेश के लोग इन्हें भगवन मानते थे, लोगों की अगाध श्रद्धा की मूर्ती रहे| अपने प्रवचन से लोगों को जीवन का पाठ सिखाते इस गुरु ने खुद के आचरण में इसे नहीं अपनाया| 2013 में इनके ही आश्रम की एक नाबालिग शिष्या ने उन पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसकी जांच पड़ताल शुरू हुई और ऐसे कई मामले और सामने आए जिसे सुन इनके भक्तजन के पैरों तले जमीन ही खिसक गई| इस मामले का दोषी मानते हुए इन्हें जेल की सजा हुई और आज भी वे जेल में है| जांच में पता चला कि Asharam bapu के हर आश्रम में गलत काम होते आ रहे थे, लड़कियों के साथ गलत व्यव्हार कई सालों से होता आ रहा है, जिसमें इनका बेटा Narayan sai भी शामिल था| Asharam bapu अपार सम्पति के मालिक रहे और हमेशा अपने गलत बयान के चलते lime light में रहे| 2012 delhi rape case के बारे में भी उन्होंने लड़की को ही गलत बोला था जिसके चलते बहुत विरोध हुआ था उनका| हम इसी बात से अंदाजा लगा सकते है कि किस प्रवत्ति और सोच वाले इन्सान है वो| गुरु से खलनायक बने Asharam की सच्चाई 2013 में सबके सामने आ पाई|

Pavan kumar bansal (राजनेता) – Pavan bansal लोकसभा के सदस्य रहे| 1996 में जब से राजनीती में आए कभी बड़े पद में नहीं रहे, संसदीय कार्य और जल संसाधन जैसे मंत्रालयों में कार्य करने के बाद बड़ी मुश्किल से Manmohan सरकार ने इन्हें रेल मंत्री बनाया| लेकिन कहते है ना अपनी नैया कोई अपना ही डुबो देता है| Pavan bansal ने अपने भांझे द्वारा रेलवे में बड़ा पद दिलवाने के लिए रिश्वत ली और अपने पद का गलत उपयोग किया जिसके चलते उनका career दागदार हो गया और उन्हें बेज्जती भी झेलनी पड़ी| इसके बाद Pavan bansal को 10 मई 2013 में अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा|

Tarun Tejpal – तहलका पत्रिका के प्रमुख संपादक रहे| देश में अपनी खबरों से तहलका मचने वाले Tejpal ने अपनी हरकतों से भी तहलका मचा दिया| हमेशा sting operation कर देश के कई मुख्य लोगों को बेपर्दा करने वाले Tejpal को 2013 ने बेपर्दा कर दिया| Tejpal को पत्रकारिता का roll model कहा जाता था लेकिन अपनी ही महिला सहयोगी का यौन शोषण कर इन्होंने अपने कार्य को दागदार कर लिया| आज ये न्यायिक हिरासत में है| अपने इस बुरे काम के कारण कामकाजी महिलाओं की स्थिति पर एक सवालिया निशान लग गया है|

Justis A.K. Ganguli – हमारे देश में न्याय करने वाले जज को भगवान का दर्जा दिया गया है लेकिन अगर यही इन्सान खुद अपराध कर कटघरे में खड़ा हो जाये तो आम जनता किसके पास जाकर न्याय मांगे| Ganguli पर उनके अधीन काम करने वाली एक महिला (intarn) ने यौन शोषण का आरोप लगाया| आरोप इतना संगीन है फिर भी अपने औदे का गलत प्रयोग कर वो अभी बाख निकले, लेकिन देखना है कि भगवान कब न्याय करता है इस न्याय करने वाले का और उसे सजा होती है|

Shree Sant(खिलाड़ी) – पैसा की चाह कभी किसी की खत्म नहीं होती, जिसके पास होता है उसे और पाने की चाह, जिसके पास नहीं होता है उसे तो होगी ही चाह| Shree Sant indian cricket team के member रहे| लेकिन पैसों और शोहरत को बढाने के चक्कर में इस खिलाड़ी ने अपना और देश का नाम दोनों को दागदार कर दिया| हमेशा से अपने गलत आचरण की वजह से खबरों में रहने वाले Shree Sant ने 2013 के IPL match दौरान spot fixing कर पूरी दुनिया में एक मुख्य खबर बन गए| ऐसा शर्मनाक काम कर उन्होंने अपने करोड़ो प्रशंसकों के दिल भी तोड़ दिए| इस गलत काम के चलते उन्हें हमेशा के लिए match खेलने से रोक दिया गया|

0 comments:

Proudly Powered by Blogger.